Tag: पृथ्वी शॉ

  • 49 चौके और 4 छक्के लगाने के बाद भी टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को नहीं मिल रहा मौका, 3 बड़े कारण आ गए सामने

    49 चौके और 4 छक्के लगाने के बाद भी टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को नहीं मिल रहा मौका, 3 बड़े कारण आ गए सामने

    पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी हो या कोई और घरेलू मैच अपनी शानदार पारी से सबको चौंका देते हैं। दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ तिहरा शतक लगाकर 379 रन बनाए हैं। इसमें गजब की बात ये है कि शॉ ने महज 383 गेंदों में ये पारी खेली है। इतनी शानदार पारी के बाद फैंस पृथ्वी की टीम इंडिया में एंट्री की राह देख रहे हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी के बाद भी टीम इंडिया में शॉ को जगह क्यों नहीं मिल रही आइए आपको बताते हैं पूरी खबर….

    फिटनेस में हैं पीछे

    शॉ को टीम इंडिया में जगह न मिलने को लेकर उनके अनफिट होने की बात कही जाती है। टीम इंडिया में फिटनेस को काफी ज्यादा तवज्जो दी जाती है और पृथ्वी शॉ इस मामले में थोड़ा पीछे नजर आते हैं. उनकी उम्र के दूसरे खिलाड़ी चाहे शुभमन गिल हों या इशान किशन, बेहद फिट हैं. हालांकि शॉ अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं।

    फिल्डिंग में हैं पीछे

    शॉ फिल्डिंग के मामले में काफी पीछे हैं। टीम इंडिया में फिल्डिंग में मास्टर होना बहुत जरूरी माना जाता है। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट में उनसे एक कैच छूट गया था जिसके बाद उस वक्त के कप्तान विराट कोहली उनसे काफी नाराज हुए थे। वो पृथ्वी शॉ का आखिरी टेस्ट मैच भी साबित हुआ और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

    शॉ के बाहर होने के बाद शुभमन गिल को टीम में जगह मिली। कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल की भी श्रीलंका सीरीज में टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है, ऐसे में फैंस पृथ्वी शॉ को भी मैदान में देखना चाहते हैं।

  • पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 75 सालों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने भारतीय

    पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 75 सालों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने भारतीय

    पृथ्वी शॉ: भारत में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है. रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन शुरुआत से ही देखने मिल रहा है और अभी भी को आतंक जारी है. हाल में इस टूर्नामेंट ने मुंबई और असम के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई की ओर से बल्लेबाज़ी करने उतरे पृथ्वी शॉ का बेहद आक्रमक रूप देखने मिला. पृथ्वी शॉ ने अपने बल्ले से असम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. पृथ्वी शॉ ने मैच में मैदान के हर कोने में चौकों छक्कों की बरसात करते हुए शतक जड़ने में कामयाब हुए.

    पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर किया सबको प्रभावित

    रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसीको प्रभावित किया है. असम और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन शुरुवात की और असम के गेंदबाजों की धुलाई करते हुए चौकों छक्कों की बरसात की. पहले दिन के खेल के समाप्त होने पर पृथ्वी शॉ के द्वारा 240 रन बनाए गए थे.

    वहीं बात करें दूसरे दिन के अंत की तो इस दिन उन्होंने एक और शतकीय पारी खेली और लागतार तेहरा शतक जड़ते हुए उन्होंने सबका मन मोह लिया. हर तरफ पृथ्वी शॉ की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. पृथ्वी शॉ के इस सराहनीय प्रदर्शन के दम पर ही मुंबई की टीम ने असम के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. असम के खिलाफ मैच में अकेले पृथ्वी शॉ ने 379 रन जड़े हैं.

    पृथ्वी शॉ ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने दमदार प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ भारत के फर्स्ट क्लास और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ पृथ्वी शॉ ने संजय मांजरेकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. संजय मांजरेकर ने साल 1991 में मुंबई के लिए हैदराबाद के लिए 377 रनों की पारी खेली थी और पृथ्वी शॉ ने मुंबई के लिए असम के खिलाफ 379 रनों के पारी खेल चुके हैं.

