Sawan 2026
साल 2026 में सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार और कितने मंगला गौरी व्रत? ये रही पूरी लिस्ट

Sawan 2026 Start Date and End Date: आषाढ़ महीने की शुरुआत हो चुकी है, अब इसके बाद श्रावण मास की शुरुआत होने वाली है, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है. श्रावण महीने को हिन्दू धर्म में काफी पवित्र महीना माना जाता है और सावन मास में देवो के देव महादेव की पुजा की जाती है.

इस पवित्र महीने में भक्त भगवान शंकर की पुजा अर्चना करते हैं, वहीं इसी महीने में सोमवार व्रत और मंगला गौरी व्रत रखे जाते हैं. इस महीने में कांवड़िए लंबी पदयात्रा करके पवित्र तीर्थों से नदियों का जल लाकर शिवलिंग लाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं. इस बार सावन मास की शुरुआत कब हो रही है और कब खत्म हो रही है, इसी के साथ जानिए कि इस बार सावन में कितने सोमवार व्रत और मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं.

Sawan 2026 की कब और किस दिन होगी शुरुआत

इस साल सावन माह की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026, बुधवार को रात 08:05 बजे से हो रही है, जो 30 जुलाई, 2026, गुरुवार को रात 09:30 तक रहेगी. हमेशा उदयातिथि के अनुसार ही उस दिन की शुरुआत माना जाता है, जो भी शुभकार्य होते हैं, वो उदयातिथि के अनुसार ही होती है ऐसे में सावन की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को हो रही है.

इस बार का सावन मास खास होने वाला है, क्योंकि इस बार के सावन मास की शुरुआत आयुष्मान योग में हो रही है, आयुष्मना योग को अच्‍छी सेहत और लंबी आयु देने वाला माना, ऐसे में इस बार का सावन हर बार से अलग होने वाला है.

इस साल Sawan में कितने और कब पड़ रहे सावन व्रत

इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं, जो निम्न प्रकार से हैं:

पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त

इस साल सावन में कितने और कब पड़ रहे मंगला गौरी व्रत

4 सोमवार व्रत की तरह इस बार 4 मंगला गौरी व्रत भी पड़ेगा, जो निम्न प्रकार से हैं:

पहला मंगला गौरी व्रत: 4 अगस्त, मंगलवार
दूसरा मंगला गौरी व्रत: 11 अगस्त, मंगलवार
तीसरा मंगला गौरी व्रत: 18 अगस्त, मंगलवार
चौथा मंगला गौरी व्रत: 25 अगस्त, मंगलवार

कब है सावन 2026 में प्रदोष और शिवरात्रि

सावन (Sawan) महीने के सोमवार और मंगला गौरी व्रत के अलावा सावन 2026 में पड़ने वाली शिवरात्री और प्रदोष का भी खास महत्व है. अगर सावन 2026 में पड़ने वाली शिवरात्रि की बात करें तो वो 11 अगस्त 2026 को पड़ने वाली है, शिवरात्रि पर महादेव के भक्त व्रत भी रखते हैं. वहीं अगर प्रदोष व्रत की बात करें तो जो 2 प्रदोष व्रत हैं, वो कुछ इस प्रकार से हैं.

सावन का पहला प्रदोष व्रत – 10 अगस्‍त 2026, (सोम प्रदोष व्रत)
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत – 25 अगस्‍त 2026, (भौम प्रदोष व्रत)

ALSO READ: Masik Durgashtami 2026: नही बन रहे काम आ रही अड़चन और नही मिल रही सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये दान