IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, क्या दुबई की मौसम बनेगी विलन? जानिए हाइवोल्टेज मैच की मौसम रिपोर्ट
IND vs PAK: एशिया कप में भारत- पाकिस्तान महामुकाबला रविवार को, क्या दुबई की मौसम बनेगी विलन? जानिए हाइवोल्टेज मैच की मौसम रिपोर्ट

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)के आगाज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

एक तरफ जहां भारतीय टीम पिछले साल मिली हार का बदला लेने की हर मुमकिन कोशिश करेगी, वहीं ग्रीन आर्मी भी भारत को एक बार फिर शिकस्त देने के लिए हर दांव-पेंच आजमाएंगी। ऐसे में आइए जानते है इस हाइवोल्टेज भिड़ंत की मौसम रिपोर्ट के बारे में।

IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

दुबई में इस समय गर्मी का मौसम है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश इस रोमांचक मुकाबले के रास्ते का रोड़ा नहीं बनेगी। रविवार को तापमान 28 डिग्री से 41 डिग्री तक रहेगा। हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि उमस 33 प्रतिशत रह सकती है। इस ह्यूमिडिटी का सामना करते हुए खिलाड़ी अपने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।

IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान एशिया कप के आंकड़े

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टूर्नामेंट का महामुकबला भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। अभी तक भारतीय टीम जहां अभी तक एशिया कप में 54 मैच खेलकर 36 जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पाकिस्तान की टीम 49 मैचों में 28 जीत अपने नाम कर चुकी हैं।

इसके साथ ही दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ़ 14 बार इस टूर्नामेंट में खेली हैं। अभी तक भारत के नाम इन 15 मैच में 8 जीत है जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई हैं। पिछले एशिया कप में खेले गये दोनों मैच भारतीय टीम के ही नाम रहे थे।

IND vs PAK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India Playing XI (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

Pakistan Playing XI (संभावित): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, हैदर अली/खुशदिल शाह, शादाब खान, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर/इफ्तिखार अहमद।