Tag: जयदेव उनादकट

  • BAN vs IND: प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव को इस वजह से दूसरे मैच में कर दिया बाहर, कप्तान केएल राहुल ने बताई इसकी वजह

    BAN vs IND: प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव को इस वजह से दूसरे मैच में कर दिया बाहर, कप्तान केएल राहुल ने बताई इसकी वजह

    टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचे हैं। इस सीरीज से कप्तान रोहित शर्मा अपनी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कर रहे हैं। इस सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच के लिए केएल राहुल ने एक ऐसा फैसला ले लिया है जिसके लिए उन्हें सवालिया नजरों के साथ देखा जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी व उपकप्तान केएल राहुल ने पहले टेस्ट के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव (kuldeep yadav) को सीरीज से बाहर कर दिया है।

    केएल राहुल ने बताई वजह

    टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल ने कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘कुलदीप नहीं खेल रहे हैं और जयदेव टीम में हैं। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था। कुलदीप पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे लेकिन हमें उन्हें बाहर बैठाना पड़ा। लेकिन साथ ही यह जयदेव के लिए यह मौका भी है। हम जानते हैं कि अक्षर और अश्विन स्पिन हासिल कर सकते हैं और जयदेव के आने से हमारे सभी पहलु पूरे हो जाते हैं।’

    दरअसल, टीम में कुलदीप यादव को हटा जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 12 साल बाद टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। नए खिलाड़ी को मौका देना टीम के लिए थोड़ी मुश्किल था। आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से बीते मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में उन्होंने आठ विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।

    ऐसी है प्लेइंग इलेवन

    कुलदीप यादव को टीम से हटाने और जयदेव उनादकट को टीम में शामिल करने के बाद प्लेइंग इलेवन में जो खिलाड़ी शामिल हुए हैं, उनके नाम हैं -लोकेश राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जयदेव उन्नादकट, उमेश यादव।

  • आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कर दी बहुत बड़ी गलती, अकेले दम पर बना सकता था चैपिंयन

    आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कर दी बहुत बड़ी गलती, अकेले दम पर बना सकता था चैपिंयन

    आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने अपने एक खिलाड़ी को रिलीज करके बहुत बड़ी गलती कर दी है। मुंबई इंडियंस की ये गलती टीम इंडिया को थोड़ी मंहगी पड़ सकती है। टीम के रिलीज किए खिलाड़ी गेंदबाज जयदेव उनादकट ने घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार पारी से शानदार कमाल करके दिखाया है।

    विजय हजारे ट्रॉफी किया शानदार प्रदर्शन

    टीम इंडिया में अपनी दावेदारी दिखाने के लिए सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस करते हैं। ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपनी शानदार पारी से सबको हैरान कर दिया है। साथ ही टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की है। जयदेव उनाकदड आईपीएल में मुंबई टीम के लिए खेलते हैं, उनको टीम ने रिलीज कर दिया है। टीम सौराष्ट्र को विजय हजार ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। उनके नेतृत्व में सौराष्ट्र की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

    विजय हजारे ट्रॉफी के 9 मैचों में जयदेव ने  18 विकेट अपने नाम कर किए थे। एक पांच विकेट और एक चार विकेट हॉल शामिल है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम मौकों पर विकेट दिलाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

    आईपीएल में इन टीमों के लिए खेल चुके हैं खेल

    जयदेव उनादकट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल करियर में 91 मैच खेले हैं। उन्होंने 8.68 की इकोनॉमी से रन देकर 91 विकेट ही हासिल किए हैं। इसमें साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए उनकी हैट्रिक भी शामिल है।

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन की है तैयारी

    जयदेव उनादकट को आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज कर दिया है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आईपीएल का ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। इसको देखने के लिए सभी फैंस एक्साइटेड हैं।

     

  • मोहम्मद शमी के स्थान पर 12 साल के बाद इस दिग्गज ने भारतीय टीम में की वापसी, BCCI ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव

    मोहम्मद शमी के स्थान पर 12 साल के बाद इस दिग्गज ने भारतीय टीम में की वापसी, BCCI ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव

    भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके लिए भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर है. दोनो देशों के बीच की वनडे सीरीज का आगाज 4 दिसंबर से हुआ था और अब तक सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. भारत के इस बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे जिसके चलते वो बांग्लादेश दौरे पर नहीं आ पाए थे.

