Tag: रोहित शर्मा

  • Virat kohli को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर मजबूर कर रहे हैं ये आंकड़े, रोहित शर्मा पर नहीं है कोई खतरा

    Virat kohli को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर मजबूर कर रहे हैं ये आंकड़े, रोहित शर्मा पर नहीं है कोई खतरा

    Virat kohli: WTC फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच खेला गया. इस फाइनल मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद ही खराब था. कोहली के साथ ही पूरी प्लेइंग 11 पर सवाल उठ रहे हैं. विराट कोहली काफी वक़्त से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे हैं. इसके पहले भी उनकी परफॉरमेंस काफी खराब थी और फाइनल में मिली हार के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल किया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं की आखिर टेस्ट क्रिकेट से कोहली को संन्यास क्यों लेना चाहिए.

    Virat kohli के करियर पर लटक रही तलवार, अब आगे यह होने वाला है

    विराट कोहली (Virat kohli) के करियर को लेकर अब कई सारे सवाल उठ रहे हैं. विराट कोहली ने 2010 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 डेब्यू किया था. अपने पहले टी20 मैच में कोहली 5 नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे और 21 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

    कोहली का विराट योगदान कोई भूल नहीं सकता. इसके साथ उनको यूथ का आइडल भी कहा जाता है. उनकी फिटनेस को लेकर लोग काफी पसंद करते हैं. लेकिन अब विराट कोहली के करियर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

    कोहली ने इस सीजन में बनाए हैं इतने रन

    मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए कहा जा रहा था. लेकिन रोहित शर्मा के आंकड़े विराट से कहीं ज्यादा बेहतर हैं. बता दें की, कोहली ने सीजन 2022/23 में 6 मुकाबले खेले हैं और 10 पारियों में 31 चौके की मदद से 342 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत मात्र 38 का ही रहा है.

    विराट कोहली (Virat kohli) के इन आंकड़ों के चलते उनको संन्यास लेना चाहिए. कोहली के संन्यास की खबरे सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रही हैं. किंग कोहली संन्यास लेंगे या नहीं अभी ये बड़ा सवाल बना हुआ है.

     

    ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ TEST सीरीज़ के लिए TEAM INDIA की हुई घोषणा, रहाणे कप्तान, तो कोहली-सिराज हुए बाहर, यशस्वी-सरफ़राज को बड़ा मौक़ा

  • रोहित शर्मा के साथ U19 WC 2006 खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आज कोई है दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी तो कोई हुआ गुमनाम

    रोहित शर्मा के साथ U19 WC 2006 खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आज कोई है दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी तो कोई हुआ गुमनाम

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मौजूद समय में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान है। रोहित शर्मा साल 2006 के U19 WC खेलने वालो की टीम में शुमार थे। उस साल भारत के पास एक अच्छी टीम थी। उस समय, रोहित को एक विशेष प्रतिभा माना जाता था और कई आर्टिकल्स में ये तक लिखा गया था कि वह खेल में महान चीजें हासिल करेंगे।

    शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त प्रदर्शन कर भारत (Team India) के महान बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इस आर्टिकल में हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं जो 2006 U19 विश्व कप टीम में रोहित के साथी थे।

    रोहित शर्मा के साथ U19 WC 2006 खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी

    शाहबाज नदीम

    शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) ने साल 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन वह बहुत लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। नदीम U19 स्तर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अन्य के साथ टीम के साथी थे। हालांकि, टूर्नामेंट में नदीम को शायद ही अपना कौशल दिखाने का मौका मिला। उन्हें महज एक ही मुकाबले में खेलने का मौका मिला और 7 ओवर में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया था।

    इसका एक प्रमुख कारण रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की उपस्थिति थी, जो बाएं हाथ के स्पिन के पसंदीदा विकल्प थे। वहीं अक्षर पटेल (Axar Patel) के टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा बनने के बाद नदीम फिर से भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। नदीम ने टेस्ट क्रिकेट की 4 पारियों में ही गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 273 रन देते हुए महज 8 ही विकेट अपने नाम किए हैं।

    इशांत शर्मा

    ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) रोहित शर्मा के साथ अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनके पास योगदान करने के लिए बहुत कुछ नहीं था। ईशांत को टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। भले ही उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन उन्होंने अगले साल ही टेस्ट और वनडे में डेब्यू किया था।

    ईशांत शर्मा ने 2008 में पर्थ टेस्ट में रिकी पोंटिंग को एक स्पेल फेंककर सुर्खियों में आ गए, जब भारत ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। ईशांत ने 188 टेस्ट पारियों में 311 विकेट चटकाई है। गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच स 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने एक भी सफलता हासिल नहीं की थी। इसके बाद से उन्हें टेस्ट मैच में खेलने का मौका ही नहीं मिल पाया है।

    पीयूष चावला

    पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने छोटी सी उम्र में ही अपने शानदार प्रदर्शन का नजराना पेश किया था। उन्हें अनिल कुंबले (Anil Kumble) के लिए दीर्घकालिक रिप्लेसमेंट माना जाता था। हालांकि उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पीयूष की फॉर्म ज्यादा देर तक नहीं टिकी। एक ऐसा कारनामा जो अब तक बहुत कम लोगों ने हासिल किया है। 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पीयूष अच्छी फॉर्म में थे।

    वह छह मैचों में 13 स्कैलप के साथ भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। लेकिन अपनी धाकड़ फॉर्म बरकरार न रख पाने की वजह से पीयूष को अपनी जगह गंवानी पड़ी। मौजूदा समय में चावला किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टेस्ट क्रिकेट की 6 पारियों में पीयूष ने 270 रन देते हुए 7 विकेट चटकाई है। इसके अलावा उन्होंने 25 वनडे मैच में 32 और 7 टी20 में 4 विकेट ली है।

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की जिसने खेल के सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया। वास्तव में, 2006 विश्व कप में, पुजारा छह मैचों में 349 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह टीम इंडिया (Team India) के फाइनल में पहुंचने के मुख्य कारणों में से एक थे। दिलचस्प बात यह है कि प्रतियोगिता के अंतिम गेम में, पुजारा ने पारी की शुरुआत की और रोहित अपने मौजूदा स्थान से उलट नंबर 3 पर खेले।

    उन्होंने 6 मैचों में 116.33 की औसत से 349 रन बनाए। आउट ऑफ फॉर्म होने की वजह से पुजारा को टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया गया था, लेकिन 2022 में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखा पुजारा ने टीम इंडिया (Team India) में वापसी की। पुजारा ने एजबेस्टन टेस्ट मैच के जरिए टीम में वापसी की।

    रविंद्र जडेजा

    रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) न केवल 2008 U19 विश्व कप में खेले, बल्कि उससे पहले के सीजन में भी खेले। जहां 2008 में वे विराट के टीममेट थे, वहीं 2006 में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। बेशक, जैसा कि हम सभी जानते हैं, वह अब विराट और रोहित दोनों के साथ खेलता है। 2006 के आयोजन में जड्डू की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

    उन्होंने फाइनल में तीन विकेट लिए और भारत को पाकिस्तान को कम स्कोर तक सीमित रखने में मदद की। जडेजा अपने पहले अंडर-19 विश्व कप में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए थे, जितनी उन्होंने बाद में हासिल की। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा आज भी भारत के लिए एक साथ खेलते हैं। मौजूदा समय में जड्डू दुनिया के नंबर 1 ऑल राउंडर है।

  • WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट, देखें वीडियो

    7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां दोनों टीमों ने कर ली। आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच गए। वहां पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैदान में जमकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    IPL 2023: Rohit sharma ने रच दिया नया इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    Rohit Sharma ने नेट्स में आगे बढ़कर खेले शॉट

    इस वीडियो में वह नई किट में बल्ले के साथ दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस करना बेहद जरूरी है। ऐसे में वह खास तैयारियां कर रहे हैं। रोहित शर्मा का वीडियो सामने आया जिसमें वो मैच में अलग-अलग तरह से शार्ट देते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस उनके शार्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि, रोहित शर्मा इन दिनों खराब फार्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 16 मुकाबलों में सिर्फ 332 रन ही बना पाए थे।

  • World Test Championship Final के प्लेइंग 11 से होगी इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी, Rohit Sharma की बढ़ गई टेंशन

    World Test Championship Final के प्लेइंग 11 से होगी इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी, Rohit Sharma की बढ़ गई टेंशन

    आगामी 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, टीम इंडिया की आधी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। आईपीएल खेलने के बाद बचे हुए खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे।

    अब इन सब के बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन से 11 खिलाड़ी होंगे जिन पर बीसीसीआई (BCCI) भरोसा करेंगी।

    World Test Championship Final से पहले Rohit Sharma के फैंस के लिए खुशखबरी, अब तो आईसीसी ट्रॉफी जीतना हुआ पक्का

    World Test Championship के प्लेइंग इलेवन से दो खिलाड़ियों की छुट्टी

    अगर हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा और गिल की सलामी जोड़ी होगी। वहीं मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली अजिंक्य रहाणे दिखाई देने वाले हैं। टीम में किस विकेटकीपर को मौका मिलेगा यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। चैंपियनशिप के लिए टीम का ऐलान किया गया था। जिसमें ईशान किशन का नाम तो नहीं था, हालांकि बाद में के एल राहुल के चोटिल होने के बाद ईशान किशन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मौका मिला है।

    हालांकि दोनों खिलाड़ियों में से किसे मौका मिलेगा, इसको लेकर अभी फाइनल नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन उन्हें एक भी बार प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। भारत ने बतौर बल्लेबाज तो कुछ खास कमाल नहीं किया है, लेकिन विकेटकीपिंग में कमाल का प्रदर्शन था।

    बीसीसीआई ने जिन गेंदबाजों को चुना है, उसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में दिखाई देंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर गेंदबाज की बात करें तो तीसरे गेंदबाज के रूप में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के बीच फंसा हुआ है। हालांकि इनमे किसको शामिल किया जाएगा ये आने वाले दिनों में तय हो जाएगा।

  • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला, रोहित-विराट और जडेजा रहेंगे बाहर, युवाओं को मिलेगा अब मौका

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला, रोहित-विराट और जडेजा रहेंगे बाहर, युवाओं को मिलेगा अब मौका

    BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कई शानदार खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैंं इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला चल रहा हैं। अब इसी बीच आपको बता दें कि आईपीएल (IPL 2023) के तुरंत बाद ही भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को कंगारुओं के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना है।

    इसके बाद भारतीय टीम (Indian Cricket Team) वेस्टइंडीज का दौरा भी करेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरना पड़ेगा। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर एक खबर भी सामने आ रही है।

    World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

    वनडे सीरीज से पहले BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला

    दरअसल बात यह है कि, वनडे वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई (BCCI) टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत करना चाहती है। जिसकी वजह से बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस सीरीज में कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देगी और सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच आगामी 23 जून से 30 जून तक यह सीरीज खेली जा सकती है। लेकिन अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसी साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप मैच भी खेलना है। जिसकी वजह से बीसीसीआई टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में सोच रही है और कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के बारे में सोच रही हैं।

    अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के नियत कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आराम दिया जा सकता है। इन तीनों खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर युवा खिलाड़ियों की बात करें तो इन दिनों आईपीएल में यशस्वी जयसवाल, केकेआर और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इन युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

  • डेब्यू के बाद इतने गुना बढ़ गई Rohit Sharma की IPL सैलरी, जानकर नहीं होगा आपको यकीन

    डेब्यू के बाद इतने गुना बढ़ गई Rohit Sharma की IPL सैलरी, जानकर नहीं होगा आपको यकीन

    भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL 2023) इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियन को 5 आईपीएल ट्रॉफी जितवाई है। अब इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सैलरी को लेकर बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी कई सालों से काफी शानदार रही है। हालांकि पिछले 2 सीजन में उनकी बैटिंग कुछ खास नहीं रही है।

    IPL 2023: Rohit Sharma की इस गलती की वजह से प्लेऑफ की रेस में फंसी मुंबई इंडियंस, लगातार मामला हो गया खराब

    डेब्यू के बाद इतनी बढ़ गई Rohit Sharma की IPL सैलरी

    आईपीएल 2023 में उनके अब तक के कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिले हैं। पॉइंट टेबल पर रोहित शर्मा की टीम तीसरे नंबर पर है और वह इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार भी मारे जा रहे हैं। अब इसी बीच उनकी सैलरी को लेकर बात की जा रही है। आइए जानते हैं कि रोहित शर्मा की डेब्यू के बाद आईपीएल की सैलरी कितनी है। रोहित शर्मा ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को 3 करोड़ रुपए में साइन किया गया था।

    इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 में उन्हें 16 करोड़ रूपए में रिटेन किया था। इसके अलावा मौजूदा सीजन के लिए भी होने 16 करोड़ रूपए बतौर फीस दी गई है। इस तरह रोहित शर्मा की सैलरी 5 गुना बढ़ चुकी है।

  • IPL 2023: Rohit Sharma की इस गलती की वजह से प्लेऑफ की रेस में फंसी मुंबई इंडियंस, लगातार मामला हो गया खराब

    IPL 2023: Rohit Sharma की इस गलती की वजह से प्लेऑफ की रेस में फंसी मुंबई इंडियंस, लगातार मामला हो गया खराब

    बीते दिनों मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला गया और यह मुकाबला आईपीएल 2023 का 49 वां मुकाबला था। जो चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने छह विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

    MS Dhoni vs Virat Kohli vs Rohit Sharma: रोहित शर्मा, विराट कोहली या धोनी, टी20 फॉर्मेट में सबसे सफल कप्तान कौन? जाने आंकड़ों के ज़रिये

