Tag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • आज से शुरू हुई Uttrakhand में Char Dham Yatra, PM के नाम हुई पहली पूजा, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

    आज से शुरू हुई Uttrakhand में Char Dham Yatra, PM के नाम हुई पहली पूजा, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

    अक्षय तृतीया जैसे शुभ मौके पर यानी शनिवार को उत्तराखंड (Uttrakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) की शुरुआत हो चुकी है। श्रद्धालुओं के लिए धाम के पट खोल दिए गए हैं। आपको बता दें कि, तय कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 पर और 12:41 पर यमुनोत्री धाम (Char Dham Yatra) के पट खोले गए हैं। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा और यमुनोत्री में मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे।

    बता दें कि, आज यात्रा का पहला दिन था जिसकी पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई थी। इसके अलावा उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल हुए थे, उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा की और इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा भी की गई थी।

    Ram Charan और Chiranjeevi के परिवार से आई बड़ी खबर, इस शख्स के तलाक की आ रही खबरें

    Char Dham Yatra पर बोलें सीएम

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, गंगोत्री यमुनोत्री धाम के खुलने से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। चार धाम यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, भगवान बद्री, विशाल बाबा, केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 21 अप्रैल तक लाखों लोगों ने चार धाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

    ऐसे कराएं Char Dham Yatra का रजिस्ट्रेशन

    इसी के साथ आपको बता दें कि, उत्तराखंड सरकार ने तीर्थ यात्रियों की निर्धारित संख्या पर लगी रोक को भी हटा दिया है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम व 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। अगर आप अभी चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो आप अपना पंजीकरण भी करवा सकते है। इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट को खोलना पड़ेगा। इसके बाद आगे के प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

  • रवींद्र जडेजा के लिए पीएम मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी से कही दिल जीतने वाली बात, कहा- “अपना लड़का है इसका ध्यान रखना”

    रवींद्र जडेजा के लिए पीएम मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी से कही दिल जीतने वाली बात, कहा- “अपना लड़का है इसका ध्यान रखना”

    भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वैसे तो फिलहाल अपनी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन फिर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी सुर्खियां बटोरने की वजह है उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात का एक किस्सा.

    ये किस्सा जडेजा ने साझा करते हुए बताया है की कैसे पीएम मोदी ने उनके लिए महेंद्र सिंह धोनी से खास बात की थी और उन्हें अपना लड़का बोला था. इसी वाक्य से जुड़ा एक वीडियो भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जो की तेजी से वायरल हो रहा है.

    रवींद्र जडेजा और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो

    भारतीय टीम के जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अनुभवी और जाने माने खिलाड़ी हैं. फिलहाल जडेजा एशिया कप 2022 में हुई इंजरी के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, मगर फिर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके बाहर होने के कारण भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है.

    रवींद्र जडेजा न केवल गेंदबाजी बल्कि अपनी बल्लेबाज़ी में भी निपूर्ण हैं और अपने प्रदर्शन से टीम के लिए बेहद किफायती साबित होते हैं. रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा,

    “जब मैं उनको पहले मिला था, 2010 में अहमदाबाद में मिला था, तब वह अपने गुजरात के मुख्यमंत्री थे, और हमारा मैच था साउथ अफ्रीका के खिलाफ, मोटेरा स्टेडियम में. उन्होंने माही भाई (MS Dhoni), जो हमारे कप्तान थे, इंडियन टीम के उस वक्त. तब भी उन्होंने परिचय कराया था, कि ये रविंद्र जडेजा, मोदी साहब ने तब खुद बोला था, यह तो अपना लड़का है, ध्यान रखना करके.

    ऐसे थोड़ा हंसकर, हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था. तभी मुझे अच्छा लगा था कि इतना बड़ा व्यक्ति अगर अलग से बोले कि अपना लड़का है, तो अलग सी फीलिंग आती है. बहुत ही अच्छा लगा जब उन्होंने ऐसा बोला. उसके बाद मेरी मोदी सर से मुलाकात हुई थी 2019 में जब मैं और मेरी वाइफ रीवाबा उनसे मिलने दिल्ली गए थे. तब भी उन्होंने अच्छे से बात की थी.”

