IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की वजह बने हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया है परेशान

By Shadab Ahmad On May 9th, 2022
IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने के लिए इन 11 खिलाड़ियो को देगी मौका, प्लेइंग 11 में होगी इस खिलाड़ी की इंट्री

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल (IPL) का 51 वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) को हरा कर जीत लिया है। यह मुंबई इंडियंस (MI) की इस सीजन में दूसरी जीत है लेकिन अब इस जीत का कोई अर्थ नहीं है। कारण यह है कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। आज हम आपको बताएंगें कि कौन से वो तीन खिलाड़ी हैं जिनके शर्मनाक प्रदर्शन से टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

1 – ईशान किशन

मुंबई इंडियंस (MI )की फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था। इनको खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजी ने रूचि ली थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन आईपीएल (IPL) के पहले मैच के बाद यह महज एक छलावा साबित हुआ।

ईशान किशन (ISHAN KISHAN) पूरी तरह से सभी मैचों में फ्लाप रहे। किसी भी मैच में वो मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सके। अब तक उन्होंने 10 मैचों में 30 के औसत से 270 रन बनाए हैं। यहां तक की लगातार हार रहे मैचों के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच महेला जयवद्धने तक ने उनके बल्लेबाजी की खुलकर आलोचना की।

2- किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आलराउंडर किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) पिछले 10 वर्षों से आईपीएल (IPL) खेल रहे हैं। 188 मैचों में 3397 रन बना चुके हैं। इस बार उनको मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने फिनिशर की भूमिका के लिए चुना था लेकिन पूरे सीजन के खेले गए अब तक 10 मैचों में उनका रोल कहीं फिनिशर का दिखाई नहीं दिया।

उनकी बल्लेबाजी पूरी सीजन में बुरी तरह से फ्लाप रही। वो मात्र 10 मैचों में 129 रन बना सके। साथ ही वो गेंदबाजी में भी कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। यह मुंबई इंडियंस की हार के दूसरे बड़े कारक बनकर उभरे हैं।

3- जयदेव उनादकट

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने इस सीजन में सबसे खराब गेंदबाजी की है। टीम को कोई भी गेंदबाज विपक्षी टीमों पर असर डालता नहीं दिखाई दिया है। जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) भी उन्हीं गेंदबाजोंं  में शामिल हैं। वैसे पिछले 2 मैचों से टीम के प्लेइंग इलेवन में वो नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन 5 आवश्यक मैचों में  जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) ने गेंदबाजी की थी।

उनादकट ने 5 मैचों में 20 ओवर गेंदबाजी की है। इन 20 ओवरो में उन्होंने 190 रन दिए हैं। इसको5 मैचों में सिर्फ 6 विकेट मिले हैं। यह भी मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार के बड़ा कारण बना है।

Tags: आईपीएल 2022, ईशान किशन, किरोन पोलॉर्ड, जयदेव उनादकट,