IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) को टेस्ट मैच हराकर जीत दर्ज करने के बाद तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला में शुरुआत हुई लेकिन बारिश के वजह से मैच 25 ओवर का खेला गया. भारत ने पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 195 रन का लक्ष्य दिया. अफगानिस्तान के तरफ से गुरबाज ने शतकीय पारी खेलते हुए 25 ओवर में 194 रन बनाए.
जवाबी कार्यवाही में भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत कर अपने नाम किया। भारत ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक स्कोर 84 रन बनाए। और केएल राहुल ने 19 गेंद में 39 रन की शानदार पारी खेली.
टीम इंडिया की शानदार शुरुआत
भारत 195 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रोहित शर्मा रन आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 16 रन बनाए। ईशान किशन ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। टी20 के नये कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15 गेंद में 12 रन ही बना सके। वही केएल ने 19 गेंद में 3 छक्का और 4 चौक्के की मदद से 39 रन जड़ दिए.
भारत की ओर से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लिए, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए।
गुरबाज का शतक
भारत: 195/3 (22.5 ओवर)
अफगानिस्तान: 194/10 (24.5 ओवर)
भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
