Tag: मोहम्मद रिजवान

  • IND vs PAK: बाबर आजम ने इन खिलाड़ियो को ठहराया भारत से मिली हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ पर हाथ से फिसला मैच

    IND vs PAK: बाबर आजम ने इन खिलाड़ियो को ठहराया भारत से मिली हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ पर हाथ से फिसला मैच

    बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) की टीम पाकिस्तान एशिया कप पहला मुकाबला 5 विकटों से हार गई।

    हमने गेंद से अच्छी शुरूआत की- बाबर आजम

    पाकिस्तान को आज भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी हैं। पाकिस्तान बल्लेबाजी में बिखरने के बाद गेंदबाजी से वापसी करती हुई नजर आ रही थी लेकिन हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के शानदार पारी के बदौलत बाबर आजम को हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-

    “जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की, वह शानदार था। हम लगभग 10-15 रन कम थे। इसका मुकाबला करने के लिए गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन आसान रनों को जोड़ने के लिए हमारी पूंछ ने थोड़ा कदम बढ़ाया। सोचा खेल को गहराई तक ले जाना था और नवाज के आखिरी ओवर को रोकना। आइडिया दबाव बनाने का था लेकिन हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (नसीम) बहुत युवा गेंदबाज है लेकिन उसने इतनी अच्छी गेंदबाजी की और इतनी आक्रामकता दिखाई।”

    भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित

    भारत से टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान आज 147 रन के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गयी। बाबर आजम के बल्ले के ना चल पाने पर पाकिस्तानी की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती हुई नजर आयी। मोहम्मद रिजवान ने 43 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उनकी धीमी पारी पाकिस्तान को बिल्कुल भी मदद नहीं कर पायी।

    गेंदबाजी में नसीम शाह अटैक करते नजर आए जिससे पाकिस्तान जीतते हुए नजर आ रही थी। लेकिन फिर हार्दिक और जडेजा के तूफान ने किसी को नहीं छोड़ा और पाकिस्तान 5 विकेट से हार गई। इस तरह से भारतीय टीम ने अपना पिछला बदला भी पूरा कर लिया हैं।

  • मोहम्मद रिजवान ने जगजाहिर कर दी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, अब भारतीय गेंदबाजों से बचना हैं नामुमकिन

    मोहम्मद रिजवानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत 27 अगस्त से यूएई (UAE)  में श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के मैच से होगी। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच के लिए खिलाड़ियों और फैंस के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। पाकिस्तान की टीम यूएई लैंड कर चुकी हैं, टीम अभ्यास करती हुई भी नजर आयी हैं।

    भारत को हराने के लिए पाकिस्तान खूब मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं। पाकिस्तान ने अपने अभ्यास सत्र का एक विडियो सोशल मीडिया में शेयर किया हैं। इस विडियो में पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को ही जगजाहिर कर दिया हैं।

    मोहम्मद रिजवान ने बता दी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी

    भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों टीमें एशिया कप की शुरूआत 28 अगस्त को करेगी। पाकिस्तान इस वक्त यूएई पहुंच कर भारत के खिलाफ मैच के लिए पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) जो पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं बल्लेबाजी कोच मोहम्मद युसूफ के साथ मेहनत करते हुए नजर आए हैं। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में रिजवान के अभ्यास सेशन का एक वीडियो शेयर किया हैं।

     

    इस विडियो में कोच रिजवान को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गेंद को काफी करीब आने दें और फिर शॉर्ट जड़े। कोच की बात सुनकर रिजवान ने ऐसा करते हुए कई नो लुक शॉर्ट खेलते हुए नजर आए। लेकिन उनके शॉर्ट काफी ज्यादा फ्लैट नजर आए। इसके अलावा रिजवान सारे शॉर्ट लेग साइज पर खेलते हुए नजर आए। उनके पास ऑफसाइड के बाहर खेलने की क्षमता नहीं थी। इससे पता चलता हैं कि ऑफसाइड के बाहर गेंद रिजवान की कमजोरी हैं।

    भारतीय गेंदबाज जमकर उठाएंगे फायदा

    पाकिस्तान (PAKISTAN) द्वारा शेयर किए गए वीडियो से साफ पता लग गया हैं कि ऑफ साइड रिजवान की कमजोरी हैं। अब इस चीज का भारतीय गेंदबाज खूब फायदा उठाते नजर आएंगे। क्योंकि विरोधी की एक कमजोरी मालूम होना ही जीत की कारण बनने का काम करती हैं। आपको साथ में यह भी बता दें कि बाबर आजम (BABAR AZAM) के अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं।

     

    मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) भी पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं। मोहम्मद रिजवान का फॉर्म में ना होना ऊपर से उनकी कमजोरी का सामने आना हैं, भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी जीत की कड़ी हैं। भारतीय गेंदबाज जमकर पाकिस्तान के आगे अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।

  • Indian Team के लिए Shaheen Afridi से भी घातक है ये 2 खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ेगी टेंशन

    भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। जब इन दोनों देशों के बीच में मैच होता है सबसे ज्यादा रोमांच फैंस के दिलों में ही उमड़ता है। भारतीय टीम (Indian Team) की बल्लेबाजी पूरी दुनिया में सबसे मजबूत कही जाती है, तो वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी में बहुत बढ़िया सुधार देखा गया है। शाहीन अफरीदी के अलावा पाकिस्तान टीम में ऐसे 2 बड़े खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा भी बन सकते हैं। रोहित शर्मा को इस तरह में कुछ प्लेयर्स से सावधान रहना पड़ेगा।

    बाबर आजम

    बाबर आजम इस समय बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अभी t20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज में बाबर आजम का नाम है।बाबर आजम ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। तीनों ही मैचों में 3 हाफ सेंचुरी भी बीते साल ही वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अब ऐसे में युज़वेंद्र चहल एंड कंपनी को उनके बाबर आजम के खिलाफ अलग रणनीति बनानी होगी।

    बाबर आजम के बारे में अधिक बात करें तो t20 क्रिकेट के बड़े महारथी रहे हैं वह विकेट पर टिककर बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं उनके पास स्पीड और तेज गेंदबाजी का भी बढ़िया करता है टी-20 सीकर के 74 मैचों में 26 और 86 रन उन्होंने बनाएं अब ऐसे में यदि टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो बाबर आजम से उनको निपटना पड़ेगा।

    मोहम्मद रिजवान

    तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान जो कि पाकिस्तान के लिए खेलते हैं बीते कुछ समय से बढ़िया पारी खेल रहे हैं बीते साल टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए घातक साबित हुए थे। पारी की शुरुआत में वह बहुत ही खतरनाक नजर आते हैं। मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान टीम को रिजवान मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं। मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 56 मैचों में 662 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को इस खिलाड़ी से सतर्क रहना पड़ेगा।

    इसे भी पढ़ें-टीवी इंडस्ट्री की इन 5 खूबसूरत हसीनाओं ने बनवायें है अपने शरीर पर है यूनीक टैटू, देखकर आप हो जायेंगे दिवाने

  • टीम इंडिया को जीतना है Asia Cup तो पाकिस्तान के इन 4 क्रिकेटरों को देनी होगी मात, कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

    27 अगस्त 2022 को एशिया कप (Asia Cup) शुरू होने वाला है। एशिया कप अबकी बार यूएई में खेला जाएगा। लेकिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा दिन 28 अगस्त होने वाला है। भारतीय टीम के अलावा पाकिस्तान फैंस और भारतीय फैंस के लिए भी यह दिन बड़ा होने वाला है। पाकिस्तान टीम और भारतीय टीम आपस में 28 अगस्त को भिड़ने वाली हैं। इससे पहले टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच खेला गया था।

    अगर टीम इंडिया को एशिया कप 2022 जीतना है तो पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देनी होगी। क्योंकि पिछली बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हरा दिया था। पिछली बार t20 विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार अगर एशिया कप अपने नाम करना है तो पाकिस्तान के इन दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देनी होगी।

    फखर जमां

    पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर जमां ने टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने t20 विश्वकप तो नहीं खेला लेकिन कई बार इन्होंने भारतीय टीम को परास्त किया है। इससे पहले इंग्लैंड में इन्होंने 114 रनों की शानदार पारी खेली थी ‌। भारतीय टीम के लिए यह बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।

    शादाब

    पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी शादाब खान ने सभी का दिल जीत लिया है। इन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उन्होंने t20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 1 विकेट चटकाए था वही वनडे 52 रन भी बनाए थे। और 4 विकेट भी हासिल किए थे। यह भारतीय टीम के लिए एशिया कप में बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।

    मोहम्मद रिजवान

    पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे। इन्होंने t20 विश्व कप में रिजवान कप्तान के बराबर बल्लेबाजी करते नजर आए थे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को भारी शिकस्त दे दी थी। इन्होंने 28 पारियों में 1540 रन बनाए हैं। एशिया कप 2022 ने भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।

    कप्तान बाबर आजम

    पाकिस्तान के बेहतरीन कप्तान बाबर आजम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बाबर आजम पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। इन्होंने t20 विश्व कप में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाबर ने अब तक वनडे के पांच मुकाबलों में 158 रन बनाए। कप्तान एशिया कप में भारत पर भारी पड़ सकते हैं।

    Read More-WTC POINTS TABLE: साऊथ अफ्रीका की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, भारत की बढ़ी मुश्किलें

  • मोहम्मद रिजवान ने बताई अपनी 3 हाई रेटेट खिलाड़ियों के नाम, विराट, रोहित को नहीं बल्कि भारतीय को बताया बेस्ट

    पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOHAMMAD RIZWAN) अपने धुआंधार बल्लेबाजी करने के अंदाज से जाने जाते है। रिजवान इस वक्त भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) के साथ काऊंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते नजर आ रहे है। हाल की में मोहम्मद रिजवान ने अपने 3 हाई रेट खिलाड़ियों का नाम साझा किया जिसमें रिजवान ने चेतेश्वर पुजारा को भी शामिल किया रिजवान ने कहा वो पुजारा के एकाग्रता से विशेष रूप से बहुत प्रभावित हुए है।

