Tag: भारत बनाम पाकिस्तान

  • बीसीसीआई देता अनुमति तो ये भारतीय दिग्गज करते पाकिस्तान का पहला दौरा, अब ऐसे ही लेना पड़ेगा संन्यास

    बीसीसीआई देता अनुमति तो ये भारतीय दिग्गज करते पाकिस्तान का पहला दौरा, अब ऐसे ही लेना पड़ेगा संन्यास

    भारत पाकिस्तान के बीच की दुश्मनी जग जाहिर है. ये दुश्मनी इतनी गहरी है की क्रिकेट के खेल तक पहुंच जाती है. खिलाड़ियों के बीच तो कुछ खास नहीं मगर दोनो देशों के फैंस इस खेल को भी देश की शान पर ले लेते हैं और यही वजह है की फैंस के बीच इन दोनो के बीच के मुकाबले को लेकर अलग ही उत्साह बना रहता है.एक बार फिर से दोनो टीमें एक दुसरे से भिड़ने वाली हैं जिससे पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस भिड़त से पहले बड़ा बयान दिया है. चालिए जानते हैं उनके बयान के बारे में.

    जय शाह का बयान

    भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द मुकाबला होने वाला है. ये मुकाबला एशिया कप 2023 का होगा. वहीं एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. इस सब को लेकर अब जय शाह ने बयान देते हुए कहा है की ये मुकाबला पाकिस्तान की मेजबानी में नहीं होगा. ऐसा उन्होंने इसलिए कहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के देश का दौरा पिछले 10 साल से नहीं करती है. जिसके पीछे की वजह सुरक्षा कारण है और दोनो देशों के बीच के राजनीतिक रिश्ते थे.

    दोनो देशों ने एक दुसरे के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं, और एक शेयर के देश का एक भी दौरा नहीं करती हैं, दोनो ने आखिरी बार साल 2012 में एक दूसरे के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेली थी. इस साल के बाद से दोनो ने केवल एक दूसरे के साथ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही एक दूसरे का सामना करती हैं. वहीं भारत ने आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था. तब एशिया कप 2008 का आयोजन पाकिस्तान ने किया था.

    विराट का होता पहला पाक दौरा

    विराट कोहली ने अपने करियर में अभी तक पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और अब एशिया कप 2023 में टीम अगर पाकिस्तान दौरा करती तो ये विराट का पहला दौरा होता. जो की अब जय शाह के बयान के बाद मुश्किल सा ही दिख रहा है. वैसे आपको बता दें की भारतीय टीम में अभी जो खिलाड़ी शामिल हैं उनमें से केवल रोहित शर्मा की इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान का दौरा किया है. उनके अलावा कोई भी टीम का मौजूदा खिलाड़ी पाकिस्तान दौरा नहीं कर सका है.

    2009 में हुए हमले ने लगाया पाक दौरे पर बैन

    साल 2009 में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर थी. तब पाकिस्तान के शहर लाहौर में साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई खिलाड़ियों समेत मैनेजमेंट और सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने अपनी जान गवाई है. इस हमले के बाद से दुनिया की सभी क्रिकेट टीमों को पाक दौरा करने से मना कर दिया गया था और तब से कोई भी देश की टीम पाक दौरा नहीं करती है. मगर इस बैरियर को इंग्लैंड की टीम ने तोड़ा है जब इस साल इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान दौरा किया है.

  • वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम के लगातार 2 हार पर लिए जमकर मजे, पाकिस्तानी फैंस को लगी मिर्ची

    पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। इस साल भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और साथ ही तब से हर जगह चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। इस पर भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ा दी। दरअसल, पाकिस्तान की टीम 27 अक्टूबर को जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ मैच खेल रही थी, इस मैच में 1 रन से उनको हार का सामना करना पड़ा था।

    पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से हार के बाद दिया करारा जवाब

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने पाकिस्तान की हार के बाद मजेदार कमेंट किया और पाकिस्तान के जख्मों को हरा कर दिया है। पाक की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के एक ट्विट को टैग करते हुए  लिखा ” हाहा राष्ट्रपति भी मस्त खेल गए”।

    टीम इंडिया से पहले मैच में 4 विकेट से पाकिस्तान की वर्ल्ड कप की पहली हार हुई थी। दूसरे मैच में पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से 1 रन से हार हो गई। पाकिस्तान मैच जीतते जीतते हार गई इसके बाद इसी बीच वीरेंद्र सहवाग के कमेंट से पाकिस्तानी आवाम आग बबूला हो गई।

    सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब

    एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट में लिखा कि “सहवाग भाई ज्यादा ना हंसो कौन सा वर्ल्ड कप जीत गए हो आप। दूसरो की हार से ज्यादा अपनी खुशी में खुश होना चाहिए। जीत जाओ तो खुशी मनाना।” इस पर वीरेंद्र सहवाग ने जवाब देते हुए लिखा- “23 को मना ली इससे बड़ी वाली”।

    https://twitter.com/Sehar__56/status/1585683993395343361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585683993395343361%7Ctwgr%5Ed9ba908b8adff0843e8c4b43383abfc1c44e2d58%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirender-sehwag-on-pak-lose%2F

    भारत पाकिस्तान के बीच वैसे ही गरमा गर्मी का माहौल रहता है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद तो ट्विटर पर पोस्ट वायरल सी हो रही है। पाकिस्तानी फैंस इस पोस्ट को नाराजगी से देख कर जवाब दे रहे हैं। इस पोस्ट का जवाब वीरेंद्र सहवाग भी बड़ी मजबूती से दे रहे हैं। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया में काफी जोश दिखाई दे रहा है।

  • बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी अब हो गए किंग विराट कोहली के दिवाने, तारीफ में कह गए बहुत बड़ी बात

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में विराट कोहली की शानदार की पारी के बाद सभी उनके फैन हो गए हैं। श्रीसंत जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी पारी की सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Rogar Binny) भी विराट के सुपर फैन हो गए हैं।

    अपने पहले मैच में टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और उसके बाद नीदरलैंड्स के साथ मैच में टीम ने बड़ी जीत हासिल की। दोनों मैचों में शानदार जीत के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट की पारी एक सपने की तरह है।

    क्या बोले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी

    रोहित, राहुल, सूर्यकुमार के जल्द आउट होने के बाद विराट कोहली ने जिस तरह पारी को संभाला वो काबिल-ए-तारीफ था। बारले से बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दोनों मैचों में जीत के बाद कहा,

    “यह मेरे लिए सपने जैसा था। कोहली ने जिस तरह से बॉल को बाउंड्री के पार पहुँचाया वो अविश्वसनीय था। यह एक शानदार जीत थी. हमने ऐसे ज्यादा मैच नहीं देखे है जब ज्यादातर समय पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाती हुई दिखती है लेकिन भारत एक दम अचानक कमबैक करते हुए मैच को अपने नाम कर लेती है।”

    कोहली के प्रदर्शन को लेकर हुए खुश

    कोहली के खुद को साबित करने वाले सवाल का जवाब देते हुए रोजर बिन्नी (Rogar Binny) ने कहा,

    “कोहली को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. वो एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है और उनके जैसा प्लेयर दबाव में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। जब भी आप कोई मैच हारते हैं तो वो आपको हार नहीं बल्कि इंडिया ने किस तरह से मैच खेला है उसको लेकर खुश होना चाहिए। यह अच्छा है कि जूनियर टीमें आ रही हैं। जिंबाब्वे और आयरलैंड ने इस टी20 वर्ल्ड कप में यह साबित किया है। अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। वे आपको आसानी से हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान के लिए (सेमीफाइनल) में जगह बनाना मुश्किल होगा।”

