IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें इस जंग में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI

By Akash Ranjan On August 28th, 2022
IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें इस जंग में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

एक तरफ जहां भारतीय टीम (Team India) पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला

भारत- पाकिस्तान एशिया कप के आंकड़े

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टूर्नामेंट का महामुकबला भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। अभी तक भारतीय टीम जहां अभी तक एशिया कप में 54 मैच खेलकर 36 जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पाकिस्तान की टीम 49 मैचों में 28 जीत अपने नाम कर चुकी हैं।

इसके साथ ही दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ़ 14 बार इस टूर्नामेंट में खेली हैं। अभी तक भारत के नाम इन 15 मैच में 8 जीत है जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई हैं। पिछले एशिया कप में खेले गये दोनों मैच भारतीय टीम के ही नाम रहे थे।

कहां देख सकते हैं दोनों टीमों के बीच महामुकाबला?

एशिया कप 2022 का प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा और कुछ अलग प्रसारक हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मैचों का प्रसारण करेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा।

इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस बड़े मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं। ये मुकाबला बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। जबकि टॉस के लिए सिक्के शाम 7 बजे उछाला जाएहा। वहीं, पाकिस्तान में पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पाकिस्तान में टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर हैं।

IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

Pakistan Playing XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।

Tags: IND vs PAK, एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारत पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,