Tag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • पंजाब सुरक्षा चूक पर भड़के PM Modi, कहा- धन्यवाद कहना अपने CM को मैं जिंदा लौट आया

    पंजाब सुरक्षा चूक पर भड़के PM Modi, कहा- धन्यवाद कहना अपने CM को मैं जिंदा लौट आया

    पंजाब: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दौरे के दौरान पंजाब पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी(PM MODI)की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. बता दें PM Modi खराब मौसम की वजह से सड़क मार्ग के रास्ते हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तरफ जा रहे थे।. इस दौरान लगभग 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया. वहीं लगभग 15-20 लंबे इंतजार के बाद पीएम मोदी का काफिला वापस भटिंडा एयरपोर्ट की तरफ लौट आया.

    मंत्रालय ले इस चूक का पंजाब सरकार से मांगी जवाबदेही

    इस घटना के बाद भटिंडा एयरपोर्ट लौटने के बाद PM Modi ने वहां के अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना,कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट आया. वहीं इसके बाद गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है. जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त पीएम मोदी भटिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे.

    2 साल बाद पहुंचे थे पीएम मोदी पंजाब

    PM Modi दो साल बाद आज पंजाब पहुंचे थे. विवादास्पद कृषि कानूनों (Farm Laws) को निरस्त किए जाने के बाद यह राज्य में उनका पहला दौरा था. इन कानूनों को लेकर किसानों ने करीब 1 साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किए थे.

    PM Modi फिरोजपुर में चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) के उपग्रह केंद्र और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे. ऐसे में वापस लौटने के बाद पीएम मोदी ने पंजाब की चन्नी सरकार से काफी खफा दिखाई दिए हैं. जिसके बाद बाद उन्होंने कहा अपने सीएम को धन्यवाद कहना मैं जिंदा वापस एयरपोर्ट लौट आया.

  • सैनिको के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाई एक और दिवाली, खुश हुई भारतीय सेना

    सैनिको के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाई एक और दिवाली, खुश हुई भारतीय सेना

    आज देश भर में दिवाली मनाई जा रही है. हमारी सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर खड़े सेना के जवान लेकिन फिर भी अकेले ही दिवाली मना रहे हैं. उनके साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नौशेरा गए. जहाँ पर उन्होने सेना के जवानो के साथ ये त्योहार मनाया. इसके साथ ही इस लेख में हम बतायेंगे की उन्होने वहाँ पर और क्या- क्या किया.

    सैनिको के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाई दिवाली

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार की दिवाली भी सैनिको के साथ मनाई. उन्होने सैनिको को मिठाई खिलाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो 130 करोड़ लोगो की दुआ अपने साथ लाए है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि-

    हमें बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते तरीके के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताओं को ढालना और बढ़ाना होगा. जिन सीमावर्ती, तटीय क्षेत्रों में संपर्क एवं संचार की सामान्य सुविधा नहीं थीं, वहां अब सड़कें, ऑप्टिकल फाइबर हैं. इससे सेना की तैनाती की क्षमता और जवानों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी क्षमताए विकसित करनी होगी. जिससे विदेश से आ रहे हथियारों पर निर्भरता कम की जाए. जिससे देश की सेना और मजबूत हो जायेगी.

    पीएम ने सैनिको का बढ़ाया उत्साह

    नौशेरा में जवानो का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि-

    हमारे सैनिक ‘मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं. सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है. आज मैं फिर आप के बीच आया हूं, आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जा, नई उमंग, नया विश्वास लेकर जाऊंगा. मैं अकेला नहीं आया हूं, 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं. आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा.