Tag: लखनऊ सुपरजायंट्स

  • IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपरजांयट और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

    IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपरजांयट और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

    आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 20वां मैच रविवार को शाम 7:30 पर राजस्थान रॉयल्स (RR)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मैच जीतने के लिए जोस बटलर (JOS BATTLER) को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जोस पिछले 3 मैचों में एक शतक के साथ 205 रन बना चुके हैं। पिछले मैच में भी जोस बटलर (JOS BATTLER) ने 47 गेंद पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    लखनऊ सुपर जायंट्स को गेंदबाजी पर करना होगा फोकस

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बल्लेबाजी अच्छी है। ओपनिंग से लेकर मिडिल आर्डर तक बल्लेबाज अच्छा करते दिख रहे हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL), क्विटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), इविन लुईस (EVIN LEWIS), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) व आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम को इस मैच जीतने के लिए पूरा ध्यान अपनी गेंदबाजी पर फोकस करना होगा।

    टीम के स्टार गेंदबाज आवेश खान (AVESH KHAN) को शुरूआती ओवर में सधी गेंदबाजी कर विकेट निकालना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के जेसन होल्डर (JESON HOLDER), एंड्र्र्रयू टाई (ANDREW TOY), कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) व कृष्णप्पा गौतम (KRISHNPPA GAUTAM) को भी अच्छी व सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी। अभी तक यह गेंदबाज पिछले 4 मैचों को कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं।

    जोस बटलर के साथ राजस्थान रॉयल्स के पास है शानदार गेंदबाजी

    राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलन की दृष्टि से अब तक की सबसे बेहतर टीम साबित हो रही है। टीम अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भले ही हार गई थी लेकिन टीम का प्रदर्शन को सभी ने सराहा है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER)पूरी तरह से फार्म में हैं।

    हालांकि अभी तक दूसरे छोर से ओपनिंग करने वाला कोई सही बल्लेबाज नहीं मिला है। देवदत्त पडिक्कल (DEVDATT PADDIKAL) व कप्तान संजू सैमसन भी अच्छा खेल रहे हैं। इसके अलावा शिमरॉन हेटमॉयर का पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके साथ गेंदबाजी की बात करे तो ट्रेंट बोल्ट, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा कुछ महंगे अवश्य साबित हो रहे हैं।

    यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन:

    RR PLAYING 11: जोस बटलर, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सिमरान हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्र अश्विन, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्धि कृष्णा

    LSG PLAYING 11: केएल राहुल, क्विटन डी कॉक, इवेन लुईस, दीपक हुड्डा, आयूष बदोनी, कुणाल पांडया, कृष्णाप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि विश्नोई, आवेश खान

  • IPL 2022, LSG vs DC: ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को लेकर मैच के दौरान की भविष्यवाणी, लखनऊ के खिलाफ हुई सच साबित

    IPL 2022, LSG vs DC: ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को लेकर मैच के दौरान की भविष्यवाणी, लखनऊ के खिलाफ हुई सच साबित

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 14 वां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। मैच में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के सबसे अहम खिलाड़ी को आउट किए जाने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने इस खिलाड़ी का विकेट कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के लेने की बात कही और अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने (KULDEEP YADAV) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)का सबसे अहम विकेट ले लिया।

    ऋषभ पंत ने कहा कि ” इसे तू ही आउट करेगा कुल्लू”

    मैच में टॉस का हारने के बाद  बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपर जायंंट्स (LSG) के सामने  149 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने अच्छी शुरुआत की।

    केएल राहुल (KL RAHUL) और क्विटन डी कॉक (QUINITON DE KOCK) मैच को एक तरफा बना दिया लेकिन इसी दौरान केएल राहुल  (KL RAHUL)का विकेट गिर गया लेकिन क्विटन डी कॉक आउट लेने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दिल्ली के कप्तान ने अपने हर पैतरे चल लिए। इसी के बाद उन्होंने कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) को गेंद थमाई और कहा कि विकेट के पीछे स्टंप माइक में कहा कि ” इसे तू ही आउट करेगा कुल्लू”

