“भारत का पत्ता साफ करेगी इंग्लैंड”- सेमीफाइनल से पहले ही शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर कह दी बड़ी बात

By Twinkle Chaturvedi On November 9th, 2022
शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। दो सेमीफाइनल मैचों के बाद फाइनल मैच से हमें चैंपियन मिल जाएगी। पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम आज 9 नवंबर को न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND)) से पहले सेमीफाइनल में भिड़ी हैं वहीं भारत (INDIA) कल 10 नवंबर को इंग्लैंड (ENGALAND) से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ते हुए नजर आएगी।

ऐसा माना जा रहा हैं कि भारत और पाकिस्तान इन मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में एक-दूसरे से भिड़त करती दिखाई देगी। पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) ने लेकिन भारत के सेमीफाइनल चांस को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं।

यह भी पढ़े- ‘भगवा रंग ने पाकिस्तान की मदद की&..’ भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तानी टीम पर कसा तंज, दूसरे की मदद से खेल रहे सेमीफाइनल

भारत के बारे में बड़ी बात बोल गए शाहिद अफरीदी

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं टीम ने 5 में से 4 मुकाबले और 8 पाइंट लेकर ग्रुप-2 में नंबर-1 पर जगह बनाई थी। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं जहां टीम की असली परीक्षा शुरू होने वाली हैं। रोमित शर्मा अगुवाई वाली टीम को अपना पूरा ध्यान गेम में केंद्रित कर विरोधियों को चित करना होगा।

भारत के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर बड़ा बयान दे दिया हैं। उन्होने मैच पर अपना प्रिडिक्शन देते हुए सभा टीवी पर अपनी राय देते हुए कहा-

“दोनों टीमें सामन रूप से संतुलित हैं और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उनका पिछला प्रदर्शन भी अच्छा रहा हैं, लेकिन मेरी राय में, मैं इंग्लैंड को भारत से 60-65 प्रतिशत ऊपर रखूंगा।”

जो टीम कम गलती करेगी वह जीतेगी- शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इस वर्ल्ड कप में सफर काफी मुश्किल भरा रहा हैं टीम ने गिरते-पड़ते जैसे भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के साथ ट्राई सीरीज का हिस्सा थी जिसे पाकिस्तान ने जीता था और रिकॉर्ड के पीछे जाए तो पाकिस्तान का पलड़ा भी बहुत भारी हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा-

“मुझे लगता हैं कि अगर हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी, यहां तक कि स्पिनरों को भी चुनें तो उनका संयोजन बहुत अच्छा हैं। हालांकि, यह एक बहुत बड़ा मैच हैं और जो टीम कम गलतियां करेगी और जिस टीम में सभी 11 खिलाड़ी 100 प्रतिशत प्रयास करेंगे वहीं टीम जीतेगी।”

यह भी पढ़े- बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब, अब दोबारा नहीं निकलेगी लाला की आवाज

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, भारत बनाम इंग्लैंड, शाहिद अफरीदी,
Exit mobile version