Tag: लीजेंड्स लीग क्रिकेट

  • एशिया कप से पहले ही मैदान में आमने सामने होंगी भारत-पाक की टीमें, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला

    एशिया कप से पहले ही मैदान में आमने सामने होंगी भारत-पाक की टीमें, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला

    टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में एशिया कप में दोनों टीमों के मुकाबले की बातें चल रही थीं। खबरें हैं कि इससे पहले ही भारत और पाकिस्तान की टीमें कतर लीजेंड्स क्रिकेट लीग मैदान में आमने सामने होकर खेलेंगी। आइए आपको बताते हैं कब और कहां होगा, ये मुकाबला…

    कतर लीजेंड्स क्रिकेट लीग मास्टर्स में होगा मुकाबला

    कतर इस साल कतर लीजेंड्स क्रिकेट लीग मास्टर्स की भी मेजबानी करेगा। कतर में हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप भी खेला गया था। इस साल इस लीग में भारत पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के अलावा अन्य देशों के श्रेष्ठ क्रिकेटर इस मैच का हिस्सा होंगे, जिनमें गौतम गंभीर, इरफान पठान, शाहिद अफरीदी, श्रीसंत, ब्रेट ली और शेन वॉटसन का नाम शामिल है, ये खिलाड़ी मैदान पर खेलते दिखाई देंगे।

    कतर लीजेंड्स क्रिकेट लीग का मैच 27 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इस लीग में कुल 8 मुकाबले होंगे, जो एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये एक मात्र ऐसी लीग है जिसमें 3 टीमें शामिल होंगी। इन टीमों के नाम हैं- इंडिया महाराजा, एशिया लॉयंस और वर्ल्ड लॉयंस।

    लीग को लेकर खिलाड़ियों ने कही ये बात

    लीग को लेकर टीम इंडिया क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि “मैं इस सीजन में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं मैं अपने पुराने साथियों के साथ दोबारा से खेलूंगा यह मेरे लिए काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है।”

    वहीं, श्रीलंका क्रिकेट कोच मुथैया मुरलीधरन ने भी इस पर कहा है कि “वह इस लीग को खेलने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।”Mउनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी कहा है कि उन्हें इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

    इरफान पठान ने कहा कि, ‘मुझे यह जानकर काफी अच्छा लग रहा है कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का तीसरा सत्र फरवरी से शुरू हो रहा है। दूसरे सत्र में मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश था और अब तीसरे सत्र में भी अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’

  • LLC 2022 IND CAP vs MT: रोमांचक मैच में मणिपाल टिगर्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया, रिकार्डो पॉवेल ने खेली 96 रनो की तूफानी पारी

    LLC 2022 IND CAP vs MT: रोमांचक मैच में मणिपाल टिगर्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया, रिकार्डो पॉवेल ने खेली 96 रनो की तूफानी पारी

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2022) में आज यानी शनिवार 1 अक्टूबर को इंडिया कैपिटल्स और मणिपाल टिगर्स (IND CAP vs MT) की मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (Barkatullah Khan Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला गया। इस मैच में मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में मणिपाल टाइगर्स ने 20ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना कर मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    इंडिया कैपिटल्स की पारी, 20ओवर में 183-2

    टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करनी उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत ख़राब रही सलामी बल्लेबाज़ सोलोमन मायर 3 गेंद खेल कर ही रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद हैमिल्टन मसाकाद्जा का साथ देने आये दिनेश रामदीन। दोनों ने मिल कर इंडिया कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने आते साथ ही ताबड़तोड़ खेलना शुरू कर दिया। लिहाजन दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 35 गेंदों पर तूफानी 60 रन बना कर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके बाद दिनेश रामदीन ने भी 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 64 रन बनाये। इनकी पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान रॉस टेलर ने भी आते साथ रंग में शामिल हो गए और तूफानी 31 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली, जिससे अंत में 20 ओवर में इंडिया कैपिटल्स 183 रन बनाने में कामयाब रही।

