Tag: शाहीन शाह अफरीदी

  • शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी हुई, शाहीन शाह अफरीदी की फोटो हो गई वायरल

    शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी हुई, शाहीन शाह अफरीदी की फोटो हो गई वायरल

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चीफ सिलेक्टर और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर में शहनाईयां गूंज उठी हैं। पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी के घर लगातार शहनाईयां बजने वाली हैं। उनकी पहली और बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी का निकाह नासीर खान के साथ हो चुका है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    वायरल हुआ था शादी का कार्ड

    शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  उनकी शादी में शाहीन शाह अफरीदी भी मौजूद रहे। अक्सा और नासीर की शादी करांची में हुई। दोनों के निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    छोटी बेटी का भी जल्द होगा निकाह

    शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां है। उनमें छोटी बेटी अंशा अफरीदी की शादी भी शाहीन शाह अफरीदी से 3 फरवरी को होने वाली है। जी हां खबरे हैं कि शाहीन शाह अफरीदी शाहीद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद शाहीन शाह अफरीदी ने किया है। अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने भी पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा।

    आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी और अंशा शाहिद की सगाई पिछले साल हुई थी। अंशा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था और वह अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। शाहीन शाह अफरीदी टीम पाकिस्तान के लिए बांए हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। वह पहले ओवर में ही विकेट लेने के लिए फेमस रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 25 टेस्ट मैचों में 99 विकेट, 32 वनडे मैचों में 62 विकेट और 47 टी20 मैचों में 58 विकेट चटकाए हैं।

  • भारतीय टीम को मिला शाहीन शाह अफरीदी से भी ज्यादा खतरनाक गेंदबाज, आग उगलती हैं इस खिलाड़ी की गेंदे! यहाँ देखें VIDEO

    भारतीय टीम को मिला शाहीन शाह अफरीदी से भी ज्यादा खतरनाक गेंदबाज, आग उगलती हैं इस खिलाड़ी की गेंदे! यहाँ देखें VIDEO

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) से भी लंबा चौड़ा और गेंद से दोनों तरफ़ तेज़ गति से स्विंग कराने वाला गेंदबाज़ मिल गया है। पाकिस्तान को एक अरसे से तेज़ गेंदबाज़ पैदा करने की फैक्ट्री कहा जाता है। लेकिन भारत इस वाक्या को जल्द बदलने वाला है।

    भारतीय टीम में कुछ समय पहले शामिल हुए जम्मू- कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) इस समय भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। अब उमरान के बाद जम्मू-कश्मीर से एक और फास्ट बॉलर की खूब चर्चा हो रही है जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश उड़ा रहा है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तो ऐसे में आइये जानते है कौन है यह भारत का अगला सुपरस्टार।

    जम्मू- कश्मीर से भारतीय टीम को मिला सुपरस्टार

    इस तेज गेंदबाज का नाम बासित बशीर है। 19 वर्षीय बासित बशीर घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। हाल ही में बशीर की बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। जिसके बाद उनकी एंट्री टीम इंडिया में और आसान हो सकती है।

    बासित बशीर की रफ्तार से चौंके बल्लेबाज

    सोशल मीडिया पर इस युवा फास्ट बॉलर का वीडियो मोहसिन कमाल ने शेयर किया है। मोहसिन ने इस वीडियो के साथ लिखा कि ‘कश्मीर से अगला 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला गेंदबाज। क्या जम्मू-कश्मीर में और उमरान मलिक हैं।

    बासित बशीर इस समय जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा है। वह लगातार 145-150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते है। बशीर के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी गेंदें बिल्कुल तेज और तीखी है। उनकी बॉलिंग देखकर यहीं लग रहा है कि भारतीय टीम को जल्द ही एक और स्पीड का सौदागर बॉलर मिलने वाला है।

    यहाँ देखें वीडियो

  • “काश की तू मेरे सामने होता”- शाहीन अफरीदी की लाश वाले कमेंट पर अपना आपा खोकर वसीम अकरम ने फैन को सुनाई खरी खोटी

    “काश की तू मेरे सामने होता”- शाहीन अफरीदी की लाश वाले कमेंट पर अपना आपा खोकर वसीम अकरम ने फैन को सुनाई खरी खोटी

    वसीम अकरम:  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में पाकिस्तान (PAKISTAN) के सफर की शुरूआत भी खराब और अंत भी खराब से ही हुई हैं। टीम को फाइनल में इंग्लैंड (ENGLAND) से हार झेलनी पड़ी इससे पहले एशिया कप 2022 के फाइनल में भी पाकिस्तान को श्रीलंका ने हरा दिया था। पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया में टीम का मजाक उड़ रहा हैं साथ ही

    पाकिस्तानी फैंस जमकर टीम की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन फैंस भी कभी-कभी हद कर देते हैं। सोसल मीडिया में वायरल पोस्ट कुछ इतने भद्दे हैं कि किसी को भी गुस्सा आ जाए। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम (WASIM AKRAM) भी जमकर उन पोस्ट पर अपन गुस्सा निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हारने के बाद पाकिस्तान पर पड़ी दोहरी मार, चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए अफरीदी

    इस ट्वीट ने गर्म किया वसीम अकरम का माथा

    पाकिस्तान की हार सोशल मीडिया में लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, इस हार की चर्चा पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भी देखने को मिलते रहते हैं। पाकिस्तान की हार का सोशल मीडिया में कितना मजाक और कितनी आलोचना हो रही हैं यह हम सबको पता हैं। वसीम अकरम जो हाल ही में एक न्यूज चैनल पर पाकिस्तान की हार के चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होने एक ट्विट की बात कही उस ट्विट में लिखा था-

    “एक नवाज शरीफ भगोड़ा और एक शाहीन शाह हैं शाहीन तुमको पांच गेंद और फेंकनी चाहिए थी लेकिन तुम मैदान से भाग गए। इससे बड़ा कोई इवेंट नहीं हो सकता इससे अच्छा तो मैदान से तुम्हारी लाश वापस आती। मैदान पर मरते तो शहीद कहलाते कम से कम भगोड़े नहीं”। इस ट्विट को लेकर वासिम अकरम जमकर भड़क रहे हैं।

    फैन को तलाड़ लगाते नजर आए वसीम अकरम

    आपको याद दिला दें फाइनल मैच में शाहीन अफरीदी जब गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्हें चोट लग गई थी और अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए थे। यह चोट उनको 13वें ओवर में हैरी ब्रक का कैच पकड़ने के दौरान लगी थी। कोई भी खिलाड़ी अपने से मैदान छोड़ने का नहीं सोचता हैं और फैंस भी कभी सीमाएं लाघंने का काम करते हैं।

    वसीम अकरम टीवी चैनल में उस ट्विट के ऊपर और फैंस को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वासिम अकरम ने लाइव चैनल पर उस शख्स का नाम लेते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई हैं। वसीम अकरम ने कहा हैं-

    “साबित रहमान सत्ती और फिर बोले मैं आपका सवाल जो हैं, क्योंकि आपने बद्तमीजी की है। अगर तुम्हें तमीज नहीं हैं ना, छोटे-बड़े की अपने खिलाड़ी को तुम बद्तमीजी से बोल रहे हो कोई शर्म नहीं हैं मैं गुस्सा हूं काश की तू मेरे सामने होता।”

    यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप में लड़कियों को वायरल करने वाला कैमरामैन पकड़ा गया, इरफान पठान ने बना डाला उसका वीडियो

  • ENG vs PAK: इंग्लैंड को चित कर पाकिस्तान जीतेगी दूसरा टी20 वर्ल्ड कप, बाबर आजम की सेना में इन 11 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    ENG vs PAK: इंग्लैंड को चित कर पाकिस्तान जीतेगी दूसरा टी20 वर्ल्ड कप, बाबर आजम की सेना में इन 11 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के दो फाइनल टीमें हमें मिल चुकी हैं, 13 नवंबर को सारा इंतजार खत्म कर दोनों में से एक टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करते दिखेगी। इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों का ही सफर इस वर्ल्ड कप में रोमांच से भरा रहा हैं। पाकिस्तान जो पहले दो मैच हारने के बाद लगभग बाहर थी।

    टीम ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की हार और बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पक्का किया। फिर टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। पाकिस्तान के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका हैं। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान इंग्लैंड को चित कर ट्रॉफी अपने नाम करती हुई नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं फाइनल मैच में पाकिस्तान किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी।

    यह भी पढे़- IND vs ENG :पाकिस्तानी फैंस ने भारत की हार का मनाया जश्न, स्टेडियम के बाहर पहुंच कर लगे भारतीय फैंस को चिढ़ाने, वायरल हुआ VIDEO

    बाबर-रिजवान की जोड़ी से बचना होगा नामुमकिन

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम (BABAR AZAM) और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) की जोड़ी ज्यादा कमाल करती हुई नजर नहीं आई थी लेकिन दोनों ने सेमीफाइनल में अपना खूब जलवा दिखाया जब टीम को बहुत जरूरत थी। बाबर आजम ने 53 और रिजवान ने 57 रनों की पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा पाई थी। फाइनल में भी मेलबर्न के मैदान पर दोनों बल्लेबाजों का जलवा दिखने वाला हैं। तीन नंबर पर हमें शान मसूद (SHAN MASSOD) और चार नंबर पर हमें इफ्तिखार अहमद (IFTIKHAR AHMED) नजर आने वाले हैं।

    मोहम्मद हैरिस फिर निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

    मोहम्मद हैरिस (MOH. HARRIS) ने पिछले मैच में तीन नबंर पर उतर कर पाकिस्तान की जीत की पर ठप्पा लगा दिया था। मोहम्मद हैरिस फाइनल में भी जरूरत पड़ने पर किसी भी नंबर पर उतर कर जिम्मेदारी लेते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद हैरिस नंबर-5 पर नजर आएंगे। शादाब खान (SHADAB KHAN) नंबर-6 और मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ)  नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर पाक को एक अच्छा फिनिश देते हुए नजर आएंगे।

    इन गेंदबाजों का रहेगा जलवा

    पाकिस्तान की गेंदबाजी यूनिट इस वर्ल्ड कप की सबसे खतरनाक गेंदबाजी यूनिट रही हैं। और टीम के लिए सबसे खुशी की बात यह हैं कि शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN SHAH AFRIDI) फॉर्म में वापस दिख रहे हैं। शाहीन ने पिछले मैच में शानदार स्पेल डालते हुए 2 विकेट अपने नाम की थी। साथ ही शादाब खान (SHADAB KHAN), हरिस रऊफ (HARIS RAUF), नसीम शाह (NASSEEM SHAH), असिफ अली (ASIF ALI) और मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) टीम की नईया पार लगाने में पूरा दम दिखाते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़े- IND vs ENG : सच हुआ 1992 वर्ल्डकप का संयोग! सेमीफइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, अब फाइनल की जंग पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच

    इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, असिफ अली, शाहीन शाह अफरीदी, हरिस रऊफ, नसीम शाह।

  • टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम को छोड़नी पड़ सकती है कप्तानी, ये 3 खिलाड़ी हैं उनकी जगह लेने के हकदार

    टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम को छोड़नी पड़ सकती है कप्तानी, ये 3 खिलाड़ी हैं उनकी जगह लेने के हकदार

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब तक जितने मुकाबले खेले उसमें हार ही मिली है। यह हार काफी निराशाजनक रही है। टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाबर आजम अगर अपनी कप्तानी छोड़ते हैं, तो उनकी जगह टीम के ये तीन खिलाड़ी कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में..

    दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देख बाबर आजम की जगह पीसीबी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है। इस लिस्ट में शादाब खान, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का नाम लिया जा रहा है।

    मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाजों के रूप में जाना जाता है। रिजवान आईसीसी की टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, इस कारण उनको कप्तानी का दावेदार माना जा सकता है।

    शाहीन शाह अफरीदी

    बांय हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंदबाजी टी20 वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी रही है। शाहीन पाकिस्तान की घरेलू लीग पीएसएल में खेलते हुए कप्तानी में गजब का नमुना पेश किया था। पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में इस साल शाहीन शाह अफरीदी ने लाहौर कलंदर्स टीम की  कप्तानी करते हुए टीम को चैम्पियन बनाया था। उनकी कप्तानी के कारण बाबर आजम की जगह उन्हें मिल सकती है।

    शादाब खान

    शादाब खान का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में काफी अच्छा रहा, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ मामलों में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित रहे थे। लेकिन उन्हें बाबर आजम की जगह टीम की कप्तानी करने का अवसर  दिया जा सकता है।

    वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के फैंस टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराज और निराश हैं। टीम का प्रदर्शन काफी चिंताजनक है। उन्हें पहले भारत जैसी मजबूत टीम के हाथो करारी शिकस्त झेलनी पड़ी तो वहीं उन्हें टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम जिम्बाब्वे से भी मात मिली है।

  • पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, जानें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महामुकाबला खेलेंगे या नहीं?

    पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, जानें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महामुकाबला खेलेंगे या नहीं?

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM)  के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बीते एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे। जिसके चलते टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पाक टीम की सबसे मजबूत कड़ी तभी से क्रिकेट से दूर चल रहे है।

    लेकिन अगले हफ़्ते यानी 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शुरु होने जा रहे क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुम्भ यानी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के लिए बाबर आजम (BABAR AZAM) एंड कंपनी ने बड़ी अपडेट दी है। इस खबर को सुनकर पाक टीम के खेमे में खुशी की लहर दौड़ चुकी है। दरअसल, अफरीदी पाकिस्तान के अभ्यास मैचों में खेलेंगे।

    शाहीन शाह अफरीदी को लेकर पाक टीम ने दिया बड़ा अपडेट


    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट से खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैचों की शुरुआत हो चुकी है। विश्वकप की 16 टीमों के बीच ये वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाने हैं। वहीं पाकिस्तान को अपना पहला वॉर्म-अप मुकाबला 17 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले पाक टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है।

    टीम के धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अब इन वॉर्म-अप मुकाबलों के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि अब तक ये नहीं पता चला है कि वें मेगा टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध पाएंगे या नहीं। जिसके बाद शाहीन ने कहा कि,

    “मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने और अभियान में अपनी भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए क्रिकेट और जिस टीम से मैं प्यार करता हूं, उससे दूर रहना मेरे लिए एक मुश्किल दौर रहा है और इस दौरान कई रोमांचक मैचों का हिस्सा नहीं बन पाया।”

    शाहीन शाह अफरीदी कर सकते है भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान

    अगर शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए उपलब्ध हो जाते हैं, तो ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं होगी। वह पिछले साल यानी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह बने थे। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजो को अपनी रफ्तारभरी गेंदों से खूब तंग किया और टॉप आर्डर को आउट कर दिया था। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हुई। ऐसे में अफरीदी अगर वापसी कर लेते हैं तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आसान नहीं होगा।

  • T20WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत, पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर की हुई वापसी!

    T20WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत, पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर की हुई वापसी!

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20WC 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में होने वाला है। हर टीम खिताबी जीत के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश करेगी। इस फेहरिस्त में टीम इंडिया (Team India) भी शामिल है जिसका इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होगा।

    एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया को है, लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है जो शानदार है। जिससे भारतीय खेमे में टेंशन बड़ा सकता है।

    पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर की हुई वापसी

    पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) पूरी तरह से फिट हो गए हैं और भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हैं। शाहीन अफरीदी पिछले कुछ वक्त से इंजरी की वजह से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे और वो इसकी वजह से एशिया कप 2022 में नहीं खेल पाए थे।

    यही नहीं इसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में भी सात मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर थे, लेकिन अब डान न्यूज की मानें तो शाहीन अफरीदी पूरी तरह से फिट हैं और टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    शाहीन अफरीदी के आने से पाक टीम हुई मजबूत

    शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के टीम में आ जाने के बाद पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हो जाएगी और इसमें कोई शक नहीं है। एशिया कप 2022 के दौरान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी कहा था कि शाहीन अफरीदी के टीम में नहीं होने की उनकी गेंदबाजी अटैक उतनी मजबूत नजर नहीं आती।

