Tag: दिल्ली कैपिटल्स

  • IPL 2023: अंबाती रायडू ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, विराट-धोनी और रैना के खास क्लब में हो गई शामिल

    IPL 2023: अंबाती रायडू ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, विराट-धोनी और रैना के खास क्लब में हो गई शामिल

    IPL 2023: आईपीएल का  55वां शानदार मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. ये मैच बहुत ही शानदार रहा है. इस मैच में रायडू ने कमाल कर दिखाया. बता दें की, इस मैच कैप्टन कूल धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये फैसला सही साबित होते हुए नज़र आया और चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हरा दिया.

    चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर किया कमाल, रायडू के नाम एक और रिकॉर्ड हुआ दर्ज

    आईपीएल (IPL 2023) धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ये मैच और ज्यादा शानदार और दिलचस्प होते जा रहे हैं. बता दें की, चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये मैच खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया.

    मिली जानकारी के मुताबिक, गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सातवीं जीत हासिल कर ली है. इसी बीच रायडू ने भी आईपीएल (IPL 2023) में एक और रिकॉर्ड अपने दर्ज़ कर लिया है. बता दें की, रायडू आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 9वें क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

    IPL 2023 में रायडू के साथ ये खिलाड़ी भी है इस क्लब का हिस्सा

    बता दें की, रायडू ने आईपीएल (IPL 2023) में अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं. साथ ही वो महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हुए हैं. आइए आपको बताते हैं की किसने कितने मैच आईपीएल में खेले हैं. सबसे ज्यादा मैच कैप्टन कूल धोनी ने खेले हैं.

    ये हैं 200 मैच खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी

    महेंद्र सिंह धोनी- 246
    दिनेश कार्तिक- 240
    रोहित शर्मा- 238
    विराट कोहली- 234
    रवींद्र जडेजा- 222
    शिखर धवन- 214
    सुरेश रैना- 205
    रॉबिन उथप्पा- 205
    अंबाती रायडू- 200

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में एक बार फिर दिखा जबरदस्त गुस्सा, पथिराना को इस बात की पड़ी डांट

     

     

  • IPL 2023: प्लेऑफ के लिए Delhi Capitals की टीम अभी भी कर सकती है क्वालीफाई, जानिए क्या बन रहे हैं नए समीकरण

    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए Delhi Capitals की टीम अभी भी कर सकती है क्वालीफाई, जानिए क्या बन रहे हैं नए समीकरण

    IPL 2023: आईपीएल की शुरुवात बहुत ही धमाकेदार हुई थी. इस बार हमको आईपीएल (IPL 2023) में टीम इंडिया के लिए कई नए खिलाड़ी मिले जिनकी पर्फॉरमेंस कई गुना बेहतर देखी गई. तो वहीं कई ऐसे प्लेयर्स भी सामने जो महंगे होने के बावजूद नहीं खेल पाए. बीते शनिवार दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच शानदार मुकाबला खेला गया.

    IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक रहा ऐसा प्रदर्शन

    बता दें की, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. ये मुकाबला दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड पर खेला. बता दें की, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में 182 रन का टारगेट मिला था.

    इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टारगेट चेस किया और मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 4 मुकाबले बचे हैं. DC 10 मई को सीएसके, 13 मई को पीबीकेएस, 17 मई को पीबीकेएस और 20 मई को फिर सीएसके से मैच होना है. इन मैच में अगर दिल्ली ने जीत हासिल कर ली तो, दिल्ली क्वालिफाई कर जाएगी.

     

    ;

    दिल्ली कैपिटल्स के सर सजेगा आईपीएल 2023 का ताज?

    अगर आईपीएल (IPL 2023) के पॉइंट टेबल के माने तो, दिल्ली कैपिटल्स 9 वे स्थान पर है. इस बार नंबर वन पर गुजरात टाइटंस बनी हुई है. बीते दिनों भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था की इस बार गुजरात के जीतने के चांस सबसे ज्यादा हैं. बता दें की, दिल्ली वैसे तो 9 वे स्थान पर है लेकिन अगर दिल्ली छलांग लगाकर 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंचती है तो उससे नीचे रहने वाली टीमें उससे ज्यादा अंक न ले पाएं.

     

    ये भी पढ़ें; MS Dhoni की इतनी है नेट वर्थ की करा लें अपना खुद का ही आईपीएल, नेट वर्थ जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश

  • IPL 2023: Virat Kohli ने रच दिया एक नया इतिहास, एक ही पारी में बनाए 2 महारिकॉर्ड, लिस्ट में निकल गए सबसे आगे

    IPL 2023: Virat Kohli ने रच दिया एक नया इतिहास, एक ही पारी में बनाए 2 महारिकॉर्ड, लिस्ट में निकल गए सबसे आगे

    Virat Kohli: आईपीएल 2023 में लगातार कोहली का बल्ला धूम मचा रहा है. कोहली (Virat Kohli) शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. जबसे विराट और गौतम गंभीर के लड़ाई हुई है तबसे दोनों के फैंस एक दूसरे को क्रिटिसाइज कर रहे हैं. लेकिन इन सब चीजों दर किनार कर किंग कोहली ने नया इतिहास रच दिया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 50 वें मुकाबले में किंग कोहली ने शानदार मैच खेला है.

    Virat Kohli आए अपनी शानदार में फॉर्म में नज़र, रिकॉर्ड बना रचा इतिहास

    आईपीएल 2023 का मुकाबला अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. बता दें की, विराट कोहली (Virat Kohli) 7000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. किंग कोहली ने 225वीं आईपीएल पारी में अक्षर पटेल के खिलाफ कट शॉट लगाकर ये मुकाम हासिल किया है.

    वैसे तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब इस मैच के बाद अपने गुरु के पैर छुए तब वो इतिहास बन गया. विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनकी सादगी को हर कोई पसंद कर रहा है. विराट ने जब दिल्ली के होम ग्राउंड पर ये मैच खेला तब उस वक़्त उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद थीं.

    शिखर धवन से आगे निकले किंग कोहली

    बीते शनिवार खेले गए मुकाबले में कोहली ने विराट रनों का मुकाम हासिल किया है. बता दें की, कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज शिखर धवन से काफी आगे हैं.

    टीम इंडिया और RCB के शानदार प्लेयर विराट कोहली ने नाम अब 223 मैचों की 225 पारियों में 7043 रन दर्ज हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, किंग कोहली ने 2016 में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप भी मिली थी.

     

    ये भी पढ़ें: विराट कोहली से पहले शाहिद अफरीदी से भी पंगा ले चुके हैं नवीन उल हक, लाला ने दिया था मुंह बंद करने वाला जवाब

  • IPL 2023: स्टेडियम में ही आपस में भिड़े DC और SRH के फैंस, कुर्सियां तोड़ी और फाड़े कपड़े, हाथापाई करते हुए आए नजर

    IPL 2023: स्टेडियम में ही आपस में भिड़े DC और SRH के फैंस, कुर्सियां तोड़ी और फाड़े कपड़े, हाथापाई करते हुए आए नजर

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमीयर लीग 2023 चल रहा है। जिसका खुमार फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। अब इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमे क्रिकेट स्टेडियम में फैंस एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बात यह कि, शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC SRH fans) के बीच मैच खेला गया। इस दौरान मैच को देखने पहुंचे फैंस आपस में ही भिड़ने लगे। झगड़े को बढ़ता देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव भी करने की पूरी कोशिश की और इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

    IPL 2022: भारतीय टीम को अब तक आईपीएल 2022 में मिले हैं ये 5 युवा सुपरस्टार, विराट और रोहित को छोड़ रहे हैं पीछे

    DC SRH लड़ाई का वीडियो वायरल

    इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों की टीम के सपोर्टर के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हो गया देखते ही देखते हाथापाई भी होने लगी। फैंस एक दूसरे को लात घूंसे से मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक ओर फैंस आपस में भिड़ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दोनों टीमों को शांत कराने की भी कोशिश कर रहे हैं।

    अगर हम बात करें आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल की तो, साल 2023 का आईपीएल दिल्ली कैप्टन के लिए कुछ खास नहीं रहा। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं। जिसमे 2 ही मैच में सिर्फ जीत हासिल की है, जबकि 6 मार्च दिल्ली कैपिटल्स हार चुकी है।

  • IPL 2023: David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर, भुवी ने डेविड को लगाया गले, वायरल हो रहा दिग्गजों का भावुक कर देने वाला ये वीडियो

    IPL 2023: David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर, भुवी ने डेविड को लगाया गले, वायरल हो रहा दिग्गजों का भावुक कर देने वाला ये वीडियो

    इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल 2023) (IPL 2023) चल रहा है। इस लीग का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कई बार मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे खिलाड़ियों के लिए फैंस के दिल में इज्जत और ज्यादा बढ़ गई। बता दें कि मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान डेविड वॉनर्र (David Warner) देश के शानदार गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पैर छूते नजर आए।

    3 विदेशी दिग्गज खिलाड़ी जो अगर भारतीय टीम में हो जाये शामिल तो कोई भी हराने में नहीं होगा कामयाब

    David Warner ने छुए Bhuvneshwar Kumar के पैर

    जब डेविड वॉर्नर ने भुवनेश्वर कुमार के पैर छूए तो उन्होंने वॉर्नर को गले लगा लिया। ये खूबसूरत पल कैमरे में भी कैद कर लिया गया है। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार और डेविड वॉर्नर के इस वीडियो को खुद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। जिसे देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है फैंस को दोनों दिग्गज क्रिकेटर्स का अंदाज पसंद आया है। वहीं डेविड वॉर्नर ने फैंस का दिल जीत लिया।

    पहले एक ही टीम के लिए खेलते थे David Warner और भुवनेश्वर कुमार

    गौरतलब है कि, डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार पहले एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला करते थे। बाद में दोनों अलग अलग टीम के लिए खेलते हैं। अगर हम बात करें डेविड की टीम दिल्ली कैपिटल्स की तो इस बार आईपीएल में दिल्ली की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, टीम को लगातार एक के बाद एक 5 मैच में शिकस्त मिली है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद है।

  • RISHABH PANT के नाम से वानखेड़े में हो गई नारेबाजी, मैच में फैंस ने कहा ‘गेट वेल सून ऋषभ पंत’

    RISHABH PANT के नाम से वानखेड़े में हो गई नारेबाजी, मैच में फैंस ने कहा ‘गेट वेल सून ऋषभ पंत’

    भारत में श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया से बाहर और हाल ही में एक्सीडेंट का शिकार हुए ऋषभ पंत को लेकर दर्शकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि रुड़की अपने घर जाते समय ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है, उन्हें दुर्घटना में काफी चोटें भी आई थीं। लेकिन मैच के दौरान ऋषभ को लेकर स्टेडियम में क्या हुआ आपको बताते हैं…

    गूंजा ऋषभ पंत का नाम

    स्टेडियम में जब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया मैच खेल रही थी, तभी स्टेडियम में दर्शकों ने नारेबाजी कर ऋषभ के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। फैंस ने अपने चाहेते सुपरस्टार को याद किया और उनके लिए दुआ की। वहीं, कुछ फैंस हाथ में प्लेकार्ड लेकर आए थे जिसपर, ‘गेट वेल सून ऋषभ पंत’ लिखा हुआ था। पंत को एक्सीडेंट में पीठ, लोअर बैक, पैर, सिर यानी पूरे शरीर में गंभीर चोट आई थी। वह अगर हिम्मत कर कार से नहीं निकलते तो उनकी जान भी जा सकती थी।

    क्या आईपीएल में नजर आएंगे पंत

    ऋषभ पंत को एक्सीडेंट में काफी चोट आई है, जिसके बाद आईपीएल में उनका खेलना कुछ मुश्किल लग रहा है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बनने वाले सौरव गांगुली ने हाल ही में ऋषभ को लेकर बातें कही थीं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने पंत के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा,

    ‘मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं, बस इतना ही कह सकता हूं। आप जानते हैं कि जिंदगी में चीजें होती रहती हैं और आपको आगे बढ़ने की जरूरत है, इसलिए उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और वापसी की राह पर लौटेंगे।

  • आईपीएल 2023 में वापसी कर रहे हैं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बहुत बड़ी जिम्मेदारी

    आईपीएल 2023 में वापसी कर रहे हैं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बहुत बड़ी जिम्मेदारी

    टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली चर्चा में बने रहते हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी इस वक्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में विराजमान है। सौरव गांगुली अब जल्द ही हमें आईपीएल में दिखने वाले हैं। सौरव गांगुली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का कार्यभार संभालने वाले हैं। इसकी जानकारी आईपीएल अधिकारी ने पीटीआई को दी है। सौरव दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इंटरनेशनल लीग टी20 टीम दुबई कैपिटल्स और साऊथ अफ्रीका लीग टी20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स का काम भी संभालेंगे।

    आईपीएल अधिकारी ने की पुष्टी

    आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा

    “जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। चर्चा और तौर-तरीके खत्म हो गए हैं। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के साथ काम किया है, मालिकों के साथ एक अच्छा आराम स्तर साझा किया है और अगर उन्होंने आईपीएल में काम किया होता, तो यह हमेशा डीसी के साथ होता।”

    सौरव गांगुली के लिए दिल्ली अब दूर नहीं

    सौरव गांगुली टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ इस नए रोल में भी सौरव तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स रिकी पोंटिंग के कोचिंग और सौरव के गाइडेंस में टीम दिल्ली कैपिटल्स से फैंस अच्छे गेम की उम्मीद जरूर करेंगे। टीम इंडिया और विदेश के खिलाड़ियों को शामिल कर हाल ही में कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बड़ी बोली लगी थी।

    आपको बता दें हाल ही में दादा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बैट से प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे। सौरव गांगुली ने साल 2023 के पहले ही दिन वीडियो शेयर कर फैन्स को सरप्राइज देकर हैरान कर दिया था। एक वीडियो पोस्ट में वह अपना बल्ला पकड़े हुए और कुछ पुराने शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। वो वीडियो आप भी देख सकते हैं।

     

  • IND vs SL: हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इस युवा खिलाड़ी को देंगे डेब्यू का मौका, मचा सकता है धमाल

    IND vs SL: हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इस युवा खिलाड़ी को देंगे डेब्यू का मौका, मचा सकता है धमाल

    मुकेश कुमार: भारतीय टीम को 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है वहीं टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी गई है. हार्दिक पांड्या ये पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल मैच में कमान संभाल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के दौरे पर और न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाली थी. इन दोनो ही दौरों पर भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी.

    वहीं अब कयास हैं की हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट के लिए नए कप्तान नियुक्त कर दिए जाएंगे. श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवाओं का प्रदर्शन देखने मिलेगा. स्क्वाड में एक युवा खिलाड़ी ऐसा है जो इस सीरीज से अपना डेब्यू करेगा. अब देखना ये होगा की क्या हार्दिक पांड्या इस युवा खिलाड़ी को मौका देते हैं या नहीं. चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

    इस खिलाड़ी का हो सकता है डेब्यू मैच

    श्रीलंका के खिलाफ होने वाली भारत की आगामी टी20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इनमें से एक युवा खिलाड़ी ऐसा है जिसका ये मैच डेब्यू मैच हो सकता है अगर हार्दिक पांड्या इन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाते हैं. इस खिलाड़ी का नाम है मुकेश कुमार.

    मुकेश कुमार अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और बेहद किफायती प्रदर्शन करते हैं. मुकेश कुमार की गेंदबाजी की बात करें तो वो अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने की क्षमता रखते हैं.

    आईपीएल 2023 ऑक्शन में हुए मालामाल

    भारतीय युवा खिलाड़ी मुकेश कुमार बेहद किफायती गेंदबाजी करते हैं. उनकी गेंदबाजी से अच्छे अच्छे बल्लेबाजों का पसीना छुट्टा है. आईपीएल 2023 में इनके प्रदर्शन से ही प्रभावित होते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इन्हें 5.50 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है और इन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि ये रकम मुकेश कुमार की बेस प्राइस जो की महज 20 लाख रूपये थी उससे कई ज्यादा रही.

    मुकेश कुमार के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन और करियर की बात करें तो अब तक इन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें इनके द्वारा 123 विकेट चटकाए गए हैं. वहीं लिस्ट ए फॉर्मेट की बात करें तो इन्होंने इस फॉर्मेट में 24 मैच खेले हैं जिनमें इनके द्वारा 26 विकेट हासिल किए गए हैं. इसके बाद बात करें टी20 फॉर्मेट की तो इस फॉर्मेट में इन्होंने 23 मैच खेलते हुए 25 विकेट अपने नाम किए हैं.

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए ये 5 खिलाड़ी, अब कुछ ऐसी नजर आ रही है पूरी टीम

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए ये 5 खिलाड़ी, अब कुछ ऐसी नजर आ रही है पूरी टीम

    आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 का आयोजन केरल के कोच्चि में हुआ है। कोच्चि में सभी टीमों के मालिक, मेंटर, कोच व अधिकारी अपनी-अपनी टीम में चुनने के लिए मौजूद थे। आज हन आपको बताएंगे कैसी दिखती है, ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम।

    इन खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

    फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शामिल किया है। टीम ने फिल साल्ट को 2 करोड़ में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने फिल साल्ट के अलावा इशांत शर्मा को 50 लाख रुपये, मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपये, मनीष पांडे को 2.40 करोड़ रुपये और राइली रूसो को 4.60 करोड़ में खरीदा है।

    टीम से मिनी ऑक्शन से पहले शार्दुल ठाकुर, अश्विनी हेब्बार, श्रीकर भरत, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा रिटेन किए खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज अहमद, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तिफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विकी ओस्तवाल हैं।

    पिछले सीजन में ऐसा था दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस

    आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था। दिल्ली ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीता था। इसके बाद गुजरात की टीम से 14 रनों से हार गई थी। इसके बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ तक भी अपना सफर तय नहीं कर पाई थी। इसके बाद टीम पंजाब और कोलकाता को दिल्ली ने हराया लेकिन राजस्थान और लखनऊ से दिल्ली को हार झेलनी पड़ी।

    प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी तीन मुकाबले जीतने थे, हालांकि पंजाब और राजस्थान को हराकर टीम की उम्मीदें बंधी थी। इस साल ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

  • नीलामी से 3 दिन पहले 40 वर्षिय भारतीय दिग्गज ने धोनी से भी ज्यादा मैच आईपीएल में खेलने का कर दिया दावा

    नीलामी से 3 दिन पहले 40 वर्षिय भारतीय दिग्गज ने धोनी से भी ज्यादा मैच आईपीएल में खेलने का कर दिया दावा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी और आईपीएल लीडेंज अमित मिश्रा काफी लंबे समय से आईपीएल से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। अमित मिश्रा ने आईपीएल में 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं। क्रिकेट जगत के दिग्गज अब 40 वर्षीय अमित मिश्रा को सन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। इस बात को लेकर अमित मिश्रा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे जान आप भी हक्के बक्के रह जाएंगे।

    अपने क्रिकेट सन्यास को लेकर क्या बोले अमित

    क्रिकेट सन्यास को लेकर अमित मिश्रा ने कहा कि घरेलू क्रिकेट से फिलहाल वो सन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मैं अभी दो-तीन साल तक और क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं खुद को फिट रख रहा हूं और घरेलू सीजन में मेरे प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई है। मुझे उम्मीद है कि नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी (आईपीएल नीलामी) से जुडूंगा।’

    लेग स्पिनर को मौके नहीं देने पर उठाए सवाल

    उन्होंने आगे कहा कि ‘लेग स्पिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही प्रभावी नहीं है, बल्कि यह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी उतनी ही प्रभावी है। आईपीएल को ही देख लीजिए। मैं और युजवेंद्र चहल इसके दो सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं, तो क्यों न खेल के सभी प्रारूपों में लेग स्पिनरों को अधिक मौके मिलने चाहिए।’

    उन्होंने यहां एक सीजन में उभरते हुए लेग स्पिनरों को लेकर कहा, ‘पहले लोगों को लगता था कि टी20 क्रिकेट के आगमन के साथ लेग स्पिन की उपयोगिता कम हो रही है, लेकिन वे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं।’ अमित मिश्रा टीम इंडिया के लेग स्पिनर हैं। भारत के लिए टी20, टेस्ट और वनडे मैच खेलते हैं। टीम इंडिया की लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी अमित मिश्रा हिस्सा रहते हैं। वह आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए परफॉर्म करते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर सन्यास की बातें जोर पकड़ रही हैं।