    मणिपाल टाइगर्स की पारी, 186/7

    184 रनो का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ तातेंडा ताइबू पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये मोहम्मद कैफ। मोहम्मद कैफ ने आते साथ ही पारी को सँभालने की कोशिश की और दूसरे सलामी बल्लेबाज़ रिकार्डो पॉवेल को स्ट्राइक देने की कोशिश की। दोनों ने मिल कर मणिपाल टाइगर्स की पारी को 50 रनो के पार पहुंचाया।

    लेकिन मोहम्मद कैफ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे और 31 गेंदों पर 25 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये कोरी एंडरसन। कोरी एंडरसन ने आते साथ से तूफानी बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ने मिल कर टीम का स्कोर 150 रनो के पार पंहुचा दिया।

    लेकिन कोरी एंडरसन 21 गेंदों पर 39 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद रिकार्डो पॉवेल भी आउट हो गए। लेकिन रिकार्डो पॉवेल ने आउट होने से पहले मणिपाल टाइगर्स को जीत की दहलीज़ पर ला खड़ा कर दिया। पॉवेल ने 52 गेंदों पर शानदार 96 रनो की पारी खेली।

    LLC 2022 IND CAP vs MT: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    मणिपाल टाइगर्स (प्लेइंग इलेवन): तातेंडा ताइबू (डब्ल्यू), रिकार्डो पॉवेल, मोहम्मद कैफ, कोरी एंडरसन, हरभजन सिंह (सी), शिवकांत शुक्ला, रविकांत शुक्ला, ब्रेट ली, दिलहारा फर्नांडो, रयान जे साइडबॉटम, मुथैया मुरलीधरन

    इंडिया कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): सोलोमन मायर, हैमिल्टन मसाकाद्जा, रॉस टेलर (सी), एशले नर्स, दिनेश रामदीन (डब्ल्यू), जॉन मूनी, पवन सुयाल, ईश्वर पांडे, प्रोस्पर उत्सेया, रजत भाटिया, दिशांत याज्ञनिक

  • LLC 2022, GUJG vs BK: भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 57 रन से हराया, नौवें नंबर के बल्लेबाज़ यशपाल ने लगाया अर्धशतक

    LLC 2022, GUJG vs BK: भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 57 रन से हराया, नौवें नंबर के बल्लेबाज़ यशपाल ने लगाया अर्धशतक

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2022) में आज मंगलवार, यानी 27 सितंबर को गुजरात जायंट्स और भीलवाड़ा किंग्स (GUJG vs BK) की मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttak) के बाराबती स्टेडियम (Baramati Stadium) में शाम 7.30 बजे खेला गया। वहीं गुजरात जायंट्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

    भीलवाड़ा किंग्स की कमान इरफान पठान (Irfan Pathan) के हांथो में है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स ने 20ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाये। जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स 19.4 ओवर में 165 पर ऑल आउट हो गई और भीलवाड़ा किंग्स ने 57 रन से इस मैच को जीत लिया।

    भीलवाड़ा किंग्स की पारी, 20ओवर में 222-4

    टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की शुरूआत धमाकेदार रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ विलियम पोर्टरफील्ड और मोर्ने वैन विक ने शानदार बल्लेबाज़ी की। विलियम पोर्टरफील्ड ने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 64 रन की पारी खेली और मोर्ने वैन विक ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 रन बनाये।

    इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये कप्तान इरफ़ान पठान ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इरफ़ान पठान 23 गेंदों पर 34 रन बना कर आउट हुए।

    इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये जेसल करिया और युसूफ पठान ने भी ताबतोड़ बल्लेबाज़ी की। जेसल करिया की तूफानी 29 गेंदों पर 43 रनो और युसूफ पठान की 5 गेंदों पर 14 रन की पारी के बदौलत भीलवाड़ा किंग्स 20 ओवर में 222 रन बनाने में कामयाब रही।

    गुजरात जायंट्स की पारी, 20 ओवर में 165 पर ऑल आउट

    223 रनो का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग और केविन ओ ब्रायन सस्ते में आउट हुए। केविन ओ ब्रायन महज 3 गेंदों पर 2 रन बना कर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये क्रिस गेल भी कमाल नहीं दिखा पाए और 20 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बना कर आउट हुए।

    इसके बाद कप्तान सहवाग भी 20 गेंदों पर 27 रन बना कर आउट हुए। गुजरात जायंट्स की टॉप आर्डर बल्लेबाज़ी सस्ते में निपटने के बाद टीम की जीत की उम्मीद खत्म हो चुकी थी और ऐसा हुआ भी इन तीनो के सस्ते में आउट होने के बाद गुजरात जायंट्स की ताश के पत्तो जैसी बिखर गई।

    बल्लेबाज़ आये और आउट होके चलते बन रहे थे। लेकिन नौवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये यशपाल सिंह ने अच्छी बल्लेबाज़ी की जिससे गुजरात जायंट्स की टीम आखिरी ओवर तक पहुंच सकी। लेकिन यशपाल का किसी ने भी साथ नहीं दिया और अंत में अकेले यशपाल सिंह 29 गेंदों पर शानदार 57 रन बना कर नाबाद रहे।

    LLC 2022, GUJG vs BK: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भीलवाड़ा किंग्स: विलियम पोर्टरफील्ड, मोर्ने वैन विक (विकेटकीपर), तन्मय श्रीवास्तव, यूसुफ पठान, इरफान पठान (कप्तान), राजेश बिश्नोई, जेसल करिया, टीनो बेस्ट, फिदेल एडवर्ड्स, मोंटी पनेसर, एस श्रीसंत।

    गुजरात जायंट्स: क्रिस गेल, केविन ओ ब्रायन, वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), लेंडल सिमंस, थिसारा परेरा, ग्रीम स्वान, रयाद अमृत, जोगिंदर शर्मा, केपी अप्पन्ना, अशोक डिंडा, एल्टन चिगुंबुरा।

  • LLC 2022 IND CAP vs BK: इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच मैच में दिल्ली की बारिश बनी विलन, फैंस की उमीदों पर फिर पानी

    LLC 2022 IND CAP vs BK: इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच मैच में दिल्ली की बारिश बनी विलन, फैंस की उमीदों पर फिर पानी

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2022) के मैच नंबर 6 में आज शनिवार यानी 24 सितंबर को इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स (IND CAP vs BK) से होना था। लेकिन दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से यह मुकाबला रद्द हो गया है। गौरतलब है कि, इससे पहले यानी गुरुवार को खेले जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

    दिल्ली में सुबह से लगातार बारिश हो रही थी और रुकने का नाम ही नहीं ले रही। ऐसे में शनिवार को भी दिल्ली में बारिश हुई और फैन्स की उम्मीदों पर एक बार फिर से पानी फिर गया।

    इंडिया कैपिटल्स ने भिलवाड़ा किंग्स को दी थी मात

    इससे पहले दोनों टीमों के मैच की बात करें तो इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। इंडिया कैपिटल्स के लिए सोलोमन माइरे ने 38 गेंदों पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, कप्तान गौतम गंभीर सस्ते में आउट हो गए। गौतम गंभीर महज 12 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।

    इंडिया कैपिटल्स के 198 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भिलवाड़ा किंग्स महज 120 रनों पर सिमट गई। इस तरह गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स ने 78 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

    LLC 2022 IND CAP vs BK: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

    इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रवि बोपारा, प्रवीण तांबे, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), अशगर अफगान, मिशेल जॉनसन, लियाम प्लंकेट, रजत भाटिया, हैमिल्टन मसाकाज़्दा, मशरफे मुर्तज़ा, जॉन मूनी, प्रोस्पर उत्सेया, रॉस टेलर। जैक्स कैलिस, फरवीज महरूफ, पंकज सिंह

    भीलवाड़ा किंग्स: इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, मोंटी पनेसर, नमन ओझा (विकेटकीपर), विलियम पोर्टरफील्ड, समित पटेल, फिदेल एडवर्ड्स, मैट प्रायर (विकेटकीपर), निक कॉम्पटन, श्रीसंत, टिम ब्रेसनन, ओवैस शाह , टीनो बेस्ट, सुदीप त्यागी

  • LLC 2022 GG vs MT: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक और मैच पर फिर बारिश का पानी, गुजरात जायंट्स और मणिपाल टाइगर्स मैच हुआ रद्द

    LLC 2022 GG vs MT: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक और मैच पर फिर बारिश का पानी, गुजरात जायंट्स और मणिपाल टाइगर्स मैच हुआ रद्द

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (LLC 2022) में गुरुवार यानी आज 22 सितंबर को गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers) के बीच खेले जाने वाला मुकबका बारिश के कारण रद्द हो गया है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम 7.30 बजे खेला जाना था। लेकिन बारिश ने फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    गुजरात जायंट्स-मणिपाल टाइगर्स मैच हुआ रद्द

    बता दें कि, गुजरात जायंट्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच खेले जाने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन इस मुकाबले की शुरुआत से पहले ही फैन्स को झटका लग गया है क्योंकि दिल्ली में सुबह से लगातार बारिश हो रही है और रुकने का नाम ही नहीं ले रही। ऐसी उम्मीद जताई जा रही था कि जब बारिश रुकेगी तभी मुकाबला शुरू होगा। लेकिन ऐसा हो न सका और मैच बिना एक गेंद खेले ही रद्द हो गया। बता दें कि अभी तक टॉस भी नहीं हुआ था।

    इससे पहले मैच में गुजरात जायन्ट्स ने मणिपाल टाइगर्स को दी थी मात

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के तीसरे मैच में गुजरात जायन्ट्स ने मनिपाल टाइगर्स को 2 विकेट से हराया था। 121 के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पटेल ने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदो पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। जिससे गुजरात जायन्ट्स ने 2 विकेट से मणिपाल टाइगर्स को हरा दिया था।

    LLC 2022 GG vs MT: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

    गुजरात जायंट्स- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), केविन ओ ब्रायन, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), यशपाल सिंह, थिसारा परेरा, एल्टन चिगुंबुरा, रिचर्ड लेवी, रयाद एमरिट, मिशेल मैक्लेनाघन, केपी अप्पन्ना, ग्रीम स्वान, अशोक डिंडा, मनविंदर बिस्ला।

    मणिपाल टाइगर्स- रविकांत शुक्ला, स्वप्निल असनोदकर, कोरी एंडरसन, मोहम्मद कैफ, रिकार्डो पॉवेल, तातेंदा ताइबू (विकेटकीपर), प्रदीप साहू, शिवकांत शुक्ला, क्रिस मोपोफू, रयान साइडबॉटम, हरभजन सिंह (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, परविंदर अवाना।

  • LLC 2022, MNT vs GG: गुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स पर गिरते पड़ते 2 विकेट से जीता मैच, दर्शकों को हुआ भरपूर आनंद

    LLC 2022, MNT vs GG: गुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स पर गिरते पड़ते 2 विकेट से जीता मैच, दर्शकों को हुआ भरपूर आनंद

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में सोमवार यानी आज 19 सितंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स (MNT vs GG) के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला गया। बता दें कि, मणिपाल टाइगर्स की कमान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के हाथों में हैं जबकि गुजरात जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग संभाल रहे।

    वहीं इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मणिपाल टाइगर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन बनाये। जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स ने 17.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना कर मैच 2 विकेट से जीत लिया।

    मणिपाल टाइगर्स की पारी, 20ओवर में 120-8

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को पहला झटका 15 रन के स्कोर पर शिवकांत शुक्ला (11) के रूप में लगा। वहीं टीम के शुरूआती तीन विकेट 30 रन के भीतर गिर गए। शिवकांत के बाद मणिपाल टाइगर्स के दूसरे ओपनर स्वपनिल (5) रन बनाकर आउट हो गए।

    मणिपाल को तीसरा झटका ततेंद्रा तायबू के रूप लगा वह अशोक डिंडा के पहले शिकार बने। तायबू इस मैच में सिर्फ 1 रन बना सकें। वहीं इस मैच में मोहम्मद कैफ ने पारी को संभालने की कोशिश की पर वह भी आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 24 रन बनाकर डिंडा की गेंद पर आउट हो गए।

    मणिपाल के ओर से रविकांत शुक्ला ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली। मैच के अंत के ओवर में मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह (18) ने तेजी से रन बनाए और गुजरात जायंट्स को 121 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात के ओर से आज अशोक डिंडा ने शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए।

    गुजरात जायंट्स की पारी, 17.2 ओवर में 121-8

    121 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरूआत बेहद ख़राब रही, कप्तान वीरेंद्र सहवाग दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। इसके बाद आये दिलशान अपना खाता भी नहीं खोल पाए और जीरो पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर आये पार्थिव पटेल ने आते साथ ही बड़े शॉट्स लगाना शुरु कर दिए। लेकिन ज़्यादा जल्दीबाज़ी के मूड में पार्थिव पटेल 17 बॉल पर 34 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

    क्रिस्टोफर मपोफू और अवाना ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट हरभजन सिंह को मिला।इसके बाद मुकाबले में कभी गुजरात जायंट्स आगे निकलती तो कभी मणिपाल टाइगर्स, मसलन जब लगता बल्लेबाज़ी संभल रही तभी एक विकेट गिर जाता और मैच का पासा पलट जाता। लेकिन अंत में

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी दोनों टीम


    गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केविन ओ ब्रायन, तिलकरत्ने दिलशान, लेंड्ल सिमंस, थिसारा परेरा, रियाद एमरिट, ग्रीम स्वान, केपी अपन्ना, मिचेल मैक्लेंघन और अशोक डिंडा।

    मणिपाल टाइगर्स की प्लेइंग इलेवन- स्वपनिल असनोदकर, रविकांत शुक्ला, कोरी एंडरसन, मोहमम्द कैफ, ताताइंडा ताइबू (विकेटकीपर), हरभजन सिंह (कप्तान), शिवाकांत शुक्ला, रियान साइबॉटम, मपॉफ्यू औऱ परविंदर अवाना।

  • भारत आए इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के कमरे में घुसा सांप, पर खिलाड़ी के मन मोह लेने वाले अंदाज ने जीत लिया दिल

    भारत आए इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के कमरे में घुसा सांप, पर खिलाड़ी के मन मोह लेने वाले अंदाज ने जीत लिया दिल

    मिचेल जॉनसनः भारत में इस वक्त लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा सीजन खेला जा रहा हैं। अब तक हुए मुकाबलों में लीजेंड अपना कमाल का खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनसन (MITCHEEL JOHNSON) इस वक्त इस लीग के लिए भारत में समय बिता रहे हैं।

    मिचेल इस लीग में गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) की टीम इंडिया कैपिटल्स (INDIA CAPITALS) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में मिचेल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया हैं जो ना ही खेल और खिलाड़ियों से संबंधित हैं। लेकिन तब भी इस पोस्ट ने काफी सारी सुर्खियां बटोर ली हैं। आइए आपको मिचेल के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताते हैं-

    मिचेल जॉनसन के कमरे में घुसा सांप

    मिचेल जॉनसन के कमरे में घुसा सांप

    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनसन (MITCHEEL JOHNSON) लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के मैचों के लिए इस वक्त लखनऊ के होटल में ठहरे हैं। लेकिन उनके कमरे में एक सांप आ गया हैं। मिचेल ने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम पर सांप की तीन तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं।

    मिचेल ने सांप की फोटो पोस्ट करते हुए सवाल भी पूछ लिया हैं।उन्होने लिखा हैं- “क्या किसी को पता हैं कि यह किस तरह का सांप हैं। यह मेरे होटल रूम के दरवाजे पर टंगा हुआ मिला।”

    इस के बाद एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होने लिखा- “इस सांप के सिर की एक बेहतर तस्वीर मिली। अभी भी अनिश्चित है कि यह वास्तव में क्या है। लखनऊ, भारत में अब तक का दिलचस्प प्रवास”। मिचेल की इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ मिचेल के दोस्त व पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मजाकिया अंदाज वाली एक इमोजी भी शेयर की हैं।

    यहां देखें मिचेल जॉनसन की पोस्ट

  • MNT vs BHK: भीलवाड़ा किंग्स ने मणिपाल टाइगर्स को 3 विकेट से हराया, 214 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करने वाले टीनो बेस्ट बने जीत के हीरो

    MNT vs BHK: भीलवाड़ा किंग्स ने मणिपाल टाइगर्स को 3 विकेट से हराया, 214 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करने वाले टीनो बेस्ट बने जीत के हीरो

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में रविवार, यानी आज मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स (MNT vs BHK) के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु हुआ। बता दें दोनों टीमों का इस सीरीज में यह पहला मुकाबला था।

    वहीं, भीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings) के कप्तान इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers) की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना सकी। जिसके ज़वाब में भीलवाड़ा किंग्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 बना लिए, जिससे भीलवाड़ा किंग्स ने मणिपाल टाइगर्स को 3 विकेट से हरा दिया।

    मणिपाल टाइगर्स की पारी, 20 ओवर में 153-7

    मणिपाल टाइगर्स के मोहम्मद कैफ ने 59 बॉल पर सबसे ज्यादा 53 रन बनाए हैं। पी साहू ने 19 बॉल पर 30 बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 20 रन से ज्यादा नहीं बना सका। टाइगर्स की आधी टीम 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।

    भीलवाड़ा किंग्स के एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके हैं। पठान, श्रीसंत और पनेसर को 1-1 विकेट मिला है। पहले ओवर में पठान ने तीन रन देकर रविकांत शुक्ला को पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में एडवर्ड्स ने कोरी एंडरसन को LBW कर आउट किया। चौथे ओवर में एडवर्ड्स ने असोनदकर और पवेल को कैच आउट किया।

    भीलवाड़ा किंग्स की पारी, 20 ओवर में 156-7

    154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। और टीम के शुरूआत दो विकेट 11 रन के भीतर ही आउट हो गए। टीम को पहले झटका नमन ओझा(6) के रूप में लगा वह राइन साइबॉटम की गेंद पर आउट हुए। वहीं टीम का दूसरा विकेट विलियम पोटरफिल्ड(4) के रूप में गिरा वह मपोफू के गेंद पर आउट हुए।

    वहीं इसके बाद तन्मय श्रीवात्सव और निक कॉम्पटन ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 के पार ले गए। पर 57 के स्कोर पर निक कॉम्प्टन (18) पर हरभजन की गेंद पर आउट हो गए। वहीं तन्मय श्रीवात्सव(28) रन बनाकर साइबॉटम का दूसरा शिकार बने। भीलवाड़ा किंग्स के ओर से युसुफ पठान ने शानदार बल्लेबाजी की और 44 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

    MNT vs BHK: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    मणिपाल टाइगर्स (प्लेइंग इलेवन): रविकांत शुक्ला, स्वप्निल असनोदकर, कोरी एंडरसन, मोहम्मद कैफ, रेयान जे साइडबॉटम, तातेंडा ताइबू (डब्ल्यू), हरभजन सिंह (सी), परविंदर अवाना, क्रिस मोपोफू, रिकार्डो पॉवेल, प्रदीप साहू

    भीलवाड़ा किंग्स (प्लेइंग इलेवन): नमन ओझा (डब्ल्यू), विलियम पोर्टरफील्ड, निक कॉम्पटन, यूसुफ पठान, इरफान पठान (सी), फिदेल एडवर्ड्स, टीनो बेस्ट, मोंटी पनेसर, तन्मय श्रीवास्तव, दिनेश सालुंखे, राजेश बिश्नोई

  • “आपकी गेंदबाजी का मजाक उड़ाने के…”- इरफान ने मोहम्मद कैफ के पहले विकेट को लेकर किया ऐसा कमेंट, फिर कैफ ने भी मार दिया नहले पे दहला

    “आपकी गेंदबाजी का मजाक उड़ाने के…”- इरफान ने मोहम्मद कैफ के पहले विकेट को लेकर किया ऐसा कमेंट, फिर कैफ ने भी मार दिया नहले पे दहला

    मोहम्मद कैफः भारत (INDIA) में इस वक्त लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS LEAGUE CRICKET) का दूसरा सीजन खेला जा रहा हैं। जिसमें चार टीमें अपना खेल दिखाती हुई नजर आ रही हैं। जिनमें वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG), इरफान पठान (IRFAN PATHAN), गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR), क्रिस गेल (CHRIS GAYLE), मुथैया मुरलीधरन और इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN)  जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

    लीग के मेन मैच शुरू होने से पहले इंडिया महाराजा (INDIA MAHARAJ) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच मैच खेला गया था। जिसमें इंडिया महाराजा ने 6 विकटों से शानदार जीत प्राप्त की थी। मोहम्मद कैफ (MOH. KAIF) इस मैच के दौरान थानदार तरीके से विकेट अपने नाम करते दिखे थे। जिसका वीडियो उन्होने शेयर किया हैं। लेकिन इस पर इरफान ने एक कमेंट कर दिया हैं। जो सुर्खियां बटोर रहा हैं। आइए आपको सारी जानकारी देते हैं-

    कैफ के वीडियो पर इरफान पठान का कमेंट

    भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (MOH. KAIF) 16 सिंतबर को वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ खेल रहे थे। इस मैच में मोहम्मद कैफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए थिसारा परेरा (THISARA PARERA) को अपना शिकार बनाया था। फील्डर परविंदर अवाना ने एक बेहतरीन केच पकड़ कर कैफ को सफलता दिलाई थी। कैफ ने अपने इस विकेट से भारत के लिए पहला विकेट अपने नाम किया हैं।

    मोहम्मद कैफ ने अपने विकेट लेने के दृश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया हैं। जिसमें कैफ ने कैप्शन में लिखा हैं- “खास ध्यान दीजिए कप्तान, ऑलराऊंडर मोहम्मद कैफ के ड्रिफ्ट, गेंद की फ्लाइट और टर्न प्लीज देखिए। दादा आपको लगता हैं कि आपने ट्रिक खो दी।”

    इस वीडियो को देखकर इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने कमेंट करते हुए लिखा- “आपकी गेंदबाजी का मजाक उड़ाने के लिए माफी।” 

    मोहम्मद कैफ ने मारा नहले में दहला

    कैफ और इरफान पठान दोनों ही एक टीम से खेल रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। इरफान का कमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि शायद इरफान ने  कैफ की गेंदबाजी के वक्त कुछ कहा हो।  इरफान का कमेंट देखते ही मोहम्मद कैफ ने लिख दिया कि- “वैसे बोला क्या, मैं जरा सुन नहीं पाया।” 

  • IC vs GG: लीजेंड्स लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, ये रही दोनों की प्लेइंग XI

    IC vs GG: लीजेंड्स लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, ये रही दोनों की प्लेइंग XI

    लीजेंड्स लीग 2022 (LLC 2022) का पहला मुकाबला आज इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच खेला जाना है। इस दौरान भारत के दो पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के कप्तान के रूप में आमने सामने होंगे।

    बीते शुक्रवार रात वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) बनाम इंडिया महाराजा (India Maharajas) के बीच खेले गए स्पेशल मैच से टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। इस मैच में इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

    गुजरात जायंट्स ने जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी

    https://twitter.com/llct20/status/1571131730568052740?s=20&t=x9IjO-b2KAmDSK474wTfrw

    गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के कप्तान

    बता दें कि, गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की कमान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के हाथों में हैं जबकि इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) संभालते हुए नजर आएंगे। एलएलसी 2022 के 12 मैचों के लीग चरण में, चार टीमें होंगी, जिनमें से प्रत्येक दो बार दूसरे से भिड़ेंगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर में 2 अक्टूबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में भिड़ेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे 5 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में एंट्री कर लेगी।

    LLC 2022: IC vs GG LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    इंडिया कैपिटल्स: सेलेमोन मीर, हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस (कप्तान), रवि बोपारा, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), एश्ले नर्स, सुहैल शर्मा, पंकज सिंह, लियाम प्लकेंट अजंता मेंडिस, मिशेल जॉनसन, पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता।

    गुजरात जाएंट्स: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मनविंदर बिस्ला, थिसारा परेरा, मिशेल मैक्लेनाघन, रयाद एमरिट, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, केपी अपन्ना, ग्रीम स्वान,यशपाल सिंह।