IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कर दिया जाएगा टीम से बाहर, लगातार हो रहे हैं फेल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खत्म होते ही साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के साथ 5 टी20 मुकाबले खेलेगी। यह दौरा आगामी टी20 विश्वकप के तहत काफी महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान पर सीरीज को जीतना प्रतिष्ठापूर्ण होगा।
ऐसे में टीम संयोजन काफी अहम माना जा रहा है। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाकर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। हम आपको इस लेख में 3 ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जो साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं।
1- मयंक अग्रवाल

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान घोषित टीम में मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन वो घोषित 15 सदस्यीय टीम में थे। टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो वन डे क्रिकेट में अब तक मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी में फेल ही नजर आए हैं। अब तक 5 वनडे मैचों में मात्र 86 रन ही बना सके हैं।
इसके बाद भी चयनकर्ता व कप्तान की पसंद बने हुए थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनका टीम से बाहर होना लगभग तय है। इस आईपीएल (IPL) में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
2- मो. सिराज

श्रीलंका दौरे के दौरान मो. सिराज (MOHMMAD SIRAJ) भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन इस दौरे में उनका प्रदर्शन को खास नहीं रहा। वे 5 मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही ले सके। आईपीएल 2022 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वे 13 मैचों में सिर्फ 8 विकेट पा सके हैं। इसके अलावा बेस्ट प्रदर्शन 30/2 रहा है।
इसके अलावा वो इस सीजन में काफी मंहगे साबित हुए है। दूसरी सबसे अहम बात यह है इस बार भारतीय टीम के स्थाई गेंदबाज ने आईपीएल (IPL) में बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनको ही टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुनेश्वर कुमार व बायें हाथ के किसी एक गेंदबाज को टीम का हिस्सा बनाया जाना लगभग तय है।
3-वेंकटेश अय्यर

श्रीलंका दौरे के दौरान वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस दौरान 3 मैचों में उनको खेलने का अवसर मिला था। एक मैच में वो सिर्फ 5 रन बना सके थे। इसके बाद वो लगातार आईपीएल 2022 के सीजन में फ्लॉप चल रहे हैं। यह लगभग तय माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वो टीम से बाहर किए जाएंगे।
इनके स्थान पर आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन का वाले आलराउंडर खिलाड़ियों को लिया जाएगा। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की लगभग वापसी तय है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, शहबाज अहमद सहित अन्य को भी प्रयोग टी 20 विश्वकप की टीम चयन के तहत प्रयोग कर सकती है।
Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, वेंकटेश अय्यर,