आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कर दी बहुत बड़ी गलती, अकेले दम पर बना सकता था चैपिंयन

आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने अपने एक खिलाड़ी को रिलीज करके बहुत बड़ी गलती कर दी है। मुंबई इंडियंस की ये गलती टीम इंडिया को थोड़ी मंहगी पड़ सकती है। टीम के रिलीज किए खिलाड़ी गेंदबाज जयदेव उनादकट ने घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार पारी से शानदार कमाल करके दिखाया है।
विजय हजारे ट्रॉफी किया शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया में अपनी दावेदारी दिखाने के लिए सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस करते हैं। ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपनी शानदार पारी से सबको हैरान कर दिया है। साथ ही टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की है। जयदेव उनाकदड आईपीएल में मुंबई टीम के लिए खेलते हैं, उनको टीम ने रिलीज कर दिया है। टीम सौराष्ट्र को विजय हजार ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। उनके नेतृत्व में सौराष्ट्र की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
विजय हजारे ट्रॉफी के 9 मैचों में जयदेव ने 18 विकेट अपने नाम कर किए थे। एक पांच विकेट और एक चार विकेट हॉल शामिल है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम मौकों पर विकेट दिलाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
आईपीएल में इन टीमों के लिए खेल चुके हैं खेल
जयदेव उनादकट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल करियर में 91 मैच खेले हैं। उन्होंने 8.68 की इकोनॉमी से रन देकर 91 विकेट ही हासिल किए हैं। इसमें साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए उनकी हैट्रिक भी शामिल है।
आईपीएल के मिनी ऑक्शन की है तैयारी
जयदेव उनादकट को आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज कर दिया है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आईपीएल का ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। इसको देखने के लिए सभी फैंस एक्साइटेड हैं।
Tags: आईपीएल, आईपीएल मिनी ऑक्शन, जयदेव उनादकट, मुंबई इंडियस,
