48 चौके और 24 गगनचुंबी छक्के जड़कर इस खिलाड़ी ने बनाए 407 रन, बन सकता है भारत का बल्लेबाजी में भविष्य

By Tanu Chaturvedi On November 19th, 2022
तन्मय मंजुनाथ

टीम इंडिया को देखकर पूरे देश में युवा जोश और उत्साह से क्रिकेट खेलते हैं। बहुत से ऐसे खिलाड़ी रहते हैं जो लाइम लाइट में आकर फेमस हो जाते हैं, उन्हीं में से कुछ को पूरी दुनिया जानती है कुछ थोड़े ही मैच के बाद गुमनाम हो जाते हैं। नए बच्चे भी क्रिकेट में रुचि दिखाते हुए गेम खेलने की प्रैक्टिस करते हैं। आज हम आपको बताएंगे तन्मय मंजुनाथ (tanmay manjunath) के बारे में…

कैसे खेली शानदार पारी

तन्मय मंजुनाथ (tanmay manjunath) सागर क्रिकेट क्लब और टीम इंडिया में अंडर 16 के लिए खेलते हैं। कर्नाटक के शिमोगा में 50-50 ओवरों का इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट खेला इसमें 50 ओवर के गेम में 407 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदो का सामना करते हुए 48 चौके और 24 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। उनकी इस पारी की चर्चा क्रिकेट का हर फैन कर रहा है। 16 वर्षीय युवा तन्मय मंजुनाथ (Tanmay Manjunath)  के लेकर सोशल मीडिया में चर्चा काफी फैल गई। इनकी इस पारी से टीम इंडिया को भविष्य के लिए शानदार बल्लेबाज मिलने की उम्मीदें फैंस बांध रहे हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आ सकते हैं नजर

कर्नाटक के सिमोगा में रहने वाले तन्मय मंजुनाथ (tanmay manjunath) ने यह पारी सागर क्रिकेट क्लब  की ओर से भद्रावती क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेली है। तन्मय फिलहाल नागेंद्र क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग ले रहे हैं। हालांकि, आने वाले समय में वह राज्य की रणजी टीम में या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नजर आ सकते हैं। उनकी इस शानदार पारी से सभी में जोश और उत्साह आ गया है। भविष्य में तन्मय मंजुनाथ (tanmay manjunath) को हम टीम इंडिया के लिए नीली जर्सी में देख सकते हैं। तन्मय से पहले पृथ्वी शॉ भी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में पहुंचे हैं।

Tags: तन्मय मंजुनाथ, पृथ्वी शॉ, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी,