Tag: आईपीएल मिनी ऑक्शन

  • IPL 2022: मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद कुछ ऐसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, ट्रॉफी के पंहुच गई करीब

    IPL 2022: मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद कुछ ऐसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, ट्रॉफी के पंहुच गई करीब

    आईपीएल का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में पूरा हुआ। इस साल ऑक्शन में आईपीएल की टीम केकेआर ने सबसे मजबूत टीम बनाकर खुद को मजबूत किया है। 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

    कोलकाता की टीम में आए ये तीन विदेशी खिलाड़ी

    इस साल मिनी ऑक्शन में कोलकाता की टीम में ये तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए। मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के जेब में सिर्फ 7.05 करोड़ रूपये थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। इस ऑक्शन केकेआर को 11 खिलाड़ियों को खरीदना था, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लाट थे। इस सीट में पहले नंबर पर बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन को केकेआर ने 1.50 करोड़ रूपये में खरीदा।

    इसके अलावा बांग्लादेश के  बल्लेबाज लिट्टन दास को भी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 50 लाख में खरीदा। तीसरे नंबर पर नामीबिया के खिलाड़ी डेविड वीजे को टीम ने खरीदा।

    कोलकाता ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। घरेलू मैच में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ी एन जगदीशन को केकेआर ने अपने साथ किया है। उनके साथ ही वैभव अरोड़ा को 60 लाख में खरीदा है। कोलकाता ने सुयश शर्मा को 20 लाख, मनदीप सिंह को 50 लाख और कुलवंत खेजरोलिया को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

    कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में हैं ये खिलाड़ी

    कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान हैं। साथ ही नीतीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फार्ग्युसन, उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, अंकुर रॉय, रिंकु सिंह, शाकिब अल हसन, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मंदीप सिंह जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।  ये टीम जीत के और करीब आ गई है।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी नजर आ रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, खत्म हो सकता है ट्रॉफी का सालों से चल रहा इंतजार

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी नजर आ रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, खत्म हो सकता है ट्रॉफी का सालों से चल रहा इंतजार

    आईपीएल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में आयोजित हुआ। इस मिनी ऑक्शन को लेकर सभी उत्सुक थे, कि किस टीम में कौन सा खिलाड़ी शामिल होगा। मिनी ऑक्शन के पूरा होते ही लिस्ट सामने आ चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में रिटेन किए खिलाड़ियों के अलावा कुछ खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। आइये आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में…

    ये खिलाड़ी किए गए शामिल

    आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में मिनी ऑक्शन 2023 में 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें सोनू यादव (ऑलराउंडर), अविनाश सिंह (गेंदबाज), राजन कुमार (गेंदबाज), मनोज भंडागे (ऑलराउंडर), विल जैक्स (ऑलराउंडर), हिमांशू शर्मा (गेंदबाज), रीस टॉपली (गेंदबाज) को शामिल किया गया।  मिनी ऑक्शन में आरसीबी ने किन खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम को मजबूत कर लिया है।

    जिसके बाद उनकी टीम कुछ ऐसी दिखती है- सोनू यादव, अविनाश सिंह, राजन कुमार, मनोज भंडागे, विल जैक्स, हिमांशू शर्मा, रीस टॉपली, फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोड़, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसारंगा, आकाश दीप। इस साल मिनी ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स की टीम से जेसन बेहरनडॉर्फ, शेरफाने रदरफोर्ड, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया को रिलीज किया गया था।

    पिछले सीजन में रहा था ऐसा परफॉर्मेंस

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2022 में अच्छा परफॉर्मेंस था। पर टीम राजस्थान रॉयल्स से मैच हार कर चौथे स्थान पर थी। इस साल टीम जीत की ट्रॉफी अपने साथ ले जाने के लिए कितना आगे आएगी, ये देखने के लिए फैंस बेताब हैं। मिनी ऑक्शन में इस साल 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए ये 5 खिलाड़ी, अब कुछ ऐसी नजर आ रही है पूरी टीम

