Tag: मोहम्मद रिजवान

  • Mohammad Rizwan ने टीम इंडिया को दे डाली धमकी, बिगड़े बोल कहा, ‘घर में घुसकर हराकर पाकिस्तान ले जाएंगे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी’

    Mohammad Rizwan ने टीम इंडिया को दे डाली धमकी, बिगड़े बोल कहा, ‘घर में घुसकर हराकर पाकिस्तान ले जाएंगे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी’

    Mohammad Rizwan: भारत इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इस मेजबानी को लेकर BCCI भी तैयारियों में जुटी हुई है. वैसे तो अब सिर्फ इस टूर्नामेंट में सिर्फ चार महीने बचे हुए हैं. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी में उत्सुकता बरकरार है. इसी के साथ अब हाल ही में एशिया कप होने वाला है. इस एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच को लेकर सभी बहुत उत्सुक हैं. आइए आपको बताते हैं की इस पर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने क्या कहा है.

    Mohammad Rizwan ने वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच जब भी कोई क्रिकेट मैच होता है तो उससे बड़ा कोई मुकाबला नहीं होता. चाहे वर्ल्ड कप हो या फिर कोई और मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का मैच बहुत ही दिलचस्प हो जाता है.

    बता दें की, पूरी कायनात यह मैच देखना चाहती है. वैसे तो, आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. पाकिस्तान भारत से ज्यादातर मैच हार जाती है. लेकिन पाकिस्तान का घमंड कम नहीं होता है.

    बाबर आज़म ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर

    वैसे तो भारत और पाकिस्तान की हमेशा टक्कर रहती है. ऐसे में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम ने इंटरव्यू दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे विश्व कप मैच 16 जून 2019 को खेला गया था. लेकिन अब एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं. इस इंटरव्यू में रिजवान ने कहा है की, ‘

    ‘भारत को किसी भी वर्ल्ड कप मैच में जीत को खिताब जीतने के बराबर का दर्जा दिया जाता है. लेकिन भारत को हराना हमारे लिए वर्ल्ड कप जीतने जैसा नहीं है. बल्कि वर्ल्ड कप जीतना हमारे लिए सबसे बड़ा उपलब्धि है.’

     

    ये भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए ओपनिंग, ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय भारतीय टीम, KL होंगे बाहर!

  • मात्र इतने रनों से सूर्यकुमार यादव मोहम्मद रिजवान से रह गए पीछे, पाकिस्तानी दिग्गज से चूक गया भारत का मिस्टर 360

    सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के सबसे शानदार बल्लेबाज की फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपनी शानदार पारी से टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार 89o अंकों के साथ नंबर वन बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम है सूर्या का। मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचता जहां सूर्या का बल्ला नहीं घूमता है। सूर्या इस लिस्ट में नंबर वन हैं लेकिन वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकामयाब रहे। आइए आपको बताते हैं मोहम्मद रिजवान के इसी कारनामे के बारे में…

    ऐसा है सूर्यकुमार यादव का परफॉर्मेंस

    भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्याकुमार यादव ने धमाकेदार खेल दिखाया है। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने 6 मैचों में 239 रन बनाए हैं। उन्हें भारत का एबी डिविलियर्स बुलाया जाता है। उनकी बैटिंग का हर कोई दिवाना है। अगर बात करें साल 2022 के मैचों की तो सूर्या ने 31 मैचों में 1164 रन बनाए हैं।

    क्या है मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड

    पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद भी सूर्यकुमार यादव रिजवान का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं। सूर्या रिजवान से सिर्फ 162 रन पीछे रह गए हैं। वह जिस फॉर्म में हैं, उसके बाद जल्द ही ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

    आईपीएल में दिखाएंगे कमाल

    सूर्यकुमार यादव को बांग्लादेश सीरीज से बाहर रख आराम दिया गया है। सूर्या अब अपने बल्ले का दम आईपीएल में दिखाएंगे। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी हैं। मुंबई की टीम सूर्या का आईपीएल में पूरा फायदा उठाएगी। सूर्यकुमार अपने फॉर्म में हैं, वह आईपीएल में भी शानदार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।

  • सूर्यकुमार यादव अब पाकिस्तानी दिग्गज रिजवान को छोड़ सकते हैं पीछे, विराट कोहली से निकल गए बहुत आगे

    टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने फॉर्म में देखे जा रहे हैं। अपनी पारी से उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचाता जहां गेंद न जाए। सूर्य कुमार यादव की आंधी चली जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव काफी लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

    तोड़ सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी रिजवान का रिकॉर्ड

    सूर्या अपनी शानदार पारी से शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने विराट को पछाड़कर हुए सातवीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान ने पिछले साल 1326 रन बनाए थे और सूर्या अब तक 1151 रन बना चुके हैं अगर सूर्या 175 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। तो वह रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के दूसरे मैच में 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। मैच के आखिरी के पांच ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से तबाही मचा दी और हर ओर शॉट्स खेले। इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है क्योंकि सूर्या ने अपनी हॉफ सेंचुरी 32 बॉल में पूरी की थी, जबकि 49 बॉल में उनका शतक हो गया था।

    7वीं बार बने मैन ऑफ द मैच

    सूर्यकुमार यादव ने 30 पारियों में खेलकर 7 मैन ऑफ द मैच के खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 13 पारियों में 6 मैन ऑफ द मैच के खिताब जीते हैं।

  • ENG vs PAK: इंग्लैंड को चित कर पाकिस्तान जीतेगी दूसरा टी20 वर्ल्ड कप, बाबर आजम की सेना में इन 11 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के दो फाइनल टीमें हमें मिल चुकी हैं, 13 नवंबर को सारा इंतजार खत्म कर दोनों में से एक टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करते दिखेगी। इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों का ही सफर इस वर्ल्ड कप में रोमांच से भरा रहा हैं। पाकिस्तान जो पहले दो मैच हारने के बाद लगभग बाहर थी।

    टीम ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की हार और बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पक्का किया। फिर टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। पाकिस्तान के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका हैं। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान इंग्लैंड को चित कर ट्रॉफी अपने नाम करती हुई नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं फाइनल मैच में पाकिस्तान किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी।

    यह भी पढे़- IND vs ENG :पाकिस्तानी फैंस ने भारत की हार का मनाया जश्न, स्टेडियम के बाहर पहुंच कर लगे भारतीय फैंस को चिढ़ाने, वायरल हुआ VIDEO

    बाबर-रिजवान की जोड़ी से बचना होगा नामुमकिन

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम (BABAR AZAM) और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) की जोड़ी ज्यादा कमाल करती हुई नजर नहीं आई थी लेकिन दोनों ने सेमीफाइनल में अपना खूब जलवा दिखाया जब टीम को बहुत जरूरत थी। बाबर आजम ने 53 और रिजवान ने 57 रनों की पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा पाई थी। फाइनल में भी मेलबर्न के मैदान पर दोनों बल्लेबाजों का जलवा दिखने वाला हैं। तीन नंबर पर हमें शान मसूद (SHAN MASSOD) और चार नंबर पर हमें इफ्तिखार अहमद (IFTIKHAR AHMED) नजर आने वाले हैं।

    मोहम्मद हैरिस फिर निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

    मोहम्मद हैरिस (MOH. HARRIS) ने पिछले मैच में तीन नबंर पर उतर कर पाकिस्तान की जीत की पर ठप्पा लगा दिया था। मोहम्मद हैरिस फाइनल में भी जरूरत पड़ने पर किसी भी नंबर पर उतर कर जिम्मेदारी लेते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद हैरिस नंबर-5 पर नजर आएंगे। शादाब खान (SHADAB KHAN) नंबर-6 और मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ)  नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर पाक को एक अच्छा फिनिश देते हुए नजर आएंगे।

    इन गेंदबाजों का रहेगा जलवा

    पाकिस्तान की गेंदबाजी यूनिट इस वर्ल्ड कप की सबसे खतरनाक गेंदबाजी यूनिट रही हैं। और टीम के लिए सबसे खुशी की बात यह हैं कि शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN SHAH AFRIDI) फॉर्म में वापस दिख रहे हैं। शाहीन ने पिछले मैच में शानदार स्पेल डालते हुए 2 विकेट अपने नाम की थी। साथ ही शादाब खान (SHADAB KHAN), हरिस रऊफ (HARIS RAUF), नसीम शाह (NASSEEM SHAH), असिफ अली (ASIF ALI) और मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) टीम की नईया पार लगाने में पूरा दम दिखाते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़े- IND vs ENG : सच हुआ 1992 वर्ल्डकप का संयोग! सेमीफइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, अब फाइनल की जंग पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच

    इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, असिफ अली, शाहीन शाह अफरीदी, हरिस रऊफ, नसीम शाह।

  • PAK vs NZ: “चाय में डूबे बिस्किट की तरह मत दिखना”- बाबर-रिजवान का कारनामा देखने के बाद रोहित-राहुल की जोड़ी को फैंस ने दिया अल्टीमेटम

    रोहित शर्मा और केएल राहुलः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच सिडनी (SYDNEY) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों बोर्ड पर लगाए थे। जिसे पाकिस्तान ने 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं।

    इसी के साथ पाकिस्तान ने लगभग 13 साल सेमीफाइनल में एंट्री मारी हैं। आज पाकिस्तान की जीत में सबसे बड़ी भूमिका बाबर आजम (BABAR AZAM) और रिजवान (MOH. RIZWAN) के बीच हुई शानदार साझेदारी थी। इन दोनों की शानदार साझेदारी देख फैंस सोशल मीडिया में रोहित शर्मा और केएल राहुल के ऊपर गुस्सा निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़े- PAK vs NZ: हम संघर्ष कर रहे थे और लोग;- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान की आवाम को लेकर बड़ी बात बोल गए मोहम्मद रिजवान

    केएल राहुल और रोहित शर्मा को पड़ी लताड़

    बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस पूरे वर्ल्ड में बहुत संघर्ष करते हुए नजर आए थे। दोनों ही बल्लेबाज पाकिस्तान को शानदार शुरूआत नहीं दे पा रहे थे लेकिन दोनों ने सेमीफाइनल के मुकाबले में सारी कसर निकाल दी हैं। बाबर ने आज 53 और रिजवान ने आज 57 रनों की पारी खेली। दोनों की शानदार पारी के चलते पाकिस्तान ने फाइनल में धासूं एंट्री मार ली हैं।

    पाक की ओपनिंग जोड़ी तो चल उठी हैं लेकिन अब तक वर्ल़्ड कप में हमने भारत की ओपनिंग जोडी केएल राहुल और रोहित शर्मा के बीच शानदार खेल नहीं देखा हैं। दोनों की ही जोड़ी अब तक फ्लॉप होते हुए नजर आई हैं। रोहित शर्मा तो इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैंष। जिसके बाद आज बाबर और रिजवान को चलता देख फैंस का दिमाग फिर से खराब हो चुका हैं।

    यह भी पढ़े- ;भारत का पत्ता साफ करेगी इंग्लैंड;- सेमीफाइनल से पहले ही शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर कह दी बड़ी बात

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/Imsk4510/status/1590317486125486080?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1590333645008822272?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

  • PAK vs NZ: “हम संघर्ष कर रहे थे और लोग…”- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान की आवाम को लेकर बड़ी बात बोल गए मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच सिडनी (SYDNEY) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों बोर्ड पर लगाए थे। जिसे पाकिस्तान ने 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं।

    इसी के साथ पाकिस्तान ने लगभग 13 साल सेमीफाइनल में एंट्री मारी हैं। आज मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) ने 57 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई हैं जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया हैं। आइए जानते है कि यह खिताब जीतने के बाद रिजवान का क्या कहना हैं।

    यह भी पढ़े- NZ vs PAK: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में पंहुचा पाकिस्तान, गेंदबाज़ी के बाद बाबर-रिज़वान की जोड़ी चमकी

    हमने कड़ी मेहनत और विश्वास किया- मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवान जो आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बनकर विराडमान थे लेकिन वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते उनसे नंबर-1 का ताज छिन गया। पाकिस्तान की हार का कारण बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बार-बार से रन पड़ना भी था। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल में आकर अपनी परी मनमानी दिखाई।

    बाबर आजम ने आज 53 और रिजवान ने आज 57 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच आज 105 रनों की साझेारी भी देखने को मिली। अपनी टीम को आगे रख मोहम्मद रिजवान आज के सेमीफाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बन गए हैं। मौन ऑफ द मैच बनने के बाद मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

    “सौभाग्य से, अर्धशतक सेमीफाइनल में था। बाबर और मैं संघर्ष कर रहे थे लेकिन हमने कड़ी मेहनत की और विश्वास किया। हम लड़ते रहे। जब हमने सीमा रेखा पार की, तो हमने नई गेंद के गेंदबाजों पर आक्रमण करने का फैसला किया।”

    आज गहरी बल्लेबाजी करनी थी- रिजवान

    पाकिस्तान की शुरूआत इस टूर्नामेंट में काफी ज्यादा खराब थी दो करीबी मुकाबले हारने के बाद टीम का बाहर होना लगभग तय लग रहा था। लेकिन पाकिस्तान टीम ने नामुमकिन को मुमकिन बनाते हुए फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में सफर किसी भी टीम के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं।

    आज भी न्यूजीलैंड की घातक बल्लेबाजी यूनिट के आगे जीतना आसान नहीं था। लेकिन टीम ने उसे आसान बनाने का काम किया। रिजवान ने आगे बात करते हुए कहा-

    “जब हमने पावरप्ले खत्म किया, तो हम जानते थे कि हममें से एक को गहरी बल्लेबाजी करनी है क्योंकि यह एक मुश्किल पिच थी। हमारी शुरुआत (टूर्नामेंट के लिए) अच्छी नहीं थी, लेकिन लोग विश्वास करते रहे।”

    यह भी पढ़े- PAK vs NZ: कहा था उंगली मत करो देख लिया- बाबर-रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को दिलवाया फाइनल का टिकट, फैंस ने ठोका सलाम

  • PAK vs NZ: “कहा था उंगली मत करो देख लिया”- बाबर-रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को दिलवाया फाइनल का टिकट, फैंस ने ठोका सलाम

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच सिडनी (SYDNEY) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों बोर्ड पर लगाए थे। जिसे पाकिस्तान ने 5 गेंद शेष रहते ही ओपनिंग जोड़ी के शानदार खेल के चलते चेज कर लिया।

    पाकिस्तानी टीम के ऊपर काफी समय से चीटिंग करके सेमीफाइनल में पहुंचने का इल्जाम लगाते हुए नजर आ रहा था। लेकिन टीम आज जिस तरह के फॉर्म में पहली पारी में नजर आयी वह काबिलेतारीफ हैं। पाक अब फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया में फैंस की प्रतिक्रिया सातवें आसमान पर हैं।

    यह भी पढ़े-‘भगवा रंग ने पाकिस्तान की मदद की.’ भारतीय दिग्गज ने पाक टीम पर कसा तंज, दूसरे की मदद से खेल रहे सेमीफाइनल 

    बाबर और रिजवान के उड़ाई न्यूजीलैंड की धज्जियां

    टी20 वर्ल्ड कप और क्रिकेट के मंच पर कब कया हो जाए इस पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता हैं। न्यूजीलैंड जो पूरे वर्ल्ड कप में शानदार नजर आई थी और पाक जिनका पत्ता जल्दी कटता हुआ नजर आ रहा था और वह सेमीफाइनल में पहुंच गयी। पाक के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं जिनके चलते ही पाकिस्तान ने नाममुमकिन को मुमकिन बना दिया।

    आज तो पाकिस्तान मानो जीत के इरादे से उतरी थी पहले गेंदबाजी करते हुए कीवियों को ढेर किया और उसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को मैच जीतवा दिया। बाबर और रिजवान की जोड़ी पर काफी बात हो रही थी।

    आज इस जोड़ी ने ही पाकिस्तान को फाइनल का टिकट दिलवा दिया हैं और न्यूजीलैंड के हाथ एक बार फिर निराशा लग गयी हैं। बाबर आजम के 53 रन, मोहम्मद रिजवान के 57 और मोहम्मद हैरिस के 30 रनों की पारी के चलते पाक ने फाइनल में जगह बना ली हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/Kashifvines/status/1590302991684612096?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/penduProduction/status/1590298845099200512?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/Nidaa19_/status/1590299455575597056?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/iamnomantoor/status/1590299462584279041?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/shanzywaheed/status/1590299464987979777?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/FaizanKhan_152/status/1590299467395510276?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/Musskey/status/1590293712285757440?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/dekheeenjiii/status/1590292658907648000?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/Arslan62572201/status/1590294065265881089?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/haiqa_maktoob/status/1590297203138260992?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/muzamil_niaz/status/1590297208854700035?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/ThisHaroon/status/1590294282229133312?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/Zayan_014/status/1590293832096415751?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/_Ambivert___/status/1590293842074664961?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

    https://twitter.com/BrwnGrL6/status/1590293850152914945?s=20&t=c1JmgwK_UkcazMAhLHP9Gg

     

  • टी20 वर्ल्ड कप में शानदार पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

    टी20 विश्व कप 2022 नेक्स्ट स्टेज पर पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकीं हैं। वहीं, ग्रुप-2  में से भारत और पाकिस्तान फाइनल के लिए अपनी दावदारी पेश करने वाली है। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रन से मात दी है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ कर पहले नंबर पर आ गए हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप में खेली यादगार पारियां

    सूर्यकुमार यादव इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अपने करियर की कई यादगार पारियां खेली हैं, जिसमें से एक जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 61 रनों की पारी भी शामिल है। उन्होंने इस साल 183.4 के स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं।

    रन लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

    इस साल टी20 वर्ल्ड कप में सुर्यकुमार यादव ने 183.4 के स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए। पाकिस्तान मोहम्मद रिजावन ने 122.9 के स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने 139.0 के स्ट्राइक रेट से 731 रन बनाएं हैं। इसके बाद नाम आता है, पथूम निसंका का उन्होंने 113.0 के स्ट्राइक रेट से 713 रन बनाए हैं। साथ ही सिकंदरा रजा ने 151.4 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए।

    टीम इंडिया अब वर्ल्ड कप जीतने की राह पर आगे बढ़ रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टीम के लिए काफी लकी साबित हो रहे हैं, उन्होंने  वर्ल्ड कप में खेले 5 मुकाबलों की 5 पारियों में 225 रन बनाए हैं।

    वहीं, इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारी भी खेली हैं। उनके अलावा पहले पायदान पर किंग कोहली और दूसरे स्थान पर नीदरलैंड के मैक्स ओ डाउड बने हुए हैं। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली के बाद स्टार खिलाड़ी के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है। इसी जोश के साथ टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को जीतने की कोशिश करेगा।

  • PAK vs BAN: शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ बीच मैच में अंपायरो से 2 बार भिड़े, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

    टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते समय घंटेभर में ही 2 बार अंपायर से भिड़ गए। हालांकि मैच में जीत पाकिस्तान की ही हुई। इस मैच में अंपायर के साथ हुई भिड़ंत का वीडियो काफी वायरल हो रहा। पाकिस्तान ने दमदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बदौलत 5 विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

    दोनों टीम के बीच एडिलेड के मैदान पर रविवार को कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पाकिस्तानी अटैक के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन ही बना पाई, जिसे पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    अंपायर से भिड़ गए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन

    बांग्लादेश ने 127 रन का टारगेट दिया इसे पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी आसानी से शानदार बल्लेबाजी के दम पर पूरा कर लिया। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने 57 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने बांग्लादेश की परेशानी बढ़ा दी थी। इसके बाद इबादत हुसैन की गेंद पर नवाज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की गई। लेग बाई से 4 रन पाकिस्तान को मिली। नवाज तो सिंगल लेने की कोशिश में थे, मगर फील्डर की गलती से ओवरथ्रो हो गया।

    इसके बाद शाकिब अल हसन LBW के लिए रिव्यू नहीं दिए जाने को लेकर अंपायर से भिड़ गए, क्योंकि समय निकल चुका था। गुस्से में कप्तान ने अपनी कैप फेंक दी। फिर से रिव्यू को लेकर ही कप्तान शाकिब अंपायर से बहस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर शाकिब अल हसन के व्यवहार की बहुत आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के हाथों हार के साथ ही बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वो ग्रुप 2 में 5वें स्थान पर रहा।

    यहां देखें ट्वीट

    साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इससे पाकिस्तान की जगह सेमीफाइनल में पक्की हो गई है। पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

  • टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम को छोड़नी पड़ सकती है कप्तानी, ये 3 खिलाड़ी हैं उनकी जगह लेने के हकदार

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब तक जितने मुकाबले खेले उसमें हार ही मिली है। यह हार काफी निराशाजनक रही है। टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाबर आजम अगर अपनी कप्तानी छोड़ते हैं, तो उनकी जगह टीम के ये तीन खिलाड़ी कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में..

    दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देख बाबर आजम की जगह पीसीबी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है। इस लिस्ट में शादाब खान, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का नाम लिया जा रहा है।

    मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाजों के रूप में जाना जाता है। रिजवान आईसीसी की टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, इस कारण उनको कप्तानी का दावेदार माना जा सकता है।

    शाहीन शाह अफरीदी

    बांय हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंदबाजी टी20 वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी रही है। शाहीन पाकिस्तान की घरेलू लीग पीएसएल में खेलते हुए कप्तानी में गजब का नमुना पेश किया था। पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में इस साल शाहीन शाह अफरीदी ने लाहौर कलंदर्स टीम की  कप्तानी करते हुए टीम को चैम्पियन बनाया था। उनकी कप्तानी के कारण बाबर आजम की जगह उन्हें मिल सकती है।

    शादाब खान

    शादाब खान का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में काफी अच्छा रहा, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ मामलों में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित रहे थे। लेकिन उन्हें बाबर आजम की जगह टीम की कप्तानी करने का अवसर  दिया जा सकता है।

    वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के फैंस टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराज और निराश हैं। टीम का प्रदर्शन काफी चिंताजनक है। उन्हें पहले भारत जैसी मजबूत टीम के हाथो करारी शिकस्त झेलनी पड़ी तो वहीं उन्हें टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम जिम्बाब्वे से भी मात मिली है।

Exit mobile version