Tag: आईपीएल 2023 . रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • IPL 2023: मोहम्मद सिराज ने अपने ही टीम के इस खिलाड़ी से मांगी माफ़ी, जानिए मैदान पर हुई थी कौन सी गलती

    IPL 2023: मोहम्मद सिराज ने अपने ही टीम के इस खिलाड़ी से मांगी माफ़ी, जानिए मैदान पर हुई थी कौन सी गलती

    IPL 2023: भारत का त्योहार कहा जाने वाला आईपीएल चल रहा है. आरसीबी ने IPL 2023 में अपना सातवां मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. बता दें की, ये मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इसी मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने इस प्लेयर से माफ़ी मांगी. जानिए क्यों मांगी मोहम्मद सिराज ने माफ़ी.

    IPL 2023 के चलते मोहम्मद सिराज ने मांगी माफी

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) चल रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच सातवां मुकाबला खेला गया. बता दें की,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 रनों से जीत अपने नाम की थी. वैसे मैच के बीच गेंदबाज मोहम्मद सिराज रन आउट की नाकाम कोशिश के बाद महिपाल लोमरोर पर बरस गए थे. वे उन्हें भला-बुरा कहते हुए भी नजर आए थे. मोहम्मद सिराज काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आए थे.

    कहा तो ये भी जा रहा था की सिराज पहली बार इतनी गुस्से में नज़र आए थे. वैसे मोहम्मद सिराज ने गुस्सा होने के बाद माफ़ी मांगते हुए विडियो भी बनाया. ये विडियो आरसीबी की ओर से शेयर किया गया. गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने विडियो में ये बातें कही हैं.

    मोहम्मद सिराज ने अपने विडियो में इस खिलाड़ी से ये कह कर माफ़ी मांगी है

    मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच ख़त्म होने के आरसीबी ने ट्वीटर पर एक विडियो शेयर किया है. इस विडियो में सिराज ने कहा है की, “मैं बहुत क्रोधित आदमी हूँ. सॉरी.. क्या नाम है महिपाल, मुझे माफ कर दो. मैं दो बार माफी मांग चुका हूं. वो गुस्सा सिर्फ फील्ड तक ही रहता है, उसके बाद शांत हो जाता है.”

    शेयर किए गए विडियो में दिखाया गया है की महिपाल ने सिराज के इस विडियो का जवाब भी दिया है. महिपाल ने कहा है की, “अरे ठीक है सिराज भाई, बड़े-बड़े मैचों में ऐसी छोटी-छोटी बाते होती रहती हैं.”

     

    ये भी पढ़ें:Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का भाव

  • IPL 2023: RCB की करारी हार के बाद खुशी से झूमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    IPL 2023: RCB की करारी हार के बाद खुशी से झूमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    RCB: आईपीएल 2023 अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में बीता मैच बेंगलुरु और गुजरात के बीच हुआ. इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात की वजह से मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. बता दें की, आरसीबी के इस हार के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा नाराज दिखे. लेकिन जैसे ही आरसीबी हारी सबसे ज्यादा खुशी अगर किसी के चेहरे पर थी तो वो टीम थी मुंबई की. आइए जानते हैं कैसे उन्होंने सेलिब्रेट किया.

    RCB की हार और खुद की प्लेऑफ में जगह मिलने पर मुंबई ने ऐसे किया सेलिब्रेट

    बता दें की, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम वो आखिरी टीम बनी जिसने आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. दरअसल, मुंबई की टीम आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के परिणाम का इंतजार कर रही थी. ये इंतज़ार उस वक़्त अब खत्म हो गया जब RCB को गुजरात ने हरा दिया.

    RCB को हराने में सबसा बड़ा हाथ शुभमन गिल का था. उन्होंने इस मैच में शानदार शतक लगाया है. इसी के साथ मुंबई के प्लेयर का अब विडियो वायरल हो रहा है. मुंबई के प्लेयर जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. बता दें की, सूर्यकुमार यादव अपनीव वाइफ को गले से लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रोहित भी अपनी कुर्सी से उठकर प्लेऑफ में पहुंचने की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे थे.

    हार के बाद आरसीबी के फैंस शुभमन गिल पर बरसे

    मिली जानकारी के मुताबिक, गिल के शतक के बाद आरसीबी के फैंस ने सोशल मीडिया पर सारी हदे पार दी हैं. आरसीबी के फैंस शुभमन गिल को तो ट्रोल कर ही रहे हैं साथ ही अब उनकी बहन को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है. गिल की बहन के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तमाल किया जा रहा है. अब उनकी बहन के सपोर्ट में DCW भी सामनें आया है. बता दें की, आईपीएल का फाइनल नज़दीक आ रहा है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कौन सी टीम फाइनल तक पहुंचेगी.

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • IPL 2023 से बाहर होने के बाद किंग विराट कोहली हुए इमोशनल, ट्वीट कर के बयां किया अपने दिल का दर्द

    IPL 2023 से बाहर होने के बाद किंग विराट कोहली हुए इमोशनल, ट्वीट कर के बयां किया अपने दिल का दर्द

    IPL 2023: आईपीएल 16वें सीजन के फाइनल से बस कुछ ही दिन दूर है. ऐसे में प्लेऑफ में जाने के लिए बीता मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला गया. ये मैच बेहद ही शानदार था. किंग कोहली ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी उनकी टीम प्लेऑफ तक पहुँचने पर नकामयाब रही. अब आरसीबी के फैंस और प्लेयर दोनों ही निराश हो गए हैं. आइए बताते हैं विराट कोहली ने क्या कहा है.

    IPL 2023 से भी RCB की टूटी उम्मीद, फैंस और प्लेयर का छलका दर्द

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आरसीबी से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थी. बीते 15 सालों से तो आरसीबी नहीं जीती है कोई भी आईपीएल लेकिन इस सीजन में उसके प्लेऑफ में जाने के पूरे चांस थे. लेकिन गुजरात ने उसके सपनो पर पानी फेर दिया. बता दें की, गुजरात और आरसीबी के बीच हुए मैच ने दो टीमों की किस्मत बदल कर रख दी.

    जहां इस मैच से सीधा फायदा मुंबई को पहुंचा. मुंबई प्लेऑफ में पहुँच गई. गुजरात पहले से ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी थी. लेकिन बेंगलुरु की किस्मत ही पलट गई. वो मैच हारी और प्लेऑफ में जाने के सारे रास्ते बंद हो गए. लेकिन इसी बीच किंग कोहली काफी इमोशनल दिखे.

    विराट को उनकी पत्नी अनुष्का ने किया फुल सपोर्ट

    भले ही आज आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नकामयाब रही हो. लेकिन कोहली का प्रदर्शन बेहद ही शानदार था. उनके विराट प्रदर्शन की वजह से इस सीजन में आरसीबी कई बार मैच जीती है. जब उन्होंने शतक जड़ा तब उनकी पत्नी अनुष्का फ्लाइंग किस देते हुए कैमरा में कैद हुई. बता दें की, किंग कोहली की टीम जब आईपीएल (IPL 2023) के प्लेऑफ से बाहर हुई तब उन्होंने एक बेहद ही इमोशनल ट्वीट कर डाला. कोहली ने लिखा की,

    “इस सीजन में भी बेहतरीन लम्हे रहे लेकिन टीम अपना लक्ष्य चूक गई नाकामी से निराश हैं लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए, हमारे लॉयल सपोर्टर्स को शुक्रिया, जिन्होंने हर कदम पर हमारा सपोर्ट किया.”

     

     

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 में किंग कोहली का दिखा विराट रूप, फैंस भी देखकर चौंके, रच दिया एक नया इतिहास

  • IPL 2023 में विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़कर दिया अपने आचोलको को जवाब, ट्रोलर्स का कर दिया मुंह बंद

    IPL 2023 में विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़कर दिया अपने आचोलको को जवाब, ट्रोलर्स का कर दिया मुंह बंद

    IPL 2023: आईपीएल का फाइनल जल्दी ही होने वाला है. ऐसे में RCB के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन अब इन उम्मीदों पर आरसीबी ने पानी फेर दिया है. विराट ने इस सीजन में कमाल कर दिया है. उन्होंने इस सीजन में दो शतक जड़े हैं. हालाँकि, बीते काफी वक़्त से वो ठीक-ठाक फॉर्म में थे लेकिन ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. अब आईपीएल में उन्होंने कमाल कर दिया है.

    IPL 2023 में दो शतक के बाद विराट ने अपने आलोचकों को सुनाई खरी-खरी

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अब प्लेऑफ में चार टीमों ने जगह बना ली है. बता दें की, प्लेऑफ में चेन्नई,मुंबई,लखनऊ और गुजरात ने जगह बना ली है. बेंगलुरु के हारते ही मुंबई की किस्मत खुल गई. दरअसल, बीता मैच बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने बेंगलुरु को शिकस्त दे दी है.

    बता दें की, विराट ने इस सीजन अपना बेस्ट देने की कोशिश की है. न सिर्फ कोशिश उन्होंने अपना बेस्ट दिया भी है. वैस तो, विराट कोहली ने रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का अपना लगातार दूसरा शतक बनाया है.

