IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, जानिए किन देशो में कितने बजे और कहाँ देखें LIVE मैच

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।
एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।
भारत- पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

दरअसल, विश्व कप 2021 के बाद भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें पहली बार आपस में भिड़ने वाली हैं। यह दोनों टीमें अब सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलती हैं या एशिया कप। इसके पीछे की वजह राजनितिक कारण भी है। इस महामुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें रहने वाली हैं।
IND vs PAK मैच कब खेला जाएगा?
IND vs PAK मैच रविवार यानी 28 अगस्त को खेला जाएगा।
IND vs PAK का मैच कहां खेला जाएगा?
IND vs PAK का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा टॉस ?
IND vs PAK मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 7:00 बजे होगा।
IND vs PAK का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
IND vs PAK का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
कहाँ देख सकते हैं यह मैच ?
- IND vs PAK का मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। Disney+ Hotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
- पाकिस्तान में इस मैच का सीधा प्रसारण पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पर होगा।
- बांग्लादेश में गाजी टीवी इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा।
- अफगानिस्तान में एरियाना टीवी मैच का लाइव-एक्शन पेश करेगी।
- फॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया में IND vs PAK मैच का लाइव एक्शन पेश करेगी।
- स्काई स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड में इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
- दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट नेटवर्क पर इस मैच को देखा जा सकता है।
- संयुक्त राज्य अमेरिका में विलो टीवी इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
- यूके में स्काई स्पोर्ट्स इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
- वहीं, संयुक्त अरब अमीरात जैसे मध्य पूर्वी क्षेत्रों में, ओएसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट इस मैच का लाइव एक्शन पेश करेगा।
IND vs PAK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India Playing XI (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।
Tags: एशिया कप 2022, भारत पाकिस्तान, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,