बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) की टीम पाकिस्तान एशिया कप पहला मुकाबला 5 विकटों से हार गई।
हमने गेंद से अच्छी शुरूआत की- बाबर आजम
पाकिस्तान को आज भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी हैं। पाकिस्तान बल्लेबाजी में बिखरने के बाद गेंदबाजी से वापसी करती हुई नजर आ रही थी लेकिन हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के शानदार पारी के बदौलत बाबर आजम को हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
“जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की, वह शानदार था। हम लगभग 10-15 रन कम थे। इसका मुकाबला करने के लिए गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन आसान रनों को जोड़ने के लिए हमारी पूंछ ने थोड़ा कदम बढ़ाया। सोचा खेल को गहराई तक ले जाना था और नवाज के आखिरी ओवर को रोकना। आइडिया दबाव बनाने का था लेकिन हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (नसीम) बहुत युवा गेंदबाज है लेकिन उसने इतनी अच्छी गेंदबाजी की और इतनी आक्रामकता दिखाई।”
भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित
भारत से टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान आज 147 रन के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गयी। बाबर आजम के बल्ले के ना चल पाने पर पाकिस्तानी की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती हुई नजर आयी। मोहम्मद रिजवान ने 43 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उनकी धीमी पारी पाकिस्तान को बिल्कुल भी मदद नहीं कर पायी।
गेंदबाजी में नसीम शाह अटैक करते नजर आए जिससे पाकिस्तान जीतते हुए नजर आ रही थी। लेकिन फिर हार्दिक और जडेजा के तूफान ने किसी को नहीं छोड़ा और पाकिस्तान 5 विकेट से हार गई। इस तरह से भारतीय टीम ने अपना पिछला बदला भी पूरा कर लिया हैं।