  • वीरेंद्र सहवाग ने लगातार टीवी तोड़ रहे पाकिस्तानी फैंस के लिए मजे, केविन पीटरसन ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup) में भारत-पाकिस्तान का मैच मेलबर्न के मैदान में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने वहां के लोगों का टीवी तोड़ते वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई मैचों में हार के बाद पाकिस्तान के लोग टीवी फोड़ चुके हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक होता है।

    वीरेंद्र सहवाग ने लिए पाकिस्तानी फैंस के मजे

    वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि

    ” रिलैक्स पड़ोसियों, यह सिर्फ एक गेम है। आपने बहुत अच्छा प्रयास किया. हमारे यहां दीपावली है तो हम पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी तोड़ रहे हैं. नहीं यार टीवी का क्या कसूर है’।

    वीडियो में लोगों ने फोड़ दी टीवी

    दरअसल वीडियो में भारत को जब 1 बॉल में 1 गेंद चाहिए था उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने शॉट मारकर रन ले लिया और भारत की जीत हो गई इस सीन को देखकर पाकिस्तान का शख्स टीव फोड़ देता है। पाकिस्तान में हार के बाद टीवी फोड़ने के कई किस्से पहले भी सुर्खियां बन चुके हैं।

    क्या हुआ था लास्ट ओवर में

    लास्ट ओवर में विराट कोहली को स्ट्राइक पर रखा गया। इसके बाद विराट ने छक्के लगाए और रनों को समेटने की कोशिश की। आखिरी ओवर में टीम पाकिस्तान ने प्रेशर में आकर मामला बिगाड़ दिया। पाकिस्तान के द्वारा निर्धारित 160 रनों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। इस दौरान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने शानदार पारी खेल टारगेट पूरा कर लिया।

    वीरेंद्र सहवागन ने भी टीम इंडीया को मैच जीतने की बधाई भी दी। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार साझेदारी से ये जीत हासिल कर टीम इंडिया पूरी तरह गदगद नजर आ रही है।

     

  • विराट कोहली मैदान पर बन जाते हैं पाकिस्तानी टीम के काल, ये 3 पारियां करती है इस बात को साबित

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत की जीत में शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली का अहम रोल है। विराट कोहली ने अब तक 92 रन बनाए हैं। विराट की धुंआधार बल्लेबाजी के सभी कायल हैं। विराट कोहली को भारत में चेज मास्टर के रूप में सभी जानते हैं। उन्होंने कई मुकाबलों में भारत को अकेले दम पर जीत दिलवाई लेकिन जब बात पाकिस्तानी टीम की आती है तो उन्होंने हर बार ही शानदार प्रदर्शन किया है।

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने को लेकर सचिन तेंदुलकर या विव रिचर्ड्स से विराट कोहसी की तुलना की जाती है। आइए आपको बताते हैं, विराट की ऐसी ही शानदार इनिंग्स के बारे में जिसमें उन्होंने भारत को शानदार जीत दिलाई है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2022

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली उनके करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जा रही है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 160 रन का टारगेट रखा था। रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद विराट (virat kohli) ने अपने दम पर भारत की कमान संभाली।

    आखिरी ओवर तक विराट कोहली पाकिस्तान के आगे डटे रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में 82 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि आखिर उन्हें किंग कोहली क्यों कहा जाता है। उन्होंने 53 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 82 रन की नाबाद पारी खेली।

    टी20 वर्ल्ड कप 2012

    साल 2012 में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। भारत ने पाकिस्तान को 128 रनों पर आल आउट कर दिया था। इसके बाद उम्मीद थी की भारतीय टीम शानदार तरीके से मैच में जीत दर्ज की है। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के जल्दी आउट होने पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने मैच जिताने की पारी खेली।

    उन्होंने 61 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 78 रन बनाये थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 17 ओवर 128 रन बनाए। 8 विकेट से हार के बाद पाकिस्तान की हार हो गई।