    पीएम मोदी से जडेजा और उनकी पत्नी से की मुलाकात

    भारतीय टीम के घातक ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की, वहीं पीएम मोदी ने दोनो से बात चीत करते हुए उनकी पत्नी से पूछा की वो गुजरात में विकास के लिए और क्या क्या सोचती हैं और कर सकती हैं. आपको बता दें की रिवाबा जडेजा को गुजरात में होने वाले चुनाव में बीजेपी ने जामनगर से सीट दिया है. जडेजा ने इन बातों के बारे में बताया,

    “सर ने हमें 20-25 मिनट का टाइम दिया था. उन्होंने गुजरात के बारे में बात की, फिर मेरी वाइफ से पूछा कि आप क्या कर रहे हो? क्या करना चाहते हो? ऐसे अच्छे से बात की और बात सुनी भी कि गुजरात में विकास के लिए और क्या करना चाहिए. एक प्रधानमंत्री ये पूछते हैं सभी से अपनी राय लेते हैं कि विकास के लिए क्या करना चाहिए, तो यह अच्छी बात होती है.”

  • सौरव गांगुली का BCCI से पत्ता कटने के बाद ममता बनर्जी ने शुरू कर दी वकालत, पीएम मोदी से कर दी यह अपील

    सौरव गांगुली का BCCI से पत्ता कटने के बाद ममता बनर्जी ने शुरू कर दी वकालत, पीएम मोदी से कर दी यह अपील

    सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) बीसीसीआई (BCCI) के प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत थे लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होने अपने पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया हैं। बीसीसीआई के नए प्रेसिडेंट के लिए चुनाव कुछ समय बाद होने ही वाले हैं लेकिन चुनाव से पहले ही सौरव गांगुली ने अपना पद छोड़कर चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया हैं।

    अब सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनते हुए नजर आएंगे। सौरव के पद छोड़ने के बाद काफी सारी बातें सामने आ रही हैं जिसमें से ज्यादा नेगेटिव हैं जिसके बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सौरव की वकालत करते हुए नजर आ रही हैं, आइए जानते हैं कि ममता बनर्जी ने आखिर कहा क्या हैं-

    ममता बनर्जी ने ली सौरव गांगुली की साइड

    सौरव गांगुली के बीसीसीआई पद छोड़ने के बाद चर्चाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, सौरव गांगुली ने 2019 से बीसीसीआई के अध्यक्ष का कारभार संभाला था। अक्टूबर 2022 में उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था। लेकिन समय पूरा होने से पहले ही वह अपना पद छोड़ते हुए नजर आए हैं। सौरव ने 3 साल तक यह पद संभाला हैं और अब तक कोई भी इतने लंबे समय तक इस पद को संभालते हुए नजर नहीं आए हैं।

    सौरव के पद छोड़ने से पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें हटाया जा रहा हैं। वहीं इन सब के बीच अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली के पक्ष में उतरती हुई नजर आयी हैं उन्होने सौरव के आईसीसी चेयरमैन पद के लिए आवेदन भरने को लेकर वकालत की हैं। उन्होने कहा हैं-

    “मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की इजाजत मिले यह सुनिश्चित किया जाए गांगुली एक लोकप्रिय शख्सियत हैं इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा हैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि राजनीतिक तौर पर फैसला ना किया जाए, क्रिकेट और खेल को ध्यान में रखें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।”

    दूसरी बार बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष बनेंगे गांगुली

    सौरव गांगुली दूसरी बार बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) से जुड़ने के लिए तैयार हैं। सौरव ने बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद संभालने से पहले 2015 से लेकर 2019 तक बंगाल क्रिकेट में अध्यक्ष का पद संभाला हैं। बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार सौरव गांगुली वापस से बंगाल क्रिकेट के साथ अन्य चार सालों के लिए जुड़ सकते हैं। वह जल्द ही इसके चुनाव के लिए अपना नामांकन करते हुए नजर आएंगे।

  • PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन पर बधाई, जानें किसने क्या कहा

    PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन पर बधाई, जानें किसने क्या कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 17 सितंबर यानी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर देश और विदेश से लोग बाग़ बधाईयां दे रहे है। इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी ट्वीट करके पीएम को शुभकामनाएं दी है। विराट के साथ साथ कुछ और भारतीय खिलाड़ी भी मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बधाईयां दे रहे है। चलिए जानते है किसने क्या कहा

    इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी बधाई

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। देश-दुनिया के तमाम बड़े नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर तो उनका बर्थडे ट्रेंड कर रहा है। इसी कड़ी में दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी शामिल हैं। सचिन ने ट्विटर पर पीएम मोदी को बर्थडे विश किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा,

    ‘हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन मुबारक। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता की कामना करता हूं।’

    विराट, युवी ने भी किया विश

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। विराट ने पीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया,

    ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।”

    युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी पीएम मोदी को बर्थडे विश किया।

    निकहत और लक्ष्य ने भी दीं शुभकामनाएं

    भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। निकहत ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। युवा शटलर लक्ष्य सेन ने भी पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया।

     

  • IPL 2022: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे कमेंटेटर साइमन डूल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

    IPL 2022: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे कमेंटेटर साइमन डूल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

    आईपीएल 2022 का 15वां सीजन खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। आईपीएल कमेंटेटर साइमन डूल (SIMON DOULL) ने फाइनल मैच के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमेनी में भातर के प्रधानमंत्री का नाम गलत ले लिया। इस वजह से फैंस उन्हें सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने आईपीएल फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या पूरे सीजन और फाइनल में टीम के लिए हीरो साबित हुए हैं।

    पीएम मोदी का नाम गलत लेकर बुरे फंसे सिमन डूल

    Image

    आईपीएल का 15वां सीजन बड़े ही शानदार तरीके से खत्म हुआ। पूरे लीग में कमेंटेटर्स ने खूब मेहनत कर अपने कमेंट्री से इस खेल को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रवि शास्त्री , हर्षा भोगले और साइमन डूल ने मिलकर फाइनल मैच के मैदान की कमेंट्री को संभाला था। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की जिम्मेदारी संभाली थी।

    साइमन डूल ने पूरे सीजन शानदार कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए हैं। लेकिन फाइनल मैच में उन्होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने स्टेडियम का नाम गलत ले लिया। साइमन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम बोल दिया।

    यहां देखें विडियो

    सोशल मीडिया में फैंस साइमन डूल को जमकर कर रहे ट्रोल

    भारतीय प्रधानमंत्री का नाम गलत लेकर कमेंटेटर साइमन डूल बुरे फंस गए हैं। सोशल मीडिया में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कउछ फैंस के टि्वट यहां देखें-

    https://twitter.com/imakj/status/1530993298412048385?s=20&t=zVrneA4W1Ka3tzKv70jELw

     

  • UP POLICE: आक्रामक से अत्याचारी होती जा रही मुख्यमंत्री योगी की पुलिस, 2024 के लोकसभा चुनाव पर दिख सकता है असर

    UP POLICE: आक्रामक से अत्याचारी होती जा रही मुख्यमंत्री योगी की पुलिस, 2024 के लोकसभा चुनाव पर दिख सकता है असर

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पुलिस (POLICE) का रूप तब तक ठीक था जब तक वो अपराधियों पर आक्रामक थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) न सिर्फ अपराधियों पर बल्कि जनता पर भी अत्याचारी होती जा रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP POLICE) का रुख अब इतना सख्त हो गया है की वो खुद को खुदा मानने लगी है. क्या इसका सीधा असर ‘योगी सरकार’ की छवि पर पड़ेगा.

    वर्दी में यूपी पुलिस मज़बूत और जनता मज़बूर

    UP POLICE: आक्रामक से अत्याचारी होती जा रही मुख्यमंत्री योगी की पुलिस
    आक्रामक से अत्याचारी होती जा रही मुख्यमंत्री योगी की पुलिस

    उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की बर्बरता बढ़ती जा रही है. हालही में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने सारीं हदें पार करदीं हैं. योगी सरकार की पुलिस सभी अपराधियों से सख्ती से निपटती आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) का बड़ा रोल रहा है जनता के बीच सरकार का विश्वास बनाने में. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने योगी सरकार के कार्यकाल में 7500 से ज्यादा एनकाउंटर किए जिसमें 132 अपराधी भी मारे गए हैं.

    नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो लगभग हर रोज़ 5 एनकाउंटर हुए हैं. इसी कड़ी में यूपी सरकार ने ही अपराधियों के घरों में बुलडोज़र चलवाने की शुरुवात भी की थी जिसके बाद से जनता के बीच एक अच्छा मैसेज गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को 2022 के चुनाव में बुलडोज़र बाबा की उपाधि भी दी गयी थी. कहीं कहीं अपराधियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) का सख्त रुख जनता को पसंद आया जिसकी वजह से दोबारा जनता ने सरकार पर 2022 के चुनाव में भी भरोसा दिखाया.

    अत्याचार की सारी हदें पार जनता के साथ हो रहा ऐसा व्यवहार

    UP POLICE: आक्रामक से अत्याचारी होती जा रही मुख्यमंत्री योगी की पुलिस

    उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) जनता के जान-माल की सुरक्षा की जगह जनता की दुश्मन बन गयी है. कोरोना (Covid-19) काल में एक पुलिस वाले ने सब्जी विक्रेता को इतना मारा की आखिर में उसकी मौत ही हो गयी. उन्नाव का ये 17 साल का बच्चा अपना पेट पालने के लिए सब्ज़ी बेच रहा था. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की भयानक दास्ताँ उस वक़्त की है जिस वक़्त भारत लॉकडाउन से जूझ रहा था. उस वक़्त ऐसे परिवार भी थे की अगर वो रोज़ न कमाते तो भूख से ही उनके परिवार वालों की मौत हो जाती.

    उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) पर ये भी आरोप है की ललितपुर ज़िले में गैंगरेप की शिकायत लेकर गयी लड़की के साथ थाने भी पुलिस ने बलात्कार किया. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की बढ़ती बर्बरता जनता के लिए घातक साबित होती जा रही है. BCI (Bar Council Of India) ने उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के लिए कहा था की, “यूपी पुलिस के अत्याचारों की कोई भी सीमा नहीं बची है” क्योंकि एटा में एक वकील के ऊपर भी पुलिस ने अपनी बर्बरता दखाई थी.

    निष्कर्ष:

    सभी बातों का निष्कर्ष ये है योगी सरकार को अपनी पुलिस (Police) पर ध्यान देने की सख्त ज़रूरत है. पुलिस के इस अत्याचारी सुभाव से न सिर्फ महिलाएं बल्कि हर वो शख्स प्रताड़ित है जो पुलिस की बर्बरता का शिकार हो जाता है. अगर पुलिस इसी तरह जनता पर कहर बरपाती रही तो इसका खमियाजा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. पुलिस सिस्टम धीरे धीरे जनता को निगलता जा रहा है.

     

  • Kunal Kamra controversy: “मिस्टर कामरा या कचरा जो भी हो तुम…” गणेश पोल ने कामरा पर लीगल एक्शन कि कहीं बात

    Kunal Kamra controversy: “मिस्टर कामरा या कचरा जो भी हो तुम…” गणेश पोल ने कामरा पर लीगल एक्शन कि कहीं बात

    कुणाल कामरा (Kunal Kamra) एक स्टैंड उप कॉमेडियन हैं. कुणाल कामरा (Kunal Kamra) हमेशा अपने जोक्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने बर्लिन (Berlin) में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से मिले 7 साल के बच्चे को लेकर जोक बना दिया. इसके चलते  कुणाल कामरा (Kunal Kamra) को खूब ट्रोल किया जा रहा है. बच्चे के पिता ने लीगल एक्शन कि बात भी कही है.

    कुणाल कामरा ने क्यों 7 साल के बच्चे का बनाया मज़ाक

    Kunal Kamra: "मिस्टर कामरा या कचरा जो भी हो तुम..." गणेश पोल ने कामरा पर लीगल एक्शन कि कहीं बात

    दरअसल प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अपने 3 दिवसीय दौरे पर विदेश गए थे. सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) बर्लिन (Berlin) पहुंचे थे. बर्लिन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भारतीय मूल के लोगो ने बड़े ही भव्य तरीके से किया था. बर्लिन पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां जब भारतीय मूल के लोगो से मिले तभी उनको एक बच्ची ने अपने हाथों से बनी  पेंटिंग दिखाई.

    जिसको देखने के बाद प्रधानमंत्री ने उस बच्ची को पेंटिंग पर ऑटोग्राफ भी दिया था. जिसकी सराहना पूरे सोशल मीडिया पर हो रही थी. इसी कड़ी में एक 7 साल के बच्चे ने प्रधानमंत्री के सामने देशभक्ति गीत भी सुनाया था. उसी बच्चे को कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने एक वीडियो के माध्यम से दिखाया.

    उस 7 साल के बच्चे का नाम आशुतोष है. उस बच्चे के देशभक्ती गीत कि भी प्रशंशा खूब हुई. लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया. इस बच्चे के वीडियो के एडिटेड वर्सन को कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने उस देशभक्ती के गाने को बादल दिया.

    बच्चे ने गाया था – ‘ ये जन्मभूमि भारत’ ये गाने को कुनाल कमरा ने साल 2010 में आई फिल्म ‘पीपली लाइव’ के गाने ‘महंगाई डायन खाए जात है’ से रेप्लास  कर दिया था. इस पर रातो रातो बवाल खड़ा हो गया. हालाँकि बवाल के चलते कुनाल कमरा ने विडियो अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया है.

    आशुतोष के पिता लेंगे कामरा के खिलाफ़ लीगल एक्शन

    Kunal Kamra: "मिस्टर कामरा या कचरा जो भी हो तुम..." गणेश पोल ने कामरा पर लीगल एक्शन कि कहीं बात

    इंडिया टुडे से बात चीत की दौरान बच्चे आशुतोष पोल के पिता गणेश पोल ने कामरा की बहुत आलोचना की उन्होंने कहा, ‘वीडियो से छेड़छाड़ करने या बदलने से पहले उसने किसकी अनुमति ली? कुछ लोग कह रहें की यह कॉमेडी है लेकिन बच्चे के साथ कॉमेडी नहीं की जा सकती है. मैं कुनाल कामरा (Kunal Kamra) के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाई करने का विचार कर रहा हू.

    गणेश ने कहा की वो अपने बच्चे को ऐसी नेगेटिव ख़बरों से दूर रखने की कोशिश कर रहे है उन्होंने कहा उनका बेटा नहीं जनता फेसबुक ट्विटर क्या है. वो महज 7 साल का है. और सिर्फ वो इन देश भक्ति के गानों को पसंद करता है. इसके पहले गणेश पोल ने 4 मई को ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया था.

    ” वो मेरा सात साल का छोटा बेटा है. जो अपनी प्यारी मातृभूमि के लिए ये गीत गाना चाहता था. वो अभी बहुत छोटा है लेकिन निश्चित रूप से वो अपने देश को तुमसे मिस्टर कमरा या कचरा जो भी तुम हो ज्यादा प्यार करता है. छोटे बच्चे को अपनी गन्दी राजनीती से दूर रखो और अपने घटिया जोक्स पर काम करने की खोसिश करो.’ (Kunal Kamra) ने इस ट्वीट का जवाब दिया और कहा की ये एक न्यूज़ आर्गेनाइजेशन द्वारा पब्लिक डोमेन में है उन्होंने कहा जोक आपके बेटे पर नहीं था. उसके बाद कुनाल कमरा के वीडियो को लेकर कई लोगो ने मुंबई पुलिस से केस दर्ज़ करने की अपील भी की है.

  • “PM Modi के प्लेन में है स्वीमिंग पूल, नहाते हुए विदेश जाते हैं”, अधीर रंजन चौधरी ने किया दावा तो जमकर हुए ट्रोल

    “PM Modi के प्लेन में है स्वीमिंग पूल, नहाते हुए विदेश जाते हैं”, अधीर रंजन चौधरी ने किया दावा तो जमकर हुए ट्रोल

    कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) का पब जाने का वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया है. जिसको लेकर भाजपा लगातार उनको ट्रोल कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की 3 दिन की विदेशी यात्रा पर हमला और कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) के नेपाल जाने को लेकर उनका बचाव करते हुए  अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhry) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के प्लेन में स्वीमिंग पूल है, ये बयान दिए हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी के प्लेन में क्या सच में है स्वीमिंग पूल

    "PM Modi के प्लेन में है स्वीमिंग पूल, नहाते हुए विदेश जाते हैं" अधीर रंजन चौधरी का दावा

    बता दें की राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) का पब का वीडियो तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. उस वीडियो में राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) थिरकते दिखाई दे रहे हैं. मामले ने तब रफ़्तार पकड़ी जब पता चला की वायरल वीडियो में राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) चीन (China) की महिला राजदूत होउ यांकी (Hou Yanqui) के साथ थिरकते दिखाई दे रहें हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अपने तीन दिवसीय विदेशी दौरे पर थे.

