क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में काफी नाम और इज्जत कमाई है। सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सचिन तेंदुलकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
दरअसल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। कभी व डांस वीडियो तो कभी वह मस्ती करती हुई वीडियो सोशल मीडिया प र शेयर करती हैं। एक बार फिर से सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
जिसको लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है दरअसल इस वीडियो में सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अपनी शादी को लेकर खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं।
सारा तेंदुलकर ने शादी को लेकर किया खुलासा
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हमेशा अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सारा तेंदुलकर ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल सारा तेंदुलकर इस वीडियो में अपनी दोस्त अलीशा के साथ नजर आ रही हैं और वह बता रही हैं कि अपनी दोस्त से ज्यादा पैसे खर्च करती हैं और अपनी दोस्त से पहले शादी भी करेंगी। इस वीडियो में वह अभी बताती हैं कि वह काफी सिंपल जिंदगी जीती है।
सारा तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त
मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलीयन फॉलोअर्स हैं।
सुना जा रहा है कि सारा तेंदुलकर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं क्योंकि अभी जल्दी में ही उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा है। अभी हाल ही में क्लॉदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाथ में गिफ्ट लिए हुए फोटो भी शेयर की थी जिस पर एक से बढ़कर एक कमेंट आए थे।