    पुजारा की एकाग्रता से लंबी पारी खेलने की क्षमता से मैं बहुत प्रभावित हूं- मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवान ने काऊंटी चैंपियनशिप के दौरान क्रिकनेट से बात करते हुए उन्होने चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) की प्रशंसा करते हुए कहा कि-

    ” मैं विशेष रूप से पुजारा की एकाग्रता की शक्तियों से लंबी पारी बनाने की उनकी क्षमता से प्रभावित हुए हैं। मेरे जीवन में मैंने जिस खिलाड़ी को उच्चतम स्तर की एकाग्रता और फोकस के साथ देखा है, वह यूनिस भाई है। इसलिए नंबर 1 यूनिस भाई हैं। उसके बाद, यह फवाद आलम थे लेकिन अब पुजारा नंबर 2 और फवाद आलम को मैं तीसरे नंबर पर रखता हूं हैं। “

    चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान ने अप्रैल में डरहम के खिलाफ एक मैच में 154 रनों की साझेदारी निभाई थी। पुजारा से सीखे गए बल्लेबाजी सुझावों के बारे में मोहम्मद रिजवान ने कहा-

    ” पुजारा के साथ, मेरी बातचीत तब हुई जब मैं अभी इंग्लैंड आया था। उन्होने मुझे कुछ बातें बताईं, कि आपको अपने शरीर के करीब खेलना चाहिए। अब यह कोई रहस्य नहीं है कि हम बहुत खेलते हैं सफेद गेंद वाला क्रिकेट और वहां हम शरीर से दूर खेलते हैं क्योंकि सफेद गेंद ज्यादा स्विंग या सीम नहीं करती है और आप हमेशा रनों की तलाश में रहते हैं। मैं उनके साथ मजाक भी करता हूं और उन्हें बहुत चिढ़ाता भी हूं। वह बहुत अच्छे इंसान है अगर आप किसी और से कुछ सीख सकते हैं , आपको वह अवसर अवश्य लेना चाहिए।”

    मोहम्मद रिजवान ने अपनी इस बात से जीत लिया दिल

    आगे बात करते हुए मोहम्मज रिजवान ने कहा कि क्रिकेट बिरादरी हमारे लिए परिवार है-

    ” क्रिकेट बिरादरी हमारे लिए एक परिवार की तरह है। लेकिन अगर आप पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं और आपका अपना भाई ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा है, तो आप निश्चित रूप से उसे आउट करने की कोशिश करेंगे क्योंकि आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं। लेकिन वह लड़ाई जमीन पर ही होती है। नहीं तो हम एक परिवार की तरह हैं। अगर मैं ‘हमारा विराट कोहली’ कहूं तो गलत नहीं होगा। या ‘हमारा पुजारा’, ‘हमारा स्मिथ’ या ‘हमारी जड़’, क्योंकि हम सभी एक परिवार हैं,”

  • काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम में खेलेंगे भारत और पाकिस्तान के 2 दिग्गज खिलाड़ी, लंबे समय के बाद देखने को मिलेगा नजारा

    वैसे तो इस समय भारत में आईपीएल 2022  (IPL 2022) सीजन की धूम चल रही है. लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको विदेशी क्रिकेट के बारे में बताने वाले हैं. हम इंग्लैंड में आयोजित काउंटी क्रिकेट की बात कर रहे हैं. इसी से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर कल से खूब वायरल हो रही है. इसमें एक खिलाड़ी भारतीय है और दूसरा खिलाड़ी पाकिस्तान से है. क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं. अब इसी खबर पर आगे बात करते हैं….आइए जानते हैं कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी और क्या है पूरा मामला

    चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू

    पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कल काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में डेब्यू किया. यह दोनों खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में ससेक्स की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे.

    वैसे तो चेतेश्वर पुजारा पहले भी इंग्लैंड में जाकर प्रथम श्रेणी के कई मैच खेल चुके हैं. इनके साथ अपना डेब्यू कर रहे पकिस्तान के रिजवान इंग्लैंड में पहली बार क्रिकेट खेलेंगे. भारत-पाक के ये दोनों खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलने वाले हैं. इन दोनों को ससेक्स की टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. ये दोनों खिलाड़ी मेजबान टीम डर्बीशर के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. कल डर्बीशर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ससेक्स को बॉलिंग के आमंत्रित किया.

    चेतेश्वर पुजारा को है भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद

    चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) मुख्यतः टेस्ट क्रिकेट के प्लेयर हैं. अपनी खराब फॉर्म की वजह से कुछ सालों से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. इन्होंने आखिरी बार टीम के साथ टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय खेला था. काउंटी क्रिकेट के जरिए चेतेश्वर पुजारा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करेंगे और खेल के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का प्रयास करेंगे.

    पुजारा की पूरी कोशिश रहेगी कि काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में जल्दी वापसी कर ली जाए.  दूसरी तरफ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. अपनी खेल के जरिए ये भी क्रिकेट प्रेमियों और सेलेक्टर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

Exit mobile version