    अब कयास लगाए जा रहे थे की शमी बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे और भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. ऐसे में अब मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है. चकिया जानते हैं कौन है मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट.

    ये खिलाड़ी मोहम्मद शमी को करेगा टेस्ट सीरीज में रिप्लेस

    भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद से सबसे बड़ा सावल चल रहा था की क्या वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट होकर टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं. अब जाकर इस बात की पुष्टि हुई है की शमी अभी तक अपनी चोट से उभर नहीं पाए हैं और उनकी जगह भारतीय टीम में टेस्ट सीरीज के लिए जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है.

    जयदेव उनादकट को ये मौका अरसे बाद मिला है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना पहला और आखिरी टेस्ट साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके अलावा जयदेव उनादकट ने भारत के लिए 7 वनडे मैच खेले हैं और 10 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें कभी भी भारतीय टीम में टेस्ट सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया है.

    जयदेव उनादकट का मौजूदा फॉर्म

    जयदेव उनादकट को हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते देखा गया है. इस टूर्नामेंट में जयदेव उनादकट सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे थे. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उनादकट ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए अपने नाम 19 विकेट किए हैं.

    सौराष्ट्र की टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किए है और भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इस जीत में अहम योगदान दिया है. उनके इसी घातक प्रदर्शन और फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका दिया है.

  • IRANI CUP 2022: रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्र को चारों खाने चित करते हुए 8 विकेट दर्ज कर ली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार बनें मैन ऑफ द मैच

    IRANI CUP 2022: रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्र को चारों खाने चित करते हुए 8 विकेट दर्ज कर ली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार बनें मैन ऑफ द मैच

    ईरानी कप 2022 में सौराष्ट्र (SAURASTRA) और रेस्ट ऑफ इंडिया (REST OF INDIA) के बीच 1 अक्टूबर से मैच खेला जा रहा था। जिसका आज 4 अक्टूबर को आखिरी दिन था। चार दिन का यह मैच काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था। सौराष्ट्र पहले दिन में सिर्फ 98 रनो पर ढेर हो गई थी। जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रनों की लीड लेते हुए 374 रन बना डाले थे।

    रेस्ट ऑफ इंडिया के आगे सौराष्ट्र दूसरी पारी में फिर गिरती हुई दिखी थी। लेकिन टीम ने दूसरी पारी में 380 रन बनाकर शानदार खेल दिखाया। जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 105 रनों की दरकार थी। रेस्ट ऑफ इंडिया ने आज चौथे दिन लक्ष्य की प्राप्ति कर धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज कर चमचमाती टॉफी पर कब्जा कर लिया हैं।

    चौथे दिन की शुरूआत में पारी को आगे नहीं बढ़ा पाई सौराष्ट्र

    सौराष्ट्र की टीम ने तीसरे दिन में अच्छा खेल दिखाते हुए 368 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। शेल्डन जैक्शन (SHELDON JACKSON) के 71, अर्पित वासुदेवा (ARPIT VASUDEVA) के 55, प्रेरन मांकंड (PRERAK MANKAD) के 72 रनों ने टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। तीसरे दिन के अंत में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट 78 और पार्थ भट्ट 6 रन पर क्रिज पर थे।

    लेकिन आज चौथे दिन की शुरूआत होते ही दोनों बल्लेबाज जल्दी आऊट होते दिखे। पार्थ भट्ट (PARTH BHATT) ने 7 रन पर अपना विकेट गंवा गंवाया। उसके बाद कप्तान जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) 89 रनों पर आऊट हो गए। सौराष्ट्र की टीम जिससे दूसरी पारी में 380 रनों तक ही पहुंच पाई। रेस्ट ऑफ इंडिया को अब सिर्फ 105 की जरूरत थी।

    रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों का फिर दिखा कमाल

    रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दबाव बहुत ही कम था क्योंकि टीम को सिर्फ 105टीम रनों की ही दरकार थी। टीम को सिर्फ अपना संयम बरतते हुए खेलना था। रेस्ट ऑफ इंडिया के तरफ से प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन टीम को पहला झटका प्रियांक पांचाल (PRIYANK PANCHAL) के विकेट से लगा।

    प्रियांक महत 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (ABHIMANYU ISHVARAN) डटे रहे और 78 गेंदों में अपने 63 रनों की पारी से टीम को मैच जीतवाने में मदद की। केएस भरत (KS BHARAT) ने अपनी 27 रनों की पारी से टीम की जीत में भूमिका निभाई। सौराष्ट्र के लिए सिर्फ उनके कप्तान जयदेव उनादकट ही विकेट चटका पाए।

    रेस्ट ऑफ इंडिया ने लक्ष्य की प्राप्ति कर 8 विकटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। मुकेश कुमार (MUKESH KUMAR) जिन्होने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

  • Duleep Trophy: वेस्ट जोन ने शानदार खेल दिखाकर जीती दिलीप ट्रॉफी, अंजिक्य रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन ने शानदार खेल दिखाकर जीती दिलीप ट्रॉफी, अंजिक्य रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    Duleep Trophy:अजिंक्य रहाणे की कैप्टंसी में वेस्ट जोन दिलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना। कोयंबटूर में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 294 रन से वेस्ट जोन ने हरा दिया और खिताब को अपने नाम किया।

    सामने रखा 529 का लक्ष्य

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    इस फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने 529 रनों का लक्ष्य रख दिया, जिसके बाद एक बड़े लक्ष्य के आगे साउथ जोन 234 पर ही सिमट कर रह गई।

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    वेस्ट जोन के लिए फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में शम्स मुलानी ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किए तो वहीं अगर मैच के बारे में बात करें तो 6 विकेट झटक कर जयदेव उनादकट सफल गेंदबाज रहे।

    यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    वेस्ट जोन की खिताबी जीत साउथ जोन के खिलाफ हीरो यशस्वी जायसवाल है, जिन्होंने दूसरी पारी में 265 रन बनाए। टोटल 266 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जयदेव उनादकट को दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट हासिल किए इसके अलावा 50 रन भी बनाए।

    इसे भी पढ़ें-Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका

  • भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में वो 3 खिलाड़ी जिन्हे कभी नसीब नहीं हुई बल्लेबाज़ी, 1 गेंद खेलने के लिए तरसे

    भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में वो 3 खिलाड़ी जिन्हे कभी नसीब नहीं हुई बल्लेबाज़ी, 1 गेंद खेलने के लिए तरसे

    भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket Team) टीम द्वारा कई दिग्गज खिलाड़ी वनडे में वर्ल्ड क्रिकेट को दिए गए हैं। वनडे में बहुत से खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो कि निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे और कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हुए जिन्हें इस स्थिति में बल्लेबाजी करने का कभी मौका ही नहीं मिला और वह टीम से बाहर होने के बाद कभी वापस ही नहीं लौटे।

    आज के इस आर्टिकल हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने का कभी मौका ही नहीं मिला। जो एक गेंद खेलने के लिए तरस गए लेकिन मौका ही नहीं मिला।

    आरपी सिंह

    आरपी सिंह
    आरपी सिंह

    90 के दशक में भारतीय टीम के लिए मात्र दो मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे रुद्रप्रताप सिंह (RP Singh) जिनका जन्म लखनऊ में हुआ था और वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज भी थे। 1986 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले रुद्र प्रताप सिंह को कभी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला हालांकि उनके नाम 1 विकेट दर्ज है। भारत के लिए सिर्फ एक ही प्रारूप में खेलने वाले रूद्र प्रताप सिंह को दो मैचों के बाद भारतीय टीम में वापसी करते नहीं देखा गया।

