27 अगस्त 2022 को एशिया कप (Asia Cup) शुरू होने वाला है। एशिया कप अबकी बार यूएई में खेला जाएगा। लेकिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा दिन 28 अगस्त होने वाला है। भारतीय टीम के अलावा पाकिस्तान फैंस और भारतीय फैंस के लिए भी यह दिन बड़ा होने वाला है। पाकिस्तान टीम और भारतीय टीम आपस में 28 अगस्त को भिड़ने वाली हैं। इससे पहले टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच खेला गया था।
अगर टीम इंडिया को एशिया कप 2022 जीतना है तो पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देनी होगी। क्योंकि पिछली बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हरा दिया था। पिछली बार t20 विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार अगर एशिया कप अपने नाम करना है तो पाकिस्तान के इन दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देनी होगी।
फखर जमां
पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर जमां ने टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने t20 विश्वकप तो नहीं खेला लेकिन कई बार इन्होंने भारतीय टीम को परास्त किया है। इससे पहले इंग्लैंड में इन्होंने 114 रनों की शानदार पारी खेली थी । भारतीय टीम के लिए यह बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।
शादाब
पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी शादाब खान ने सभी का दिल जीत लिया है। इन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उन्होंने t20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 1 विकेट चटकाए था वही वनडे 52 रन भी बनाए थे। और 4 विकेट भी हासिल किए थे। यह भारतीय टीम के लिए एशिया कप में बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे। इन्होंने t20 विश्व कप में रिजवान कप्तान के बराबर बल्लेबाजी करते नजर आए थे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को भारी शिकस्त दे दी थी। इन्होंने 28 पारियों में 1540 रन बनाए हैं। एशिया कप 2022 ने भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।
कप्तान बाबर आजम
पाकिस्तान के बेहतरीन कप्तान बाबर आजम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बाबर आजम पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। इन्होंने t20 विश्व कप में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाबर ने अब तक वनडे के पांच मुकाबलों में 158 रन बनाए। कप्तान एशिया कप में भारत पर भारी पड़ सकते हैं।