    वैसे भी शाहीन अफरीदी ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को शुरुआत झटके दिए थे जिसकी वजह से टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी और उसे 10 विकेट से हार मिली थी। पाकिस्तान अपने उसी प्रदर्शन को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दोहराना चाहेगा तो वहीं टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो पाकिस्तान को हराकर इस बार अपनी शुरुआत जोरदार तरीके से करे।

  • T20 WORLD CUP: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी, निभाएगा अहम किरदार

    T20 WORLD CUP: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी, निभाएगा अहम किरदार

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत और अंत दोनों ही काफी ज्यादा खराब रहा हैं। पहला मुकाबला भारत (INDIA) से हारने के बाद टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में श्रीलंका (SRILANKA) से हार के बाद टीम अपना तीसरा एशिया कप उठाने से पीछे रह गई।

    पूरे टूर्नामेंट के दौरान बाबर आजम (BABAR AZAM)N का फॉर्म फैंस के साथ-साथ टीम के लिए भी सिरदर्द था। अब पाकिस्तान ने अक्टूबर में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें धाकड़ खिलाड़ी की वापसी होती दिख रही हैं। आइए आपको पाकिस्तान के स्कॉवड के बारे में बताते हैं-

    बाबर आजम के कंधे रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

    बाबर आजम (BABAR AZAM) एशिया कप 2022 के दौरान अपने खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। जिसका खामियाजा टीम को फाइनल मैचों में भुगतना पड़ा था जहां कोई भी बल्लेबाज अपना रंग नहीं दिखाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की कमान बाबर आजम के कंधे हैं। ऐसे में उनको इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी का जौहर भी दिखाना होगा।

    शादाब खान (SHADAB KHAN) जो एशिया कप के दौरान गेंद और बल्ले से कमाल रहें उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। इसी के साथ टीम में एशिया कप के दौरान उतरने वाली बल्लेबाजी क्रम नजर आ रही हैं।  मोहम्मद रिजवान, खुशदिल शाह और इफ्तिखार अहमद मौजूद हैं। हालांकि फखर जमान की जगह पर टीम ने हैदर अली पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें जगह दी हैं।

    शाहीन अफरीदी की वापसी से गेंदबाजी क्रम हुई मजबूत

    शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN SHAH AFRIDI) का पिछला टी20 वर्ल्ड कप शानदार था। लेकिन एशिया कप 2022 से पहले वह घुटने के चोट के चलते बाहर हो गए थे। शाहीन अफरीदी अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें 15 सदस्यीय स्कॉवड में जगह मिली हैं। उनकी मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी यूनिय शानदार नजर आ रही हैं।

    एशिया कप में कमाल दिखाने वाले नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मेन टीम का हिस्सा हैं। फखर जमन, मोहम्मद हैरिस और शाहनवाज दहानी जो एशिया कप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते नजर आए थे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में जगह मिली हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

    https://twitter.com/TheRealPCB/status/1570385527945465856?s=20&t=igFuzwEI0zwogXj5PaDx5w

    बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर

    रिजर्व खिलाड़ी: फखर जमन, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

  • Shahid Afridi की बड़ी बेटी के है खूबसूरती के चर्चे, कई अभिनेत्रियो को भी करती हैं फेल

    Shahid Afridi की बड़ी बेटी के है खूबसूरती के चर्चे, कई अभिनेत्रियो को भी करती हैं फेल

    बहुत जल्द पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बड़ी बेटी अक्शा की शादी देश के स्टार क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी संग होनी है। 22 साल की शाहीन अफरीदी इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज हैं, जो अपने देश के लिए खेल रहे हैं। बहुत जल्द ही शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी के दामाद बन जाएंगे।

    शाहिद की हैं 5 बेटियां

    Shahid Afridi की बड़ी बेटी के है खूबसूरती के चर्चे, इस खिलाड़ी संग करने वाली हैं शादी

    ज्ञात हो कि शाहिद अफरीदी के 1 नहीं बल्कि पांच बेटियां हैं। पांचों बेटियों के नाम क्रमशः अक्शा, असमारा, अंशा, अज्‍वा और अरवा। उनकी बड़ी बेटी 20 साल की है, जिसकी शादी शाहीन शाह अफरीदी से होने वाली है। अक्शा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था। इस समय वो अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं।

    लाइमलाइट से बेटियां रहती हैं दूर

    वैसे तो शाहिद अफरीदी अपनी बेटियों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन कई बार पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी बेटियां मैदान में दिखाई दे चुकी हैं पिछले साल शाहीन के पिता ने भी बोला था कि उन्होंने शाहिद अफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसे स्वीकार किया गया।

    पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था। 2000 में जन्मे शाहिन ने तीनों फार्मेट के लिए खेले हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने 25 टेस्ट, 32 वनडे और 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनका स्कोर टेस्ट में 99, वनडे में 62 और टी20 था, उन्होंने 47 विकेट हासिल किए थे।

    इसे भी पढ़ें-12 साल बाद इस खिलाड़ी को T20 World Cup में मिली एंट्री, विवादों में रही पर्सनल लाइफ लेकिन हार नहीं मानी

  • Shaheen Shah Afridi ने किया बहुत बड़ा ऐलान, पाकिस्तान टीम के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

    Shaheen Shah Afridi ने किया बहुत बड़ा ऐलान, पाकिस्तान टीम के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

    पाकिस्तान की पेस अटैक की शान और टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने ऐलान किया है कि अब वह टीम में वापसी करने वाले हैं। उन्होंने क्रिकेट फील्ड पर वापसी करने का ऐलान वीडियो कॉल पर अपने तीन साथियों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत में किया। अफरीदी फिलहाल लंदन में रिहैब कर रहे हैं। वह चोट की वजह से ही टीम से बाहर हुए।

    उनको घुटने में चोट लगी है ऐसा कहा जा रहा था कि शाहीन अफरीदी के t20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर क्लियर नहीं है, लेकिन अब शाहीन शाह ने खुद ऐसा ही कहा है कि वह पाकिस्तान और वहां क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ला रहे हैं।

    वीडियो कॉल पर की बात

    भारत पर मिली जीत के बाद पाकिस्तान के दो सदस्यों नसीम शाह और हारिस राउफ ने अफरीदी के बाद की वीडियो कॉल पर एक बातचीत में शाहीन के सेहत से जुड़ी बातें हुई, लेकिन इसी बातचीत के समय ही शाहीन ने अपनी वापसी का भी संकेत दिया, जो चर्चा में आ गया है।

    शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शेयर की गई बातचीत के वीडियो में पहले तो बोला कि उनकी इंजरी में आप काफी सुधार है और हो सकता है कि अगले 2 हफ्ते में वह गेंदबाजी चालू कर दें, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा वह बात मायने रखती है। उन्होंने नसीम का और हरीश राउफ को अपने मैदान पर वापसी करने को लेकर जानकारी दी। वह बोले कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वो मैदान पर लौटेंगे।

    न्यूजीलैंड दौरे पर करेंगे वापसी

    t20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले पाक टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां पर एक ट्रायंगुलर t20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी। खेल की शुरुआत 7 अक्टूबर के बीच में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच मैच होगा। 8 अक्टूबर को दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के पाक की टीम भिड़ेगी।

    7 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली इस सीरीज के सभी मैच क्राइस्टचर्च में होने वाले हैं। यदि शाहीन अफरीदी ठीक होकर वापसी का दम भर रहे हैं तो संभव है कि पाकिस्तान के लिए वह t20 वर्ल्ड कप में भी खेलते नजर आएंगे

    उनके इस ऐलान के बीच वीडियो चैट के दौरान एक और बातचीत हुई और वह बातचीत खत्म करने से पहले शाहीन ने नसीम शाह और राउफ से तोहफे में एशिया कप मांगा। वह जाते जाते उनके बोल गए कि एशिया कप छोड़ना नहीं। अब यह जो चिंगारी हो जला कर गए हैं देखते हैं उसका क्या रिजल्ट निकलता है।

    इसे भी पढ़ें-IPL 2023 से पहले Suresh Raina ने किया संन्यास लेने का बड़ा फैसला, अब इस लीग में आने वाले हैं नजर