Tag: पीसीबी

  • BCCI ने फिर से पाकिस्तान को दिन में दिखाए तारे, वर्ल्ड कप के दौरान PCB की ये शर्त मानने से किया इंकार

    BCCI ने फिर से पाकिस्तान को दिन में दिखाए तारे, वर्ल्ड कप के दौरान PCB की ये शर्त मानने से किया इंकार

    BCCI: एशिया कप 2023 जल्दी ही शुरू होने वाला है. एशिया कप इस बारे पाकिस्तान के परिपेक्ष से अहम होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान श्रीलंका इस बार एशिया कप की मेजबानी कर रहे हैं. बता दें की, आगामी एशिया कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है. PCB की शर्तों के अनुसार कुछ भी नहीं हो रहा है. वहीं अब दूसरी तरफ BCCI ने पाकिस्तान जो झटके पर झटका दिया है. आइए आपको बताते है की BCCI ने क्या बड़ा फैसला लिया है.

    BCCI लगातार पाकिस्तान को दे रहा झटका, PCB को घुटने टेकने पर किया मजबूर

    एशिया कप की मेजबानी पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही सौंपी गई है. हालांकि, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा. यानी चार मुकाबले पाकिस्तान में, बाकी बचे 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. BCCI ने पहले ही बता दिया था की टीम इंडिया पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी.

    कहा जा रहा था की टीम इंडिया के जो भी मैच होंगे वो सिर्फ श्रीलंका में होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान का मैच भी श्रीलंका में ही होगा. इसी के साथ बता दें की, अब आगामी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है.

    PCB की यह शर्त नहीं मानेगा भारत

    मिली जानकारी के मुताबिक, PCB को दिन तारे दिखाने वाला काम भारत ने किया है. पाकिस्तान के ज़बरदस्ती भिड़ने की सजा उसको मिली है. बता दें की, हाल ही में वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में होने वाले अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के वेन्यू को बदलने की गुजारिश की गई थी.

    अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामें आया है. बताया जा रहा है की, पाकिस्तान को चेन्नई के एम चिंदबरम यानी चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है, जबकि बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है. इसी को लेकर अब पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

     

    ये भी पढ़ें: Mohammad Rizwan ने टीम इंडिया को दे डाली धमकी, बिगड़े बोल कहा, ‘घर में घुसकर हराकर पाकिस्तान ले जाएंगे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी’

  • Asia Cup 2023: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप, क्या श्रीलंका में नहीं होगा इस बार एशिया कप, फिर बदला वेन्यू

    Asia Cup 2023: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप, क्या श्रीलंका में नहीं होगा इस बार एशिया कप, फिर बदला वेन्यू

    इस साल एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर इन दिनों अलग अलग खबरें सामने आ रही है। इसी बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी ने एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन श्रीलंका में करवाने का विरोध कर रहा है। ऐसे में अगर एशियाई क्रिकेट परिषद पाकिस्तान के प्रस्ताव को एक्सेप्ट नहीं करता है तो वो इस टूर्नामेंट से हटने पर विचार कर सकता है।

    Pakistan को सता रहा है अब Asia Cup 2023 के रद्द होने का डर, नुकसान से बचने के लिए तैयार कर रहा प्लान B 

    Asia Cup: पाकिस्तान की इस हरकत से मचा हड़कंप

    बता दें कि, पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की। एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बजाय श्रीलंका में करवाने का विरोध किया।

    बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि,

    ‘सेठी ने इस बात पर जोर दिया एसीसी को पाकिस्तान का एशिया कप के लिए संशोधित हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए और अगर अधिकतर सदस्य चाहते हैं कि इसका आयोजन किसी दूसरी जगह पर होना चाहिए तो फिर यूएई में इसका आयोजन किया जाना चाहिए जैसा कि 2018 और 2022 में किया गया था।’

