Tag: भारत पाकिस्तान

  • भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 में होने वाला मैच फिर फंसा? अब इस दिन खेला जाएगा मैच

    भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 में होने वाला मैच फिर फंसा? अब इस दिन खेला जाएगा मैच

    भारत-पाकिस्तान: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. इस बार का वेस्ट इंडीज दौरा टीम इंडिया परिपेक्ष में बेहद ही शानदार रहा है. टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अपनी फॉर्म में चल रहे है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे है. इसी बीच अब एक बार फिर से वर्ल्ड कप की चर्चा ज़ोरों से हो रही है. कहा जा रहा है की भारत-पाकिस्तान का मैच फंस सकता है. आइए आपको बताते हैं की अब ये मैच कब होने वाला है.

    भारत-पाकिस्तान का मैच अब नहीं होगा 15 अक्टूबर को? फैंस को लगा तगड़ा झटका

    मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इसलिए भारत के परिपेक्ष से इस बार का वर्ल्ड कप बहुत ही अहम होने वाला है.

    सभी उम्मीद जता रहे हैं की धोनी की कप्तानी के बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम इंडिया के हाँथ वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लगे. वैसे तो भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अब पेंच फंस रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस मैच के कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी है.

    अहमदाबाद के होटल में फैंस ने कर ली है प्री बुकिंग

    भारत-पाकिस्तान का मैच जो 15 अक्टूबर को होना है वो अब नहीं होगा इस तरह की कई खबरे सामने आ रही है. वैसे तो इस मैच को लेकर कहा जा रहा था की अहमदाबाद में फैंस ने होटल में पहले से प्री बुकिंग करा ली है.

    बता दें की,  ICC द्वारा शेड्यूल जारी करने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ये मैच बीच में लटक गया है. ऐसे में अब टीम इंडिया और पाकिस्तान के फैंस निराश हो गए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: BCCI ने फिर से पाकिस्तान को दिन में दिखाए तारे, वर्ल्ड कप के दौरान PCB की ये शर्त मानने से किया इंकार

  • India-Pakistan इस दिन आने वाले है आमने-सामने, मचेगा कोहराम जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

    India-Pakistan इस दिन आने वाले है आमने-सामने, मचेगा कोहराम जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

    India-Pakistan: इन दिनों टीम इंडिया तो वैसे वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई है. पहली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है. इस बार का ये दौरा टीम इंडिया के पक्ष में साबित हो रहा है. इसी के साथ बता दें की, पाकिस्तान ए की टीम 17 जुलाई को इमर्जिंग एशिया कप के अपने मैच में यूएई ए टीम का सामना करेगी. ये मैच पाकिस्तान के लिए भी बेहद ही खास होने वाला है. आइए आपको बताते हैं की इस बार टीम इंडिया और पाकिस्तान में से कौन पड़ेगा किस पर भारी.

    India-Pakistan 17 जुलाई को मौजूद होंगे एक ही मैदान में, मुकाबला होगा बेहद ही ख़ास

    मिली जानकारी के मुताबिक, 17 जुलाई की डेट बेहद ही खास होने वाली है. इस दिन टीम इंडिया और पाकिस्तान (India-Pakistan) एक ही मैदान में मौजूद होंगे. वैसे तो मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा.

    बल्कि इन दोनों के ही मैच अलग-अलग खेले जाएंगे. इस बार का मैच बेहद ही खास होने वाला है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान का मैच दिन के उजाले में होने वाला है. वहीं टीम इंडिया का मैच डे नाईट का होने वाला है.

    13 जुलाई को शुरू हुआ था इमर्जिंग एशिया कप

    बता दें की, पाकिस्तान ए टीम (India-Pakistan) आगामी मैच में यूएई ए टीम का सामना करने जा रही है. इसके पहले टीम इंडिया ने यूएई ए टीम का सामना किया था और ये मैच टीम इंडिया ने जीता भी था. इस बार पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती है.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 13 जुलाई से इस टूर्नामेंट की शुरुवात हुई थी और 17 जुलाई वाला मुकाबला बेहद ही ख़ास होने वाला है. भारत-पाकिस्तान ने अपना पहला मैच 14 जुलाई को खेला था. जिसमें पाकिस्तान ए ने नेपाल को हराया था.

     

    ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 का शेड्यूल हो गया है फाइनल, जानिए कब और कहां होंगे भारतीय टीम के मैच

  • “हम अपनी ख़ुशी से खुश और आप दुसरो की तकलीफ से”, पाकिस्तानी PM को इरफ़ान पठान ने दिखाया आईना, बताया भारत- पाकिस्तान में फ़र्क

    “हम अपनी ख़ुशी से खुश और आप दुसरो की तकलीफ से”, पाकिस्तानी PM को इरफ़ान पठान ने दिखाया आईना, बताया भारत- पाकिस्तान में फ़र्क

    टीम इंडिया (TEAM INDIA) पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (SHAHBAZ SHARIF) का ट्वीट मेन इन ब्लू के प्रशंसकों को रास नहीं आया। पिछले गुरुवार को एडिलेड में टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से करारी हार के बाद शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर भारतीय टीम की आलोचना की थी। शहबाज शरीफ का यह पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गया और अब पाकिस्तान के पीएम को उनके ट्वीट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    इसी कड़ी में अब भारतीय टीम (Team India) के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) ने उनके इस ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब दिया। दरअसल, शहबाज़ ने मेन इन ब्ल्यू का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर ट्वीट शेयर कर लिखा कि इस रविवार, यह है: 152/0 vs 170/0। ऐसे में उनके इस ट्वीट का जवाब इरफान पोस्ट पर कमेंट करके दिया।

    यह भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, सहवाग से लेके इरफ़ान पठान तक ने सुनाई खरी खोटी

    पाकिस्तानी PM को इरफ़ान पठान ने दिखाया आईना

    इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान टीम के फैंस ने भी भारतीय टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर ट्वीट पोस्ट किए थे। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शबाज़ शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि

    “इस रविवार, यह है: 152/0 vs 170/0।”

    ये वो स्कोर है जो पाकिस्तान ने पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बनाए थे और दूसरा स्कोर वो है जो इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ बनाया। अब शबाज़ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इरफान ने कहा कि

    “आप में और हम में फर्क ये है। हम अपनी खुशी से खुश और आप दूसरों की तकलीफ से। इसलिए खुद के मुकल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है।”

    भारत हो गया है वर्ल्ड कप से बाहर

    बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दस विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। भारतीय टीम के लिए एक और नॉकआउट मैच खराब रहा। इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदार टीम का इस तरह का प्रदर्शन फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। लगातार टीम द्वारा की गई गलतियों की बात हो रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में पांच में से चार मैत जीते थे, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत पाकिस्तान का निकला 2011- 1992 वाला तगड़ा संयोग, जानें दोनों में से कौन बन रहा चैंपियन?

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत पाकिस्तान का निकला 2011- 1992 वाला तगड़ा संयोग, जानें दोनों में से कौन बन रहा चैंपियन?

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम ने अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत की टीम इंग्लैंड से और पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के सेमीफइनल में पहुंचने से एक गजब का संयोग बन रहा है। एक तरफ़ पाकिस्तानी समर्थक टीम के लचर प्रदर्शन में भी 1992 वनडे वर्ल्ड कप जीत का संयोग ढूंढने लगे हैं।

    दूसरी तरफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कमोबेश तगड़ा रहा है और उसके समर्थकों की भी संयोगों में दिलचस्पी कम नहीं है। भारतीय समर्थक टीम के सफर को 2011 के वनडे विश्वकप से जोड़ने लगे हैं। आखिर क्या है 1992 और 2011 का संयोग, आइए डालते हैं एक नजर।

    यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बुरी तरह से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, खुद लिया हार की जिम्मेदारी

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का संयोग

    साल 2011 में भारत ने नीदरलैंड के हराया था। इस बार भी ऐसा हुआ है। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी ऐसा हो चुका है। 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते भारत के खिलाफ मैच जीता था और इस बार भी ऐसा हुआ है।

    आयरलैंड की टीम ने 2011 में भी उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी थी और इस बार भी आयरलैंड ने ऐसा किया है। इसके बाद भारतीय फैंस मान रहे हैं कि भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये है पाकिस्तान का संयोग

    वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों के पास तो संयोगों की फेहरिस्त और भी लंबी है। इसके मुताबिक 1992 का वनडे वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और यह टी-20 वर्ल्ड कप भी वहीं हो रहा है। साल 1992 में भी पाकिस्तान की टीम राउंड रॉबिन मैच में भारत से हार गई थी। भारत ने इस बार भी पाकिस्तान को ग्रुप मैच में मात दी है।

    इसके अलावा 1992 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सबसे कम 9 प्वॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस टी-20 वर्ल्डकप में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी चार 4 टीमों में सबसे कम 6 अंक पाकिस्तान के ही हैं। कुछ फैन्स का यह भी कहना है कि 1992 के कप्तान इमरान खान के नाम के सभी अल्फाबेट्स को मिलाकर नंबर 9 आता था, वहीं बाबर आजम के नाम के सभी अल्फाबेट्स गिनने पर 9 ही होते हैं।

    इसके अलावा उस साल भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 1992 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी और इस बार उसका मुकाबला कीवी टीम से ही है। सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने तब इंग्लैंड को फाइनल में हराया था, लेकिन इस संयोग पर मुहर लगाने के लिए अभी भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होना बाकी है।

  • जय शाह के बयान के बाद आई शाहिद अफरीदी की ये प्रतिक्रिया, बीसीसीआई के बारें में बचकानी बातें करने लगे लाला

    जय शाह के बयान के बाद आई शाहिद अफरीदी की ये प्रतिक्रिया, बीसीसीआई के बारें में बचकानी बातें करने लगे लाला

    एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में हो सकता है। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान के यहां ये मैच खेलने जाएगी इस पर काफी चर्चा चल रही है। ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा है की भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि वो पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके बाद सचिव के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बयान जारी किया है।

    बीसीसीआई में अनुभव की कमी – शाहिद अफरीदी

    शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

    “जब पिछले 12 महीनों में दोनों पक्षों के बीच एक अच्छा संवाद स्थापित हो गई है, जिसने दोनों देशों में अच्छा फील-गुड फैक्टर पैदा किया तो बीसीसीआई सचिव टी20 वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर यह बयान क्यों देंगे? यह भारत में क्रिकेट प्रशासन के अनुभव की उनकी कमी को दर्शाता है।”

    इस प्रतिक्रिया का असर के बाद ट्वीट पर दर्शक काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एशिया कप 2023 पाकिस्तान में होने की चर्चा के बाद जय शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि एशिया कप 2023 एक तटस्थ स्थान पर होगा. मैं यह एसीसी अध्यक्ष के रूप में कह रहा हूं. हम (भारत) वहां नहीं जा सकते, वे यहां नहीं आ सकते. अतीत में भी, एशिया कप तटस्थ स्थान पर खेला गया है।  इस पोस्ट के बाद से कई खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आ चुकी है।

    यूएई में हो सकता है एशिया कप 2023

    जय शाह के बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि एशिया कप 2023 यूएई में हो सकता है। साल 2018 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। साल 2022 में श्रीलंका की मेजबानी पर आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से टूर्नामेंट के स्थान में परिवर्तन देखने को मिला था। इस बार भी जयशाह के बयान के बाद कुछ ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है।

     

     

     

  • भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शाहिद अफरीदी की बेटी ने लहराया इंडियन फ्लैग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शाहिद अफरीदी की बेटी ने लहराया इंडियन फ्लैग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिला है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद एशिया कप टूर्नामेंट के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान का दूसरा महा मुकाबला खेला गया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

    आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी ने भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान तिरंगा लहराया है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

    शाहिद अफरीदी की बेटी ने लहराया तिरंगा

    आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी शाहिद अफरीदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने शानदार प्रदर्शन के कारण पूरे विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। शाहिद अफरीदी का नाम आज क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा माना जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का नाम क्रिकेट जगत के धुरंधर खिलाड़ियों में आता है। आपको बता दें कि एशिया कप टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी ने तिरंगा झंडा लहराया है।

    इस वजह से लहराया तिरंगा

    आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि किस वजह से उनकी बेटी ने इंडियन फ्लैग लहराया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान एशिया कप टूर्नामेंट के स्टेडियम में सिर्फ 10% पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस से ही थे। जबकि 90% लोग भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस बैठे थे। स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान के फ्लैग नहीं मिल पा रहे थे। जिस कारण उनकी बेटी ने तिरंगा झंडा लहराया है।

    Read More-

  • IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें इस जंग में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI

    IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें इस जंग में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

    एक तरफ जहां भारतीय टीम (Team India) पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी।

    भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला

    भारत- पाकिस्तान एशिया कप के आंकड़े

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टूर्नामेंट का महामुकबला भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। अभी तक भारतीय टीम जहां अभी तक एशिया कप में 54 मैच खेलकर 36 जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पाकिस्तान की टीम 49 मैचों में 28 जीत अपने नाम कर चुकी हैं।

    इसके साथ ही दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ़ 14 बार इस टूर्नामेंट में खेली हैं। अभी तक भारत के नाम इन 15 मैच में 8 जीत है जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई हैं। पिछले एशिया कप में खेले गये दोनों मैच भारतीय टीम के ही नाम रहे थे।

    कहां देख सकते हैं दोनों टीमों के बीच महामुकाबला?

    एशिया कप 2022 का प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा और कुछ अलग प्रसारक हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मैचों का प्रसारण करेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा।

    इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस बड़े मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं। ये मुकाबला बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। जबकि टॉस के लिए सिक्के शाम 7 बजे उछाला जाएहा। वहीं, पाकिस्तान में पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर हैं।

    IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    India Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

    Pakistan Playing XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।

  • IND vs PAK: एशिया कप में भारत के खिलाफ कुछ ऐसी होगी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी, कप्तान बाबर आज़म संभालेंगे बड़ी ज़िम्मेदारी

    IND vs PAK: एशिया कप में भारत के खिलाफ कुछ ऐसी होगी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी, कप्तान बाबर आज़म संभालेंगे बड़ी ज़िम्मेदारी

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

    एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत में पाकिस्तान टीम की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सलामी जोड़ी

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इन दिनों बाबर का बल्ला जमकर कहर बरपा रहा है।

    उन्होंने अपने पिछले 10 मैचो में 9 बार अर्धशतक बना चुके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भारत के खिलाफ भी परेशानिया पैदा कर सकते हैं। बाबर के साथ पारी शुरूआत में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रिजवान अपनी बल्लेबाजी से मैच की काया पटलने का दमखम रखते हैं।

    ऐसा की कुछ कमाल रिजवान और बाबर की जोड़ी ने पिछले साल खेले गए टी20 विश्व कप में किया था। हालांकि रिजवान अच्छी फॉर्म में नहीं है। उन्होंने आखिरी सात पारियों में उन्होंने महज एक ही नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था इस साल वनडे क्रिकेट में रिजवान ने 7 मैचों में 81 स्ट्राइक रेट और 33.50 की औसत से सिर्फ 201 रन बनाए हैं। ये आकड़े कहीं ना कहीं भारत को राहत पहुंचा सकते हैं।

    भारत- पाकिस्तान एशिया कप के आंकड़े

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टूर्नामेंट का महामुकबला भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। अभी तक भारतीय टीम जहां अभी तक एशिया कप में 54 मैच खेलकर 36 जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पाकिस्तान की टीम 49 मैचों में 28 जीत अपने नाम कर चुकी हैं।

    इसके साथ ही दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ़ 14 बार इस टूर्नामेंट में खेली हैं। अभी तक भारत के नाम इन 15 मैच में 8 जीत है जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई हैं। पिछले एशिया कप में खेले गये दोनों मैच भारतीय टीम के ही नाम रहे थे।

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

    Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।

  • IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, क्या दुबई की मौसम बनेगी विलेन? जानिए हाइवोल्टेज मैच की मौसम रिपोर्ट

    IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, क्या दुबई की मौसम बनेगी विलेन? जानिए हाइवोल्टेज मैच की मौसम रिपोर्ट

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

    एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत की मौसम रिपोर्ट के बारे में।

    IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

    दुबई में इस समय गर्मी का मौसम है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश इस रोमांचक मुकाबले के रास्ते का रोड़ा नहीं बनेगी। रविवार को तापमान 28 डिग्री से 41 डिग्री तक रहेगा। हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि उमस 33 प्रतिशत रह सकती है। इस ह्यूमिडिटी का सामना करते हुए खिलाड़ी अपने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान एशिया कप के आंकड़े

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टूर्नामेंट का महामुकबला भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। अभी तक भारतीय टीम जहां अभी तक एशिया कप में 54 मैच खेलकर 36 जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पाकिस्तान की टीम 49 मैचों में 28 जीत अपने नाम कर चुकी हैं।

    इसके साथ ही दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ़ 14 बार इस टूर्नामेंट में खेली हैं। अभी तक भारत के नाम इन 15 मैच में 8 जीत है जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई हैं। पिछले एशिया कप में खेले गये दोनों मैच भारतीय टीम के ही नाम रहे थे।

    IND vs PAK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

    India Playing XI (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

    Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।

  • IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, जानिए किन देशो में कितने बजे और कहाँ देखें LIVE मैच

    IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, जानिए किन देशो में कितने बजे और कहाँ देखें LIVE मैच

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

    एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

    भारत- पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    दरअसल, विश्व कप 2021 के बाद भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें पहली बार आपस में भिड़ने वाली हैं। यह दोनों टीमें अब सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलती हैं या एशिया कप। इसके पीछे की वजह राजनितिक कारण भी है। इस महामुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें रहने वाली हैं।

    IND vs PAK मैच कब खेला जाएगा?

    IND vs PAK मैच रविवार यानी 28 अगस्त को खेला जाएगा।

    IND vs PAK का मैच कहां खेला जाएगा?

    IND vs PAK का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कितने बजे होगा टॉस ?

    IND vs PAK मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 7:00 बजे होगा।

    IND vs PAK का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

    IND vs PAK का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

    कहाँ देख सकते हैं यह मैच ?

    • IND vs PAK का मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। Disney+ Hotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
    • पाकिस्तान में इस मैच का सीधा प्रसारण पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पर होगा।
    • बांग्लादेश में गाजी टीवी इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा।
    • अफगानिस्तान में एरियाना टीवी मैच का लाइव-एक्शन पेश करेगी।
    • फॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया में IND vs PAK मैच का लाइव एक्शन पेश करेगी।
    • स्काई स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड में इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
    • दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट नेटवर्क पर इस मैच को देखा जा सकता है।
    • संयुक्त राज्य अमेरिका में विलो टीवी इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
    • यूके में स्काई स्पोर्ट्स इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
    • वहीं, संयुक्त अरब अमीरात जैसे मध्य पूर्वी क्षेत्रों में, ओएसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।

    IND vs PAK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

    India Playing XI (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

    Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।