SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में हुआ बड़ा उलटफ़ेर! अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद कर सबको चौंकाया

By Akash Ranjan On August 27th, 2022

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) और मोहम्मद नबी आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गई और अफ़ग़ानिस्तान को जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में अफ़ग़ानिस्तान ने 10.1 ओवर में 106 रन बना कर 8 विकेट से जीत दर्ज कर लिया है। इसी के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मुकाबले में ही बड़ा उलटफेर कर दिया है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंका की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की हालत बेहद ही ख़राब रही। इस मैच में (SL vs AFG) श्रीलंकाई टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के रूप में लगा जो 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका का दूसरा विकेट चरिथ असलंका (Asalanka) के रूप में गिरा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

इन दोनों को फ़ज़लहक फ़ारूक़ी (Fazalhaq Farooqi) ने चलता किया। इसके बाद श्रीलंका को तीसरा झटका पथुम निसंका के रूप में लगा जो 7 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने। नवीन-उल-हक ने उनका विकेट लिया। श्रीलंकाई टीम को चौथा झटका दनुष्का गुनातिलका (Gunathilaka) के रूप में लगा जो 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद वनिंदु हसरंगा (W Hasaranga) के रूप में श्रीलंका को पांचवां झटका लगा जो महज 2 रन बनाकर चलते बने। इन दोनों का विकेट मुजीब उर रहमान ने लिया। फिर मोहम्मद नबी ने दसून शनका को 0 रन पर चलता किया तो वहीं श्रीलंका का सातवां विकेट भानुका राजापक्षा के रूप में गिरा जो 29 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 38 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद महीश थीक्षना 0 रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

अफगानिस्तान के गेंदबाज़ो ने ढाया कहर

अंत में श्रीलंका का नौवां विकेट मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) के रूप में गिरा जो 12 गेंदों में मात्र 5 रन बनाकर मोहममद नबी का शिकार बने। इसके बाद श्रीलंका का दसवां विकेट चमिका करुणारत्ने (C Karunaratne) के रूप में गिरा जो 38 गेंदों में 1 छक्का और तीन चौके की मदद से फ़ज़लहक फ़ारूक़ी की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि दिलशान मदुशंका 1 रन पर नाबाद रहे।

फजहल फारुकी ने अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उन्होंने 3.4 ओवरों में मात्र 11 रन दिए। मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट नवीन उल हक़ ने लिया।

8 विकेट से पहला मैच जीता अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के ओपनर हजरतुल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) और रहमनुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz ) ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनो ने मिलकर अफगानिस्तान को पांचवें ओवर में 50 रन तक पहुंचा दिया। श्रीलंका को पहली सफलता वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने दिलाई। उन्होंने पावरप्ले समाप्त होने के बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया।

गुरबाज ने 18 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। गुरबाज के बाद बल्लेबाजी के इब्राहिम जादरान बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाज़ों ने ओवर में रन बना कर अफगानिस्तान को जीत दिला दिया। इसी के साथ अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

Tags: SL vs AFG, एशिया कप 2022, श्रीलंका और अफगानिस्तान,