    क्विटंल डी कॉक को ऋषभ पंत ने आउट कर सही की भविष्यवाणी

    ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के यह भविष्यवाणी अगली ही गेंद पर सच साबित हो गई। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV)की गेंद पर क्विवंंट डी कॉक ने सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) को कैच थमा बैठे। इस के बाद मैच फिर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर मुड़ता दिखाई दिया। हालांकि बाद में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) की बल्लेबाजी से लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) को जीत दिला दी ।

    अब ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसपर फैंस तरह- तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अब तक खेले गए 3 मैचों में से 2 मैच हार कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 7 पर पहुंच चुकी है। जबकि लखनउ सुपर जायंट्स  (LSG) अब तक 4 में से 3 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में नंंबर 2 पर आ चुकी है।

  • IPL 2022, LSG VS SRH: बीमार मां अस्पताल में करा रही थी अपना इलाज, लेकिन बेटे ने लखनऊ सुपरजांयट को दिलाई दूसरी जीत

    IPL 2022, LSG VS SRH: बीमार मां अस्पताल में करा रही थी अपना इलाज, लेकिन बेटे ने लखनऊ सुपरजांयट को दिलाई दूसरी जीत

    आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के  12 वें मैच में लखनऊ सुपरजांयट के हीरो आवेश खान (AVESH KHAN) व दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) की एक वीडियो आईपीएल ने अपनी अधिकारिक वेबसाइड पर अपलोड की है। दाेनों ने खिलाड़ियों ने अपने खेल के बारे में बात की है। आवेश खान (AVESH KHAN) ने अपनी विकेट का चौका अपनी मां के नाम समर्पित किया है। उन्होंने बताया है कि बीमार मां उनका हौसला अस्पताल से बढ़ा रही थी।

    पर्पल कैप की होड़ में नंबर 3 पर पहुंचे आवेश खान

    आईपीएल (IPL) के 12 वें मैच में लखनउ सुपरजायंट (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 12 रनों से हरा दिया है। लखनउ सुपर जायंटस (LSG) की ओर से आवेश खान (SRH) ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसकी मदद से टीम को जीत मयस्सर हो सकी। आवेश खान (AVESH KHAN) ने वीडियो में बताया है कि उनकी मां अस्पताल में बीमार है।

    बीमारी के बाद भी वह लगातार उनका हौसला अफजाई कर रही थींं। उन्होंने अपने चार विकेट व अच्छी क्रिकेट खेलना अपनी मां को समर्पित किया है। बता दें कि आवेश खान (AVESH KHAN) 4 विकेट लेने के बाद पर्पल कैप की होड़ में नंबर 3 पर आ गए हैं। अब इनसे आगे कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव हैं।

    लखनऊ सुपरजांयट के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं दीपक हुड्डा

    दीपक हुड्डा(DEEPAK HUDDA) लखनऊ सुपरजांयट (LSG) के हीरो बनकर उभरे है। अब तक तीन मैचों में उन्होंने 40 की औसत से 119 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार अर्द्धशतक भी शामिल है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) के तीनों मैचों में जरूरत के अनुसार दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) ने शानदार बल्लेबाजी की है।

    अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) ऑरेज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर है। इनके ऊपर 135 रन बनाने वाले ईशान किशन (ISHAN KISHAN) व जोस बटलर (JOS BATTLER) हैं। आगे इनका यही प्रदर्शन जारी रहा तो ऑरेज कैप मिलना तय माना जा रहा है।

    यहां देखें वीडियो

    https://www.instagram.com/p/Cb9MWogFVru/?utm_source=ig_web_copy_link

  • IPL 2022: महाराष्ट्र के बाहर 2 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल के प्ले ऑफ मैच, बीसीसीआई की प्लानिंग अब आ गई सामने

    IPL 2022: महाराष्ट्र के बाहर 2 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल के प्ले ऑफ मैच, बीसीसीआई की प्लानिंग अब आ गई सामने

    आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन का  पहला सप्ताह बीत चुका है। अब तक 12 मैच हो चुके हैं। क्रिकेट का रोमांच अपने शबाब पर है। इस बीच बीसीसीआई (BCCI)आईपीएल (IPL)के प्ले ऑफ कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए महाराष्ट्र के बाहर 2 शहरो का चयन जा रहा है। इसकी घोषणा बीसीसीआई (BCCI) की बैठक के बाद होगी। आइए जानते हैं कौन हैं वो 2 शहर…

    बीसीसीआई ने अभी तक नहीं है प्ले ऑफ की घोषणा

    आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन 26 मार्च से शुरू हो गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने लीग मैच कोविड के चलते महाराष्ट्र के तीन स्टेडिम वानखेड़े, डीवाई पाटिल व ब्रेबाेर्न स्टेडियम व पुणे के एमसीए स्टेडियम में करा रहा है। लीग मैच की घोषणा के साथ बीसीसीआई ने प्ले ऑफ के लिए बाद मे घोषणा किए जाने की बात कही थी।

    अब जब आईपीएल (IPL) का प्रथम सप्ताह बीत गया है तो बीसीसीआई आईपीलए के प्ले ऑफ पर मंथन कर रहा है। खबर है कि दोनों प्ले ऑफ मैच महाराष्ट्र से बाहर कराए जाएंगे। इसके लिए दो नए शहरों का नाम चर्चा में है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लगभग फाइनल हो चुका है बस बीसीसीआई (BCCI)की मोहर लगनी बाकी है।

    लखनउ व अहमदाबाद में हो सकते हैं प्ले ऑफ

    आईपीएल के 15 वें सीजन में लखनउ सुपर जायंटस (LSG) व गुजरात टाइटंस (GT) नाम की दो नई टीम शामिल की गई है। इस लिए  लखनउ व अहमदाबाद में प्ले ऑफ मैच कराने की चर्चा हो रही है। एक स्पोर्टस वेबसाइट के हवाले से खबर है कि “चूंकि इस साल आईपीएल में गुजरात व लखनउ की टीमें नई आई हैं इसलिए प्ले ऑफ वहीं पर आयोजित कराए जाएं”।

    रिपोर्ट के अनुसार पहला क्वालीफायर एलिमिनेटर लखनउ (LUVKNOW) व दूसरा क्वालीफायर एलिमिनेटर अहमदाबाद (AHMEDABAD) में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पर कुछ अधिकारियों की राय बात हो चुकी है। अब यह  बीसीसीआई(BCCI) की बैठक में जाएगा, उम्मीद है कि इस पर मोहर लग जाएगी।

  • IPL 2022, SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रनों की बारिश करता है केएल राहुल का बल्ला, आकड़े दे रहे हैं गवाही

    IPL 2022, SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रनों की बारिश करता है केएल राहुल का बल्ला, आकड़े दे रहे हैं गवाही

    आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 12 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (LSG) अपना पहला मैच हार कर प्वांइट टेबल में आखिरी स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दो मैच में एक हार एक जीत के साथ 6वें स्थान पर है। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यह कि केएल राहुल (KL RAHUL) का बल्ला हैदराबाद के खिलाफ अब तक खूब चला है।

    सनराइजर्स के खिलाफ केएल राहुल ने बनाए हैं 325 रन

    KL RAHUL IPL 2022 LSG vs SRH BATTING

    वैसे तो आईपीएल 2022 में लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम पहली बार खेल रही है। हालांकि टीम के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) इससे पहले पंजाब के कप्तान के रूप में खेला करते थे। आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत है।

