IPL 2022, LSG vs DC: ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को लेकर मैच के दौरान की भविष्यवाणी, लखनऊ के खिलाफ हुई सच साबित

By Shadab Ahmad On April 8th, 2022
ऋषभ पंत

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 14 वां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। मैच में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के सबसे अहम खिलाड़ी को आउट किए जाने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने इस खिलाड़ी का विकेट कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के लेने की बात कही और अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने (KULDEEP YADAV) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)का सबसे अहम विकेट ले लिया।

ऋषभ पंत ने कहा कि ” इसे तू ही आउट करेगा कुल्लू”

मैच में टॉस का हारने के बाद  बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपर जायंंट्स (LSG) के सामने  149 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने अच्छी शुरुआत की।

केएल राहुल (KL RAHUL) और क्विटन डी कॉक (QUINITON DE KOCK) मैच को एक तरफा बना दिया लेकिन इसी दौरान केएल राहुल  (KL RAHUL)का विकेट गिर गया लेकिन क्विटन डी कॉक आउट लेने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दिल्ली के कप्तान ने अपने हर पैतरे चल लिए। इसी के बाद उन्होंने कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) को गेंद थमाई और कहा कि विकेट के पीछे स्टंप माइक में कहा कि ” इसे तू ही आउट करेगा कुल्लू”

क्विटंल डी कॉक को ऋषभ पंत ने आउट कर सही की भविष्यवाणी

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के यह भविष्यवाणी अगली ही गेंद पर सच साबित हो गई। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV)की गेंद पर क्विवंंट डी कॉक ने सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) को कैच थमा बैठे। इस के बाद मैच फिर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर मुड़ता दिखाई दिया। हालांकि बाद में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) की बल्लेबाजी से लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) को जीत दिला दी ।

अब ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसपर फैंस तरह- तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अब तक खेले गए 3 मैचों में से 2 मैच हार कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 7 पर पहुंच चुकी है। जबकि लखनउ सुपर जायंट्स  (LSG) अब तक 4 में से 3 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में नंंबर 2 पर आ चुकी है।

Tags: ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स,