IPL 2023: प्लेऑफ के लिए Delhi Capitals की टीम अभी भी कर सकती है क्वालीफाई, जानिए क्या बन रहे हैं नए समीकरण

IPL 2023: आईपीएल की शुरुवात बहुत ही धमाकेदार हुई थी. इस बार हमको आईपीएल (IPL 2023) में टीम इंडिया के लिए कई नए खिलाड़ी मिले जिनकी पर्फॉरमेंस कई गुना बेहतर देखी गई. तो वहीं कई ऐसे प्लेयर्स भी सामने जो महंगे होने के बावजूद नहीं खेल पाए. बीते शनिवार दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच शानदार मुकाबला खेला गया.
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक रहा ऐसा प्रदर्शन
बता दें की, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. ये मुकाबला दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड पर खेला. बता दें की, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में 182 रन का टारगेट मिला था.
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टारगेट चेस किया और मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 4 मुकाबले बचे हैं. DC 10 मई को सीएसके, 13 मई को पीबीकेएस, 17 मई को पीबीकेएस और 20 मई को फिर सीएसके से मैच होना है. इन मैच में अगर दिल्ली ने जीत हासिल कर ली तो, दिल्ली क्वालिफाई कर जाएगी.
.@DelhiCapitals emerge victorious in tonight’s second game against #RCB 👊#DC win by 7 wickets to record their 4️⃣th win of the season 💪
Scorecard: https://t.co/8WjagffEQP#TATAIPL | #DCvRCB pic.twitter.com/6CXuhyS1Ig
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2023
;
दिल्ली कैपिटल्स के सर सजेगा आईपीएल 2023 का ताज?
अगर आईपीएल (IPL 2023) के पॉइंट टेबल के माने तो, दिल्ली कैपिटल्स 9 वे स्थान पर है. इस बार नंबर वन पर गुजरात टाइटंस बनी हुई है. बीते दिनों भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था की इस बार गुजरात के जीतने के चांस सबसे ज्यादा हैं. बता दें की, दिल्ली वैसे तो 9 वे स्थान पर है लेकिन अगर दिल्ली छलांग लगाकर 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंचती है तो उससे नीचे रहने वाली टीमें उससे ज्यादा अंक न ले पाएं.
ये भी पढ़ें; MS Dhoni की इतनी है नेट वर्थ की करा लें अपना खुद का ही आईपीएल, नेट वर्थ जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, आईपीएल 2023 . रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स,