एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत 27 अगस्त से यूएई (UAE) में श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के मैच से होगी। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 28 अगस्त से पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। लेकिन एशिया कप के शुरू होने से पहले एक खबर ने भारतीय टीम को बड़ा झटका दे दिया हैं। भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिसके चलते भारतीय टीम में हमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता हैं।
कोच राहुल द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम में होगा बड़ा बदलाव
एशिया कप 2022 शुरू होने में मात्र 4 दिन बचे हैं, भारतीय टीम जल्द ही यूएई के लिए रवाना होने वाली हैं। लेकिन एशिया कप से पहले भारतीय टीम को राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने झटका देने का काम किया हैं। राहुल द्रविड़ की रिपोर्ट जब नेगेटिव आएगी तभी वो टीम के साथ जुड़ पाएंगे।
भारतीय हेड कोच का टीम के साथ ना होना प्रदर्शन पर थोड़ा असर जरूर दिखा सकता हैं। फिलहाल राहुल द्रविड़ अभी बीसीसीआई के मेडिकल स्टॉफ की निगरानी में हैं। जय शाह (JAY SHAH) ने आज 23 अगस्त को बताया हैं कि राहुल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं, लक्ष्ण सामान्य है लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वो यूएई के लिए रवाना होंगे। बीसीसीआई ने राहुल की जगह पर प्रभारी के लिए घोषणा कर दी हैं।
NEWS – Head Coach Rahul Dravid tests positive for COVID-19.
More details here – https://t.co/T7qUP4QTQk #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) August 23, 2022
इस शख्स को मिली हैं राहुल द्रविड़ की जिम्मेदारी
राहुल द्रविड़ जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आएगी वह एशिया कप के लिए यूएई रवाना नहीं होंगे, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने राहुल की जगह पर पारस म्हाब्रे (PARAS MHAMBREY) को इंचार्ज चुना हैं। साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटआई को बताया हैं कि वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे में भारत के कोच के रूप में कार्यरत थे। अधिकारी ने कहा हैं कि-
“हम इस पर फैसला करेंगे कि वीवीएस लक्ष्मण हरारे से सीधा दुबई जाएंगे या नहीं। इस पर अभी फैसला किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो वह टीम से जुडेंगे। तब तक पारस म्हाब्रे प्रभारी होंगे। टीम के बाकी सदस्य फिट हैं और वह जल्द यूएई रवाना होंगे।”
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