    हमेशा से उनका बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चलता रहा है। केएल राहुल (KL RAHUL) ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में केएल राहुल (KL RAHUL) ने 36.11 के एवरेज से 325 रन बनाए हैं। SRH के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ट रन 79  व स्ट्राइक रेट 123.57 रहा है।

    खिलाड़ी के लिहाज से टक्कर की हैं सनराइजर्स हैदराबाद व लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें

    KL RAHUL IPL 2022 LSG vs SRH BATTING

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बात करें तो खिलाड़ी के लिहाज से दोनों टीमें लगभग टक्कर की है।  SRH में कप्तान केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन और एडन मार्कराम जैसे शानदार बल्लेबाज हैं।

    वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में  केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, इविन लुईस और युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी जैसे नाम हैं जो अकेले मैच का रूख बदलने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सा बल्लेबाज मैदान पर कमाल दिखा सकता है। दोनों टीमों की गेंदबाजी भी लगभग एक जैसी है। इस लिए मैच का सारा दारोमदार अच्छे प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।

  • IPL 2022, SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में दिख सकता है बड़ा बदलाव, दिग्गज को होगी वापसी

    IPL 2022, SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में दिख सकता है बड़ा बदलाव, दिग्गज को होगी वापसी

    आईपीएल (IPL) 15वें सीजन का 12 वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के बीच डीवाई पाटिल में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से 61 रनों से हार चुकी है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना मैच हारने के बाद दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हाराया है। जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपनी पहली जीत व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने को प्वाइंट टेबल में मजबूत देखना चाहेगी, ऐसे में आईपीएल का 12 वां मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।

    संयमित गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंटस के लिए चैलेंज

    सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में दिख सकता है बड़ा बदलाव
    IPL 2022 SRH vs LSG PLAYING 11 MATCH

    अब तक आईपीएल (IPL) के दोनों मैचों में लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की गेंदबाजी कहीं न कहींं से कमजोर दिख रही है। आवेश खान (AVESH KHAN), दुश्मंथा चमीरा, जेसन होल्डर व रवि विश्नोई (RAVI BISNOI) बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। आईपीएल के पहले मैच में खराब गेंदबाजी से टीम को  हार का सामना करना पड़ा था।

    दूसरे मैच में  भी बॉलरों ने कोई प्रभाव मैच में नहीं दिखाया था। हालांकि टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। टीम केएल राहुल (KL RAHUL), क्विटंल डी कॉक जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। इविन लुईस, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), आयुष बदोनी व कुणाल पांडया जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन मनीष पांडेय (MANISH PANDEY) का फार्म न होना चिंता का विषय है।

    सनराइजर्स हैदराबाद को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

    सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में दिख सकता है बड़ा बदलाव
    IPL 2022 SRH vs LSG PLAYING 11 MATCH

    आईपीएल के 5वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बेहतर प्रदर्शन न कर पाने की वजह से टीम को 61 रन से हार जाना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास तो वैसे स्टार खिलाड़ियों की कमी है लेकिन जो खिलाड़ी है उनमें भी काफी क्रिकेट है, टीम को अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है।

    टीम में भुनेश्वर कुमार, रोमेरियो शेफर्ड, उमरान मलिक (UMRAN MALIK), टी नजराजन और वॉशिंंगटन सुंदर अच्छे गेंदबाज हैं, इनको अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। बल्लेबाजी को दारोमदार कप्तान केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI), निकोलस पूरन, मार्काराम,  एडेन मार्कराम, अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) पर होगा।

    यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    लखनउ सुपरजायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विटंल डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, कुणाल पांडया, मनीष पांडेय, आवेश खां, दुश्मथा चमीरा, जेसन होल्डर व रवि विश्नोई

    सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, भुनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, उमरान मलिक, टी नटराजन और वॉशिंंगटन सुंदर

     

  • IPL 2022, CSK vs LSG: स्टीफन फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा, बताया धोनी या जडेजा में से किसने दिया शिवम दूबे को 19वां ओवर

    IPL 2022, CSK vs LSG: स्टीफन फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा, बताया धोनी या जडेजा में से किसने दिया शिवम दूबे को 19वां ओवर

    गुरुवार को आईपीएल (IPL) के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने रोमांचक जीत हासिल है। मैच में 19वें ओवर शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को ओवर दिए जाने से फैंस काफी नाराज हैं। वो सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि 19वां ओवर दिया किसने था और शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (STEPHEN FLEMING) ने अपने आलराउंडर का शिवम दूबे का बचाव किया है।

    आखिरी दो ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को चाहिए थे 34 रन

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विशाल 210 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की दरकार थी। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि यह संभव नहीं है। इसी दौरान 19 वें ओवर में गेंद टीम के आलराउंडर शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को दे दी गई। इस कमजोर ओवर का लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)की टीम के बल्लेबाज इवेन लुईस व आयूश बदोनी ने जमकर फायदा उठाया।

    CSK के ओर से शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) के एक ओवर मे 25 रन चले गए। इससे पूरे मैच का रूख ही बदल गया। अंतिम ओवर की तीन गेंद शेष रहते ही लखनउ सुपर जायंट्स (LSG)की टीम मैच जीत गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को खूब ट्रोल किया। फैंस ने यहा तक कह डाला कि मैच लखनऊ नहीं जीती बल्कि शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)ने जिता दिया।

     स्टीफन फ्लेमिंग ने बोले सबका था शिवम दूबे से ओवर कराने का फैसला

    शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)के लगातार ट्रोल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग(STEPHEN FLEMING) ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ओस के कारण हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि-

    ” मैदान पर ओस बहुत गिर रही थी। जिसके बाद स्पिन खिलाड़ियों के लिए ग्रिप बनाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए ऐसी कंडीशन पर प्रभाव छोड़ना आसान नहीं था। वैसे भी हमने उनसे एक ओवर कम ही करवाया था। हमे बीच में ये ओवर निकालना था। हम इस सोच एक साथ आगे बढ़ रहे थे कि अंतिम ओवर के लिए ज्यादा रन बचे जोकि हमारे लिए पर्याप्त हो, हम किसी से तो ये ओवर करवाएंगे”।
    ” मैदान पर ये फैसला किया गया कि गेंद किसी और को नही शिवम दुबे को दी जाएगी। ये निर्णय बिल्कुल सही था। हमने युवाओं को आजमाया। देशपांडे कुछ मैच खेल चुके है। मुकेश का ये पहला मैच था। लेकिन सही बात ये थी कि को मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि आउटफिट बहुत गीली थी”।
  • IPL 2022, LSG VS CSK: गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानिए फैंस का रियक्शन

    IPL 2022, LSG VS CSK: गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानिए फैंस का रियक्शन

    चेन्नई सुपर किंग्स  और लखनउ सुपर जायंट्स LSG VS CSK के मैच में फैंस पूरी तरह रोमांचित हो गए। हर पल बदलते मैच के संभावित परिणाम के चलते क्रिकेट का पूरा आनंद लोगोंं ने उठाया। हालांकि अंत में इविन लुईस (EVIN LEWIS) व आयुष बदोनी (AYUSH BADONI)की शानदार बल्लेबाजी ने  मैच को लखनउ सुपर जायंट्स के खाते में डाल दिया। मैच के दौरान लखनउ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। साथ ही गौतम गंभीर की अपने पूर्व कप्तान के साथ ही गहरी बातचीत का वीडियो देख और सुन रहे हैं।

    हाई स्कोरिंग मैच में LSG ने दर्ज की शानदार जीत

    गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई वायरल
    GAUTAM GAMBHIR MS DHONI VIRAL PHOTO TR

    आइपीएल 2022 (IPL 2022)का 7वां मैच लखनउ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंंग्स LSG VS CSK के बीच गुरुवार को खेला गया था। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल, कॉक की शानदार पारी के बाद इविन लुईस व आयुष बदोनी की शानदार बल्लेबाजी ने टीम की नैया को पार लगाया।

    LSG VS CSK के मैच में  युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ने सभी को प्रभावित किया। यहां तक कि अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर को डगआउट में उछलने पर मजबूर कर दिया। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। फैंस इसपर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

    महेंद्र सिंह के साथ बातचीत का वीडियो भी हो रहा वायरल

    गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई वायरल
    GAUTAM GAMBHIR MS DHONI VIRAL PHOTO TR

    LSG VS CSK  के मैच में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI)के छक्के पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया के अलावा अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHRNDRA SINGH DHONI)के साथ उनकी बातचीत का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियाे को अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड कर तरह-तरह के रिएक्ट कर रहे हैं।

    खुद गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने साथ हुई मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। उन्होंने लिखा है कि ‘कप्तान से मिलकर अच्छा लगा’ बता दें कि फैंस के मन में अक्सर गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों को लेकर गलतफहमी रहती है। इसके लिए खुद गौतम गंभीर ने स्पपष्टीकरण भी दे चुके हैं कि इस तरह की बातें महज अफवाह होती हैं। गुरुवार को इसकी नजीर देखने को मिली है।

    यहाँ पर देखें पोस्ट

    https://www.instagram.com/p/Cbx9CRnvF1R/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://twitter.com/IshaaNegi17/status/1509604689150906369?s=20&t=7Yd9OsJO3rlEjSr2iV8m7w

  • IPL 2022: गरीबी देखकर बड़ा हुआ है गुजरात टाइटंस का है आक्रामक बल्लेबाज, पहले ही मैच में बन गया टीम को सबसे बड़ा मैच विनर

    IPL 2022: गरीबी देखकर बड़ा हुआ है गुजरात टाइटंस का है आक्रामक बल्लेबाज, पहले ही मैच में बन गया टीम को सबसे बड़ा मैच विनर

    आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में डेब्यू करने वाली दो टीमें गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की जीत चर्चा खूब हो रही है। इसमें अखिरी ओवर में मैच जिताने वाली खिलाड़ी काफी वाहवाही बटाेर रहे हैं। गरीबी व गरीब परिवार से जुड़े होने के नाते फैंस उनकी मेहनत का अंदाजा लगा रहे हैं।

    गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में थी 11 रनों की जरूरत

    गरीबी देखकर बड़ा हुआ है गुजरात टाइटंस का है आक्रामक बल्लेबाज, बन गया सबसे बड़ा मैच विनर
    ipl-2020-abhnav-manohar LSG vs GT MATCH

    गुजरात टाइटंस (GT) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यू वेड (30), कप्तान हार्दिक पांड्या (33), डेविड मिलर (30), राहुल तेवतिया नाबाद (40) और अभिनव मनोहर नाबाद (15) की महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    दरअसल टीम को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के आवेश खान  (AVESH KHAN) के हाथ में गेंद थी। नए-नए बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर (ABHINAV MANOHAR) ने पहली दो गंदों पर चौके लगाकर गुजरात टाइटंस की जीत की इबारत लिख दी। कम रन  बनाने के बाद भी सभी खिलाड़ियों व फैंस ने उनकी इस बल्लेबाजी की तारीफ की।

    गरीबी से जूझते रहे गुजरात टाइटंस के अभिनव मनोहर

    गरीबी देखकर बड़ा हुआ है गुजरात टाइटंस का है आक्रामक बल्लेबाज, बन गया सबसे बड़ा मैच विनर
    ipl-2020-abhnav-manohar LSG vs GT MATCH

    अब जब मैच खत्म हो चुका है तो उनके बल्लेबाजी के साथ उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को लेकर भी चर्चाएं चल रही है। बता दें कि अभिनव मनोहर (ABHINAV MANOHAR) के पिता की एक समय में बैंगलोर में जूते की दुकान हुआ करती थी, जब मनोहर मात्र 6 साल के थे तो पिता ने अपने एक करीबी दोस्त के यहां क्रिकेट सीखने के लिए भेज दिया था।

    उनके बल्लेबाजी कोच इरफान सेठ (IRFAN SETH) का कहना है कि शुरुआती दिनों में बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजों से डरते थे। एक समय बात पिता की जूते की दुकान भी बंद हो गई और वह अन्य धंधों में हाथ अजमाया मगर असफल रहे। अभिनव को हमेशा पैसों की किल्लत रही। इस बार अभिनव मनोहर को गुजरात टाइटंंस (GT) ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा है। अभिनव ने 5 टी 20 मैच खेलते हुए 59 के औसत से 177 रन बनाए हैं।

  • IPL 2022, CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स कल होंगे आमने-सामने, जानिए कौन सी टीम है सबसे ज्यादा मजबूत

    IPL 2022, CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स कल होंगे आमने-सामने, जानिए कौन सी टीम है सबसे ज्यादा मजबूत

    आईपीएल 2022 में अपना पहला-पहला मैच खेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कहानी अभी तक बराबर है. दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार मिली है. गुरुवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) डिफेंडिंग चैंपियन है, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANT) पहली बार इस सीजन का हिस्सा हुई है. आईपीएल के इस सीजन का 7वां मुकाबला दोनों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.

    चेन्नई सुपर किंग्स को करनी होगी वापसी

    चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स कल होंगे आमने-सामने, जानिए कौन सी टीम है मजबूत
    CSK vs LSG IPL 2022 MS DHONI KL RAHUL RAVINDRA JADEJA

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मौजूद सीजन में रविन्द्र जडेजा की कप्तानी में खेल रही है. चेन्नई ने अपने पहले मैच में जो गलतियां की हैं वो अब उसे दोहराने का प्रयास नहीं करेगी. ओपनिंग बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चेन्नई को अच्छी शुरुआत देनी होगी. मध्यक्रम को भी अपना किरदार बखूबी निभाना होगा. हालांकि पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने बहुत शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन अकेले धोनी के खेलने से टीम नहीं जीत सकती है. टीम को मिलकर योगदान करना होगा. अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाना होगा.

    हालांकि गेंदबाजों ने पिछले मैच में काफी बेहतर प्रदर्शन किया. मगर इस सीजन में एक से एक टीमें है जो 200 बनाने की क्षमता रखती हैं. पिछले कुछ मुकाबले इस तरीके के हुए हैं जहाँ स्कोर 200 बनाया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स को हर मैच पर बारीकी से नजर रखनी होगी.अपनी टीम को संतुलित बनाना होगा. हालाँकि अब टीम में मोईन अली (MOEEN ALI) की वापसी हो गई है जो चेन्नई सुपर किंग्स को बैलेंस देने का काम करेगा.

    लखनऊ सुपर जायंट्स को ओपनिंग में देनी होगी अच्छी शरुआत

    चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स कल होंगे आमने-सामने, जानिए कौन सी टीम है मजबूत
    CSK vs LSG IPL 2022 MS DHONI KL RAHUL RAVINDRA JADEJA

    पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओपनिंग केएल राहुल (KL RAHUL) और क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने की थी जोकि बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई. लखनऊ को अपनी ओपनिंग पर विशेष ध्यान देना होगा. क्योंकि टी20 मैचों में अगर शुरुआत अच्छी न मिले तो अंत अच्छा होना बहुत मुश्किल होता है.

    हालांकि मध्यक्रम में दीपक हुडा और आयुष बडोनी ने अर्धशतक लगाया था जिसके चलते लखनऊ ने अच्छा स्कोर किया था. लेकिन राहुल की ख़राब कप्तानी और गेंदबाजों की गलत गेंदबाजी के चलते लखनऊ को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा.