SL vs AFG: एशिया कप की शुरुआत हुई धमाकेदार! अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में चटकाए बैक-टू-बैक 2 विकेट, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On August 28th, 2022
SL vs AFG: एशिया कप की शुरुआत हुई धमाकेदार! अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में चटकाए बैक-टू-बैक 2 विकेट, देखें VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत हो चुकी है, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका (SL vs AFG) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं हुई। क्योंकि, अफगानिस्तान के गेंदबाज़ फजल-हक-फारूकी (Fazalhaq Farooqi) श्रीलंका के बल्लेबाज़ों के लिए काल बनकर सामने आए। उन्होंने टीम की सलामी जोड़ी को तोड़कर अपनी टीम की मुश्किलों को कम किया।

अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में श्रीलंका की तोड़ी कमर

श्रीलंका टीम के पहले ओवर में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से गेंदबाजी करने के लिए फजल-हक – फारूकी (Fazalhaq Farooqi) मैदान पर आए। उन्होंने टीम के लिए पहले ओवर में ही साबित किया कि वह इस मुकाबले में किसी अनुभवी गेंदबाज से कम नहीं हैं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जब फजल-हक क्रीज़ पर गेंदबाजी के लिए आए तब ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक रन दिया। अगली गेंद पर कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने दो रन लूटे।

तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने रन देने में कंजूसी की और एक भी रन नहीं खर्च किए। चौथी गेंद पर उनका सामना फिर से कुसल मेंडिस से हुआ। गेंदबाज ने बल्लेबाज को 133kph की रफ्तार से गेंद डाली जिसको मेंडिस लाइन के पार खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद को बल्ले से सही संपर्क नहीं मिल पाया। जिस वजह से वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए और पवेलियन लौटे।

https://twitter.com/FrontfootPunch_/status/1563530864083881984?s=20&t=WZxKtAOjaIkVl8YXtjfMOQ

फजल-हक-फारूकी श्रीलंका के लिए बने काल

पहले ओवर में कुसल का विकेट लेने के साथ फजल-हक-फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने चरित असलंका को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने ओवर की छठी और आखिरी गेंद पर असलंका को पवेलियन लौटाया। फजल ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 132kph की रफ्तार से गेंद डाली। जिसका जवाब असलंका ने बैकफुट पर खेलते हुए दिया। हालांकि गेंद को सही टाइमिंग न मिल पाने की वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। ये फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का बैक टू बैक दूसरा विकेट था।

Tags: अफगानिस्तान और श्रीलंका, एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम,