Subman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों में एक उभरते हुए सितारे के तौर पर सामने आए हैं. वनडे में डबल सेंचुरी और टेस्ट व टी20 में शतक लगाने के बाद आईपीएल में भी इस खिलाड़ी ने तीन शतक लगा दिए. गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था इस आईपीएल. भले ही आईपीएल के 16 वें सीजन में गुजरात के हाँथ ट्रॉफी ना आई हो. लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा. अब उनको एक खिलाड़ी ने अहंकारी कह दिया है.
Subman Gill को ऑस्ट्रेलिया के इस प्लेयर कही बाते
शुभमन गिल (Subman Gill) इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं. उनका प्रदर्शन देखने के बाद टीम इंडिया में उनका कॉन्फिडेंस डबल हो गया है. इसी के साथ गिल को अब विराट कोहली का उत्तराधिकारी भी कहा जा रहा है. इसी के साथ गिल अब इंडियन क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा हैं.
बता दें की, आईपीएल 2023 में कुल 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और लीग के इतिहास में एक सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैसे तो अब जिस खिलाडी ने गिल को अहंकारी बताया है वो कोई और नहीं बल्कि, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग हैं.
आईपीएल के 14 वें सीजन में गिल इस टीम का थे हिस्सा
वैसे तो शुभमन गिल 14 वें आईपीएल के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. रिकी पोंटिंग दिल्ली के कोच हैं. वह गिल की कमजोरियां और ताकत बखूबी जानते हैं. इसी के चलते गिल को लेकर रिकी ने बड़ी बातें बोलीं हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पोंटिंग ने आगे गिल (Subman Gill) के पुल शॉट की तारीफ की और कहा कि आगामी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ यह कारगर साबित हो सकता है.














