Tag: वेंकटेश अय्यर

  • आईपीएल 2022 की सबसे खऱाब प्लेइंग 11, जिसमें 7 टी20 क्रिकेट के दिग्गजों का नाम है शामिल, नाम देख चौंक जायेंगे आप

    आईपीएल 2022 की सबसे खऱाब प्लेइंग 11, जिसमें 7 टी20 क्रिकेट के दिग्गजों का नाम है शामिल, नाम देख चौंक जायेंगे आप

    आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में खत्म हो चुका हैं। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को फाइनल मैच में 7 विकेट से हराकर आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने कब्जा किया। इस सीजन हम कुछ ऐसी प्रतिभाओं  से मिले जिसे हम सलाम ठोकने पर मजबूर हुए। तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पूरे सीजन बहुत निराश किया हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के इस सीजन की सबसे खराब प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

    आईपीएल 2022 में ये खिलाड़ी साबित हुआ फ्लॉप कप्तान

    CSK's Ravindra Jadeja Ruled Out Of Remainder Of IPL 2022 Due To Injury | Cricket News

    आईपीएल 2022 के इस सीजन में धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी। लेकिन यह जिम्मेदारी निभाते हुए दबाव महसूस करने लगे जिसका असर उनके खेल पर हुआ। इस सीजन 10 मैच में जडेजा सिर्फ 116 रन और 5 विकेट ही ले पाए हैं। पिछले सीजन की तुलना में बात करे तो जडेजा आईपीएल 2021 के स्टार खिलाड़ी थे। कप्तानी ने रविंद्र जडेजा को बहुत दबाव दिया धोनी ने इस बात का खुलासा करते हुए कप्तानी फिर से अपने हाथ में संभाली।

    आईपीएल 2022 के इस सीजन में ये रहे फ्लॉप गेंदबाज़

    India vs England - T20I series - Varun Chakravarthy set to miss England T20Is after failing fitness tests

    इस सीजन की फ्लॉप गेंदबाज के लिस्ट में सबसे पहले वरूण चक्रवर्ती हैं। वरूण का पिछला सीजन काफी अच्छा था लेकिन यह सीजन उनका काफी खराब रहा हैं। 11 मैच में चक्रवर्ती ने सिर्फ 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में संदीप शर्मा भी शामिल हैं, संदीप ने इस सीजन सिर्फ 5 गेम खेले है और 2 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन हैदराबाद के प्रमुश गेंदबाज संदीप शर्मा हुआ करते थे।

    क्रिस जॉर्डन इस में अगले नंबर पर हैं। इस साल जॉर्डन सीएसके के लिए खेल रहे थे। इस सीजन 4 मैच में 67.50 के खराब औसत के साथ जॉर्डन ने सिर्फ 2 विकेट लिए हैं। लखनऊ के खिलाड़ी एंड्रयू टॉय भी फ्लॉप गेंदबाज की लिस्ट में शामिल हैं। टॉय ने 3 मैचों में 9.72 की इकॉनमी के साथ बॉलिंग की हैं और एक विकेट भी अपने नाम करने में असफल रहे हैं।

    आईपीएल 2022 की सबसे खराब बैटिंग ऑर्डर

    There is a small chance" - Kane Williamson on SRH's chances of making it to the playoffs

    सबसे खराब बैटिंग ऑर्डर में केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज वेंक्टेश अय्यर हैं। अय्यर ने पिछले सीजन आईपीएल के दूसरे हॉफ में सब को अपने बल्ले से चौका दिया था। लेकिन इस सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन किया हैं। 12 मैचों में वेंक्टेश सिर्फ 182 रन ही बना पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विलियमसन ने 13 मैचों में 216 रन बनाए हैं और बतौर बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं।

    फ्लॉप बल्लेबाज की लिस्ट में गुजरात के विजय शंकर भी शामिल हैं। विजय 4 मैच में सिर्फ 19 रन ही बना पाए हैं। इसी प्रकार लिस्ट में आगे लखनऊ के बल्लेबाज मनीष पांडे भी शामिल हैं 6 मैच में सिर्फ 88 रन बनाकर खराब प्रदर्शन किया हैं। इस लिस्ट में मुंबई के कायरन पोलार्ड भी शामिल हैं पोलार्ड ने इस सीजन काफी निराश किया हैं। 11 मैचों में सिर्फ 144 रन बनाए हैं। और उनकी धीमी बल्लेबाजी के चलते टीम कई मैच हारी हैं।