    Rohit Sharma की इस गलती से हारी मैच

    बता दें कि, मुंबई इंडियंस की शुरूआत ही अच्छी नहीं रही। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस मैच महज 14 रनों पर ही टॉप 3 बल्लेबाजों को आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। बता दें कि, मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ी 14 रनों पर ही आउट हो गए। कैमरून ग्रीन 6 रनों पर ही आउट हो गए, तो वहीं ईशान किशन भी 7 रन ही बना पाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और इस हिसाब से 14 रनों पर ही 3 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद नंबर चार पर नेहाल बढेरा बल्लेबाजी करने उतरे थे और इस दौरान उन्होंने 51 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। तो वहीं अंत में ट्रिस्टन भी 20 रन ही जोड़ पाए थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 139 रन ही बना पाई और यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा।

    इसके बाद आप ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा की गलती की वजह से मुंबई इंडियंस आईपीएल का मैच हारी है। कप्तान रोहित शर्मा ने इस स्पिन गेंदबाजो के मददगार पिच पर 2 ही स्पिनर खिलाया जो बाद में उनकी टीम को भारी पड़ा। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने 2 विकेट अपने नाम किया।

  • IPL 2023: रोहित शर्मा महीनों तक रोते रहे, महिला खिलाड़ी ने 12 साल बाद खोल दिया सारा राज, TEAM INDIA और बीसीसीआई से मिला था धोखा!

    IPL 2023: रोहित शर्मा महीनों तक रोते रहे, महिला खिलाड़ी ने 12 साल बाद खोल दिया सारा राज, TEAM INDIA और बीसीसीआई से मिला था धोखा!

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपने शानदार प्रदर्शन से कई मैच जीतने में अहम भूमिका भी निभाई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी दिलवा चुके हैं। बता दे कि मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए आसान बिल्कुल नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद ऐसा किया है।

    Rohit Sharma विराट की विनिंग पारी पर हार बैठे दिल, कुछ इस तरह मनाया भारत की जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO

    महीनों तक रोए Rohit Sharma

    बता दें कि, भारतीय टीम के लिए कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी के दौरान 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के भी वह अहम सदस्य रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद ही खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया था। अब पूरे 12 साल बाद ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस बातचीत करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ी जेमिमा ने बताया कि, रोहित को 2011 के वर्ल्ड कप से क्यों हटाया गया था।

    अब खुला Rohit Sharma का राज

    जेमिमा ने बताया जब मैंने उनसे सवाल पूछा कि, 10 साल बाद आप टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्या आपने इस बात को कभी सोचा था कि, ऐसा भी कभी होगा? तो रोहित ने बताया कि, जी नहीं मैंने ऐसा नहीं सोचा था।

    2011 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद बहुत सारे लोग मेरे पास आए और बहुत सारी बातें हुई, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा केवल युवराज सिंह मेरे पास आए और खाने के लिए मुझे बाहर लेकर गए ।वहां कोई नहीं था लगभग 1 महीने में काफी ज्यादा परेशान था। जिसके बारे में आप सपने देखते हैं और मैं अंदर ही अंदर इन चीजों को याद करके रो रहा था।

    रोहित शर्मा ने आगे बताया कि, कठिन समय आ गया लेकिन आपको पता होता है कि आपको आगे क्या करना है। ऐसे में आप सुनिश्चित करें कि जब आपको अगला मौका मिले तो आप उसके लिए तैयार रहें मैं भी टीम से कई महीनों तक बाहर रहा हूं। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं थी मैंने बस अपने खेल के लिए अपनी खुशी को चुना।

  • इन खिलाड़ियों ने सरेआम मुंबई की मालकिन नीता अंबानी के लिए मजे, किसी ने बाहों में भरा, तो किसी ने किया किस

    इन खिलाड़ियों ने सरेआम मुंबई की मालकिन नीता अंबानी के लिए मजे, किसी ने बाहों में भरा, तो किसी ने किया किस

    Nita Ambani Viral Video: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी है। उनकी आईपीएल में खुद की एक टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है, यह आज तक सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है।

    हालांकि पिछले कुछ सीजंस मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस खराब चल रही है। लेकिन फिर भी टीम जीते या हारे नीता अंबानी (Nita Ambani) उन्हें सपोर्ट उन्हें जरूर आती है। उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है, इसलिए वह अक्सर स्टेडियम में उनका प्रोत्साहन बढ़ाने आती है।

