IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपरजांयट और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 20वां मैच रविवार को शाम 7:30 पर राजस्थान रॉयल्स (RR)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मैच जीतने के लिए जोस बटलर (JOS BATTLER) को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जोस पिछले 3 मैचों में एक शतक के साथ 205 रन बना चुके हैं। पिछले मैच में भी जोस बटलर (JOS BATTLER) ने 47 गेंद पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स को गेंदबाजी पर करना होगा फोकस

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बल्लेबाजी अच्छी है। ओपनिंग से लेकर मिडिल आर्डर तक बल्लेबाज अच्छा करते दिख रहे हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL), क्विटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), इविन लुईस (EVIN LEWIS), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) व आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम को इस मैच जीतने के लिए पूरा ध्यान अपनी गेंदबाजी पर फोकस करना होगा।

टीम के स्टार गेंदबाज आवेश खान (AVESH KHAN) को शुरूआती ओवर में सधी गेंदबाजी कर विकेट निकालना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के जेसन होल्डर (JESON HOLDER), एंड्र्र्रयू टाई (ANDREW TOY), कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) व कृष्णप्पा गौतम (KRISHNPPA GAUTAM) को भी अच्छी व सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी। अभी तक यह गेंदबाज पिछले 4 मैचों को कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं।

जोस बटलर के साथ राजस्थान रॉयल्स के पास है शानदार गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलन की दृष्टि से अब तक की सबसे बेहतर टीम साबित हो रही है। टीम अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भले ही हार गई थी लेकिन टीम का प्रदर्शन को सभी ने सराहा है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER)पूरी तरह से फार्म में हैं।

हालांकि अभी तक दूसरे छोर से ओपनिंग करने वाला कोई सही बल्लेबाज नहीं मिला है। देवदत्त पडिक्कल (DEVDATT PADDIKAL) व कप्तान संजू सैमसन भी अच्छा खेल रहे हैं। इसके अलावा शिमरॉन हेटमॉयर का पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके साथ गेंदबाजी की बात करे तो ट्रेंट बोल्ट, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा कुछ महंगे अवश्य साबित हो रहे हैं।

यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन:

RR PLAYING 11: जोस बटलर, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सिमरान हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्र अश्विन, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्धि कृष्णा

LSG PLAYING 11: केएल राहुल, क्विटन डी कॉक, इवेन लुईस, दीपक हुड्डा, आयूष बदोनी, कुणाल पांडया, कृष्णाप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि विश्नोई, आवेश खान

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *