मोहम्मद रिजवान ने मैच के दौरान अपने कॉलर पर पहना ये नया बैज, जानिए क्या है इसका आईसीसी कनेक्शन

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के 29वें मैच में टीम पाकिस्तान (Pakistan) ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हरा दिया। टीम के घातक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) अपने अर्द्धशतक से महज 1 रन से चूक गए। मोहम्मद रिजवान ने 39 गेंदों में 125 के स्ट्राइक रेट से 49 रन पर आउट हो गए लेकिन 5 चौके के दम पर बनाई गई इस 49 रन की पारी से उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों से अपनी घातक गेंदबाजी की। इसी पारी में रिजवान के बैज को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
मोहम्मद रिजवान को मिला स्पेशल बैज
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) फील्डिंग पारी के दौरान अपने कॉलर पर एक स्पेशल बैज के साथ नजर आए ये बैज कान सा है इसको जानने के लिए सभी बेकरार हैं। ये बैज रिजवान की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) द्वारा दिया गया था।
क्यों मिला ये बैड
दरअसल, मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने एशिया कप से पहले शानदार प्रदर्शन किया था। एशिया कप 2022 के बाद इंग्लैंड सीरीज में किए खास प्रदर्शन के बाद उन्हें सितंबर 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (Player Of The Month) सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह वही बैज है जिसके कारण मोहम्मद रिजवान लाइम लाइट में आए हैं।
पाकिस्तान की टीम को पिछले मैचों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इस कारण टीम को काफी निराशा के साथ देखा जा रहा है। ऐसे में मोहम्मद रिजवान का बैज काफी सम्मानजनक है। वहीं, रिजवान ने सितंबर महीने में दस मैचों में सात अर्द्धशतक लगाए हैं। रिजवान पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा जैसा होना चाहिए था, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले मैच में उनके परफॉरमेंस से लग रहा है कि वह फॉर्म में लौट रहे हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, मोहम्मद रिजवान,