    आईपीएल 2022 की सबसे फ्लॉप प्लेइंग 11

    केन विलियमसन, वेंकटेश अय्यर, विजय शंकर. मनीष पांडे. कायरन पोलार्ड. मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (कप्तान), वरूण चक्रवर्ती, संदीप शर्मा, क्रिस जॉर्डन, एंड्रयू टाई।

     

  • IND vs RSA T20 Series: 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में टी20 सीरीज के लिए नहीं मिलना चाहिए था मौका

    IND vs RSA T20 Series: 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में टी20 सीरीज के लिए नहीं मिलना चाहिए था मौका

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के रोमांच के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के लिए टीम की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका दौरे के टी 20 मैचों के लिए भारतीय टीम का कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) को बनाया गया है। इसके साथ ही 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। लेकिन इसी बीच चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2022 में ये 3 खिलाडियों के ख़राब प्रदर्शन के बावज़ूद इनको टीम में शामिल कर लिया है। जिसको लेकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है।

    इनके प्रदर्शन को देखते हुए ये खिलाड़ी IND vs SA की सीरीज में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए डिजर्व नहीं करते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वो 3 खिलाड़ी कौन से हैं जो भारतीय टीम के लिए डिजर्व नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें मौका मिल गया है।

    3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में नहीं मिलना चाहिए था मौका

    1- ईशान किशन

    आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का अब तक के आईपीएल इतिहास में सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा है। आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तो कुछ ज्यादा ही निराश किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान 14 मुकाबलों में 32.15 के एवरेज से महज 418 रन बनाए हैं।

    अब दर्शकों का मानना है कि इनके इस मौजूदा वक़्त के प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनको टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए था। और इनके जगह किसी युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

    (more…)

  • IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कर दिया जाएगा टीम से बाहर, लगातार हो रहे हैं फेल

    IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कर दिया जाएगा टीम से बाहर, लगातार हो रहे हैं फेल

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खत्म होते ही साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के साथ 5 टी20 मुकाबले खेलेगी। यह दौरा आगामी टी20 विश्वकप के तहत काफी महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान पर सीरीज को जीतना प्रतिष्ठापूर्ण होगा।

    ऐसे में टीम संयोजन काफी अहम माना जा रहा है। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाकर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। हम आपको इस लेख में 3 ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जो साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं।

    1- मयंक अग्रवाल

    भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान घोषित टीम में मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन वो  घोषित 15 सदस्यीय टीम में थे। टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो वन डे क्रिकेट में अब तक मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी में फेल ही नजर आए हैं। अब तक 5 वनडे मैचों में मात्र 86 रन ही बना सके हैं।

    इसके बाद भी चयनकर्ता व कप्तान की पसंद बने हुए थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनका टीम से बाहर होना लगभग तय है। इस आईपीएल (IPL) में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। (more…)

  • आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लिए विलेन बने ये 3 खिलाड़ी, इनके परफॉरमेंस न करने से टीम को देखनी पड़ी शर्मनाक हार  

    आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लिए विलेन बने ये 3 खिलाड़ी, इनके परफॉरमेंस न करने से टीम को देखनी पड़ी शर्मनाक हार  

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का अब काउन डाउन शुरू हो चुका है। अब लीग चरण के सिर्फ 17 मैच शेष हैं। प्वाइंट्स टेबल की स्थिति अब लगभग साफ होती जा रही है। किसी बड़े उलटफेर की संभावनाएंं कम हैं। हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैंं कि वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विलेन साबित हुए हैं। हालांकि उनपर टीम की बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन इन खिलाड़ियों  ने जिम्मेदारी से किनारा कर टीम को शर्मनाक हार का मुंह देखने पर मजबूर कर दिया है।

    1- वेंकटेश अय्यर

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स  (KKR) की फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) का चुनाव सलामी बल्लेबाज के रूप में किया था लेकिन लगातार 9 मैचों में फ्लाप रहने के बाद पिछले 2 मैचों से टीम ने उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। टीम ने उनकी बल्लेबाजी की फार्म की वापसी को लेकर सभी संभव प्रयास किए।

