पूर्व PCB चीफ रमीज राजा ने बीसीसीआई पर लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, आईसीसी से एक्शन लेने की कर दी मांग

By Tanu Chaturvedi On January 15th, 2023
रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही अपने पद से हटाया गया है। फिर भी क्रिकेट को लेकर वह चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने भारत के क्रिकेट को लेकर बयानबाजी की है। रमीज राजा ने बीसीसीआई के अधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का माइंडसेट वाला बताया है।

बीसीसीआई के लिए बोले रमीज राजा

रमीज राजा ने इंडियन क्रिकेट और बीसीसीआई को लेकर कहा कि “दुर्भाग्य से भारत में बीजेपी माइंडसेट है। जिन प्रॉपर्टीज की घोषणा हमनें की थी चाहे वह पाकिस्तान वूमेंस लीग हो या पाकिस्तान जूनियर लीग ऐसा इसलिए किया गया था ताकि हम पैसे बनाने वाले ऐसी संपत्ति बना सके जो सीधे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फंड करेगी। यह पहल हमें आईसीसी के फंडिंग से दूर ले जाएगी. जिसकी अभी बहुत जरूरत है।”

रमीज ने आगे कहा कि भारत के पास रिसोर्स है और आईसीसी को देने के लिए सबसे ज्यादा पैसा भी। पाकिस्तान की इसके सामने कोई गिनती नहीं है। अगर भारत का माइंडसेट पाकिस्तान की फंड घटाने का है तो ऐसे में हम न इधर के रह जाएंगे न ही उधर के।”

एक अधिकारी ने भी की ऐसी टिप्पणी

रमीज राजा के इस बयान से नाराज होकर इनसाइड स्पोर्ट पर एक अधिकारी ने कहा, “रमीज फ्रस्ट्रेटेड आदमी है। कुछ भी कहने से पहले उनके पास कोई लॉजिक नहीं होता है पॉलिटिक्स को क्रिकेट में मिक्स करना बेहद ही खराब है। वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं और अगर वह इस तरह की चीजें लगातार करते रहेंगे तो हम उनके बयान से किसी भी तरह से चिंतित नहीं हैं।”

क्रिकेट इतिहास में हमेशा से ही भारत पाकिस्तान को लेकर पॉलिटिक्स और क्रिकेट की चर्चा चलती है। दोनों टीमों के बीच मैच हो तो फैंस का एक्साइटमेंट देखते ही बनता है। ऐसे में रमीज राजा के बयान पर तो चर्चा लाजमी है।

 

 

Tags: टीम इंडिया, पीसीबी, बीसीसीआई, रमीज रज़ा,