आईपीएल (IPL) 15वें सीजन का 12 वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के बीच डीवाई पाटिल में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से 61 रनों से हार चुकी है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना मैच हारने के बाद दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हाराया है। जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपनी पहली जीत व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने को प्वाइंट टेबल में मजबूत देखना चाहेगी, ऐसे में आईपीएल का 12 वां मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।
संयमित गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंटस के लिए चैलेंज

अब तक आईपीएल (IPL) के दोनों मैचों में लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की गेंदबाजी कहीं न कहींं से कमजोर दिख रही है। आवेश खान (AVESH KHAN), दुश्मंथा चमीरा, जेसन होल्डर व रवि विश्नोई (RAVI BISNOI) बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। आईपीएल के पहले मैच में खराब गेंदबाजी से टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरे मैच में भी बॉलरों ने कोई प्रभाव मैच में नहीं दिखाया था। हालांकि टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। टीम केएल राहुल (KL RAHUL), क्विटंल डी कॉक जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। इविन लुईस, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), आयुष बदोनी व कुणाल पांडया जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन मनीष पांडेय (MANISH PANDEY) का फार्म न होना चिंता का विषय है।
सनराइजर्स हैदराबाद को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

आईपीएल के 5वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बेहतर प्रदर्शन न कर पाने की वजह से टीम को 61 रन से हार जाना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास तो वैसे स्टार खिलाड़ियों की कमी है लेकिन जो खिलाड़ी है उनमें भी काफी क्रिकेट है, टीम को अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है।
टीम में भुनेश्वर कुमार, रोमेरियो शेफर्ड, उमरान मलिक (UMRAN MALIK), टी नजराजन और वॉशिंंगटन सुंदर अच्छे गेंदबाज हैं, इनको अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। बल्लेबाजी को दारोमदार कप्तान केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI), निकोलस पूरन, मार्काराम, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) पर होगा।
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनउ सुपरजायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विटंल डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, कुणाल पांडया, मनीष पांडेय, आवेश खां, दुश्मथा चमीरा, जेसन होल्डर व रवि विश्नोई
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, भुनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, उमरान मलिक, टी नटराजन और वॉशिंंगटन सुंदर

Leave a Reply