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पहले दिन बर्लिन (Berlin), दूसरे दिन कोपेनहेगन (Copenhagen) गए. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अपनी यात्रा के तीसरे दिन नॉर्वे, स्वीडन, आइसलैंड, फ़िनलैंड, और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों से मिले. अब उनके इसी दौरे पर कांग्रेस (Congress) नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhry)  ने सवाल खड़े किये हैं. अधीर रंजन चौधरी का कहना है की प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जिस प्लेन से विदेश जाते हैं उसमें स्वीमिंग पूल है.

    तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अधीर रंजन चौधरी को किया बुरी तरह ट्रोल

    "PM Modi के प्लेन में है स्वीमिंग पूल, नहाते हुए विदेश जाते हैं" अधीर रंजन चौधरी का दावा

    अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhry) ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा की, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के पास 13 हज़ार के दो विमान हैं. उस हवाई जहाज में स्वीमिंग पूल भी है जिसमें वो तैरकर कभी बर्लिन जाते हैं, कभी डेनमार्क तो कभी फ्रांस और वहाँ जाकर वो भाषण देते हैं. अधीर रंजन चौधरी  ने राहुल गाँधी के वीडियो पर भी बयान दिया.  उन्होंने कहा की

    “नेपाल कोई दूसरा देश नहीं है जहां जाने पर पाबंदी हो, वो पड़ोसी देश है जहां वो अपने दोस्त की शादी अटेन्ड करने गए थे. बीजेपी ने जिस तरह से ये मुद्दा उठाया है उससे पता चलता है कि बीजेपी उनसे डरती है.”

    भाजपा(BJP) प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhry) को ट्विटर (Twitter) पर ट्रोल किया है. ट्रोलिंग सिलसिला अभी थमा नहीं है. तेजिंदर समेत ट्विटर पर अब ये फनी ट्रोलिंग ट्रेंड शुरू हो गया.

    देखें ट्वीट…

  • PM MODI: बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय मूल के बच्चे से देशभक्ती का गीत सुनकर थपथपाई पीठ 

    PM MODI: बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय मूल के बच्चे से देशभक्ती का गीत सुनकर थपथपाई पीठ 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी (PM Modi) यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के चलते जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी (PM Modi) बर्लिन (Berlin) में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज (Olaf Scholz) से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी (PM Modi) के यूरोप दौरे से भारतीय मूल के लोगो में खुशी की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी (PM Modi) का स्वागत भव्य तरीके से हुआ.

    जर्मनी में भारतीय समुदाय के बच्चे से मिले प्रधानमंत्री मोदी, देशभक्ती का गीत सुनकर थपथपाई पीठ

     

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के जर्मनी की राजधानी बर्लिन (Berlin) पहुँचने के बाद भारतीय मूल के लोगों ने जोरों शोरों से स्वागत किया. पीएम मोदी (PM Modi) के होटल पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनका वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी का स्वागत करने कई बच्चे भी पहुंचे थे. बच्चों ने पीएम मोदी के स्केच पर उनके ऑटोग्राफ भी लिए. पीएम मोदी से मिलने के बाद एक बच्ची मान्या ने अपना अनुभव भी साझा किया.

    उन्होंने कहा, पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. वह मेरे आदर्श हैं. मैंने जो उनकी पेटिंग बनाई थी, उस पर उन्होंने साइन किया. एक बच्चे ने पीएम मोदी को देशभक्ति से जुड़ा गाना भी सुनाया. उस बच्चे का देशभक्ति गीत सुनके पीएम मोदी (PM Modi) इतने खुश हुए की उसकी पीठ भी थपथपाई. बच्चे का देशभक्ति गीत सुनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद को तारीफ़ करने से रोक नहीं पाए. देखें विडियो…

    पीएम मोदी के जर्मनी दौरे के क्या हैं खास मायने

    PM MODI: बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री Modi, भारतीय मूल के लोगों ने ऐसे किया स्वागत की पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का यूरोप दौरा काफ़ी ख़ास है. यूरोप के ज्यादातर देश यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ जंग में रूस (Russia) का विरोध कर रहे हैं. हालाँकि इस पर भारत रुख कभी एक पक्ष में नहीं दिखा है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जर्मनी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज (Olaf Scholz) से मुलाकात करेंगे.