    आपको बता दें कि नीता अंबानी की टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 5 बार आईपीएल जीत चुकी है। जिसकी खुशी में नीता अंबानी ने काफी खुशी से जश्न मनाया है। वह खिलाड़ियों को गले लगाते हुए, कई बार कैमरा में कैद हुई है। जिसके बाद उनकी क्लोजनेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

    हरभजन सिंह ने उठाया था गोंद

    साल 2013 में पहली बार आईपीएल कप मुंबई इंडियंस ने जीता था। इस दौरान नीता अंबानी और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ की एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में भज्जी नीता अंबानी को गोद में उठाए हुए दिख रहे है।

    इसके बाद यह तस्वीर सोचा मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। इसके अलावा कई तस्वीरें ऐसी है, जिन्हे लेकर नीता अंबानी सुर्खियों में आई है। जिन्हे देख फैंस बहुत हैरान हो गए।

  • WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, 2 युवा खिलाड़ियों की जगह पक्की, 474 विकेट लेने वाले गेंदबाज की अचानक हुई छुट्टी

    WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, 2 युवा खिलाड़ियों की जगह पक्की, 474 विकेट लेने वाले गेंदबाज की अचानक हुई छुट्टी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा था वही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है.

    बीसीसीआई ने हाल ही में इस फाइनल मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. टीम में चोटिल श्रेयस अय्यर और बुमराह को शामिल नहीं किया गया है वही रहाणे ने लम्बे समय के बाद टीम में वापसी की है. ऐसे में बात करते है उन 11 खिलाड़ियों की जिनपर कप्तान भरोसा जता सकते है.

    ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

    टीम इंडिया एक बार फिर WTC फाइनल में सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आने वाले है. युवा शुभमन गिल इस समय अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल के आंकड़े काफी बेहतर है. उन्होंने 9 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 413 रन बनाये है जिसमें उनका औसत 51.62 का रहा है.

    वही कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच में भी टीम को तेज़ शुरुआत देने में माहिर है. पिछले कई मुकाबलों में रोहित टीम के लिए तेज़ी से रन बनाते है और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक भी जमाया था. साथ ही इंग्लैंड में रोहित के बल्ले से 42.36 के औसत से 12 पारियों में 466 रन बनाये है जिसमें एक शतक भी शामिल है.

    चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अलावा इनके उपर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

    नंबर तीन पर टीम में ‘दीवार’ के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ सकते है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से पुजारा 5 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2033 रन बनकर चुके है. इस दौरान उन्होंने 50.82 की औसत से रन बनाये है जो टीम की जीत में काफी अहम साबित होने वाले है. नंबर चार पर विराट कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 48 से ज्यादा की औसत से 1979 रन बना कर कोहली फाइनल मुकाबले में जीत के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होने वाले है.

    नंबर पांच पर टीम में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे मिडिल आर्डर में अय्यर के चोटिल होने की वजह से अपनी जगह बनाते हुए नज़र आ रहे है. शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाने वाले रहाणे का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है और साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भी उन्होंने जमकर रन बनाये है.

    ऐसे में एक बार फिर उनके टीम के लिए बड़ी पारी की उम्मीद है. नंबर 6 पर केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर नज़र आ सकते है. गिल के ओपनर के तौर पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से राहुल को मिडिल आर्डर में भेजा जा सकता है. इंग्लैंड में राहुल का बल्ला रन बनाता है जिसके बाद उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नंबर 7 पर आलराउंडर के तौर पर रविन्द्र जडेजा और नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. इंग्लैंड की पिच को देखते हुए प्लेइंग-xi में 474 विकेट लेने वाले आर अश्विन को जगह नहीं मिली है.

    इन गेंदबाजों के जिम्मे होगी भारत की जीत

    टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के चोट की वजह से टीम से बाहर होने के चलते तेज़ गेंदबाज़ी की कमान एक बार फिर से मोहम्मद शमी के अनुभवी कंधो पर नजर आती है. शमी टीम के लिए अनुभवी गेंदबाज़ की भूमिका में नजर आयेंगे जों स्ट्राइक बॉलर के तौर पर टीम में शामिल है. शमी के अलावा टीम में मोहमद सिराज और उमेश यादव भी आपको अपनी गति से ऑस्ट्रेलिया के बल्बालेजो को डराते हुए नजर आयेंगे. बता दे सिराज की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना पक्का ही है.

    वही पर टीम में आलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है जो गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकता है. इंग्लिश पिचों पर स्पिन गेंदबाज़ी को मदद नहीं मिलती है जिसकी वजह से टीम रविन्द्र जडेजा के तौर पर एक स्पिनर गेंदबाज़ के साथ मैदान में उतरेगी. बता दें जडेजा टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक है जो बल्ले से भी कमाल दिखाने में माहिर है.

    कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

    ALSO READ: शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी