WTC POINTS TABLE: साऊथ अफ्रीका की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, भारत की बढ़ी मुश्किलें

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के तहत साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जी रही हैं। इस सीरीज के पहले मैच में साऊथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 12 रन और एक पारी से करारी शिकस्त देकर बड़ी जीत दर्ज की हैं।
इस जीत के साथ साऊथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के साथ ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशिन पर कब्जा कर लिया हैं। साऊथ अफ्रीका की जीत के बाद पाइंट्स टेबल में कुछ बदलाव आ गए हैं। आइए जानते हैं भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के साथ-साथ बाकी टीमों का क्या हाल हैं।
साऊथ अफ्रीका की टीम ने पकड़ी नंबर-1 की खुर्सी
साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और इंग्लैंड (ENGLAND) इस वक्त 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। सीरीज का पहला मैच 17 से 19 अगस्त के बीच खेला गया जिसमें साऊथ अफ्रीका ने 12 रन और एक पारी से जीत हासिल कर ली हैं। कगिसो रबाड़ा (KAGISO RABADA) ने दोनों पारियों में अपने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते टीम पहला टेस्ट मैच जीत गई हैं। रबाड़ा ने पहले टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
साऊथ अफ्रीका ने इस जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनसिप के पाइंट्स टेबल पर नंबर-1 की पोजिशिन हासिल कर ली हैं। साऊथ अफ्रीका ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से साऊथ अफ्रीका को 6 में जीत और 2 में हार मिली हैं। साऊथ अफ्रीका 72 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में नंबर-4 की पोजिशिन पर हैं भारतीय टीम
आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 10 मैच में 6 जीत और 84 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) की टीम 10 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) 9 मैच में 4 जीत और 56 पाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 54 पाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर छठवें पायदान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 17 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। पिछले बार की टेस्ट चैंपिययन टीम न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार 9 मैच में 2 जीत और 28 पाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं।
Tags: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप, भारतीय क्रिकेट टीम, साऊथ अफ्रीका,