    एशिया कप 2012

    एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर की सबसे बड़ी पारी के दम पर एक बार फिर से कोहली ने भारत को जीत दिलवाई। पाकिस्तान टीम ने 329 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में भारत की शुरुआत काफी खराब रही और गौतम गंभीर शून्य पर आउट हो गये। ऐसे में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने विराट कोहली ने 148 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 183 रन की मैच जीत लिया है। कोहली ने टूर्नामेंट की शानदार पारी खेलकर जीत हासिल की थी।

  • IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

    भारत पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हुए मैच में भारत की धमाकेदार जीत में विराट कोहली (virat kohli) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अहम रोल निभाया है। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। इस मैच में गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही।

    हार्दिक पांड्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

    हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह खेला उसके बाद वह टी20 में एक हजार रन और 50 विकेट बनाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर भी बन गए हैं। उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड कायम किया। वे अपने 74वें मैच में इस मुकाम तक पहुंचे। उनसे पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर ये कारनामा नहीं कर पाया था। भारत पाकिस्तान मैच के दौरान हार्दिक ने एक चौका और दो छक्के लगाकर 37 गेंदों में 40 रन बनाए।

    आपको बता दें कि कोहली के लास्ट ओवर में किए कमाल के बाद ग्राउंड में ही हार्दिक खुशी से चिल्लाते हुए नजर आए। साथ ही जब रोहित ने विराट को कंधे पर उठाया तो वह भी खुशी से जीत का जश्न मना रहे थे।

    भारत के लिए खेले 74 मैच

    हार्दिक पांड्या तीनों ही फार्मेट मे शानदार प्रदर्शन करते हैं। वे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका में उभरकर आए हैं। आपको बता दें कि हार्दिक भारत के लिए अब तक 74 टी20 मैच खेल चुके हैं। खेल शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर ही हार्दिक ने भारत को ये शानदार जीत दिलाने में अहम किरदार भी निभाया है। वे भारत के लिए 11 टेस्ट मैच, 66 वनडे मैच और 74 टी20 मैच खेल चुके हैं।

    साथ ही IPL 2022 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करके टीम इंडिया में वापस जगह भी बनाई। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। हार्दिक और कोहली के शानदार कोओर्डिनेशन ने भारत को जीत दिलाई है।

  • IND vs PAK: हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा इस बात को लेकर मैदान पर हो गए आग बबूला, अंपायर से कर दी शिकायत

    आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सुपर-12 का चौथा मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान कर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान एक समय पर स्पाइडर कैमरे के कारण गेंद की टक्कर के कारण कप्तान रोहित शर्मा और ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आग बबूला हो गए। आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ..

    यहां देखें उस टक्कर का वीडियो

    https://twitter.com/Vaishnaviiyer14/status/1584113938471391232?s=20&t=zSy2CXFMWS_mKkkwvaUUaA

    स्पाइडर कैमरे पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने जाहिर किया गुस्सा

    भारत पाकिस्तान मैच में हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के वक्त गेंद स्पाइडर कैमरे से टकरा गई, जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या गुस्सा हो गए। दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी गुस्से में स्पाइडर कैमरे पर गुस्सा जाहिर किया।

    दरअसल मैच भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी हुए 20 ओवरों में 159 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 160 रनों का स्कोर मिला। पाकिस्तान टीम के इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्द्धशतक लगाकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। पाक टीम की पारी के 15वें ओवर में शान मसूद ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बॉल को शानदार तरीके से उछाला लेकिन उनका शॉट मिसटाइम हो गया। गेंद बल्ले से लगने के बाद काफी देर तक हवा में टंगी रही।

    ऐसा लग रहा था जैसे शान मसूद कैच आउट हो जाएंगे लेकिन स्पाइडर कैमरे ने पाक टीम के लिए अच्छी खबर लाई और मसूद का आसान कैच स्पाइडर कैम से टकरा गया। जिसकी वजह से मसूद आउट होने से बच गये। भारत पाकिस्तान मैच को भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। भारत की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया है।

  • हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी टीवी चैनल पर गुस्से में आकर खो दिया अपना आपा, कहा- “ले लिया भाई तेरा चैलेंज”

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) में भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के बाद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिबेट के दौरान पाकिस्तान टीवी चैनल पर लड़ाई हो जाती है। यह मामला यहीं नहीं  रूकता बल्कि भज्जी पाकिस्तानी एंकर को पाकिस्तान नहीं आने की धमती तक दे डालते हैं। आखिरकार क्या है पूरा माजरा आइये जानते हैं..

    क्या है हरभजन सिंह के गुस्से वाला वीडियो

    इस वीडियो में हरभजन सिंह ने उनकी जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान तनवीर अहमद ने लाइव शो के दौरान हरभजन सिंह को चुनौती देते हुए कहा, ‘ये कह रहे हैं कि पाकिस्तान नहीं आएंगे। मेरा इनको चैलेंज हैं कि आईसीसी का कोई इवेंट पाकिस्तान में हो और ये ना आएं तो बताएं’, जिस पर भज्जी ने करारा जवाब देते हुए कहा, “ले लिया भाई तेरा चैलेंज। भारतीय क्रिकेट बिना पाकिस्तान के सरवाइव कर सकता है. इंडियन क्रिकेट को पाकिस्तान की जरूरत नहीं है। हमें पता है कि कैसे क्रिकेट चलानी है। बात का बतंगड़ बना रहे हो आप।”

    जय शाह ने दिया था ये बयान

    एशिया कप लेकर मुद्दा काफी गरमाया हुआ है, जब से जयशाह ने कहा कि एशिया कप 2023 का आयोजन में भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान में ये मैच खेलने नहीं जाएगी, तब ये विवाद चल रहा है। बीसीसीआई (BCCI) सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ जय शाह ने साफ तौर पर कहा था की भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि वो पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

    टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। ऐसे में ये भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि जय शाह के बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि एशिया कप 2023 यूएई में हो सकता है। साल 2018 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। साल 2022 में श्रीलंका की मेजबानी पर आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से टूर्नामेंट के स्थान में परिवर्तन देखने को मिला था। इस बार भी जयशाह के बयान के बाद कुछ ऐसा होने की आशंका जताई जा रही थी।

  • IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के बाबर आजम, विराट कोहली के बारे में कह दी दिल को छूने वाली बात

    बाबर आजमः टी20 वर्ल्ड 2022 में आज 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का मुकाबला दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। मैदान को देखते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने शानदार फैसला लिया था। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट के नुकसान पर 159 रनों पर ही रोक दिया था।

    रन चेज के लिए उतरी भारतीय टीम ने 31 रनों पर 4 विकेट खो डाले थे। लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की चमत्कारी पारी ने भारत को 4 विकटों से मैच जीतवा दिया। इस टूर्नामेंट में पहले मैच में पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी हैं। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का क्या कहना हैं, आइए जानते हैं-

    भारत से हार के बाद क्या बोले बाबर आजम

    आज टॉस हारकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जो पाक की जीत की सबसे बड़ी उम्मीद थे। वहीं शून्य और 4 रन के सोक्र पर आऊट हो गए। गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने गेम को अपने कब्जे में करने की कोशिश की , लेकिन विराट कोहली उनकी जीत के आड़े आ गए और पाक को हार का सामना करना पड़ा।

    भारत से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए बाबर आजम (BABAR AZAM) ने कहा कि-

    “हमारे गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सारा श्रेय कोहली और पंड्या को। नई गेंद के साथ यह आसान नहीं था। हमने 10 ओवर के बाद पार्टनरशिप की। हमारे पास मौका था। हमने अपनी योजनाओं पर टिके रहने की कोशिश की। लेकिन इसका श्रेय विराट कोहली को जाता है। बीच में हमने फैसला किया कि हमें एक विकेट चाहिए और स्पिनर को वापस पकड़ लिया। हमारे पास बहुत सारी सकारात्मकताएँ थीं। इफ्तिखार जिस तरह खेले और शान जिस तरह खेले।”

    पाकिस्तान का आत्मविश्वास तोड़ेगी यह हार

    पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकटों से हराया था, आज वर्ल्ड कप 2022 के मैच में पाकिस्तान की शुरूआत भले ही खराब थी लेकिन गेंदबाजी में टीम वापसी करती दिखी थी। अगर आखिरी ओवर में नो बॉल और वाइड गेंद नहीं पड़ती थी तो शायद यह जीत पाकिस्तान की हो सकती थी। क्योंकि आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक का विकेट गिर चुका था।

    लेकिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज की गलतियों ने पाकिस्तान को एक शर्मनाक हार दे दी। पाकिस्तान यहां के हार के साथ आगे के मैचों में थोड़ी सी कमजोर जरूर नजर आएगी। लेकिन यह टूर्नामेंट की शुरूआत हैं इसलिए टीम को आगे के बारे में सोचते हुए अपने खेल पर भरोसा दिखाना चाहिए।

  • IND vs PAK, STAT REPORT: किंग विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में रच दिया इतिहास, महामुकाबले में बने कुल 14 बड़े रिकॉर्ड्स

    विराट कोहली: मेलबर्न के मैदान पर आज टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरूआत की. जिसमें रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पाक की टीम ने 8 विकेच गंवाकर कुल 20 ओवरों में 159 रन बनाए. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने 4 विकेट से कर लिया. किंग विराट कोहली ने इतिहास रचा तो वहीं मैच में कुल 14 रिकॉर्ड बने हैं.

    मुकाबले में बने कुल 14 रिकॉर्ड, किंग विराट कोहली ने रच दिया इतिहास

    1. विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 13 मैच भारत ने जीते तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 1 मैच जीता है.

    2. इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में 12 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 9 मैच भारत ने जीते हैं तो वहीं 3 मैच पाक ने अब तक अपने नाम किया.

    3. टी20 विश्व कप में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं. जिसमें 6 मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया तो वहीं एक मैच पाक ने अपने नाम किया है.

    4. क्रिकेट की दुनिया के किंग विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में अपना 11वां अर्धशतक लगाया है.

    5. युवा अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप में अपने डेब्यू गेंद पर ही बाबर आजम को पवेलियन भेज दिया वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं.

    6. किंग विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 34 अर्धशतक लगाया है.

    7. ऑलरांउडर हार्दिक पांड्या ने आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

    8. पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने आज इंटरनेशनल करियर में विकेट के पीछे अपने 150 शिकार पूरे कर लिए हैं.

    9. 113 रनों की साझेदारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच T20Is में भारतीय टीम बनाम पाकिस्तान के लिए किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशिप है.

    10. T20I की अंतिम गेंद पर भारत की जीत
    बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2016
    बनाम बांग्लादेश कोलंबो 2018
    बनाम वेस्टइंडीज चेन्नई 2018
    बनाम पाक मेलबर्न 2022*

    11. T20 WC मैच में आखिरी 3 ओवर में हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य
    48 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान ग्रोस आइलेट 2010
    48 भारतीय टीम बनाम पाकिस्तान मेलबर्न 2022 *
    42 वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मीरपुर 2014
    41 श्रीलंका बनाम भारतीय टीम ग्रोस आइलेट 2010

    12.टी20 विश्व कप में किंग विराट कोहली बनाम पाक
    78*(61) कोलंबो 2012
    36*(32) मीरपुर 2014
    55*(37) कोलकाता 2016
    57(49) दुबई 2021
    50*(43) मेलबर्न 2022

    13. टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पावरप्ले स्कोर बनाम पाक
    33/3 डरबन 2007
    40/2 जोहान्सबर्ग 2007
    36/1 कोलंबो 2012
    38/0 मीरपुर 2014
    28/3 कोलकाता 2016
    36/3 दुबई 2021
    31/3 मेलबर्न 2022

    14. किंग विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

Exit mobile version