    उनको सलामी बल्लेबाज के रूप से लेकर मिडिल आर्डर व फिनिशर तक की भूमिका में उतारा लेकिन कहीं भी वेंकटेश अय्यर का बल्ला नहीं चला। आखिर में टीम ने उनको प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया। हालांकि अब देर हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्ले ऑफ तक पहुंचना काफी मुश्किल है। वेंकटेश अय्यर ने 9 मैचों में 129 रन बनाए हैं।

    (more…)

  • IPL 2022, KKR vs RR: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अब प्लेइंग इलेवन में करेगी बड़ा बदलाव, 2 दिग्गजों को करेगी टीम से बाहर

    IPL 2022, KKR vs RR: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अब प्लेइंग इलेवन में करेगी बड़ा बदलाव, 2 दिग्गजों को करेगी टीम से बाहर

    आईपीएल (IPL) 15वें सीजन का 47वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराना जरूरी होगा। हालांकि यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच होगा। 18 अप्रैल को हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को हराया था।

    कोलकाता नाईट राइडर्स की ओपनर बल्लेबाजों पर होगा मैच का दायित्व

    कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने शुरुआती सीजन के मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन पिछले 4 मैचों से टीम के प्रदर्शन में कमी आई है। टीम के सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाजी को लेकर है। इसके लिए टीम ने कई प्रयोग भी किए लेकिन सलामी बल्लेबाजी में कोई सुधार नहीं आया। वेंकटेश अय्यर (VEKATESH IYER) अभी तक फॉर्म में वापस नहीं आ सके हैं।

    आरोन फिंच (AARON FINCH) भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) प्रत्येक मैच में कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन वो भी मैच जिताऊ पारी खेलने में असफल हैं। आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSEL) भी बहुत खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव की संभावना मैच में बनी हुई है। हालांकि बल्लेबाजी को लेकर प्लेइंग इलेवन में अंजिक्य रहाणे को जगह मिल सकती है।

    प्लेइंग इलेवन में 5 वें गेंदबाज की कमी पूरी नहीं कर पा रहे आलराउंडर

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की अब तक हुई हारों में बल्लेबाजी ही मुख्य रुप से जिम्मेदार रही है लेकिन टीम में 4 गेंदबाजों को खिलाये जाने से एक गेंदबाज की कमी दिखती है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एक गेंदबाज की कमी खली थी। टीम के आलराउंडर्स की ओर से फेंके गए 4 ओवर में 49 रन बने थे, जो बाद में हार की मुख्य वजह बने। इससे सबके लेते हुए टीम इस मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। पैट कमिंस (PAT CUMMINS) की वापसी की संभावनाएंं जताई जा रही है।

    यहां देखिए कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन…

    आरोन फिंच/ सैम बिलिंग्स, वेंकटेश अय्यर/ अंजिक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, बाबा इंद्रजीत, आंद्रे रसेल, सुनील नरायण, उमेश यादव, टिम साउथी, हर्षित राणा.

  • IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव

    IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव

    आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4 विकेट से कर लिया था. कुलदीप यादव का सोशल मीडिया पर चल गया जादू, वहीं वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

    कुलदीप यादव का सोशल मीडिया पर चला जादू, वहीं वेंकटेश अय्यर हुए ट्रोल

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 42 रनो की बेहद अहम पारी खेली. अंत में जरूर नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 57 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 42 रनों की बेहद अहम पारी खेली. रोवमैन पॉवेल ने 33 रनों की पारी खेली. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) का सोशल मीडिया पर जादू चला है. वहीं वेंकटेश अय्यर को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

  • IPL 2022, KKR vs RR: मैन ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल ने बताया कैसे उन्होंने लिया हैट्रिक, सेलिब्रेशन अंदाज पर भी बोले

    IPL 2022, KKR vs RR: मैन ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल ने बताया कैसे उन्होंने लिया हैट्रिक, सेलिब्रेशन अंदाज पर भी बोले

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. युजवेंद्र चहल ने अपने हैट्रिक लेने के पीछे का राज खोला है.

    युजवेंद्र चहल ने बताया कैसे उन्होंने लिया हैट्रिक

    ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में आगे निकले जोस बटलर और युजवेंद्र चहल
    kkr-vs-rr orange cap purple cap

    एक समय मैच में केकेआर (KKR) जीत रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने अपने ओवर में 4 विकेट के साथ हैट्रिक भी लिया. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद चहल ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

    “ मुझे इस मैच में परिणाम बदलने के लिए विकेट लेने पड़े. मैंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया. मैंने कोचों और कप्तान से बात की. मैं एक गुगली के बारे में सोच रहा था लेकिन फिर मैं कोई चांस नहीं लेना चाहता था. मेरी हैट्रिक गेंद पर डॉट बॉल से भी खुशी होती. मेरी गुगली अच्छी निकल रही थी और वेंकटेश अय्यर को भेज दी.”

    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स

    युजवेंद्र चहल हैट्रिक लेकर सोशल मीडिया पर छाए, जोस बटलर का दिखा जलवा
    kkr-vs-rr yuzvendra chahal hit

    युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जो मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले पर अब खतरा मंडरा रहा है, क्योकिं दिल्ली की टीम पर कोविड को खतरा आ चुका है. मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) को कोविड हो गया है. अब सबकी नजरें आईपीएल गवर्निंग कांउसिल के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं. अगले मैच में जीत दर्ज करके टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर जा सकती है.

  • IPL 2022: आवेश खान और वेंकटेश अय्यर का यह डांस वाला वीडियो कर देगा आपको हैरान, कई बॉलीवुड सुपरस्टार से भी कर रहे हैं बेहतर

    IPL 2022: आवेश खान और वेंकटेश अय्यर का यह डांस वाला वीडियो कर देगा आपको हैरान, कई बॉलीवुड सुपरस्टार से भी कर रहे हैं बेहतर

    आईपीएल 2022  (IPL 2022) के शुरू होने से पहले ही इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। एक बार फिर से आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) की जोड़ी ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं इस बार किस गाने पर थिरके हैं आवेश व वेंकटेश…..

    इस गाने पर थिरक रहे हैं आवेश खान व वेंकटेश अय्यर

    वेंकटेश अय्यर

    आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रहने वाले हैं। दाेनाें खिलाड़ी कुछ न कुछ नया करके अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार दोनों खिलाड़ियों ने नए फेमस गाने ‘अरबिक कुथू’ पर डांस किया है।

    यह गाना फिल्म स्टार विजय की आने वाली फिल्म ‘बीस्ट’ का है। मौजूदा समय में इस गाने ने खूब धूम मचाई है। वेंकटेश अय्यर ने इस गाने के बारे में लिखा है कि पहली ही बार में सही कर डाला। इससे पूर्व भी दोनों खिलाड़ियों ने ‘हरि संधू’ के एक गाने का वीडियो अपने फैंस के लिए अपलोड किया था। यह दोनों खिलाड़ियों का सयुंक्त रूप से डांस का दूसरा वीडियो है।

    आईपीएल 2022 में 18 करोड़ रुपए है दोनोंं खिलाड़ियाें की कीमत

    आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) दोनों आईपीएल 2022 का हिस्सा है। आवेश खान (AVESH KHAN) ने तो इतिहास दर्ज किया है। मेगा नीलामी में लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने उनको 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को केकेआर (KKR) ने 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

    वेंकटेश ने पिछले साल न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के खिलाफ टी20 मैच में डैब्यू किया था। वेंकटेश ने आइपीएल में 10 मैच में 370 रन बनाए हैं, इसमें चार अर्द्वशतक भी शामिल हैं। आवेश खान (AVESH KHAN) ने एक मीडिया चैनल को बताया है कि यह वीडियो ईशान किशन व हरप्रीत बरार की मदद से बनाया है।

    https://www.instagram.com/reel/CbNf6s_AKn0/?utm_source=ig_web_copy_link

  • 3 खिलाड़ी जिन्हें मिलना चाहिए था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह, लेकिन बीसीसीआई ने कर दिया नजरअंदाज

    3 खिलाड़ी जिन्हें मिलना चाहिए था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह, लेकिन बीसीसीआई ने कर दिया नजरअंदाज

    चयनकर्ताओं और बीसीसीआई (BCCI) ने मिलकर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के 27 खिलाड़ियो को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है. जिसमें कुछ खिलाड़ियो के साथ नाईंसाफी हुई तो वहीं कुछ खिलाड़ियो पर बीसीसीआई (BCCI) मेहरबान भी नजर आया. सीमित ओवर क्रिकेट में इस समय कई ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जो लगातार मिल रहे मौकों का अच्छा फायदा उठा रहे हैं.

    जिसके कारण फैंस और क्रिकेट के दिग्गज उम्मीद कर रहे थे कि इन खिलाड़ियो को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें चौका दिया है. ऐसे ही 3 खिलाड़ियो के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिला. इन खिलाड़ियो में से 2 की तो टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) टीम में जगह पक्की नजर आ रही है.

    1. ईशान किशन

    ISHAN KISHAN

    सलामी बल्लेबाजी के साथ ही साथ ईशान किशन (ISHAN KISHAN) विकेटकीपिंग करते हुए नजर आते हैं. जहाँ पर वो आक्रामक अंदाज में खेलकर तेजी से रन बनाते हुए नजर आते हैं. किशन अब सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार टीम का हिस्सा नजर आते हैं. जहाँ पर अक्सर वो प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं और टीम के लिए अहम योगदान देते हैं.

    तीसरे सलामी बल्लेबाज की भूमिका में इस खिलाड़ी की जगह पक्का नजर आ रही है. किशन जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में भी खेलने का दम रखते हैं. जिसके कारण भी टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को लगातार मौके दे रही है. लेकिन उसके बाद भी चयनकर्ता और बीसीसीआई (BCCI) ने ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया.

    (more…)

  • 3 भारतीय टीम के खिलाड़ी जिनके लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है साल 2022, बन सकते हैं अगले सुपरस्टार

    3 भारतीय टीम के खिलाड़ी जिनके लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है साल 2022, बन सकते हैं अगले सुपरस्टार

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए साल 2022 बेहद अहम होने वाला है. इस साल टीम के पास 2 बड़े टूर्नामेंट जीतने का मौका है. जिसमें एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) और टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) शामिल है. बड़े टूर्नामेंट में ही अच्छा प्रदर्शन करके खिलाड़ी स्टार से सुपरस्टार बन सकता है.

    ये बड़ा स्टेज खिलाड़ियो के लिए मौका लाता है. टीम के पास अभी कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी अब सुपरस्टार बनने के तरफ बढ़ रहे हैं. आज हम आपको 3 ऐसे युवा खिलाड़ियो के बारें में बतायेंगे. जो साल 2022 में भारतीय टीम के अगले सुपरस्टार बन सकते हैं.

    1. ऋषभ पंत

    बात अगर करें 2021 की तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के लिए ये साल मिला जुला रहा. जहाँ पहले 6 महीने बेहद शानदार रहे तो बाद के 6 महीनों में वो लय में नहीं नजर आए. लेकिन इस साल ऋषभ पंत के पास मौका होगा की वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के अगले सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बने. इसके साथ ही वो तीनों फॉर्मेंट में नियमित रूप से टीम का हिस्सा बन सकते हैं. अगर टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में वो अहम भूमिका निभाते हैं तो वो अगले सुपरस्टार बन सकते हैं. पंत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. आईपीएल 2022 में वो कप्तानी करते हुए भी नजर आने वाले हैं.

    2. INDIAN TEAM के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़

    आईपीएल (IPL) में लगातार 2 सीजन में शानदार प्रदर्शन करके रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने अपनी अलग पहचान भी बना लिया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में अब उन्हें मौका दिया जा रहा है. श्रीलंका दौरे पर वो टी20 फॉर्मेट में डेब्यू भी कर चुके हैं. लेकिन साल 2022 में वो भारतीय टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर सकते हैं. अगर बदलाव की बात करें तो उन्हें टेस्ट फॉर्मेंट में भी मौका मिल सकता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) भी उन्हें अपना उपकप्तान उन्हें इस बार बना सकती है. जिसके कारण ही ये साल गायकवाड़ के लिए बेहद अहम हो सकता है.

    3. वेंकटेश अय्यर

    INDIAN TEAM के तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है. जिसके कारण ही उन्हें टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला है. अब दक्षिण अफ्रीका दौरे (SOUTH AFRICA TOUR) पर उन्हें वनडे टीम में भी मौका दिया गया है. जिसके कारण ये कहा जा सकता है कि वेंकटेश अय्यर इस साल टी20 फॉर्मेट में जहाँ अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. वहीं वनडे फॉर्मेट में वेंकटेश अय्यर डेब्यू कर सकते हैं. आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) भी उन्हें इस सीजन में बेहद अहम रोल सौंप सकती है. जिसके कारण ही उनके लिए ये साल बेहद अहम रहा है.