    विराट ने कहा, लोग सोचते हैं मेरा टी20 करियर का पतन हो गया है

    आईपीएल (IPL 2023) में विराट ने दूसरा शतक जड़ने के बाद कहा की,

    “बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मेरे टी20 क्रिकेट का पतन हो रहा है. मुझे ऐसा नहीं लगता. मैं गैप्स में हिट करने के लिए देखता हूं और फिर अंत में बढ़े शॉट् के लिए देखता हूं. आपको स्थितियों को पढ़ना होगा. मैं इस समय अपने खेल के साथ वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं.”

    गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में शुभमन गिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. बता दें की, इस जीत के बाद शुभमन को काफी आरसीबी ने ट्रोल भी किया है.

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • IPL 2023: युवराज सिंह ने की मुंबई इंडियंस से शुभमन गिल के लिए ये बड़ा गिफ्ट देने की रिक्वेस्ट, मांग सुनकर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023: युवराज सिंह ने की मुंबई इंडियंस से शुभमन गिल के लिए ये बड़ा गिफ्ट देने की रिक्वेस्ट, मांग सुनकर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023: आईपीएल धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा है. ऐसे में बता दें की, RCB प्लेऑफ से अब बाहर हो चुकी है. बीता मैच आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके इस प्रदर्शन के बाद RCB के फैंस जहाँ एक तरफ भड़क गए हैं वहीं गुजरात के फैंस जश्न मना रहे हैं.

    IPL 2023 का ये सीजन गिल के रहा बहुत ही खास

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शानदार मैच RCB और GG के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन ने कमाल कर दिखाया है. बता दें की, गुजरात और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस इनिंग की क्रिकेट जगत में खूब चर्चा है. IPL के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन शतक आए हैं.

    गिल की तारीफों के पुल कई सीनियर प्लेयर बांध रहे हैं. इन सीनियर प्लेयर में से एक युवराज सिंह भी है. दरअसल, देखा जाए तो गुजरात को मैच जिताने वाले शुभमन गिल ही हैं. ऐसे में युवराज खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक अलग ही बाद कह डाली.

    युवराज की ये मांग अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का ये सीजन बहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऐसे में युवराज ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए नया सगूफा छोड़ा है. अब गुजरात को मिली जीत के बाद युवराज सिंह मुंबई से गिल को गिफ्ट देने की मांग कर रहे हैं. युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई को शुभमन को एक कार गिफ्ट करनी चाहिए.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

    अब आईपीएल के प्लेऑफ में चार टीमें जगह बना चुकी हैं. इसमें चेन्नई, गुजरात,लखनऊ और मुंबई शामिल है. कयास लगाए जा रहे हैं की इस बार पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच हो सकता है.

     

    ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका

  • IPL में Virat Kohli के शतक ने तोड़े सभी बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजो की लिस्ट में निकल गए सबसे आगे

    IPL में Virat Kohli के शतक ने तोड़े सभी बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजो की लिस्ट में निकल गए सबसे आगे

    Virat Kohli: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा. अब सारी टीमों में प्लेऑफ में जाने की रेस हो रही है. बता दें की, अभी तक गुजरात ने प्लेऑफ में बड़ी ही आसानी से अपनी जगह पक्की कर ली है. अब ऐसे में आईपीएल का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की और कोहली के विराट छक्के ने इतिहास रच दिया.

    आरसीबी के लिए गॉडफादर बनकर आए Virat Kohli, खेली शतकीय पारी

    RCB vs SRH के मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) छा गए. बीते कुछ वक़्त से विराट की परफॉरमेंस पर सवाल उठे. लेकिन उनके के लिए साल काफी अच्छा साबित हो रहा है. विराट ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है. विराट की शतकीय पारी की चर्चा अब हर जगह हो रही है.

    बता दें की, विराट कोहली ने 62 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक अपना शतक पूरा किया. हालांकि, शतक जड़ते ही वो आउट हो गए. लेकिन उनके शतक के बाद पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. जानकारी के लिए बता दें की, ये मैच SRH के होम ग्राउंड पर खेला गया था.

    विराट कोहली ने आईपीएल में एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते रचा इतिहास, गदगद हुए फैंस

    वैसे तो विराट के फैंस उन्हें बहुत प्यार देते हैं. विराट जिस तरह से अपनी टीम के ओपनर बल्लेबाज़ वैसे ही वो पूरी ज़िम्मेदारी भी निभाते हुए नज़र आते है. ऐसे में अब विराट ने एक और रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है. दरअसल, बीते मैच में जो विराट ने शतक मारा था उसके बाद विराट (Virat Kohli) आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी की. विराट की इस पारी के बाद वो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगे.

     

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, सचिन और विराट जैसे खिलाड़ी भी नहीं कर पाए ये करिश्मा, जानिए ऐसा क्या हुआ

  • IPL 2023: हेंरिच क्लासेन ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, सचिन-कोहली भी इस रिकॉर्ड से रह गए हैरान

    IPL 2023: हेंरिच क्लासेन ने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास, सचिन-कोहली भी इस रिकॉर्ड से रह गए हैरान

    IPL 2023: आईपीएल का 65 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया. ये मुकाबला बेहद ही शानदार था. इस मैच में RCB नी जीत तो हासिल की लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार प्लेयर हेंरिच क्लासेन ने झंडे गाड़ दिए हैं. बता दें की, इस खिलाड़ी के बारे में अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है. आइए बताते हैं की आखिर हेंरिच ने ऐसा क्या किया है.

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने किया कमाल, अब सभी खिलाड़ी हो रहे मुरीद

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़  रहा है. ऐसे में प्लेऑफ के लिए गुजरात ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब बाकी टीमों में दौड़ तेज़ है. वैसे तो RCB से इस बार उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं. RCB इस बार ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है.

    वैसे तो विराट कोहली ने इस मैच में कमाल कर दिखया था. उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी. इसी के साथ बता दें की, इस मैच में SRH की तरफ से हेंरिच क्लासेन छाए रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार शतक ठोका. ये उनका इस सीजन का सातवां शतक था.

    सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को देकर दिए ऐसे रिएक्शन

    वैसे तो सचिन तेंदुलकर खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं. जब भगवान ही आपकी तारीफ कर दें तो उससे बड़ा दिन किसी खिलाड़ी के लिए नहीं हो सकता है. आईपीएल (IPL 2023) में सचिन ने हेंरिच क्लासेन के लिए कहा है की,

    “आईपीएल में ट्रेडिशनल और क्रिएटिव बल्लेबाजी का मिक्स देखा जाता है. आज क्लासेन ने शानदार ट्रेडिशनल बल्लेबाजी की. उनका फुटवर्क काफी बेहतरीन था, मेरे ख्याल से मौजूद समय में सबसे बेहतरीन, इसे देखने में मजा आया.”

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • Virat Kohli के 103 मीटर लंबे छक्के ने छुड़ाए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पसीने, शॉट देखकर रह गए हैरान

    Virat Kohli के 103 मीटर लंबे छक्के ने छुड़ाए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पसीने, शॉट देखकर रह गए हैरान

    Virat Kohli: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. इस मुकाबले में सबसे शानदार प्रदर्शन अगर किसी टीम का रहा है तो वो अभी तक गुजरात की टीम है. गुजरात प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है. बता दें की, आईपीएल का मुकाबला अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. ऐसे में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है.

    Virat Kohli की शतकीय पारी देख सोशल मीडिया पर आया सैलाब, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं

    आईपीएल का 65वां मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की शानदार जीत हुई. मुकाबला जीतने के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी की बात हो रही है तो वो प्लेयर है किंग कोहली. काफी वक़्त से कोहली खराब फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस साल उनकी फॉर्म बेहतर होते हुए नज़र आ रही है.

    इसी मुकाबले में विराट ने शानदार पारी खेली है. बता दें की, कोहली ने 63 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर दिया और सभी को मुरीद बना लिया. विराट कोहली ने इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. एक छक्का इसमें से 103 मीटर लंबा था. अब इस छक्के की तारीफ खूब जमकर हो रही है.

    कोहली के छक्के के मुरीद हुए स्टेडियम में बैठे दर्शक

    भले ही ये मैच SRH के होम ग्राउंड पर हुआ हो लेकिन विराट कोहली का जलवा वहां भी बरकरार रहा. कोहली (Virat Kohli) ने शतकीय पारी खेली तो सभी दर्शक खुशी से झूमने लगे. विराट ने जो 103 मीटर लंबा छक्का मारा उसमें नीतिश रेड्डी की पहली गेंद पर कोहली ने लेग साइड में जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को सीधा डीप मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाया.

    इस छक्के के बाद टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी हैरान रह गए और उन्होंने  भी कोहली की तारीफ की. इसी के साथ बता दें की, विराट (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोहली की इस विराट पारी के उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ की.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट सेंचुरी के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को किया विडियो कॉल, उन्होंने दिए ऐसे रिएक्शन

  • IPL 2023: विराट सेंचुरी के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को किया विडियो कॉल, उन्होंने दिए ऐसे रिएक्शन

    IPL 2023: विराट सेंचुरी के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को किया विडियो कॉल, उन्होंने दिए ऐसे रिएक्शन

    IPL 2023: ये आईपीएल विराट कोहली के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है. जहां एक तरफ RCB अपने फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर रही है वही दूसरी तरफ अब विराट का बल्ला आग उगल रहा है. बता दें की, आईपीएल का 65 वां मुकाबला आरसीबी और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में RCB को शानदार जीत मिली और इस जीत श्रेय अगर किंग कोहली को दिया जाए तो गलत नहीं होगा. आइए जानते हैं इस पर उनकी पत्नी ने क्या रिएक्शन दिया है.

    IPL 2023 के इस मैच में विराट की शानदार पारी के बाद पत्नी अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा

    आईपीएल (IPL 2023) धीरे-धीरे अपने आईपीएल की ओर कदम बढ़ा रहा है. ऐसे में इस बार कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें से एक नाम किंग कोहली का भी है. उन्होंने इस बार टीम के लिए बहुत कुछ किया है. ओपनिंग बल्लेबाज़ होने की उन्होंने साड़ी ज़िम्मेदारी निभाई है.

    आईपीएल के बीते मैच में उन्होंने SRH के खिलाफ 63 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक 100 रन जड़े. बता दें की, 4 साल बाद आईपीएल (IPL 2023) में शतक जमाकर किंग कोहली गदगद नजर आए, अब उनकी पत्नी का इस शतक के बाद रिएक्शन दर्शकों को खूब भा रहा है.

    इस बार अनुष्का स्टेडियम में नहीं थी मौजूद, लेकिन फिर भी दर्ज की अपनी मौजूदगी

    बता दें की, वैसे तो अक्सर अनुष्का शर्मा विराट का मैच देखने के लिए स्टेडियम ने नज़र आती हैं. लेकिन इस बार जब विराट ने शतक लगाया तब वो नहीं थी. ऐसे में उन्होंने अपनी पति से विडियो कॉल के ज़रिए बात की है.

    अनुष्का शर्मा ने विराट की इस शानदार पारी के बाद अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली और अपनी खुशी बयां की, उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा की, “वह एक बॉम्ब हैं. क्या पारी है.” अनुष्का ने इसी के साथ दिल का इमोजी लगाया.

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • Heinrich Klaasen ने आईपीएल 2023 में की छक्कों की बारिश, SRH के इस प्लेयर ने ठोका सीजन का 7वां शतक

    Heinrich Klaasen ने आईपीएल 2023 में की छक्कों की बारिश, SRH के इस प्लेयर ने ठोका सीजन का 7वां शतक

    Heinrich Klaasen: वैसे तो आईपीएल के सीजन में कई धुरंधर सामने आए हैं. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साउथ अफ़्रीकी  प्लेयर हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की. भले ही सनराइजर्स हैदराबाद ये मुकाबला हार गई हो लेकिन हेनरिक की इस पारी को सभी ने याद रखा. वैसे तो ये हेनरिक का इस सीजन का सातवां शतक था. आइए जानते है बीते में खिलाड़ियों ने कैसे प्रदर्शन किया है.

    Heinrich Klaasen की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भुलाया हैदराबाद के हारने का गम

    आईपीएल का 64वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर बैंलगोर के बीच खेला गया. ये मुकाबला  हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मेहमान टीम बैंगलोर ने हैदराबाद पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. विराट कोहली ने भी इस मैच शतकीय पारी खेली.

    कोहली के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक (Heinrich Klaasen) ने इतिहास रच दिया. उन्होंने अपना आईपीएल के इस सीजन का सातवां शतक जड़ दिया. हालाँकि, हैदराबाद की हार का दुख उनके फैंस को था लेकिन हेनरिक की इस पारी ने सभी जख्मों पर मरहम का काम किया.

    हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर बनाए इतने रन

    बता दें की, बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 51 गेंद पर नाबाद 104 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली. उनकी इस आतिशी पारी में 8 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे. साथ ही हैदराबाद ने कुल अपनी टीम के लिए 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बना दिए.

    वही अगर RCB की बात करें तो RCB ने टारगेट चेज किया और शानदार जीत अपने नाम की. इसी के साथ अगर कोहली की विराट पारी की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 62 गेंद में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक पूरा किया.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: CSK के कप्तान MS Dhoni खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल सीजन? टीम के सीईओ ने दिया बड़ा बयान