मोहम्मद रिजवानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत 27 अगस्त से यूएई (UAE) में श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के मैच से होगी। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच के लिए खिलाड़ियों और फैंस के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। पाकिस्तान की टीम यूएई लैंड कर चुकी हैं, टीम अभ्यास करती हुई भी नजर आयी हैं।
भारत को हराने के लिए पाकिस्तान खूब मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं। पाकिस्तान ने अपने अभ्यास सत्र का एक विडियो सोशल मीडिया में शेयर किया हैं। इस विडियो में पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को ही जगजाहिर कर दिया हैं।
मोहम्मद रिजवान ने बता दी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी
भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों टीमें एशिया कप की शुरूआत 28 अगस्त को करेगी। पाकिस्तान इस वक्त यूएई पहुंच कर भारत के खिलाफ मैच के लिए पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) जो पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं बल्लेबाजी कोच मोहम्मद युसूफ के साथ मेहनत करते हुए नजर आए हैं। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में रिजवान के अभ्यास सेशन का एक वीडियो शेयर किया हैं।
इस विडियो में कोच रिजवान को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गेंद को काफी करीब आने दें और फिर शॉर्ट जड़े। कोच की बात सुनकर रिजवान ने ऐसा करते हुए कई नो लुक शॉर्ट खेलते हुए नजर आए। लेकिन उनके शॉर्ट काफी ज्यादा फ्लैट नजर आए। इसके अलावा रिजवान सारे शॉर्ट लेग साइज पर खेलते हुए नजर आए। उनके पास ऑफसाइड के बाहर खेलने की क्षमता नहीं थी। इससे पता चलता हैं कि ऑफसाइड के बाहर गेंद रिजवान की कमजोरी हैं।
भारतीय गेंदबाज जमकर उठाएंगे फायदा
पाकिस्तान (PAKISTAN) द्वारा शेयर किए गए वीडियो से साफ पता लग गया हैं कि ऑफ साइड रिजवान की कमजोरी हैं। अब इस चीज का भारतीय गेंदबाज खूब फायदा उठाते नजर आएंगे। क्योंकि विरोधी की एक कमजोरी मालूम होना ही जीत की कारण बनने का काम करती हैं। आपको साथ में यह भी बता दें कि बाबर आजम (BABAR AZAM) के अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं।
मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) भी पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं। मोहम्मद रिजवान का फॉर्म में ना होना ऊपर से उनकी कमजोरी का सामने आना हैं, भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी जीत की कड़ी हैं। भारतीय गेंदबाज जमकर पाकिस्तान के आगे अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।
