नीलामी से 3 दिन पहले 40 वर्षिय भारतीय दिग्गज ने धोनी से भी ज्यादा मैच आईपीएल में खेलने का कर दिया दावा

अमित मिश्रा

टीम इंडिया के खिलाड़ी और आईपीएल लीडेंज अमित मिश्रा काफी लंबे समय से आईपीएल से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। अमित मिश्रा ने आईपीएल में 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं। क्रिकेट जगत के दिग्गज अब 40 वर्षीय अमित मिश्रा को सन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। इस बात को लेकर अमित मिश्रा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे जान आप भी हक्के बक्के रह जाएंगे।

अपने क्रिकेट सन्यास को लेकर क्या बोले अमित

क्रिकेट सन्यास को लेकर अमित मिश्रा ने कहा कि घरेलू क्रिकेट से फिलहाल वो सन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मैं अभी दो-तीन साल तक और क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं खुद को फिट रख रहा हूं और घरेलू सीजन में मेरे प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई है। मुझे उम्मीद है कि नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी (आईपीएल नीलामी) से जुडूंगा।’

लेग स्पिनर को मौके नहीं देने पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि ‘लेग स्पिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही प्रभावी नहीं है, बल्कि यह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी उतनी ही प्रभावी है। आईपीएल को ही देख लीजिए। मैं और युजवेंद्र चहल इसके दो सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं, तो क्यों न खेल के सभी प्रारूपों में लेग स्पिनरों को अधिक मौके मिलने चाहिए।’

उन्होंने यहां एक सीजन में उभरते हुए लेग स्पिनरों को लेकर कहा, ‘पहले लोगों को लगता था कि टी20 क्रिकेट के आगमन के साथ लेग स्पिन की उपयोगिता कम हो रही है, लेकिन वे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं।’ अमित मिश्रा टीम इंडिया के लेग स्पिनर हैं। भारत के लिए टी20, टेस्ट और वनडे मैच खेलते हैं। टीम इंडिया की लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी अमित मिश्रा हिस्सा रहते हैं। वह आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए परफॉर्म करते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर सन्यास की बातें जोर पकड़ रही हैं।