    ओलाफ स्कॉल्ज (Olaf Scholz) ऐसा मानतें हैं की, भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसके चलते वो भारत का साथ पाकर रूस को अकेले छोड़ना चाहतें हैं. इसके साथ ही ओलाफ स्कॉल्ज (Olaf Scholz)  ऐसा भी चाहतें हैं की भारत और जर्मनी के बीच क्लाइमेट एक्सचेंज और डिफेंस सेक्टर में रिश्ते मज़बूत हों.  पीएम मोदी ने बर्लिन पहुंचने पर ट्वीट किया,

    ‘बर्लिन पहुंच गया. आज मैं चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बातचीत करूंगा और कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करूंगा. मुझे पूरा विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच मित्रता प्रगाढ़ होगी.’

  • RAJ THACKREY ने लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर दी चेतावनी, यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिया बड़ा बयान

    RAJ THACKREY ने लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर दी चेतावनी, यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिया बड़ा बयान

    RAJ THACKREY का गुस्सा इस बार सर चढ़ कर बोल रहा है, RAJ THACKREY ने इस बार साफ़ कह दिया है की 3 मई से मस्जिदों के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा. इसके साथ ही उन्होंने समान नागरिक सहिंता (UNIFORM CIVIL CODE) बनाने की भी मांग की. जिसके चलते अब सियासत और गरमा चली है, इसके साथ उन्होंने ने ईडी से भी नोटिस आने की बात का खुलकर जिक्र किया.

    RAJ THACKREY ने दी सख्त हिदायत

     

    वैसे तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (RAJ THACKREY) अपने सख्त वक्तव्य के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्होंने अपनी पुणे की रैली में साफ़ हिदायत दी है. इस बार मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए वरना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता मज्ज़िदो के सामने हनुमान चालीसा बजायेंगे उनके इस बयान के बाद से पूरे देश में बवाल मच गया.(UNIFORM CIVIL CODE) बनाने की मांग प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) से की और RAJ THACKERY ने सिर्फ इतना ही नहीं कहा बल्कि उन्होंने कहा की

    ” अब मैं PM MODI से मांग कर रहा हूँ की, इस देश में समान नागरिक सहिंता (UNIFORM CIVIL CODE) लाये और आबादी पर रोक लगाये, ये बहुत ज़रूरी है. विपक्ष के लोग बोल रहे हैं की मुझे ईडी का नोटिस आया तभी मैं बीजेपी के पक्ष में बोल रहा हूँ, लेकिन मैं ईडी – वीडी से घबराने वाला नहीं हूँ. मैं पहला शख्स था जिसने कहा था की इस देश में PM MODI जैसा प्रधानमंत्री होना चाहिए, बेवजह आलोचना क्यों करू?”

    समान नागरिक सहिंता (UNIFORM CIVIL CODE) क्या है ?

     

    (UNIFORM CIVIL CODE)  को हिंदी भाषा में समान नागरिक संहिता कहा जाता है. इसका मतलब यह होता है कि देश के हर शहरी के लिए एक जैसा कानून लागू हो. इसके तहत एक शहरी किसी भी धर्म-मज़हब से संबंध रखता हो, सभी के लिए एक ही कानून होगा. इसको धर्मनिर्पेक्ष कानून भी कहा जा सकता है. अब सोच रहे होंगे कि देश का कानून तो सभी के लिए बराबर है, तो हां आप सही सोच रहे लेकिन इसका मतलब विवाह, तलाक और जमीन जायदाद के मामलों में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून होगा.

    समान नागरिक सहिंता (UNIFORM CIVIL CODE) पर न्यायालय का रुख: 18 नवंबर, 2021 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जोर देकर कहा कि समान नागरिक संहिता अनिवार्य है. न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की एकल-न्यायाधीश पीठ अंतरधार्मिक जोड़ों द्वारा मांगी गई सुरक्षा से संबंधित 17 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. इन दलीलों में पार्टियों में से एक ने कहा कि उन्होंने अपने साथी के धर्म में धर्मांतरण किया और इस तरह अपने जीवन, स्वतंत्रता और भलाई के लिए खतरा महसूस किया.