    वहीं रणजी ट्रॉफी में ये उनका पहला तिहरा शतक है. इसके साथ पृथ्वी शॉ भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी यानी टी20 फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा था, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी यानी वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक और अब रणजी ट्रॉफी यानी टेस्ट फॉर्मेट में तेहरा शतक जड़ा है. हालांकि पृथ्वी शॉ के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल रही है और भारतीय चयनकर्ता उन्हें लागतार इग्नोर करते जा रहे हैं.

  • संजू सैमसन सहित ये 4 खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण हो चुके हैं टीम से बाहर, फिटनेस को लेकर लेना होगा बड़ा फैसला

    संजू सैमसन सहित ये 4 खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण हो चुके हैं टीम से बाहर, फिटनेस को लेकर लेना होगा बड़ा फैसला

    टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट को लेकर बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि जो भी खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनेगा, उसे पहले यो-यो टेस्ट देना होगा लेकिन टीम इंडिया के लिए खेल रहे कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो यो-यो टेस्ट में अनफिट हो गए थे। आइए आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों के नाम..

    संजू सैमसन

    स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन भी इस यो-यो टेस्ट में हार चुके हैं। सैमसन को इंडिया-ए के तरफ से एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड जाना था, लेकिन यो-यो टेस्ट ना पास करने वजह से उनकी टीम से बाहर होना पड़ा था।

    मोहम्मद शमी

    मोहम्मद शमी का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। वह भी यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। शमी को फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह नवदीप सैनी को मौका मिला था।

    पृथ्वी शॉ

    टीम इंडिया के फिटनेस टेस्ट यो-यो टेस्ट में फेल होने पर पृथ्वी शॉ को भी टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी। हालांकि वह घरेलू टेस्ट जैसे विजय हजारे ट्रॉफी, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा खेल रहे हैं।

    अंताबी रायडू

    साल 2018 का आईपीएल अंताबी रायडू के लिए अच्छा रहा था। उनको इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन इससे पहले कि वह इंग्लैंड जा पाते वह यो-यो टेस्ट पास नही कर सके और स्क्वॉड से बाहर हो गए थे, इसके बाद उनकी जगह टीम में सुरेश रैना को शामिल किया गया था।

    टीम इंडिया के लिए अगर फिटनेस टेस्ट जरूरी किया गया है, तो कई खिलाड़ियों को अपने करियर से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि इससे टीम को ही फायदा होगा, कि फिट खिलाड़ियों के साथ खेलकर टीम के जीत का चांस और बढ़ जाएंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट की ट्रॉफी के लिए भारत जमकर धूम मचाएगा।

  • पृथ्वी शॉ के साथ न्यू ईयर पार्टी में नजर आई एक बेहद खूबसूरत हसीना, मिस्ट्री गर्ल की फोटो हो रही है वायरल

    पृथ्वी शॉ के साथ न्यू ईयर पार्टी में नजर आई एक बेहद खूबसूरत हसीना, मिस्ट्री गर्ल की फोटो हो रही है वायरल

    भारतीय टीम के धाकड़ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लम्बे समय से भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं. भारतीय चयनकर्ता इन्हें लंबे समय से इग्नोर किए जा रहे हैं. इस बात को लेकर तो पृथ्वी शॉ चर्चा में बने ही रहते हैं. लेकिन अब पृथ्वी शॉ चर्चा में आए हैं और वजह चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें इग्नोर किया जाना नहीं है बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल है.नए साल की पार्टी में पृथ्वी शॉ इस मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे जिसे लेकर चर्चा चल रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है ये मिस्ट्री गर्ल.

    कौन है मिस्ट्री गर्ल?

    भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हाल में नए साल का जश्न मनाते नजर आए. इस जश्न में उनके साथ एक लड़की भी नजर आई जिसके बारे में कोई नहीं जनता है और सब उसे मिस्ट्री गर्ल के नाम से पुकार रहे हैं. पृथ्वी शॉ ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें ये लड़की उनके साथ नजर आई.

    फोटो में इस हसीना ने काले रंग के कपड़े पहने हैं, और बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. फैंस की निगाहें इस हसीना के उप्पर टिकी की टिकी रह गई और ये तस्वीर जम कर वायरल हो रही है. तो आपको बता दें की पृथ्वी शॉ के पास बैठी ये खूबसूरत हसीना और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री निधि तापड़िया हैं.

    निधि तापड़िया हैं कौन?

    निधि तापड़िया एक अभिनेत्री हैं जो की महाराष्ट्र की रहने वाली हैं. निधि अभिनय के साथ ही एक मॉडलिंग भी करती हैं. साल 2016 से अपने एक्टिंग के करियर का आगाज करने वाली निधि तापड़िया के आज लाखों चाहने वाले हैं. निधि तापड़िया ने कई सारे टेलीविजन शो किए हैं.

    वहीं सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं. इनके फैंस इनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और इन्हें खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं. निधि और पृथ्वी शॉ के बीच अफेयर की खबरें काफी उड़ी है लेकिन अब तक दोनो की ओर से इस बात पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

  • गौतम गंभीर को आया बीसीसीआई और राहुल द्रविड़ पर गुस्सा, इस युवा खिलाड़ी को लगातार इंग्नोर करना बनी वजह

    गौतम गंभीर को आया बीसीसीआई और राहुल द्रविड़ पर गुस्सा, इस युवा खिलाड़ी को लगातार इंग्नोर करना बनी वजह

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भले ही अब क्रिकेट की दुनिया से दूर हो चुके हैं लेकिन फिर भी इनका दिल दिमाग आज भी यही है. गौतम गंभीर क्रिकेट और क्रिकेटरों से जुड़े हर मुद्दे पर अपना बयान देते हैं और बुलंदी से अपनी आवाज उठाते हैं. एक बार फिर हाल में गौतम गंभीर भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई से नाराज़ हो गए हैं.

    गौतम गंभीर की इस नाराजगी के पीछे की वजह ये है की गंभीर के मुताबिक भारतीय युवा खिलाड़ियों से ठीक तरह का बर्ताव नहीं किया जा रहा है और उन्हें लगातार इग्नोर किया जा रहा है. इस नाराजगी के पीछे की सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हैं, जिन्हें काफी लंबे समय से चयनकर्तों द्वारा इग्नोर किया जा रहा है.

    गौतम गंभीर को आया बीसीसीआई पर गुस्सा

    भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया जा रहा है, यही बात है जो पृथ्वी शॉ को काफी नाराज़ कर रही है. गौतम गंभीर का मानना है की सिलेक्टर्स को और कोच को पृथ्वी शॉ से बात करना चाहिए.

    हाल में भारत की श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हुई है जिसमें कई युवाओं को मौका मिला है. लेकिन एक बार फिर इसमें पृथ्वी शॉ को नजर अंदाज किया गया है. इस बात ने गौतम गंभीर के गुस्से को और हवा दे दी है.

    कोच और सिलेक्टर्स को करना चाहिए मार्गदर्शन

    भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ साल 2019 में बड़ी समस्या में फेस थे. ये मुद्दा डोपिंग का था. गौतम गंभीर का मानना है की भारतीय चयनकर्ताओं को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से बात करनी चाहिए न कि इस तरह इग्नोर करना चाहिए जैसे पृथ्वी शॉ को किया जा रहा है.

    इसी के साथ उन्होंने कहा की सिलेक्टर्स और कोच ही वो होते हैं जिनकी जिम्मेदारी होती है की वो खिलाड़ियों को सही राह दिखाए उनका मार्गदर्शन करें. गौतम गंभीर ने कहा,

    ‘कोच वहां पर क्यों हैं ? सेलेक्टर्स वहां पर क्यों हैं ? वो उस जगह पर केवल टीम का सेलेक्शन करने या थ्रो डाउन करने के लिए नहीं हैं बल्कि उनका काम खिलाड़ियों को मैच के लिए तैयार करना भी है. आखिर में सेलेक्टर्स, कोच और मैनेजमेंट ही तो खिलाड़ियों की मदद करते हैं. हम सब जानते हैं कि पृथ्वी शॉ के पास कितनी प्रतिभा है. ऐसे में उनको सही ट्रैक पर लाया जाना चाहिए और मैनेजमेंट का काम यही होता है.’

    पृथ्वी शॉ का टी20 करियर

    भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के टी20 करियर की बात करें तो अब तक इन्होंने अपने पूरे करियर में केवल एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. ये मैच इन्होंने साल 2021 जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में इनके बल्ले से महज 1 रन निकले थे, वहीं इसके बाद से अब तक इन्हें एक भी टी20 मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है.

    भारतीय चयनकर्ता इन्हें लागतार इग्नोर करते रहते हैं. लेकिन देखा जाए तो टी20 फॉर्मेट का अनुभव पृथ्वी शॉ के पास बखूबी है क्योंकि ये आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. अब तक आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने 63 मैच खेले हैं, जिनमें इनके बल्ले से 25.21 की औसत और 147.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 1588 रन निकले हैं.

  • सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से भी बेहतर हैं ये 2 युवा खिलाड़ी, पलट देते हैं अकेले दमपर पूरा मैच

    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से भी बेहतर हैं ये 2 युवा खिलाड़ी, पलट देते हैं अकेले दमपर पूरा मैच

    टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के बाद मैच विनिंग परफॉर्मेंश दे रही है। इन दिनों सूर्यकुमार यादव की तरह कुछ खिलाड़ी मैच विनिंग गेम खेल रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे, ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में घरेलू क्रिकेट खेलकर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हर बार अपने आपको साबित किया है।

    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से भी बेहतर हैं ये 2 युवा खिलाड़ी, पलट देते हैं अकेले दमपर पूरा मैच

    पृथ्वी शॉ

    इस लिस्ट में पहला नाम आता है, टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेलने वाले पृथ्वी शॉ काफी समय से टीम इंडिया से दूर हैं। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी देखकर फैंस वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को याद करते हैं। उन्हें टीम इंडिया से दूर रखा जा रहा है। इन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलते हुए कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं और टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने की दावेदारी भी पेश की है। सूर्यकुमार यादव की तरह शॉ भी बल्ले से कमाल करते हैं,

    सरफराज खान

    इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है सरफराज खान का। सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी कर खुद को साबित किया है। 29 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए सरफराज खान ने 2928 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक और 10 शतक भी शामिल है। इनके अंदर भी सूर्यकुमार यादव की तरह शानदार बल्लेबाजी करने की क्षमता है पर आज एक मौके के लिए तरस रहे हैं।

    अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है, तो वह कमाल करके दिखा सकते हैं। टीम इंडिया इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेल रही है, इस सीरीज से रोहित शर्मा को अंगूठे में लगी चोट के कारण बाहर होना पड़ा है।

    उनके बाहर होने के कारण फैंस को भी काफी निराशा हो रही है। टीम में उनकी जगह इन खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है। टीम इंडिया के लिए दोनों ही खिलाड़ी अच्छा गेम खेलते हैं। इन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलते हुए कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं और टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने की दावेदारी भी पेश की है। इसके बाद भी दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह बनाने के लिए इतना इंतजार करना पड़ रहा है।

  • सचिन और सहवाग जैसी प्रतिभा के बाद भी 22 महीने से वापसी की उम्मीद कर रहा हैं ये स्टार, मैच बदलने की रखता है क्षमता

    सचिन और सहवाग जैसी प्रतिभा के बाद भी 22 महीने से वापसी की उम्मीद कर रहा हैं ये स्टार, मैच बदलने की रखता है क्षमता

    पृथ्वी शॉ: भारत में फिलहाल कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके मौजूदा समय में बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिले हैं. भारत की घरेलू सीरीज में इन खिलाड़ियों का दमखम जारी है. इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल जा रही है तो वहीं कुछ ऐसे में भी हैं जिनके घातक फॉर्म के बाद भी उन्हें टीम से दूर रहना पड़ रहा है.

    चलिए आज बात करते हैं एक ऐसे बल्लेबाज की जो फिलहाल अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहा है लेकिन अपने इस घातक फॉर्म के बाद भी लंबे समय से उसे भारतीय टीम में खेलने के मौके का इंतजार करना पड़ रहा है.

    कौन है ये खिलाड़ी?

    भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा खिलाड़ी जो फिलहाल अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में है और इस बात का प्रमाण उसने भारत की घरेलू सीरीज में दिया है. लेकिन इन सब के बावजूद भी उसे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हैं. पृथ्वी शॉ उन बल्लेबाजों में से एक हैं जो जल्दबाजी में नहीं बल्कि आराम से टिक कर लंबी पैर खेलने में यकीन करते हैं और अक्सर उन्हें अपनी पारियों में यही करते भी देखा गया है.

    पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन और उनकी प्रतिभा को देखते हुए तो लोगों ने उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की है. हालांकि उन्हें लंबे समय से इग्नोर किया जा रहा है और उन्हें मौके नहीं दिए जा रहे हैं. यही वजह है की पृथ्वी शॉ ने अभी तक के अपने करियर में अच्छी प्रतिभा रखने के बाद भी भारत के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं.

    घरेलू टूर्नामेंट में आग उगल रहा है पृथ्वी का बल्ला

    भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भलेही भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं लेकिन भारत के घरेलू टूर्नामेंट में इन्हें बढ़ चढ़ कर भाग लेते देखा जाता है. हाल में उन्हें भारत में खेली गई विजय हजार ट्रॉफी में देखा गया. इस टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ के बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन देखने मिला. अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से उन्होंने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए.

    इतना ही नहीं इससे पहले पृथ्वी शॉ को भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी देखा गया था. इस टूर्नामेंट में भी उनका प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा था. इन टूर्नामेंट में इनके प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे की अब इन्हें भारतीय टीम में जरूर शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चयनकर्ता ने एक बार फिर उन्हें इग्नोर कर दिया.

    पृथ्वी शॉ का करियर ग्राफ

    भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के करियर की बात करें तो अब तक उन्हें भारतीय टीम में खेलने के बेहद कम अवसर प्राप्त हुए हैं. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो अब तक पृथ्वी शॉ ने ओवरऑल 92 मुकाबला खेला है. वहीं टेस्ट की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और वनडे फॉर्मेट के 6 मुकाबले खेले हैं.

  • बीसीसीआई ने किया नजरअंदाज नहीं तो सूर्यकुमार यादव को कड़ी टक्कर देते ये 3 खिलाड़ी, खेलते हैं 360 डिग्री वाली क्रिकेट

    बीसीसीआई ने किया नजरअंदाज नहीं तो सूर्यकुमार यादव को कड़ी टक्कर देते ये 3 खिलाड़ी, खेलते हैं 360 डिग्री वाली क्रिकेट

    बीसीसीआई: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी के समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. लगातार हर मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहद किफायती साबित हो रहे हैं. सूर्यकुमार के इस घातक प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है. दो दिन पहले यानी 20 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज के दुसरे मुकाबले में सूर्यकुमार का घातक प्रदर्शन देखने को मिला था , उन्होंने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 रनों की बेमिसाल शतकीय पारी खेली थी.

    उनकी इस पारी ने उन्हें हर तरह चर्चा में ला दिया है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी उनके प्रदर्शन को लेकर उनकी सराहना करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दे दिया है. भारतीय क्रिकेट में 3 और ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो सूर्यकुमार की तरह घातक प्रदर्शन करने की प्रतिभा रखते हैं, मगर उन्हें बीसीसीआई द्वारा मौके नहीं दिए जा रहे हैं. चकिया जानते हैं इन 3 बल्लेबाजों के बारे में.

    बीसीसीआई इन 3 खिलाड़ियो को कर रहा इग्नोर

    •  पृथ्वी शॉ

    इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का है. पृथ्वी शॉ उन धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं जिनके अंदर घातक प्रदर्शन करने की प्रतिभा है, जो भारतीय टीम के लिए किफायती साबित हो सकते हैं. मगर उन्हें बीसीसीआई द्वारा लगातार नजरअंदर किया जा रहा है. वो करीबन पिछले 17 महीने से टीम में खेलने के मौके का इंतजार कर रहे हैं.

    पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी देख कर उनकी तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से की जाती है. वो एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं जो टीम को अच्छी शुरुवात देने के काबिल हैं और ऐसे में उन्हें टीम में शामिल करने से भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज की खोज भी खत्म हो जाएगी.

    • रजत पाटीदार

    इस सूची में दुसरा नाम भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार का है. रजत ने अभी तक भारतीय टीम में डेब्यू तो नहीं किया है मगर घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद सराहनीय है. रजत को भारतीय टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले महीने खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

    रजत को हमने आईपीएल 2022 में आरसीबी की ओर से खेलते देखा है जहां उन्होंने टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली थी. रजत एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो टीम को एक अच्छी शुरुआत देने के क्षमता रखते हैं. इन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया था जहां फाइनल में इन्होंने 122 रनों की पारी खेली थी, रणजी ट्रॉफी 2022 में रजत ने 6 मैचों में 9 परियां खेली थी जिनमें उनके बल्ले से 658 रन निकले थे, वहीं इस दौरान उनका औसत 82.25 का था है.

    इसी के साथ साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 13 पारियां खेलते हुए 977 रन अपने खाते में डाले हैं जिनमें उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं, वहीं इस दौरान उनका औसत 88.82 का रहा है. उनके घातक प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम में मौका मिलने पर वो सूर्यजुमार जैसे विस्फोटक पारियां नहीं खेलते दिखेंगे.

    • सरफराज खान

    इस सूची में तीसरा नाम भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का है. सरफराज खान भी उन बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्हें बीसीसीआई ने भारतीय टीम में खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं मगर घरेलू क्रिकेट में वो अपना दमखम बखूबी दिखा रहे हैं. सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में 43 पारियां खेली हैं, वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो सरफराज ने 22 पारियों में 2928 रन अपने नाम किए हैं.

    सरफराज की तुलना क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से की जाती है क्योंकि सरफराज ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से इस दिग्गज को भी पछाड़ दिया है. ऐसे में उनको लेकर ये कहा जा रहा है की अगर बीसीसीआई द्वारा उन्हें टीम में मौका दिया जाता है तो वो सूर्यकुमार यादव की तरह टीम के लिए घातक प्रदर्शन कर सकते हैं और टीम के लिए बेहद किफायती साबित हो सकते हैं.

  • गौतम गंभीर ने पांड्या, पंत और बुमराह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का कप्तान, नाम सुनकर रह जायेंगे हैरान

    गौतम गंभीर ने पांड्या, पंत और बुमराह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का कप्तान, नाम सुनकर रह जायेंगे हैरान

    टीम इंडिया के कप्तान को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को टेस्ट मैच के लिए अलग और टी20 वर्ल्ड कप के लिए अलग कप्तान को रखने का सुझाव सभी दिग्गजों ने दिया था। ऐसे में अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सामने आकर एक टिप्पणी की है।

    नए कप्तान को लेकर ये बोले गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर ने नए कप्तान को लेकर कहा कि

    ‘मुझे पता है कि बहुत से लोग मैदान के बाहर उनकी गतिविधियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोच और सेलेक्टर्स का काम यही है। सेलेक्टर्स का काम सिर्फ 15 को चुनना नहीं है, बल्कि लोगों को सही रास्ते पर लाना भी है। मुझे लगता है कि शॉ एक बहुत आक्रामक कप्तान बन सकते हैं, क्योंकि आप उस आक्रामकता को एक व्यक्ति के खेल खेलने के तरीके में देख सकते हैं।’

    गौतम गंभीर ने अपने इस बयान में पृथ्वी शॉ को कप्तान बनाने को लेकर टिप्पणी की है। गौतम गंभीर के हिसाब से टीम इंडिया के अगले कप्तान धाकड़ बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और धुंआधार गेंदबाज पृथ्वी शॉ हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले पृथ्वी शॉ की टीम में जगह को लेकर ही कुछ निश्चितता नहीं बन रही है। हाल फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप और अलग-अलग देशों में चल रही सीरीज से भी पृथ्वी शॉ को अलग रखा गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या ने तो टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी की कमान संभाली थी।

    रोहित शर्मा के लिए कही बड़ी बात

    रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोबारा प्रयास और आराम के लिए न्यूजीलैंड नहीं भेजा गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि

    ‘पांड्या कप्तान बनने की लाइन में हैं, लेकिन यह रोहित के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि केवल एक आईसीसी इवेंट में उनकी कप्तानी को आंकना शायद उनकी कप्तानी को आंकने का सही तरीका नहीं है।’

  • सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के कॉम्बो पैक को 16 महीने से नहीं मिला पा रहा एक भी मौका, टीम इंडिया की नईया डुबो रहे भारतीय चयनकर्ता

    सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के कॉम्बो पैक को 16 महीने से नहीं मिला पा रहा एक भी मौका, टीम इंडिया की नईया डुबो रहे भारतीय चयनकर्ता

    भारत ने दुनिया को बहुत से ऐसे क्रिकेटर दिए जिन्होंने इस खेल में बड़े मुकाम हासिल किए और कर भी रहे हैं। ऐसा ही टीम इंडिया (TEAM INDIA) के दो पूर्व ओपनर रहे जिसने हर गेंदबाज की जमकर क्लास लगाई। यह दोनों जब ओपनिंंग के लिए मैदान पर उतरते थे तो क्रिकेट प्रेमी और उनके फैंस तूफानी बल्लेबाजी देखने को बेताब रहते। नाम तो आपने सुना ही होगा- सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG)।

    सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट की दुनिया में कई कीर्तिमान हासिल किए। ऐसा ही एक और युवा बल्लेबाज है इन दोनों दिग्गजों का कॉम्बो पैक माना जाता है जिसकी बल्लेबाजी में सचिन सहवाग की झलक दिखती है लेकिन वह पिछले 17 महीने से टीम से बाहर चल रहा है।

    यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सिलेक्टर्स ने इन 3 Players को किया इग्नोर, टीम में नहीं दी जगह

    इस बल्लेबाज़ को कहा जाता था सचिन और सहवाग का कॉम्बो पैक

    पृथ्वी शाॅ का जन्म मुंबई के ठाणे में हुआ था। वह तीन साल के छोटे उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। पृथ्वी शाॅ ने सबसे कम उम्र में दिलीप ट्राॅफी में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। पृथ्वी शाॅ ने हैरिस शिल्ड मैच खेलने के दौरान शॉ ने 330 गेंदों ने 556 रनों बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

    पृथ्वी शाॅ ने रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू कर शतक बनाया था। इसके बाद से उनकी तुलना भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी।

    डेब्यू मैच ही बन गया अंतिम मैच

    घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम पृथ्वी शाॅ को मिला। उनको श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में चुना गया और उन्होंने 25 जुलाई 2021 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अभी तक पृथ्वी शाॅ ने भारत के तरफ से 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेला है।

    इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव को पृथ्वी महसूस नही कर पाए और जल्द ही उनको टीम से बाहर कर दिया गया। पृथ्वी शाॅ ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था, जबकि 2021 में वह आखिरी बार वनडे मैच में दिखे थे।

    शानदार फॉर्म में है पृथ्वी शॉ

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw) ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने इस सीजन में 2 ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर का देखने को मिला है।

    पूरे सीजन में पृथ्वी के बल्ले ने जमकर आग उगला है। उनका ये प्रदर्शन यहीं तक ही नहीं रूका। उन्होंने विजय हजारे में शानदार शुरूआत दिलाई है। वहीं दूसरे मुकाबले में वो सस्ते में आउट हो गए थे।

    भारतीय टीम में जगह न मिल पाने पपर निराश हैं पृथ्वी शाॅ

    इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर पृथ्वी शाॅ ने कहा कि,

    ‘मैं निराश हो गया था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, ठीक है। जब उन्हें [राष्ट्रीय चयनकर्ता] लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, चाहे वह भारत ‘ए’ के लिए हो या अन्य टीमों के लिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखूं।’