    सूत्रों ने कहा कि,

    ‘सेठी में बीसीसीआई की एसीसी के सामने रखी गई इन चिंताओं को खारिज कर दिया कि सितंबर में यूएई में काफी गर्मी होती है क्योंकि बीसीसीआई ने 2020 में सितंबर से लेकर नवंबर तक आईपीएल का आयोजन यूएई में ही किया था।’

  • एशिया कप 2023 में कहाँ पर आमने-सामने होगी भारत-पाकिस्तान की टीम, इस दिन बैठक में होगा बहुत बड़ा फैसला

    एशिया कप 2023 में कहाँ पर आमने-सामने होगी भारत-पाकिस्तान की टीम, इस दिन बैठक में होगा बहुत बड़ा फैसला

    एशिया कप 2023 का आयोजन किस देश में होगा इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। एशिया कप पाकिस्तान में होने की बात चल रही है लेकिन भारत के दिग्गजों ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान न जाने की बात कही है। ऐसे में ये टूर्नामेंट कहां होगा इसको लेकर चर्चा चल रही है। इसको लेकर 4 फरवरी को होने वाली बैठक में ये बात साफ हो सकती है।

    आपको बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी के अनुरोध पर 4 फरवरी को बहरीन में एक बैठक करने जा रही है। इस बैठक में एशिया कप के स्थान को लेकर बात होगी। साल 2023 के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई और पीसीबी साथ में चर्चा का हिस्सा होंगी, इसके बाद फाइनल फैसले के बारे में पता चलेगा।

    पीसीबी ने लगाए थे एशिया कप को लेकर जय शाह पर आरोप

    बीसीसीआई सचिव और एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने हाल ही में क्रिकेट कलैंडर जारी किया था। इसको लेकर पीसीबी ने आरोप लगाया था कि ये कलैंडर पीसीबी से बिना पूछे जारी किया गया है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा,

    ‘कुछ समय से एसीसी बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई है और कई फैसले लिए जा चुके हैं। इनमें से एक फैसले को हमने चुनौती भी दी. अब अच्छी खबर यह है कि हम एसीसी अध्यक्ष को बोर्ड की बैठक के लिए मनाने में कामयाब रहे और मैं भी इस बैठक में शामिल रहूंगा।’

    एशिया कप को लेकर पीसीबी ने कहा कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में नहीं होगा, तो टीम इंडिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम शामिल नहीं होगी। भारतीय पुरुष टीम ने 2008 से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है, वहीं, पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 में टी20 विश्व कप के लिए भारत का दौरा किया था।

  • बाबर आजम पर लगे संगीन आरोप, जिसपर पीसीबी ने साधी चुप्पी तो फॉक्स स्पोर्ट्स ने खोल दी दिग्गज बल्लेबाज की पोल

    बाबर आजम पर लगे संगीन आरोप, जिसपर पीसीबी ने साधी चुप्पी तो फॉक्स स्पोर्ट्स ने खोल दी दिग्गज बल्लेबाज की पोल

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ दिनों से सवालों के घेरे में आ गए हैं. इसके पीछे की वजह है बाबर आजम पर लगे संगीन आरोप. सोशल मीडिया पर 16 जनवरी को कुछ वीडियो ऑडियो और तस्वीरें वायरल।हुई हैं जिसमे मौजूद शक्श को लेकर दावा किया जा रहा है की वो बाबर हैं. बाबर आजम पर आरोप लगाए गए हैं की वो अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड के साथ चैट करते हैं.

    इसी के साथ कई और संगीन आरोप हैं जिनके घेरे में बाबर आजम आ चुके हैं. लेकिन इन सब पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के और से कोई हरकत नहीं की गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भले ही चुप बैठा हो लेकिन बोर्ड के मीडिया पार्टनर फॉक्स स्पोर्ट्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खबर शेयर कर दी है. पीसीबी ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए बड़ा बयान दिया है.

    पीसीबी ने दिया बड़ा बयान

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीडिया पार्टनर फॉक्स स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर बाबर आजम की खबर और इनपर लगे आरोपों को लेकर ट्वीट किया है. फॉक्स स्पोर्ट्स ने लिखा,

    “वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बाबर आजम पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि वह अपनी टीम के ही साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ लगातार चैट कर रहे थे.”

    फॉक्स स्पोर्ट्स द्वारा ट्वीट की गई न्यूज पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत अपना बयान दिया है. पीसीबी को फॉक्स स्पोर्ट्स की ये हरकत पसंद नहीं आई और बोर्ड ने इस तुरंत अपना रिएक्शन दे डाला. पीसीबी ने कहा,

    “हमारे मीडिया पार्टनर होने के नाते, आप बेबुनियादी तौर पर लगाए गए निजी आरोपों को नजरअंदाज कर सकते थे. इन आरोपों का जवाब बाबर आजम देने लायक नहीं समझते हैं.”

    बाबर आजम की कप्तानी पर लटकी खतरे की तलवार

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम साल 2020 में पाकिस्तान के कप्तान बने थे. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बदलाव देखने मिले हैं. उन्होंने अपने खराब नेतृत्व के कारण पाकिस्तान के हाथ से आईसीसी खिताब भी गंवा दिया.

    वहीं हाल में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह हारी, और हैरानी की बात ये रही की ये दोनो हार पाकिस्तान को उसी की जमीन पर खेले गए मुकाबलों में मिली. अब ऐसे में बाबर की कप्तानी पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं और वो खतरों के घेरे में बने हुए हैं.

  • पूर्व PCB चीफ रमीज राजा ने बीसीसीआई पर लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, आईसीसी से एक्शन लेने की कर दी मांग

    पूर्व PCB चीफ रमीज राजा ने बीसीसीआई पर लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, आईसीसी से एक्शन लेने की कर दी मांग

    पाकिस्तान के पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही अपने पद से हटाया गया है। फिर भी क्रिकेट को लेकर वह चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने भारत के क्रिकेट को लेकर बयानबाजी की है। रमीज राजा ने बीसीसीआई के अधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का माइंडसेट वाला बताया है।

    बीसीसीआई के लिए बोले रमीज राजा

    रमीज राजा ने इंडियन क्रिकेट और बीसीसीआई को लेकर कहा कि “दुर्भाग्य से भारत में बीजेपी माइंडसेट है। जिन प्रॉपर्टीज की घोषणा हमनें की थी चाहे वह पाकिस्तान वूमेंस लीग हो या पाकिस्तान जूनियर लीग ऐसा इसलिए किया गया था ताकि हम पैसे बनाने वाले ऐसी संपत्ति बना सके जो सीधे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फंड करेगी। यह पहल हमें आईसीसी के फंडिंग से दूर ले जाएगी. जिसकी अभी बहुत जरूरत है।”

    रमीज ने आगे कहा कि भारत के पास रिसोर्स है और आईसीसी को देने के लिए सबसे ज्यादा पैसा भी। पाकिस्तान की इसके सामने कोई गिनती नहीं है। अगर भारत का माइंडसेट पाकिस्तान की फंड घटाने का है तो ऐसे में हम न इधर के रह जाएंगे न ही उधर के।”

    एक अधिकारी ने भी की ऐसी टिप्पणी

    रमीज राजा के इस बयान से नाराज होकर इनसाइड स्पोर्ट पर एक अधिकारी ने कहा, “रमीज फ्रस्ट्रेटेड आदमी है। कुछ भी कहने से पहले उनके पास कोई लॉजिक नहीं होता है पॉलिटिक्स को क्रिकेट में मिक्स करना बेहद ही खराब है। वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं और अगर वह इस तरह की चीजें लगातार करते रहेंगे तो हम उनके बयान से किसी भी तरह से चिंतित नहीं हैं।”

    क्रिकेट इतिहास में हमेशा से ही भारत पाकिस्तान को लेकर पॉलिटिक्स और क्रिकेट की चर्चा चलती है। दोनों टीमों के बीच मैच हो तो फैंस का एक्साइटमेंट देखते ही बनता है। ऐसे में रमीज राजा के बयान पर तो चर्चा लाजमी है।

     

     

  • एसीसी ने नजम सेठी को बताया झूठा और जय शाह का किया बचाव, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खुल गई पोल

    एसीसी ने नजम सेठी को बताया झूठा और जय शाह का किया बचाव, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खुल गई पोल

    एशियन क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में 2023 और 2024 का क्रिकेट कैलेंडर जारी किया है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए चेयरमैन नजम सेठी ने आरोप लगाए कि इस कैलेंडर को जारी करने से पहले पीसीबी से कोई सलाह नहीं ली गई और न ही कोई जानकारी दी गई। अब एसीसी ने नजम सेठी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान भी आमने-सामने आ गए हैं।

    एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। ऐसा कर एसीसी ने अध्यक्ष जय शाह का बचाव किया है।

    एसीसी ने दिया करारा जवाब

    ACC ने सेठी के आरोपों का जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा, ‘यह हमारी जानकारी में आया है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एसीसी अध्यक्ष (जय शाह) की ओर से कैलेंडर को अंतिम रूप देने और उसकी घोषणा पर एकतरफा निर्णय लेने की टिप्पणी की है। एसीसी स्पष्ट करना चाहता है कि इस मामले में उसने उचित प्रक्रिया का पालन किया है।’

    एसीसी ने इस बयान में मीडिया के साथ ‘टाइमलाइन’ भी शेयर की है जिसका मतलब है कि पीसीबी अध्यक्ष झूठ बोल रहे है। इसमें कहा गया कि इसमें कहा गया है, ‘13 दिसंबर को आयोजित बैठक में कैलेंडर को इसकी विकास और वित्त एवं विपणन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया था। कैलेंडर को पीसीबी समेत सभी हिस्सा लेने वाले सदस्यों को एक ई-मेल के जरिए 22 दिसंबर 2022 को जानकारी दी गई।’

    नजम सेठी ने लगाए ये आरोप

    नजम सेठी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया,

    ‘एसीसी की नई संरचना और कैलेंडर 2023-24 को एकतरफा तरीके से जारी करने के लिए जय शाह का धन्यवाद। खास तौर से एशिया कप-2023 से लिए जिसका पाकिस्तान मेजबान है। जब आप हर चीज का फैसला खुद ही कर रहे हैं, तो आप हमारे पीएसएल 2023 की संरचना और कैलेंडर भी जारी कर सकते है. इसके जवाब का इंतजार है।’

  • पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने पीसीबी पर लगाया बहुत ही घिनौना आरोप, पूरा देश हो जाएगा सुनकर शर्मसार

    पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने पीसीबी पर लगाया बहुत ही घिनौना आरोप, पूरा देश हो जाएगा सुनकर शर्मसार

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में मिट्टी पलीत होते होते बची है। इसी बीच महिला पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने पीसीबी पर बयान दिया। बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) ने पीसीबी (PCB) पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले 8 साल से उनका वेतन नहीं बढ़ाया है।

    महिला क्रिकेटर बिस्माह मारूफ ने लगाया आरोप

    बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा,

    ‘मुझे लगता है कि महिला क्रिकेटर भी काफी ज्यादा मेहनत करती हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की बराबरी करने के लिए काफी तरक्की करने की जरूरत है। बोर्ड ने खिलाड़ियों को कुछ इनाम जरूर दिया है और साथ ही अच्छी कोचिंग सुविधाएं भी दी हैं। लेकिन वेतन न बढ़ाना जरूर उन्हें और टीम को खटक रहा है।

    भारत ने बढ़ाया था वेतन

    बीते कुछ सालों में महिला क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। ऐसे में अब कई क्रिकेट बोर्ड महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर वेतन देने पर भी विचार कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड जैसे क्रिकेट बोर्ड तो ये ऐतिहासिक ले चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले साल BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फीस बढ़ा कर पुरुषों की फीस के बराबर कर दी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया था कि अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी। टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं, जबकि वनडे इंटरनेशनल में पुरुषों को एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं।

  • जय शाह के बयान से बौखला उठा पाकिस्तान, तत्काल बैठक की कर दी मांग, बीसीसीआई को दे रहा है अब धमकी

    जय शाह के बयान से बौखला उठा पाकिस्तान, तत्काल बैठक की कर दी मांग, बीसीसीआई को दे रहा है अब धमकी

    जय शाहः भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) कई वर्षों से एक दूसरे के देश का दौरा सुरक्षा संबंधी मामलो के चलते करना बंद कर चुकी हैं, दोनो टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने दिखाई पड़ती हैं। अगले साल पाकिस्तान एशिया कप (ASIA CUP) 2023 का आयोजन करने वाला हैं। जिससे संबंधित खबर आ रही थी कि भारत यह दौरा कर भी सकती हैं और नहीं भी लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह (JAY SHAH) ने साफ कर दिया हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा कतई भी करेगी। जिसके बाद आज 19 अक्टूबर को उसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बयान जारी कर दिया हैं।

    पाकिस्तान ने जय शाह के बयान को बताया एकतरफा

    अगले साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप काफी ज्यादा चर्चों से भरे हुए रहने वाले हैं और वह चर्चे अभी से शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान एशिया कप 2023 का आयोजन करने वाली हैं, जिसे लेकर कल बीसीसीआई सेक्रेटरी व एशिया क्रिकेट काऊंसिल के अध्यक्ष जय शाह (JAY SHAH) ने बयान देते हुए कहा कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू में रखा जाएगा।

    भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। जिसे लेकर आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा हैं कि जय शाह के बयान पर अपना विचार रखा हैं, पाकिस्तान ने जय शाह के बयान को एकतरफा बताते हुए कहा हैं-

     “टिप्पणियां बिना किसी चर्चा या एशियाई बोर्ड के परामर्श के बिना की गई थीं। “जय शाह का एसीसी एशिया कप को स्थानांतरित करने का बयान स्पष्ट रूप से एकतरफा किया गया है। यह इसके विपरीत है दर्शन और भावना जिसके लिए सितंबर 1983 में एशियाई क्रिकेट परिषद का गठन किया गया था-एक संयुक्त एशियाई क्रिकेट निकाय की रक्षा के लिए इसके सदस्यों के हित और एशिया में क्रिकेट के खेल को व्यवस्थित, विकसित और बढ़ावा देना।”

    https://twitter.com/TheRealPCB/status/1582656626854547456?s=20&t=P2ciNEn_Av0LXz4n6vHhvw

    जय शाह का बयान वर्ल्ड कप की यात्रा पर डालेगा खलल- पीसीबी

    भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप को आयोजित करने वाला हैं, जिसके लिए पाकिस्तान को भी भारत की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। जिसे लेकर पाकिस्तान ने कहा हैं कि जय शाह का बयान उन यात्राओं को प्रभावित कर सकता हैं। इसलिए तत्काल बोर्ड की मीटिंग रखनी चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे लिखा हैं-

    “इस तरह के बयानों के समग्र प्रभाव में एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित करने की क्षमता है, और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 और भविष्य के आईसीसी के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को प्रभावित कर सकता है।”

    “पीसीबी को एसीसी अध्यक्ष के बयान पर एसीसी से कोई आधिकारिक संचार या स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में, पीसीबी ने अब एशियाई क्रिकेट परिषद से अपने बोर्ड की एक आपातकालीन बैठक जल्द से जल्द बुलाने का अनुरोध किया है। इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले पर चर्चा करें।”

  • टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की 1 मैच की फीस पाकिस्तान के खिलाड़ी की 5 मैच की फीस के बराबर, जानिए पूरा मामला

    टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की 1 मैच की फीस पाकिस्तान के खिलाड़ी की 5 मैच की फीस के बराबर, जानिए पूरा मामला

    टीम इंडिया : भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें किसी ना किसी वजह से फैंस के बीच चर्चा का विषय हमेशा से बनी रही हैं. फैंस के द्वारा दोनों ही टीम के खिलाड़ियों में तुलना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता हैं. भारत पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट की दिवानगी देखते ही बनती हैं, क्योंकि क्रिकेट इन दोनों ही देशों में सबसे अधिक देखी जाती और खेली जाती हैं, छोटी छोटी गलियों से लेकर बड़े बड़े टूर्नामेंट तक क्रिकेट की दीवानगी हमें भारत-पाकिस्तान में साफ साफ झलकती हैं.

    हालांकि क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं हैं इसके बावजूद भी इसकी लोकप्रियता अत्यधिक हैं. आज हम आपको भारत पाकिस्तान दोनों ही डेढ़ को मिलने वाली सैलरी के बारे में कुछ रोचक जानकारी देंगे. भारत एक बड़ा देश हैं, साथ हो भारत की इकोनॉमी भी मजबूती हैं, इस लिए यह बात लाज़मी हैं की दोनों ही देश के खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी में जमीन आसमान का अंतर होगा.

    BCCI – PCB और ICC की तुलना में काफ़ी मजबूत

    बीसीसीआई (BCCI) दुनिया का सबसे पावरफुल और पैसे के मामले में धनवान वाला बोर्ड हैं. इसके सामने इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड की तुलना करें तो BCCI काफी मजबूत बोर्ड हैं. BCCI के सामने ICC भी अपनी मनमानी नहीं कर पाता हैं.

    ऐसे में जाहिर सी बात है कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को दूसरे देश के खिलाड़ियों से सैलरी कैसे कम दे सकता है भला., आज हम आपको पीसीबी (PCB) पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड से पाक खिलाड़ियों की मिलने वाली सैलरी के बारे में भी बताएंगे, आख़िर हम भी जानें की आसमानी दावे करने वाला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को कितनी सैलरी डे पता हैं.

    भारत के खिलाड़ी की सैलरी 5 गुना ज़्यादा

    पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए तक़रीबन 3 लाख रुपये ही मिलते हैं. वहीं वनडे में भारतीय खिलाड़ी को 1 मैच खेलने पर 6 लाख रुपये मिलते हैं. जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी को एक वन-डे मैच खेलने पर 1.87 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं अब बात की जाए, T -20 की तो इसमें भारतीय प्लेयर को 3 लाख रुपये और पाकिस्तान के खिलाड़ी को 1.35 लाख रुपये ही दिए जाते हैं.

    BCCI ग्रेड के मुताबिक देता हैं सैलरी

    टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी में बड़ा अंतर साफ दीखता हैं. ये आंकड़े देखने के बाद आप भी जान गए होंगे कि 5 मैच खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी को जितनी फीस मिलती हैं, उतना तो भारतीय खिलाड़ी को एक ही मैच में फीस मिलती हैं. आपको बता दें BCCI ने खिलाड़ियों को 4 कैटेगरी में बांट रखा है.

    इन चार कक्षा के आधार पर योग्यता के हिसाब से खिलाड़ी को सैलरी दी जाती हैं. BCCI अपने A ग्रेड के प्लेयर को 7 करोड़ रुपये सालाना धन्यवाद राशि का भुगतान करया हैं. जबकि B और C ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ तक की धनराशि दी जाती हैं. BCCI की सबसे कम रिटेंशन फीस 1 करोड़ रुपये होती हैं, जो कि पाकिस्तान के टॉप के प्लेयर से भी दोगुनी हैं.

    READ MORE: Rohit Sharma की कप्तानी में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिल पाया मौका, टीम इंडिया में खेलने के लिए देख रहे हैं अभी तक रास्ता