टी20 वर्ल्ड कप 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप के बीच अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने इस्तीफा दे दिया है। इससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं टीम अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

क्या बोले मोहम्मद नबी

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पोस्ट करते हुए मोहम्मद नबी ने लिखा कि,

‘टी20 वर्ल्ड कप में हमारा सफर खत्म हो चुका है. हमें जो भी रिजल्ट मिले। उनकी हमें और हमारे फैंस को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। पिछले एक साल में हमारी तैयारी उस तरह की नहीं रही जैसी एक कप्तान बड़े टूर्नामेंट के लिए चाहता है। पिछले कुछ दौरों में सेलेक्टर्स, टीम मैनेजमेंट और मेरी एक राय नहीं बन पाई। इसलिए मैं कप्तानी छोड़ने का ऐलान करता हूं। जब भी टीम को मेरी आवश्यकता होगी मैं देश के लिए खेलना जारी रखूंगा।’

‘मैं उन सभी को दिल की गहराइयों से थैंक्यू कहता हूं, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया और जो लोग बारिश होने के बाद मैच देखने के लिए मैदान पर आए उनका भी धन्यवाद करता हूं। आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’

अफगानिस्तान ने नहीं किया अच्छा प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कप पाई है। टीम को पांच में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने कप्तानी छोड़ दी। आपको बता दें मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 33 रन और 8 विकेट चटकाए हैं। 133 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 2913 रन और 142 विकेट अपने नाम किए हैं।

104 टी20 मैचों में 1686 रन और 84 विकेट हासिल किए हैं। वह गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने में माहिर प्लेयर हैं, उन्होंने 35 टी20 मैचों में अफगानिस्तान टीम की ओर से कप्तानी की है लेकिन टी20 मैच में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण ही उन्होंने मैच से खुद को दूर कर लिया है।