पाकिस्तान के खिलाफ Virat Kohli का चलेगा बल्ला, फॉर्म में लौटने का ढूंढ लिया है हल, देखिए उनका वीडियो
पाकिस्तान के खिलाफ Virat Kohli का चलेगा बल्ला, फॉर्म में लौटने का ढूंढ लिया है हल, देखिए उनका वीडियो

एशिया कप का आगाज आज यानी 27 अगस्त से शुरू हो चुका है। इसका दूसरा मैच भारत बनाम पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। भारत कल 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का पहला मैच खेलेगा। जिसको देखकर भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई है। क्योंकि विराट कोहली काफी लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फॉर्म में लौटने के लिए विराट कोहली जम कर पसीना बहा रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसेगा। विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने विरोधियों को चकमा देने के लिए एक नया शॉट एक्सपेरिमेंट किया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

देखिए विराट कोहली के नए शॉट का एक्सपेरिमेंट


भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली काफी समय से यानी 3 साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया था। जिसके बाद इन्होंने ब्रेक ले लिया था अभी एशिया कप में वापसी करने जा रहे हैं। वहीं इस बार पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए लगातार मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से रिवर्स स्वीप शॉट देखने को मिला है। विराट कोहली का यह पसंदीदा शार्ट कवर ड्रॉइव है। विराट कोहली ने इस दौरान 360 डिग्री के बल्लेबाज बन गए हैं उनके बल्ले से निकला रिवर्स स्वीप फैंस को काफी पसंद आया है। विराट कोहली का यह शॉर्ट्स देखकर युज़वेंद्र चहल भी हैरान रह गए हैं। इसके बाद विराट कोहली ने युज़वेंद्र चहल को ताली देते हुए अपने शार्ट को सेलिब्रेट किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे शानदार प्रदर्शन!

विराट कोहली ने लगभग 3 साल से अपने बल्ले से एक भी शतक नहीं निकाला है। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 20 रन ही बनाए थे। जिसके बाद विराट कोहली ने वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के खिलाफ ब्रेक ले लिया था। विराट कोहली काफी दिनों बाद एशिया कप में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। जिसके बाद सभी लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि विराट कोहली हर हाल में लय में लौटने की कोशिश करेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मुकाबला पूरा करेंगे। भारतीय टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100वां मैच खेला हो। इसीलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली कुछ बड़ा करने की कोशिश करने वाले हैं इस बार का बेहतरीन प्रदर्शन करने में नहीं चूकेंगे।

इसे भी पढ़ें-Sara Tendulkar कब करेंगी शादी! सचिन तेंदुलकर की बेटी ने शादी को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो