Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के खत्म हुए अभी सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं, इसी बीच आईपीएल (IPL) की सबसे बड़ी ट्रेड हो चुकी है, लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तुरंत बाद अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था. अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की ट्रेड के जरिए अदला बदली हो चुकी है.
आईपीएल 2027 में कुलदीप यादव अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की जगह अब लखनऊ सुपर जायंटस के लिए खेलते नजर आने वाले हैं. वहीं एलएसजी के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर खेलते नजर आने वाले हैं. ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद ये 3 बाते कहीं हैं.
Rishabh Pant के वो 3 शब्द जो उन्होंने LSG के लिए कहे
लखनऊ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन 2 सीजन वो कुछ खास नही कर सके. ऋषभ पंत इन दोनों सीजन बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इसके बाद आईपीएल फाइनल से ठीक पहले टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया.
हालांकि अब आईपीएल 2026 के बाद उन्हें एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया. इससे पहले आईपीएल 2016 से लेकर आईपीएल 2024 तक वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. अब ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल होने के बाद अपनी पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंटस के लिए एक पोस्ट किया है.

ऋषभ पंत ने इस पोस्ट में लिखा “थैंक यू टीम”
LSG के लिए कैसा था ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंटस ने 27 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद संजीव गोयनका ने ऐलान किया कि अब ऋषभ पंत LSG के नए कप्तान होंगे, पिछले 2 साल उन्होंने टीम की कप्तानी की, लेकिन 1 बार भी वो LSG को प्लेऑफ तक नही पहुंचा सके.
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का बतौर खिलाड़ी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्द्धशतक और 1 शतक निकला था, वहीं आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने 312 रन बनाए, इस दौरान वो सिर्फ 1 अर्द्धशतक ही लगा सके थे.
वहीं आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंटस की पॉइंट्स टेबल में बात करें तो टीम 7वें स्थान पर थी, इस दौरान टीम सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी थी, वहीं 8 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अगर आईपीएल 2026 की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंटस की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर थी.

