आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 12 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (LSG) अपना पहला मैच हार कर प्वांइट टेबल में आखिरी स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दो मैच में एक हार एक जीत के साथ 6वें स्थान पर है। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यह कि केएल राहुल (KL RAHUL) का बल्ला हैदराबाद के खिलाफ अब तक खूब चला है।
सनराइजर्स के खिलाफ केएल राहुल ने बनाए हैं 325 रन

वैसे तो आईपीएल 2022 में लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम पहली बार खेल रही है। हालांकि टीम के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) इससे पहले पंजाब के कप्तान के रूप में खेला करते थे। आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत है।
हमेशा से उनका बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चलता रहा है। केएल राहुल (KL RAHUL) ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में केएल राहुल (KL RAHUL) ने 36.11 के एवरेज से 325 रन बनाए हैं। SRH के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ट रन 79 व स्ट्राइक रेट 123.57 रहा है।
खिलाड़ी के लिहाज से टक्कर की हैं सनराइजर्स हैदराबाद व लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बात करें तो खिलाड़ी के लिहाज से दोनों टीमें लगभग टक्कर की है। SRH में कप्तान केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन और एडन मार्कराम जैसे शानदार बल्लेबाज हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, इविन लुईस और युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी जैसे नाम हैं जो अकेले मैच का रूख बदलने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सा बल्लेबाज मैदान पर कमाल दिखा सकता है। दोनों टीमों की गेंदबाजी भी लगभग एक जैसी है। इस लिए मैच का सारा दारोमदार अच्छे प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।

Leave a Reply