Tag: वेंकटेश अय्यर

  • MS DHONI की जगह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, शानदार रिकॉर्ड कर रहे हैं इशारा

    MS DHONI की जगह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, शानदार रिकॉर्ड कर रहे हैं इशारा

    भारतीय टीम MS DHONI के संन्यास के बाद से एक धाकड़ बल्लेबाजी करना वाला फिनिशर तलाश कर रही है. जो टीम के लिए अभी सबसे ज्यादा अहम है. हार्दिक पांडया के फेलियर के बाद से ही टीम घरेलू क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी बनाने का प्रयास कर रही है. वो हार्दिक पांडया और महेंद्र सिंह धोनी दोनों की जगह टीम में भर सके. विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद अब हम आपको 3 ऐसे नाम बताने जा रहे हैं, जो MS DHONI की जगह टीम में ले सकते हैं.

    1. वेंकटेश अय्यर

    हार्दिक पांडया के विकल्प के रूप में देखें जा रहे वेंकटेश अय्यर ने हाल में ही भारतीय टीम और आईपीएल टीम दोनों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. गेंद के साथ बात करें तो उन्होंने 6 मैच में 30.66 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किया है. बल्ले के साथ उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मैच में 63.16 के शानदार औसत से 379 रन बनाए हैं. इस बीच उनका स्टॉइक रेट 133.92 का रहा है. तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर की रेस के साथ वो MS DHONI की जगह लेने के लिए भी तैयार नजर आ रहे हैं.

    2. ऋषि धवन

    हिमाचल प्रदेश के कप्तान ऋषि धवन ने इस विजय हजारे ट्रॉफी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. गेंद के साथ उन्होंने 8 मैचों में 23.35 की औसत से 17 विकेट अपने नाम किया है. बल्ले के साथ उनके प्रदर्शन की बात करें तो 8 मैचों में 76.33 के औसत से 458 रन बनाया. इस दौरान उन्होंने 127.33 के स्टॉइक रेट से रन बनाए है. निचले क्रम में जिस अंदाज में उन्होंने खेला है. वो हार्दिक पांडया की जगह लेने के साथ ही साथ वो MS DHONI वाली फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं. जल्द ही वो भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.

    3. MS DHONI के उत्तराधिकारी शाहरूख खान

    अगर आसानी से छक्का लगाना एक कला है तो इसमें धीरे-धीरे शाहरूख खान निपुण होते जा रहे हैं. वो कई मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनकर उभरे हैं. MS DHONI का फिनिशर के रूप में उत्तराधिकारी अभी शाहरूख ही नजर आ रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 8 मैचों में 42.16 के औसत से 253 रन बनाए. जिस दौरान उनका स्टॉइक रेट 186.02 का रहा है. वनडे क्रिकेट में इस अंदाज में और कोई बल्लेबाज अभी खेलता हुआ नही आ रहा है. जिसके कारण शाहरूख खान को जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.

  • भारतीय टीम को मिला बतौर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प, आकड़े बता रहे हैं इस खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार

    भारतीय टीम को मिला बतौर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प, आकड़े बता रहे हैं इस खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार

    फिनिशर का रोल क्रिकेट में बहुत ज्यादा अहम होता है. दिग्गज कप्तान और महान फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एक फिनिशर की तलाश कर रही है. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) को मौका मिला, लेकिन वो सफल नहीं हुए हैं. अब घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का विकल्प बनकर उभरा है. जिसे अगला सुपरस्टार भी बताया जा रहा है.

    भारतीय टीम को मिला महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प

    15 अगस्त 2020 को दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने संन्यास की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद से भारतीय टीम एक फिनिशर की तलाश कर रही थी. इस स्थान के लिए ऋषभ पंत, हार्दिक पांडया और रविंद्र जडेजा को आजमाया गया. लेकिन तीनों ही इस अहम भूमिका को निभा सके. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, लेकिन वो भी धोनी का विकल्प नहीं नजर आ रहे हैं.

    ऐसे में वो तलाश चल रही है. जिसमें अब वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को भी मौका दिया जा रहा है. घरेलू क्रिकेट में लेकिन अब एक खिलाड़ी ऐसा नजर आ रहा है, जो धोनी की जगह ले सकता है. तमिलनाडु के ऑलराउडर खिलाड़ी शाहरुख खान जिस अंदाज में खेल रहे हैं. वो अगले भारतीय टीम के सुपरस्टार बन सकते हैं.

    आकड़े बता रहें हैं शाहरूख खान को अगला सुपरस्टार

    बात करें अगर शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) के रिकॉर्ड की तो उन्होंने अब 50 टी20 मैच खेला है. जिसमें 136.40 की स्टाइक रेट से 547 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 25 मैच खेले हैं. जिसमें 44 के औसत और 110.75 के स्टाइक रेट से 484 रन बनाए हैं. जिस अंदाज में वो बड़े शॉट खेलते हैं उसके बाद उन्हें दिग्गज खिलाड़ी शानदार फिनिशर करार देते हैं. IPL में वो पहले पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते थे. लेकिन अब वो नीलामी में नजर आने वाले हैं.