    मनप्रीत गोनी

    मनप्रीत गोनी
    मनप्रीत गोनी

    साल 2008 में कराची में हांगकांग के खिलाफ डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत गोनी (Manpreet Gony) के पास अच्छे शॉट लगाने की पूरी क्षमता थी पर फिर भी वह भारत के लिए मात्र दो वनडे मैच ही खेले। इन्हें भी बल्लेबाजी करने का कभी मौका नहीं मिला पर इनके नाम दो विकेट दर्ज हैं। भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका उन्हें आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण मिला था।

    जयदेव उनादकट

    जयदेव उनादकट
    जयदेव उनादकट

    साल 2013 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना पहला वनडे मैच खेला था। जयदेव उनादकट द्वारा अब तक 7 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं पर उन्हें आज तक कभी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। जयदेव उनादकट अभी कम उम्र के खिलाड़ी है जिसके चलते भारतीय टीम में वापसी करने का मौका उन्हें मिल सकता है।

  • केएल राहुल के साथ U-19 विश्व कप खेलने वाले वो 5 खिलाड़ी जो आज बन चुके है फेमस, एक बना विदेशी टीम का कप्तान

    केएल राहुल के साथ U-19 विश्व कप खेलने वाले वो 5 खिलाड़ी जो आज बन चुके है फेमस, एक बना विदेशी टीम का कप्तान

    केएल राहुल (KL Rahul) मौजूदा वक़्त में टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी में से एक हैं। बाकी कई खिलाड़ियों के जैसे केएल राहुल भी एक समय पर U19 टीम का हिस्सा रहे थे। राहुल साल 2010 में U19 टीम में शामिल हुए थे। केएल राहुल के वक़्त की टीम साल 2008 जैसी मुकाम तो हासिल नहीं कर पायी थी, जो विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम ने साल 2008 में U19 वर्ल्ड कप जीत कर किया था।

    साल 2010 की U19 टीम के कुछ खिलाड़ियों ने आगे चलकर अपने करियर में काफ़ी अच्छा किया है। इस लेख में हम उन्हीं में से 5 खिलाड़ियों के बारे में जानने वाले है।

    1. केएल राहुल के खास दोस्त मयंक अग्रवाल

    मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) साल 2010 वाली U19 टीम में शामिल थे। मंयक अग्रवाल और केएल राहुल (KL Rahul) ने कई मौकों पर एक साथ क्रिकेट खेला है। टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद मयंक अग्रवाल टीम में ज़्यादा दिन टिक नहीं पाए और खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। आईपीएल 2022 में मंयक अग्रवाल, पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि एक कप्तान के तौर पर उनका परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा है।

    (more…)

  • IPL 2022: मुंबई इंडियंस को अगले सीजन से पहले इन 3 खिलाड़ियो को दिखाना चाहिए बाहर का रास्ता, टीम पर बने हैं बोझ

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस को अगले सीजन से पहले इन 3 खिलाड़ियो को दिखाना चाहिए बाहर का रास्ता, टीम पर बने हैं बोझ

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने टीम अपने 12 मैचों में सिर्फ 3 मैच अब तक जीत चुकी है। टीम ने इस बार लगातार 6 मैच हार कर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। टीम अब प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम की लागातार हार के वजहें बल्लेबाजी व गेंदबाजी का बेहतर प्रदर्शन न कर पाना है। एक ओर जहां टीम गेंदबाज की कमी से टीम जूझती रही वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा।

    हम इस लेख में बताने वाले है कि मुंबई इंडियंंस की टीम को अगले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज करना चाहिए।

    1-किरोन पोलॉर्ड

    आईपीएल (IPL) में इस सीजन में वेस्टइंडीज (WES INDIES) के बल्लेबाज आलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड  (KIERON POLLARD) का प्रदर्शन काफी खराब रहा । मुंबई इंडियंस ने उनको इस्तेमाल बतौर फिनिशर बल्लेबाज के रूप में किया है लेकिन अब तक के खेले गए 11 मैचों में किरोन पोलार्ड का कभी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इसका खमियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा है।

    किरोन पोलार्ड ने इस सीजन के 11 मैचों में मात्र 114 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 25 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी काफी मंहगे साबित हुए हैं। इनको सिर्फ 11 मैचों में सिर्फ 4 विकेट मिला है। ऐसे में फैंस की मानना है कि किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD)  को वर्ष 2013 जैसा खेल पाना बढ़ती उम्र के कारण काफी मुश्किल है। इस कारण किरोन पोलार्ड को आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस को रिलीज कर टीम को बेहतरीन फिनिशर ढूंढना चाहिए। (more…)

  • IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की वजह बने हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया है परेशान

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की वजह बने हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया है परेशान

    मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल (IPL) का 51 वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) को हरा कर जीत लिया है। यह मुंबई इंडियंस (MI) की इस सीजन में दूसरी जीत है लेकिन अब इस जीत का कोई अर्थ नहीं है। कारण यह है कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। आज हम आपको बताएंगें कि कौन से वो तीन खिलाड़ी हैं जिनके शर्मनाक प्रदर्शन से टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

    1 – ईशान किशन

    मुंबई इंडियंस (MI )की फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था। इनको खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजी ने रूचि ली थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन आईपीएल (IPL) के पहले मैच के बाद यह महज एक छलावा साबित हुआ।

    ईशान किशन (ISHAN KISHAN) पूरी तरह से सभी मैचों में फ्लाप रहे। किसी भी मैच में वो मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सके। अब तक उन्होंने 10 मैचों में 30 के औसत से 270 रन बनाए हैं। यहां तक की लगातार हार रहे मैचों के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच महेला जयवद्धने तक ने उनके बल्लेबाजी की खुलकर आलोचना की।

    (more…)

  • IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के जयदेव उनादकट को नहीं समझते हैं गेंदबाज, आकड़े दे रहे हैं गवाही

    IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के जयदेव उनादकट को नहीं समझते हैं गेंदबाज, आकड़े दे रहे हैं गवाही

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का बल्ला जब चलता है तो रिकाॅर्ड्स की भरमार होती है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्होंने 4 गेंद में 16 रन बनाकर मैच में दिलाई तो आईपीएल (IPL) में कई रिकाॅर्ड्स बन गए। इसमें एक रिकॉर्ड्स महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का किसी गेंदबाज के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का भी है। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे तेज शतक लगाने के दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

     42 गेंदों पर जड़ा महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा शतक

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अब तक किसी गेंदबाज के खिलाफ सबसे तेज 42 गेंदों पर शतक लगाया है। इससे पहले सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ने किसी गेंदबाज के खिलाफ 47-47 गेंदों पर शतक लगाया है।

    सुरेश रैना और एबी डिविलयर्स ने संदीप शर्मा के खिलाफ सबसे तेज 100 रन बनाए थे जबकि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) की गेंदों पर सबसे तेज शतक बनाया है।  माही (MS DHONI) ने जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT)के खिलाफ आखिरी 11 गेंदों पर 47 रन बटोरे हैं। इसमें 5 छक्के व 3 चौके शामिल हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 427 रन का रहा है।

    महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ एक बार आउट कर सके हैं जयदेव उनादकट

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अब तक इस जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) की 42 गेंदों में 105 रन बनाए हैं, हालांकि जयदेव अब तक सिर्फ एक बार माही को आउट कर सके हैं। जयदेव उनादकट के खिलाफ  धोनी (MS DHONI) ने अब तक सर्वाधिक 5 छक्के भी लगाए हैं।

    इसके अलावा इरफान पठान (IRFAN PATHAN) व उमेश यादव (UMESH YADAV) के आखिरी ओवर में 3-3 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा बायें हाथ के गेंदबाजों की वो जमकर धुनाई करते रहे हैं। वर्ष 2016 में अक्षर पटेल (AXER PATEL) के एक ओवर में 23 रन जड़ दिए थे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 2 गेंद पर 12 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल (AXER PATEL) की 2 गेंद पर धोनी ने 2 छक्के जड़ दिए थे।