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए ये 5 खिलाड़ी, अब कुछ ऐसी नजर आ रही है पूरी टीम

    आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 का आयोजन केरल के कोच्चि में हुआ है। कोच्चि में सभी टीमों के मालिक, मेंटर, कोच व अधिकारी अपनी-अपनी टीम में चुनने के लिए मौजूद थे। आज हन आपको बताएंगे कैसी दिखती है, ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम।

    इन खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

    फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शामिल किया है। टीम ने फिल साल्ट को 2 करोड़ में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने फिल साल्ट के अलावा इशांत शर्मा को 50 लाख रुपये, मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपये, मनीष पांडे को 2.40 करोड़ रुपये और राइली रूसो को 4.60 करोड़ में खरीदा है।

    टीम से मिनी ऑक्शन से पहले शार्दुल ठाकुर, अश्विनी हेब्बार, श्रीकर भरत, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा रिटेन किए खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज अहमद, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तिफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विकी ओस्तवाल हैं।

    पिछले सीजन में ऐसा था दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस

    आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था। दिल्ली ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीता था। इसके बाद गुजरात की टीम से 14 रनों से हार गई थी। इसके बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ तक भी अपना सफर तय नहीं कर पाई थी। इसके बाद टीम पंजाब और कोलकाता को दिल्ली ने हराया लेकिन राजस्थान और लखनऊ से दिल्ली को हार झेलनी पड़ी।

    प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी तीन मुकाबले जीतने थे, हालांकि पंजाब और राजस्थान को हराकर टीम की उम्मीदें बंधी थी। इस साल ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, धोनी की कप्तानी वाली टीम में शामिल हुए बेन स्टोक्स

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, धोनी की कप्तानी वाली टीम में शामिल हुए बेन स्टोक्स

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) यानि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के लिए दिन मिलाजुला रहा। सीएसके टीम दो बार आईपीएल की चैंपियन रह चुकी है। टीम में घरेलू मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ी शामिल किए गए। इसमें दो विदेशी और 5 देशी खिलाड़ी शामिल किए गए।

    बेन स्टोक्स को किया टीम में शामिल

    सीएसके फ्रेंचाइजी ने टीम में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है। बेन स्टोक्स के पहले चेन्नई ने पिछले साल कृष्णापा गौतम को खरीदा था, जिन्हें टीम ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने जेमीसन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में ही खरीद लिया। जैमीसन पिछले ऑक्शन में 15 करोड़ रुपये में बिके थे।

    इन देशी खिलाड़ियों को किया गया शामिल

    सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) टीम में अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा सीएसके ने लगातार कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया। इसमें निशांत सिंधु को 60 लाख, शेख रशीद को 20 लाख, भगत वर्मा को 20 लाख और अजय मंडल को 20 लाख रूपये में शामिल किया गया।

    ये खिलाड़ी किए गए थे रिटेन

    एमएस धोनी, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रीटोरियस, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे।

    आपको बता दें कि इस साल आईपीएल में इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 रही थी। भारत की ओर से लीग में 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे। वहीं, 203 विदेशी खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए थे।

    इस लिस्ट में महंगे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स और सैम करन का नाम शामिल है, इन पर तो आईपीएल टीमें पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हो गईं। वैसे तो आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इससे पहले सबकी नजरें मिनी ऑक्शन पर गड़ी हुई थी। टीम में खिलाड़ी कैसा परफॉर्मेंस देंगे, अपने प्राइज को कितना सक्सेस रखेंगे, ये देखने के लिए अब सबकी नजरें आईपीएल पर लगी रहेंगी।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी आ रही है नजर, ट्रॉफी के पंहुच गए हैं और करीब

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी आ रही है नजर, ट्रॉफी के पंहुच गए हैं और करीब

    आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हो चुका है। इसके बाद सभी टीमों पर नजर घुमाई तो पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस सभी में दमदार टीम दिख रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में कुछ विदेशी और कुछ भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीद कर किरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट कर लिया है।

    मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए ये खिलाड़ी

    मुंबई इंडियंस की टीम में कैमरून ग्रीन के अलावा मार्को यानसेन के जुड़वे भाई डूवान यानसेन को 20 लाख में खरीदा है। मुंबई ने पीयूष चावला को 50 लाख में अपने टीम में शामिल किया है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जो कि तेज गेंदबाज हैं, उनको भी टीम में शामिल किया गया है। बल्लेबाजी के लिहाज से टीम में सुर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और बेबी एबी शामिल हैं।

    मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेन्ड्रॉफ और आकाश माधवाल जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

    ऐसा रहा है पिछले सीजन में टीम का परफॉर्मेंस

    मुंबई इंडियंस टीम का परफॉर्मेंस पिछले सीजन में बहुत खास नहीं था। पांच बार चैंपियन रही टीम मुंबई इंडियंस पिछले साल सबसे निचले पायदान पर थी। कुछ बदलावों के बाद टीम को जीत की बढ़ने की कोशिश इस सीजन में फिल करनी होगी। आलराउंडर के रूप में खेल रहे कीरोन पोलार्ड गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। जिसके वजह से मुबंई मैच को बैलेंस नही कर पा रही थी।

    नीता अंबानी की टीम में रोहित शर्मा कप्तान हैं। टीम इंडिया के लिए भी रोहित शर्मा बेस्ट कप्तान के रूप में सामने आए हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी नजर आ रही है गुजरात टाइटंस की टीम, लगातार दूसरी बार चैपिंयन बनना अब पक्का

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी नजर आ रही है गुजरात टाइटंस की टीम, लगातार दूसरी बार चैपिंयन बनना अब पक्का

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन की समाप्ती के साथ ही हर टीम ने अपनी स्क्वॉयड मजबूत कर ली है। इसी लिस्ट में नाम आया है पिछले सीजन में आईपीएल में बनी गुजरात टाइटंस की टीम का। आपको बता दें इस मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन पर लगा, लेकिन दिन का सबसे बड़ा सवाल यह था कि पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात किस खिलाड़ी को खरीदेगी।

    गुजरात टाइटंस में शामिल हुए केन विलियमसन

    सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे केन विलियमसन को इस बार ऑक्शन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया है। केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ देकर खरीदा है। सनराइजरर्स हैदराबाद ने शिवम मावी को 6 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किया है।

    शिवम मावी के अलावा गुजरात टाइटंस ने जोशुआ लिटिल को भी 4.40 रूपये में अपने टीम में जोड़ लिया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वेस्टइंडीज के हरफनमला क्रिकेटर ओडियन स्मिथ को 50 लाख रूपये में खरीदा लिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत भी 1.20 करोड़ रुपए में गुजरात के हिस्सा बन गए हैं।

    आईपीएल नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस में इस बार शुभमन गिल, केन विलियम्सन के अलावा श्रीकर भरत, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, उर्विल पटेल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद टीम का हिस्सा है।

    आईपीएल के 16वें सीजन में केन विलियम्सन को शामिल करने का साथ ही गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने टीम में ओडियन स्मिथ को 50 लाख रुपये, श्रीकर भरत को 1.20 करोड़ रुपये, शिवम मावी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा टीम में उर्विल पटेल को 20 लाख रुपये, जोशुआ लिटिल को 4.40 करोड़ रुपये में, मोहित शर्मा को 50 लाख रुपये में खरीद है।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, संजू सैमसन की कप्तानी में खेलेगी टीम

    IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, संजू सैमसन की कप्तानी में खेलेगी टीम

    आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में 23 दिसंबर को पूरा हुआ। इसके बाद सभी टीमों ने अपनी अपनी स्क्वॉयड बना ली है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम में जेसन होल्डर को शामिल किया गया है। इस साल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में नीलामी के लिए 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 रही थी। भारत की ओर से लीग में 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे।

    वहीं, 203 विदेशी खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए थे। इस लिस्ट में महंगे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स और सैम करन का नाम शामिल है, इन पर तो आईपीएल टीमें पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हो गईं। वैसे तो आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इससे पहले सबकी नजरें मिनी ऑक्शन पर गड़ी हुई थी।

    राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हुए जेसन होल्डर

    आलराउंडर जेसन होल्डर को संजू सैमसन की कप्तानी वाली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में अपने टीम में खरीद लिया है। जेसन होल्डर को टीम में शामिल करने से टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए बेताब दिख रही है। पिछले सीजन तक जेसन होल्डर लखनऊ सुपर जायंटस का हिस्सा थे, लेकिन इस बार लखनऊ ने होल्डर को रिलीज कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स जो पिछले 13 साल से टाइटल से दूर है, इस साल चैंपियन टीम के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।

    टीम में जो रूट को भी 1 करोड़ रूपये में टीम का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही एडम जैम्पा को 1.5 करोड़ और मुरुगन अश्विन को 20 लाख में खरीदा है। इसके अलावा डोनावेन फेरीरा को 50 लाख और कुणाल सिंह राठौर को 20 लाख और केएम आसिफ को 30 लाख में खरीदा गया है। आकाश वशिष्ठ को 20 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने टीम का हिस्सा बना लिया है।

    आईपीएल में कुछ ऐसी दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

    संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (ऑलराउंडर), एडम जैम्पा (गेंदबाज), केएम आसिफ (गेंदबाज), मुरुगन अश्विन (गेंदबाज), आकाश वशिष्ठ (ऑलराउंडर), अब्दुल बसिथ (ऑलराउंडर)।

  • IPL 2023: जेसन होल्डर के लिए आपस में भिड़ी CSK और राजस्थान, इस टीम ने 5.75 करोड़ देकर अपने टीम में जोड़ा

    IPL 2023: जेसन होल्डर के लिए आपस में भिड़ी CSK और राजस्थान, इस टीम ने 5.75 करोड़ देकर अपने टीम में जोड़ा

    आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों के नाम की बोलियां लगाई जा रही हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए आज यानि 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 है। इनमें 203 खिलाड़ी विदेश से शामिल किए गए हैं।  इनमें जेसन होल्डर का नाम भी बोली के दौरान दो टीमों के लिए खास रहा । वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेसन होल्डर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने आ गई।

    राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए जेसन होल्डर

    काफी लंबी बोली के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम में जेसन होल्डर को शामिल किया गया। जेसन होल्डर पर बोली लगाते हुए 5.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। जेसन अपनी टीम वेस्टइंडीज के अनुभवी और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। होल्डर को अपनी टीम में शामिल करने से राजस्थान रॉयल्स को काफी फायदा हो सकता है। राजस्थान रॉयल्स की टीम जेसन को अपनी टीम का कप्तान भी बना सकती है।

    बता दें कि आईपीएल 2022 सीजन के बाद जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम से रिलीज किया गया था। वह पिछले सीजन में लखनऊ की टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल में अपने मैच की शुरुआत जेसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी।

    ऐसा है जेसन का क्रिकेट करियर

    वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच की शुरुआत करके आईपीएल में अच्छा खेल खेला था। आपको बता दें आईपीएल करियर में इन्होंने 38 मैच खेले हैं जिनमें इन्होंने 124.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 247 रन जड़े हैं, वहीं गेंदबाजी करते हुए 8.57 इकोनॉमी रेट के साथ 49 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो जेसन होल्डर का अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इन्होंने 49 मैच खेले हैं जिनमें से 34 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 385 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो 46 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं।

  • IPL 2022: बेन स्टोक्स पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह नीलामी में बहाया पैसा, इस बड़ी रकम में टीम के साथ जुड़े

    IPL 2022: बेन स्टोक्स पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह नीलामी में बहाया पैसा, इस बड़ी रकम में टीम के साथ जुड़े

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जगह बनाता है, यह जानने के लिए सभी एक्साइटेड हैं। आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों के नाम की बोलियां लगाई जा रही हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए आज यानि 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 है।

    इनमें भारत के 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे। वहीं, 203 खिलाड़ी विदेश से शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में शामिल इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर तो टीमें पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हो गईं।

    इस टीम में शामिल हुए बेन स्टोक्स

    इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को लेकर पहले से ही खबरें थी कि वह इस साल ऑक्शन में मंहगे बिकने वाले हैं। बेन स्टोक्स को आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है। इनके लिए टीमें पानी की तरह पैसा बहाने को तैयार हो गईं। 16 करोड़ से ज्यादा रुपये लेकर बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने करोड़ की भारी भरकम बोली के साथ ने इस हरफनमौला खिलाड़ी को अपने दल में शामिल कर लिया है।

    बेन स्टोक्स का आईपीएल करियर

    बेन स्टोक्स 43 आईपीएल मैचों में 920 रन बना चुके हैं। स्टोक्स ने मेंटल कंडीशन का हवाला देकर क्रिकेट से चार महीने का ब्रेक लिया था। वो आईपीएल में 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 28 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2021 में बेन स्ट्रोक्स ने सिर्फ 1 मैच खेला था। इंग्लैंड के लिए खेले 43 मैचों में उन्होंने 128 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए और 26 विकेट भी लिए। 2021 में स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स की टीम से रिलीज किया गया था, जिसके बाद पिछले सीजन में वह बिजी शेड्यूल के कारण किसी टीम का हिस्सा नहीं थे।

     

     

  • आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के इस दिग्गज ने अपना नाम लिया वापस, सबके सामने आ गई वजह

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के इस दिग्गज ने अपना नाम लिया वापस, सबके सामने आ गई वजह

    टीम इंडिया के खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच के साथ ही आईपीएल को लेकर भी काफी उत्साहित रहते हैं। आईपीएल को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी बहुत इंट्रेस्ट लेते हैं। विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में से एक नाम क्रिस वोक्स का सामना आ रहा है। क्रिस वोक्स ने IPL के मिनी ऑक्शन से पहले अपना नाम लिस्ट से वापस ले लिया है।

    आईपीएल से नाम हटाने को लेकर बोले क्रिस वोक्स

    क्रिस वोक्स ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि “यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं था क्योंकि आईपीएल एक शानदार टूर्नामेंट है और वित्तिय रूप से आपको काफी फायदा पहुंचाता है। मैंने केवल वित्तिय फायदे को ही ध्यान में रखकर फैसला नहीं लिया। मैनें कई लोगों से बात करने के बाद ही ये फैसला लिया है।

    अगले साल ही उनके घर में एशेज सीरीज भी खेली जानी है। इंग्लैंड टीम में जगह बनाने के लिए इस निर्णय को लिया है। वह अब काउंटी क्रिकेट खेलेंगे और उसके बाद वे अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

    क्रिस वोक्स ने लिया ऐसा फैसला

    क्रिस वोक्स ने आईपीएल में काफी अच्छा गेम खेला है। उन्होंने साल 2014 से अब तक 21 मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 21 विकेट लिए और 78 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने आरसीबी, केकेआर और डीसी जैसी IPL फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया है। 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में भारत सहित कई देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।

    आईपीएल को लेकर सभी काफी उत्साह है। क्रिस वोक्स के IPL से हटने के कारण टीम को कुछ खामियाजा निभाना पड़ सकता है। क्रिस वोक्स इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उनको इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज खेलनी है, इस कारण वह आईपीएल से पीछे हट गए।