पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
अब बाकी तीन स्थानों के लिए अभी टीमों के बीच जंग जारी है। अब फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। तो आइये जानते है पूरी इस भविष्यवाणी की पूरी डिटेल्स।
यह भी पढ़ें : रिकी पोंटिंग ने चुने दुनिया के 5 बेस्ट टी20 खिलाड़ी, विराट, रोहित को छोड़ इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल
रिकी पोंटिंग ने की ये बड़ी भविष्यवाणी
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ICC कॉलम में लिखा कि,
‘ईमानदारी से कोई नहीं जानता कि मेलबर्न में फाइनल कौन-सी टीम खेलेगी। लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करने का रास्ता ढूंढ लेगी। साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में खतरनाक नजर आ रही है। लेकिन मैं यह कहूंगा कि टूर्नामेंट का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है।’
सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अभी तक 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है। उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब 6 नवंबर को भारतीय टीम का सामना जिम्बाब्वे से होगा। ऐसे में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ टीम इंडिया आसानी से जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
सेमीफइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की राह मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया (Australia) को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम उस झटके से उबर नहीं पाई है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम 5 मैचों में तीन जीत के साथ 7 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है। लेकिन अगर इंग्लैंड टीम श्रीलंका को हरा देती है तो, इंग्लैंड सेमीफइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी।
