टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत पाकिस्तान का निकला 2011- 1992 वाला तगड़ा संयोग, जानें दोनों में से कौन बन रहा चैंपियन?

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम ने अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत की टीम इंग्लैंड से और पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के सेमीफइनल में पहुंचने से एक गजब का संयोग बन रहा है। एक तरफ़ पाकिस्तानी समर्थक टीम के लचर प्रदर्शन में भी 1992 वनडे वर्ल्ड कप जीत का संयोग ढूंढने लगे हैं।
दूसरी तरफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कमोबेश तगड़ा रहा है और उसके समर्थकों की भी संयोगों में दिलचस्पी कम नहीं है। भारतीय समर्थक टीम के सफर को 2011 के वनडे विश्वकप से जोड़ने लगे हैं। आखिर क्या है 1992 और 2011 का संयोग, आइए डालते हैं एक नजर।
यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बुरी तरह से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, खुद लिया हार की जिम्मेदारी
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का संयोग
साल 2011 में भारत ने नीदरलैंड के हराया था। इस बार भी ऐसा हुआ है। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी ऐसा हो चुका है। 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते भारत के खिलाफ मैच जीता था और इस बार भी ऐसा हुआ है।
आयरलैंड की टीम ने 2011 में भी उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी थी और इस बार भी आयरलैंड ने ऐसा किया है। इसके बाद भारतीय फैंस मान रहे हैं कि भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली है।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये है पाकिस्तान का संयोग
वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों के पास तो संयोगों की फेहरिस्त और भी लंबी है। इसके मुताबिक 1992 का वनडे वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और यह टी-20 वर्ल्ड कप भी वहीं हो रहा है। साल 1992 में भी पाकिस्तान की टीम राउंड रॉबिन मैच में भारत से हार गई थी। भारत ने इस बार भी पाकिस्तान को ग्रुप मैच में मात दी है।
इसके अलावा 1992 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सबसे कम 9 प्वॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस टी-20 वर्ल्डकप में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी चार 4 टीमों में सबसे कम 6 अंक पाकिस्तान के ही हैं। कुछ फैन्स का यह भी कहना है कि 1992 के कप्तान इमरान खान के नाम के सभी अल्फाबेट्स को मिलाकर नंबर 9 आता था, वहीं बाबर आजम के नाम के सभी अल्फाबेट्स गिनने पर 9 ही होते हैं।
इसके अलावा उस साल भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 1992 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी और इस बार उसका मुकाबला कीवी टीम से ही है। सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने तब इंग्लैंड को फाइनल में हराया था, लेकिन इस संयोग पर मुहर लगाने के लिए अभी भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होना बाकी है।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत पाकिस्तान,